1 HGST लगभग इसी समय, राजा हेरोदेस अग्रिप्पा ने यरूशलेम में विश्वासियों के समूह के कुछ अगुवों को पकड़ने के लिए सैनिके भेजे। उन सैनिकों ने उन्हें बन्दीगृह में डाल दिया। राजा ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह विश्वासियों और उनके समुदाय को चोट पहुँचाना चाहता था। BSB BSB: About that time, King Herod reached out to harm some who belonged to the church.
2 HGST उसने एक सैनिक को प्रेरित यूहन्ना के बड़े भाई, प्रेरित याकूब का सिर काटने की आज्ञा दी। अत: उस सैनिक ने वैसा ही किया। BSB BSB: He had James, the brother of John, put to death with the sword.
3 HGST जब हेरोदेस को एहसास हुआ कि उसने यहूदी लोगों के अगुवों को प्रसन्न कर दिया है, तो उसने सैनिकों को आज्ञा दी कि पतरस को भी पकड़ लें। यह उस पर्व के दौरान हुआ जब यहूदी लोग बिना ख़मीर वाली रोटी खाते थे। BSB BSB: And seeing that this pleased the Jews, Herod proceeded to seize Peter during the Feast of Unleavened Bread.
4 HGST सैनिकों ने पतरस को पकड़ने के बाद, उसे बन्दीगृह में डाल दिया। हेरोदेस ने पतरस की पहरेदारी करने के लिए सैनिकों के चार समूह नियुक्त किए। प्रत्येक समूह में चार सैनिक थे। फसह का पर्व समाप्त होने के बाद हेरोदेस पतरस को बन्दीगृह से बाहर लाकर यहूदी लोगों के सामने उसका न्याय करना चाहता था।{ फिर उसने पतरस को मार डालने की योजना बनाई थी।} BSB BSB: He arrested him and put him in prison, handing him over to be guarded by four squads of four soldiers each. Herod intended to bring him out to the people after the Passover.
5 HGST अत: पतरस कई दिनों तक बन्दीगृह में रहा। परन्तु यरूशलेम में उनके समूह के अन्य विश्वासी तीव्र इच्छा से परमेश्वर से यह कहते हुए प्रार्थना कर रहे थे कि वह पतरस की सहायता करे। BSB BSB: So Peter was kept in prison, but the church was fervently praying to God for him.
6 HGST यह उस रात से पहले की बात है जब हेरोदेस पतरस को बन्दीगृह से बाहर लाने और सार्वजनिक रूप से उसे मार डालने की योजना बना रहा था। पतरस बन्दीगृह में दो सैनिकों के बीच सो रहा था। उसके एक तरफ के सैनिक ने पतरस की कलाई और अपनी कलाई पर एक जंजीर बाँध रखी थी। पतरस के दूसरी तरफ के सैनिक ने भी ऐसा ही किया था। दो और सैनिक बन्दीगृह के द्वारों पर पहरा दे रहे थे। BSB BSB: On the night before Herod was to bring him to trial, Peter was sleeping between two soldiers, bound with two chains, with sentries standing guard at the entrance to the prison.
7 HGST अचानक, प्रभु परमेश्वर की ओर से एक स्वर्गदूत पतरस के पास आ खड़ा हुआ। उसकी कोठरी में एक उज्ज्वल ज्योति चमक उठी।{ परन्तु पतरस अभी भी इतनी गहरी नींद में सो रहा था} कि स्वर्गदूत ने उसे जगाने के लिए उसकी बगल में मारा। स्वर्गदूत ने उससे कहा,“जल्दी उठ!”{ जिस समय पतरस उठ रहा था,} तो उसकी कलाइयों से जंजीरें गिर गईं।{ हालाँकि, जो हो रहा था उसकी जानकारी सैनिकों को नहीं थी।} BSB BSB: Suddenly an angel of the Lord appeared and a light shone in the cell. He tapped Peter on the side and woke him up, saying, “Get up quickly.” And the chains fell off his wrists.
8 HGST तब स्वर्गदूत ने उससे कहा,“अपना कमरबन्द अपनी कमर पर कस ले और अपने पाँवों में अपनी जूतियाँ बाँध ले!” और पतरस ने वही किया जो स्वर्गदूत ने उसे करने के लिए कहा। तब स्वर्गदूत ने उससे कहा,“अपना चोगा बाँध और मेरे पीछे हो ले!” BSB BSB: “Get dressed and put on your sandals,” said the angel. Peter did so, and the angel told him, “Wrap your cloak around you and follow me.”
