2 HGST वहाँ एक मनुष्य था जो अपने जन्म के समय से ही चलने में सक्षम नहीं था। वह मन्दिर में प्रवेश करने के सुन्दर फाटक के पास बैठा था। लोग उसे हर दिन वहाँ ले जाते थे ताकि वह उन लोगों से जो मन्दिर क्षेत्र में जाने वालों से कुछ पैसे माँग सके। BSB BSB: And a man who was lame from birth was being carried to the temple gate called Beautiful, where he was put every day to beg from those entering the temple courts.
3 HGST जब पतरस और यूहन्ना उस फाटक के पास पहुँचे, तो उसने उन्हें देखकर कुछ पैसे माँगे। BSB BSB: When he saw Peter and John about to enter, he asked them for money.
4 HGST जब उन्होंने उस मनुष्य को उनसे बात करते सुना, तो पतरस और यूहन्ना ने सीधे- सीधे उसकी ओर देखा और पतरस ने उससे कहा,“हमारी ओर देख!” BSB BSB: Peter looked directly at him, as did John. “Look at us!” said Peter.
5 HGST अत: उसने सीधा उनकी ओर देखा, यह आशा करते हुए कि उसे उनसे कुछ पैसे मिलेंगे। BSB BSB: So the man gave them his attention, expecting to receive something from them.
6 HGST तब पतरस ने उससे कहा,“मेरे पास कोई पैसा नहीं है, परन्तु मैं तेरे लिए जो कर सकता हूँ वह करूँगा। मैं तुझे यीशु मसीह की सामर्थ्य से, जो नासरत नगर से आया था, चंगा करता हूँ। अत: उठ और चल- फिर!” BSB BSB: But Peter said, “Silver or gold I do not have, but what I have I give you: In the name of Jesus Christ of Nazareth, get up and walk!”
7 HGST तब पतरस ने उस मनुष्य का दाहिना हाथ पकड़ा और खड़े होने में उसकी सहायता की। उस मनुष्य को तुरन्त एहसास हो गया कि उसके पाँव और टखने उसे सम्भालने के लिए मजबूत हो गए हैं। BSB BSB: Taking him by the right hand, Peter helped him up, and at once the man’s feet and ankles were made strong.
8 HGST अत: वह मनुष्य{ बाकी के मार्ग में}{ स्वयं ही} कूदता गया और चलने- फिरने लगा! वह पतरस और यूहन्ना के साथ, प्रसन्नता से उछलते और चलते- फिरते परमेश्वर की स्तुति करता हुआ मन्दिर क्षेत्र में गया! BSB BSB: He sprang to his feet and began to walk. Then he went with them into the temple courts, walking and leaping and praising God.
9 HGST वहाँ मौजूद सब लोगों ने उसे चलते हुए देखा और उसे परमेश्वर की स्तुति करते हुए सुना। BSB BSB: When all the people saw him walking and praising God,
10 HGST उन्होंने पहचान लिया कि यह वही मनुष्य है जो मन्दिर क्षेत्र में जाने वाले सुन्दर फाटक पर बैठकर लोगों से पैसे माँगता था! अत: वहाँ मौजूद सब लोग बहुत अचम्भित हुए कि वह अब चल- फिर सकता है। BSB BSB: they recognized him as the man who used to sit begging at the Beautiful Gate of the temple, and they were filled with wonder and amazement at what had happened to him.
11 HGST उस मनुष्य ने पतरस और यूहन्ना को जाने नहीं दिया। वे तीनों सुलैमान के ओसारे में थे{, जो मन्दिर क्षेत्र के भीतर एक ढका हुआ रास्ता था}। जब उस मनुष्य के चंगा होने का अद्भुत समाचार भीड़ में फैला, तो अधिकाधिक लोग उन्हें देखने के लिए दौड़े चले आए। BSB BSB: While the man clung to Peter and John, all the people were astonished and ran to them in the walkway called Solomon’s Colonnade.
