2 HGST अचानक, उन्होंने आसमान से एक तेज आवाज सुनी, जो जोर से चलती हुई हवा की तरह लग रही थी। जहाँ वे बैठे थे, उस पूरे घर में मौजूद सब लोगों ने वह आवाज सुनी। BSB BSB: Suddenly a sound like a mighty rushing wind came from heaven and filled the whole house where they were sitting.
3 HGST तब उन्होंने कुछ ऐसा देखा जो जलती हुई लपटों जैसा दिखता था। ये लपटें एक दूसरे से अलग होकर विश्वासियों में से प्रत्येक पर आकर ठहर गईं। BSB BSB: They saw tongues like flames of fire that separated and came to rest on each of them.
4 HGST तब पवित्र आत्मा ने सारे विश्वासियों को सशक्त किया। वे उन भाषाओं में बोलने लगे जिन्हें उन्होंने कभी नहीं सीखा था। आत्मा उनके लिए ऐसा करना धाराप्रवाह रूप से सम्भव कर रहा था। BSB BSB: And they were all filled with the Holy Spirit and began to speak in other tongues as the Spirit enabled them.
5 HGST उस समय यरूशलेम में{ पिन्तेकुस्त का पर्व मनाने के लिए} बहुत से यहूदी ठहरे हुए थे। वे ऐसे यहूदी लोग थे जो ईमानदारी से परमेश्वर की आराधना करते थे। वे संसारभर के बहुत से अलग- अलग देशों से आए थे। BSB BSB: Now there were dwelling in Jerusalem God-fearing Jews from every nation under heaven.
7 HGST उन सब ने पूर्ण रूप से अचम्भित होकर, एक दूसरे से कहा,“सुनो, ये सब लोग जो बोल रहे हैं गलील से आए हैं।{ अत: उनके लिए हमारी भाषाएँ जान पाना सम्भव नहीं है!} BSB BSB: Astounded and amazed, they asked, “Are not all these who are speaking Galileans?
8 HGST परन्तु हम सब उन्हें हमारी मातृभाषाओं में बोलते हुए सुनते हैं! BSB BSB: How is it then that each of us hears them in his own native language?
9 HGST हम में से कुछ लोग पार्थिया, मेदिया और एलाम के क्षेत्रों से हैं। हम में से अन्य लोग मेसोपोटामिया, यहूदिया, कप्पदूकिया, पुन्तुस, और आसिया के क्षेत्रों से हैं। BSB BSB: Parthians, Medes, and Elamites; residents of Mesopotamia, Judea and Cappadocia, Pontus and Asia,
10 HGST यहाँ कुछ लोग फ्रूगिया और पम्फूलिया के क्षेत्रों से, मिस्र देश से, और लीबिया के क्षेत्रों से हैं जो कि कुरेने नगर के पास हैं। हम में से अन्य लोग रोम से यरूशलेम घूमने आए हैं। BSB BSB: Phrygia and Pamphylia, Egypt and the parts of Libya near Cyrene; visitors from Rome,
12 HGST { जो कुछ हो रहा था उसके बारे में} लोग चकित थे और नहीं जानते थे कि{ इसके बारे में} क्या सोचें। अत: उन्होंने एक दूसरे से पूछा,“यहाँ क्या हो रहा है?” BSB BSB: Astounded and perplexed, they asked one another, “What does this mean?”
13 HGST परन्तु उनमें से कुछ ने उसका उपहास किया जो कुछ उन्होंने देखा। उन्होंने कहा,“{ ये लोग इस तरह की बातें इसलिए कर रहे हैं क्योंकि} उन्होंने बहुत अधिक मदिरा पी ली है!” BSB BSB: But others mocked them and said, “They are drunk on new wine!”
14 HGST इसके उत्तर में, पतरस ने अन्य सभी प्रतिनिधियों के साथ खड़े होकर ऊँची आवाज में लोगों की भीड़ से बात की। उसने कहा,“हे यहूदियों और बाकी सब लोगों जो यहाँ यरूशलेम में रहते हो, मेरी बात सुनो और मैं तुम्हें समझाऊँगा कि क्या हो रहा है! BSB BSB: Then Peter stood up with the Eleven, lifted up his voice, and addressed the crowd: “Men of Judea and all who dwell in Jerusalem, let this be known to you, and listen carefully to my words.