9 HGST अत: पतरस ने{ अपना वस्त्र और जूतियाँ पहनीं और} स्वर्गदूत के पीछे- पीछे बन्दीगृह की कोठरी से बाहर निकल गया। उसे बिलकुल भी मालूम नहीं हुआ कि यह सब सच में हो रहा था। उसने सोचा कि वह स्वप्न देख रहा था। BSB BSB: So Peter followed him out, but he was unaware that what the angel was doing was real. He thought he was only seeing a vision.
10 HGST पतरस और वह स्वर्गदूत उन सैनिकों के पास से होकर गुजरे जो दो द्वारों की पहरेदारी कर रहे थे, परन्तु उन सैनिकों ने उन्हें नहीं देखा। फिर वे लोहे के फाटक के पास पहुँचे जो नगर में जाता था। उनके लिए वह फाटक खुल गया, और पतरस और वह स्वर्गदूत बन्दीगृह से बाहर निकल गए। जब वे एक गली में कुछ दूर चले गए, तो अचानक वह स्वर्गदूत अदृश्य हो गया। BSB BSB: They passed the first and second guards and came to the iron gate leading to the city, which opened for them by itself. When they had gone outside and walked the length of one block, the angel suddenly left him.
11 HGST तब पतरस को आखिरकार एहसास हुआ कि यह कोई दर्शन नहीं था, यह सच में हो रहा था। अत: उसने सोचा,“अब मैं जान गया हूँ कि प्रभु परमेश्वर ने वास्तव में मेरी सहायता करने के लिए एक स्वर्गदूत भेजा था। हेरोदेस ने मेरे साथ जो करने की योजना बनाई थी और जिनके होने की यहूदी अगुवों को अपेक्षा थी उन सभी बातों से उसने मुझे बचाया है।” BSB BSB: Then Peter came to himself and said, “Now I know for sure that the Lord has sent His angel and rescued me from Herod’s grasp and from everything the Jewish people were anticipating.”
12 HGST जब पतरस को एहसास हुआ कि परमेश्वर ने उसे बचा लिया है, तो वह मरियम के घर गया। वह उस यूहन्ना की माता थी, जिसका दूसरा नाम मरकुस था। वहाँ बहुत से विश्वासी इकट्ठे थे, और वे प्रार्थना कर रहे थे कि परमेश्वर किसी तरह पतरस की सहायता करे। BSB BSB: And when he had realized this, he went to the house of Mary the mother of John, also called Mark, where many people had gathered together and were praying.
13 HGST जब पतरस ने बाहरी प्रवेशद्वार पर खटखटाया, तो एक दासी जिसका नाम रूदे था, यह पता लगाने आई कि द्वार के बाहर कौन था। BSB BSB: He knocked at the outer gate, and a servant girl named Rhoda came to answer it.
14 HGST { जब पतरस ने उत्तर दिया,} तो उसने उसकी आवाज पहचान ली, परन्तु वह इतनी प्रसन्न और उत्साहित हो गई कि द्वार खोलना ही भूल गई! इसके बजाय, वह घर के भीतर वापस भाग गई। उसने दूसरे विश्वासियों से कहा कि पतरस द्वार के बाहर खड़ा था। BSB BSB: When she recognized Peter’s voice, she was so overjoyed that she forgot to open the gate, but ran inside and announced, “Peter is standing at the gate!”
15 HGST परन्तु उन्होंने उससे कहा,“तू पागल हो गई है!” परन्तु उसने यह कहना जारी रखा कि यह वास्तव में सच था। वे लगातार उत्तर देते रहे,“{ नहीं, वह पतरस नहीं हो सकता।} वह शायद उसका स्वर्गदूत है।” BSB BSB: “You are out of your mind,” they told her. But when she kept insisting it was so, they said, “It must be his angel.”
16 HGST परन्तु पतरस उस पूरे समय खटखटाता रहा जब भीतर मौजूद लोग बात कर रहे थे। अत: जब उनमें से कुछ ने आखिरकार द्वार खोला, तो उन्होंने देखा कि यह तो पतरस था, और वे बड़ी कठिनाई से इस पर विश्वास कर पाए! BSB BSB: But Peter kept on knocking, and when they opened the door and saw him, they were astounded.
17 HGST पतरस ने अपना हाथ हिलाया कि उन्हें चुप रहने के लिए कहे। फिर उसने उन्हें ठीक- ठीक बताया कि कैसे प्रभु परमेश्वर ने उसे बन्दीगृह से बाहर निकाला है। उसने यह भी कहा,“जो घटित हुआ है वह हमारे समूह के अगुवे याकूब और हमारे दूसरे साथी विश्वासियों को बताओ।” तब पतरस निकलकर कहीं और चला गया। BSB BSB: Peter motioned with his hand for silence, and he described how the Lord had brought him out of the prison. “Send word to James and to the brothers,” he said, and he left for another place.