15 HGST तुम में से कुछ लोग सोचते हैं कि हम नशे में हैं, परन्तु हम नशे में नहीं हैं। अभी तो सुबह के केवल नौ बजे हैं{, और यहाँ के लोग दिन के इस समय कभी नशे में नहीं होते}! BSB BSB: These men are not drunk, as you suppose. It is only the third hour of the day!
17 HGST परमेश्वर कहता है,‘अंतिम दिनों में, मैं अपना पवित्र आत्मा सभी प्रकार के लोगों को दूँगा। तुम्हारे बेटे और बेटियाँ लोगों को मेरे संदेश बताएँगे। मैं जवानों को दर्शन दूँगा और बूढ़ों को प्रेरित स्वप्न दूँगा। BSB BSB: ‘In the last days, God says, I will pour out My Spirit on all people. Your sons and daughters will prophesy, your young men will see visions, your old men will dream dreams.
18 HGST उन दिनों में मैं अपने सेवकों, अर्थात् पुरुषों और स्त्रियों दोनों को अपना पवित्र आत्मा दूँगा, कि वे लोगों को मेरे संदेश बता सकें। BSB BSB: Even on My menservants and maidservants I will pour out My Spirit in those days, and they will prophesy.
19 HGST मैं आसमान में ऐसे- ऐसे काम होने दूँगा जो लोगों को अचम्भित कर देंगे। मैं पृथ्वी पर ऐसे- ऐसे काम होने दूँगा जो यह प्रकट करेंगे कि बड़ी- बड़ी घटनाएँ होने वाली हैं। यहाँ पृथ्वी पर हर जगह लहू, आग और धुआँ होगा। BSB BSB: I will show wonders in the heavens above and signs on the earth below, blood and fire and billows of smoke.
20 HGST लोगों को आसमान में सूर्य अंधकारमय दिखाई देगा और चाँद उन्हें लाल दिखाई देगा। ये बातें उस महत्वपूर्ण समय से पहले घटित होंगी जब मैं, अर्थात् प्रभु परमेश्वर, सब का न्याय करने के लिए आऊँगा। BSB BSB: The sun will be turned to darkness, and the moon to blood, before the coming of the great and glorious Day of the Lord.
21 HGST परन्तु भले ही मैं पाप का न्याय करने और दण्ड देने के लिए आ रहा हूँ, तौभी मैं उन सब का उद्धार करूँगा जो मन फिराते हैं और अपने पापों की क्षमा के लिए मुझ से विनती करते हैं।’” BSB BSB: And everyone who calls on the name of the Lord will be saved.’
24 HGST यीशु मर गया, परन्तु परमेश्वर ने उसे फिर से जीवित कर दिया और मरा रहने नहीं दिया, क्योंकि उसके लिए मरा रहना सम्भव नहीं था। BSB BSB: But God raised Him from the dead, releasing Him from the agony of death, because it was impossible for death to keep Him in its grip.
25 HGST बहुत समय पहले राजा दाऊद ने वह लिखा जो मसीह ने कहा था:‘हे प्रभु परमेश्वर, मैं जानता था कि तू हमेशा मेरी रक्षा के लिए वहाँ रहेगा। तू मेरे ठीक पास में है, अत: मैं उनसे नहीं डरूँगा जो मुझे हानि पहुँचाना चाहते हैं। BSB BSB: David says about Him: ‘I saw the Lord always before me; because He is at my right hand, I will not be shaken.
26 HGST इस कारण, हे परमेश्वर, मैं प्रसन्न हूँ, और आनन्दित होकर मैं तेरी प्रशंसा करता हूँ। और मुझे पूरा भरोसा है{ कि तू मुझे मरने के बाद फिर से जीवित कर देगा}। BSB BSB: Therefore my heart is glad and my tongue rejoices; my body also will dwell in hope,
27 HGST मुझे भरोसा है क्योंकि मैं जानता हूँ कि तू मुझे उस जगह पर नहीं रहने देगा जहाँ मरे हुए लोग हैं। यहाँ तक कि तू मेरे शरीर को भी नष्ट नहीं होने देगा, क्योंकि तूने मुझे एक विशेष उद्देश्य के लिए चुना है। BSB BSB: because You will not abandon my soul to Hades, nor will You let Your Holy One see decay.
28 HGST तूने मुझ पर प्रकट किया है कि कैसे फिर से जीवन जीना है। तू मुझे बहुत प्रसन्न करेगा क्योंकि तू{ हमेशा} मेरे साथ रहेगा।’” BSB BSB: You have made known to me the paths of life; You will fill me with joy in Your presence.’
29 HGST { पतरस ने आगे कहा,}“तुम जो मेरे जैसे यहूदी हो, मैं तुम्हें भरोसे के साथ बता सकता हूँ कि हमारे प्राचीन शासक, राजा दाऊद की मृत्यु हुई और उसके अधीन लोगों ने उसे गाड़ दिया। वास्तव में, उसका शरीर अभी भी यहाँ उसी जगह है जहाँ उन्होंने उसे गाड़ा था। BSB BSB: Brothers, I can tell you with confidence that the patriarch David died and was buried, and his tomb is with us to this day.
30 HGST अत: हम जानते हैं कि इस भजन में राजा दाऊद अपने बारे में बात नहीं कर रहा था। इसके बजाय, वह एक भविष्यद्वक्ता था, और वह जानता था कि परमेश्वर ने उससे प्रतिज्ञा की थी कि उसके बाद उसके वंशजों में से एक राजा बनेगा। BSB BSB: But he was a prophet and knew that God had promised him on oath that He would place one of his descendants on his throne.
31 HGST बहुत समय पहले, दाऊद जानता था कि परमेश्वर क्या करेगा। उसने कहा कि परमेश्वर यीशु मसीह को उसके मरने के बाद फिर से जीवित करेगा। परमेश्वर उसे कब्र में नहीं रहने देगा। परमेश्वर उसे इतने समय तक मरा हुआ भी नहीं रहने देगा कि उसका शरीर सड़ना आरम्भ हो जाए। BSB BSB: Foreseeing this, David spoke about the resurrection of the Christ, that He was not abandoned to Hades, nor did His body see decay.
32 HGST इस मनुष्य यीशु के मरने के बाद, परमेश्वर ने उसे फिर से जीवित किया। हम सब जो तुम्हारे सामने यहाँ खड़े हैं, इसकी गवाही दे सकते हैं।{ हम सब ने उसे मरने के बाद जीवित देखा।} BSB BSB: God has raised this Jesus to life, to which we are all witnesses.
33 HGST अत: हम नशे में होकर बड़बड़ा नहीं रहे हैं। इसके बजाय, ऐसा ही घटित हुआ है। परमेश्वर ने यीशु को वहाँ अर्थात् स्वर्ग में जहाँ परमेश्वर स्वयं है, शासन करने के द्वारा बहुत आदर दिया है। यीशु ने परमेश्वर अपने पिता से पवित्र आत्मा प्राप्त किया है, जैसी परमेश्वर ने प्रतिज्ञा की थी। और अब यीशु ने उदारता से हमें वह पवित्र आत्मा दिया है, और परमेश्वर ने यह आश्चर्यकर्म करके जिसके तुम गवाह हो उस वरदान की पुष्टि की है। BSB BSB: Exalted, then, to the right hand of God, He has received from the Father the promised Holy Spirit and has poured out what you now see and hear.
34 HGST हम जानते हैं कि दाऊद अपने बारे में नहीं बोल रहा था, क्योंकि दाऊद ऊपर स्वर्ग में नहीं गया{ जैसे यीशु गया था}। इसके अलावा, दाऊद ने स्वयं मसीह के बारे में यह कहा:‘प्रभु परमेश्वर ने मेरे प्रभु मसीह से कहा,“मैं तुझे अपने बगल में एक स्थान देकर तेरा आदर करूँगा BSB BSB: For David did not ascend into heaven, but he himself says: ‘The Lord said to my Lord, “Sit at My right hand
35 HGST जब मैं तेरे शत्रुओं को पूरी तरह से हरा दूँगा।”’” BSB BSB: until I make Your enemies a footstool for Your feet.”’
36 HGST { पतरस ने यह कहकर समाप्त किया,}“अत: मैं चाहता हूँ कि हर इस्राएली निश्चित रूप से यह जान ले कि परमेश्वर ने यीशु को प्रभु और मसीह दोनों बनाया है, अर्थात् इसी यीशु को जिसे तुम ने क्रूस पर कीलें ठोंककर मार डाला।” BSB BSB: Therefore let all Israel know with certainty that God has made this Jesus, whom you crucified, both Lord and Christ!”