18 HGST अगली सुबह पतरस की पहरेदारी करने वाले सैनिकों ने{ देखा कि वह चला गया था}। उसके साथ जो हुआ था उससे उन्हें आश्चर्य हुआ, और वे बहुत परेशान हो गए। BSB BSB: At daybreak there was no small commotion among the soldiers as to what had become of Peter.
19 HGST { तब हेरोदेस ने इसके बारे में सुना। अत:} उसने सैनिकों को पतरस की खोज करने की आज्ञा दी, परन्तु वे उसे ढूँढ़ नहीं पाए। तब हेरोदेस ने पतरस की पहरेदारी करने वाले सैनिकों से पूछताछ की।{ परन्तु जो घटित हुआ था उसके लिए सैनिकों के पास कोई अच्छा स्पष्टीकरण नहीं था।} अत: हेरोदेस ने उन्हें मार डालने की आज्ञा दी{, जिस तरह रोमी उन पहरेदारों को दण्ड देते थे जिनके बन्दी भाग जाते थे}। इसके बाद, हेरोदेस यहूदिया क्षेत्र से कैसरिया नगर को गया, जहाँ वह कुछ समय तक रहा। BSB BSB: After Herod had searched for him unsuccessfully, he examined the guards and ordered that they be executed. Then he went down from Judea to Caesarea and spent some time there.
20 HGST राजा हेरोदेस सोर और सीदोन के नगरों में रहने वाले लोगों से बहुत परेशान हो गया था।{ उसने उन्हें उन लोगों के साथ व्यापार करने से रोक दिया जिन पर वह शासन करता था।} परन्तु सोर और सीदोन के लोगों को उन क्षेत्रों से भोजन खरीदना पड़ता था। अत: उन्होंने हेरोदेस से मिलने के लिए कैसरिया नगर में प्रतिनिधियों को एक साथ भेजा। उन्होंने बलास्तुस को, जो हेरोदेस के महत्वपूर्ण अधिकारियों में से एक था, हेरोदेस से यह कहने के लिए मना लिया कि वे उसके साथ शान्ति से रहना चाहते हैं। BSB BSB: Now Herod was in a furious dispute with the people of Tyre and Sidon, and they convened before him. Having secured the support of Blastus, the king’s chamberlain, they asked for peace, because their region depended on the king’s country for food.
21 HGST जिस दिन हेरोदेस ने सोर और सीदोन के प्रतिनिधियों से मिलने की योजना बनाई थी{, उस दिन उसने उन्हें प्रभावित करने के लिए कुछ काम किए}। वह बहुत महंगे कपड़े पहनकर अपने राजसी सिंहासन पर बैठ गया। फिर उसने औपचारिक रूप से वहाँ इकट्ठे हुए सभी लोगों को सम्बोधित किया। BSB BSB: On the appointed day, Herod donned his royal robes, sat on his throne, and addressed the people.
22 HGST जो लोग उसकी बात सुन रहे थे वे बार- बार चिल्लाए,“राजा हेरोदेस इतना अच्छा बोलता है कि उसे कोई मनुष्य नहीं, बल्कि कोई देवता होना चाहिए!” BSB BSB: And they began to shout, “This is the voice of a god, not a man!”
23 HGST लोगों से यह कहने के बजाय कि उन्हें परमेश्वर की प्रशंसा करनी चाहिए, हेरोदेस ने उनकी प्रशंसा स्वीकार की। अत: जिस समय लोग हेरोदेस की प्रशंसा कर ही रहे थे, तब प्रभु परमेश्वर ने उसे दण्ड देने के लिए एक स्वर्गदूत भेजा। उस स्वर्गदूत ने उसे कठोरता से दण्ड दिया: अर्थात् कीड़ों ने उसे खा लिया और वह मर गया। BSB BSB: Immediately, because Herod did not give glory to God, an angel of the Lord struck him down, and he was eaten by worms and died.
24 HGST विश्वासियों ने कई स्थानों पर लोगों को परमेश्वर का संदेश बताना जारी रखा, और यीशु पर विश्वास करने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही थी। BSB BSB: But the word of God continued to spread and multiply.
25 HGST बरनबास और शाऊल ने यहूदिया क्षेत्र में यहूदी विश्वासियों की सहायता के लिए रुपये पहुँचाना समाप्त किया। वे यरूशलेम नगर लौट गए। वे अपने साथ यूहन्ना को लेकर आए, जिसका दूसरा नाम मरकुस था। BSB BSB: When Barnabas and Saul had fulfilled their mission to Jerusalem, they returned, bringing with them John, also called Mark.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.