37 HGST जब लोगों ने वह सुना जो पतरस ने कहा था, तो वे जान गए कि उन्होंने गलत किया है। लोगों ने उससे और दूसरे प्रतिनिधियों से पूछा,“क्या तुम लोग हमें बता सकते हो कि परमेश्वर हम से क्या करवाना चाहता है?” BSB BSB: When the people heard this, they were cut to the heart and asked Peter and the other apostles, “Brothers, what shall we do?”
38 HGST पतरस ने उनको उत्तर दिया,“तुम में से हर एक को अपने पापी व्यवहार से फिरना चाहिए। यदि तुम अब उस पर विश्वास करते हो जो यीशु, अर्थात् मसीह ने तुम्हारे लिए किया है, तो हम यह प्रकट करते हुए तुम्हें बपतिस्मा देंगे, कि परमेश्वर ने तुम्हारे पापों को क्षमा कर दिया है, और वह तुम्हें अपना पवित्र आत्मा देगा। BSB BSB: Peter replied, “Repent and be baptized, every one of you, in the name of Jesus Christ for the forgiveness of your sins, and you will receive the gift of the Holy Spirit.
39 HGST तुम पवित्र आत्मा पाओगे क्योंकि परमेश्वर ने उसे तुम्हें और तुम्हारी सन्तानों को और उन सभी को देने का प्रतिज्ञा की है जिनकी यीशु पर विश्वास करने में हमारा परमेश्वर जिसकी हम आराधना करते हैं अगुवाई करता है। इसमें वे सब लोग शामिल हैं जो यहाँ से दूर रहते हैं।” BSB BSB: This promise belongs to you and your children and to all who are far off—to all whom the Lord our God will call to Himself.”
40 HGST पतरस ने बहुत सारी बातें कहीं और उनसे दृढ़ता से बात की। उसने उनसे कहा,“परमेश्वर से तुम्हें उद्धार देने की विनती करो ताकि जब वह इन बुरे लोगों को दण्ड दे{ जिन्होंने यीशु को ठुकरा दिया है} तो वह तुम्हें दण्ड न दे!” BSB BSB: With many other words he testified, and he urged them, “Be saved from this corrupt generation.”
41 HGST अत: जिन लोगों ने पतरस के संदेश पर विश्वास किया, उन्होंने बपतिस्मा लिया। उस दिन वहाँ लगभग 3, 000 लोग थे जो विश्वासियों के समूह में शामिल हो गए थे। BSB BSB: Those who embraced his message were baptized, and about three thousand were added to the believers that day.
43 HGST सारे यरूशलेम के लोगों में परमेश्वर के प्रति बड़ा भय उत्पन्न हो गया, क्योंकि प्रतिनिधि कई प्रकार के अद्भुत काम कर रहे थे। BSB BSB: A sense of awe came over everyone, and the apostles performed many wonders and signs.
44 HGST जिन लोगों ने यीशु पर विश्वास किया था, वे नियमित रूप से एक साथ मिलते रहे। उनके पास जो कुछ था उसे भी उन्होंने एक- दूसरे के साथ साझा किया। BSB BSB: All the believers were together and had everything in common.
45 HGST समय- समय पर उनमें से कुछ लोगों ने अपनी कुछ भूमि और कुछ दूसरी वस्तुएँ जो उनके पास थीं बेच दिया। उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि उससे जो रुपया मिले, उसमें से कुछ वे दूसरे विश्वासियों को दे सकें। उन्होंने उन विश्वासियों को उतना दिया, जितनी उन्हें आवश्यकता थी। BSB BSB: Selling their possessions and goods, they shared with anyone who was in need.
46 HGST हर दिन वे मन्दिर के आँगन में आराधना करने के लिए एक साथ इकट्ठा होते रहे, और फिर वे अपने घरों में एक साथ भोजन करते रहे। उन्होंने प्रसन्न होकर और सच्चे स्नेह से एक साथ भोजन किया। BSB BSB: With one accord they continued to meet daily in the temple courts and to break bread from house to house, sharing their meals with gladness and sincerity of heart,
47 HGST जब उन्होंने ऐसा किया, तो वे परमेश्वर की स्तुति करते रहे, और यरूशलेम में रहने वाले अन्य लोगों ने उनका बड़ा आदर किया।{ जब ये बातें हो रही थीं,} तो प्रभु यीशु ने प्रतिदिन और अधिक लोगों का उद्धार किया और वे लोग अन्य विश्वासियों के साथ मिल गए। BSB BSB: praising God and enjoying the favor of all the people. And the Lord added to their number daily those who were being saved.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.