12 HGST जब पतरस ने देखा कि उनके चारों ओर भीड़ इकट्ठी हो रही है, तो उसने लोगों से कहा,“हे इस्राएलियों, इससे तुम्हें चकित नहीं होना चाहिए कि यह मनुष्य अब चल- फिर सकता है। परन्तु तुम्हें हमारी ओर ऐसे नहीं ताकना चाहिए कि मानो हम इतने ईश्वरीय हैं कि हमने उसे अपनी सामर्थ्य से चलने में सक्षम किया है! BSB BSB: And when Peter saw this, he addressed the people: “Men of Israel, why are you surprised by this? Why do you stare at us as if by our own power or godliness we had made this man walk?
13 HGST { मैं तुम्हें बताता हूँ कि वास्तव में क्या हुआ है।} परमेश्वर ने अब्राहम, इसहाक, और याकूब के साथ एक वाचा बाँधी थी। हम इस्राएली उन पुरुषों के वंशज हैं, अत: उस वाचा में हम भी शामिल होते है। परमेश्वर ने यीशु को मसीह के रूप में भेजकर उस वाचा का आदर किया।{ हमने इस मनुष्य से कहा कि यीशु की सामर्थ्य उसे चंगा कर सकती है, और} परमेश्वर ने अब यह आश्चर्यकर्म करके यीशु की महिमा की है। परन्तु जब यीशु हमारे बीच रह रहा था, तो तुम ने उसे मुकदमे के लिए रोमियों को सौंप दिया। रोमी राज्यपाल, पिलातुस,{ जानता था कि यीशु निर्दोष है और} उसे छोड़ देना चाहता था। परन्तु तुम पिलातुस के सामने इकट्ठे होकर चिल्लाए कि वह उसे न छोड़े। BSB BSB: The God of Abraham, Isaac, and Jacob, the God of our fathers, has glorified His servant Jesus. You handed Him over and rejected Him before Pilate, even though he had decided to release Him.
14 HGST तुम ने पिलातुस से यीशु को छोड़ने के लिए नहीं कहा, जबकि यीशु ही मसीह था। पर तुम ने उसे ठुकरा दिया और पिलातुस से कहा कि वह एक हत्यारे को छोड़ दे! BSB BSB: You rejected the Holy and Righteous One and asked that a murderer be released to you.
15 HGST अत: यीशु, जो लोगों को जीवन देता है, उसकी मृत्यु के जिम्मेदार तुम हो। परन्तु उसके मरने के बाद परमेश्वर उसे फिर से जीवित कर दिया। हम गवाही दे सकते हैं कि हमने यीशु को फिर से जीवित होने के बाद कई बार देखा। BSB BSB: You killed the Author of life, but God raised Him from the dead, and we are witnesses of this fact.
16 HGST तुम इस मनुष्य को पहचानते हो जिसे तुम यहाँ खड़े हुए देखते हो।{ यह वही मनुष्य है जो सुन्दर फाटक पर भीख माँगा करता था।} वह अब अपने आप खड़े होने के लिए पर्याप्त मजबूत है क्योंकि यीशु जो कर सकता है उस पर उसने विश्वास किया। हाँ, ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उसने यीशु पर भरोसा किया जिससे वह अब पूर्ण रूप से स्वस्थ है। तुम सब ने यह होते हुए देखा है। BSB BSB: By faith in the name of Jesus, this man whom you see and know has been made strong. It is Jesus’ name and the faith that comes through Him that has given him this complete healing in your presence.
17 HGST हे मेरे देशवासियों, अब मैं जानता हूँ कि तुम ने और तुम्हारे अगुवों ने यीशु को इसलिए मार डाला क्योंकि तुम नहीं जानते थे कि वह मसीह था। BSB BSB: And now, brothers, I know that you acted in ignorance, as did your leaders.
18 HGST परमेश्वर ने समय से पहले ही भविष्यद्वक्ताओं के माध्यम से कहा था कि जिस मसीह को वह भेजेगा वह दु: ख उठाएगा और मर जाएगा। और अब, जो हुआ है, उसने भविष्यद्वक्ताओं की कही हुई बातों को पूरा किया है। BSB BSB: But in this way God has fulfilled what He foretold through all the prophets, saying that His Christ would suffer.
19 HGST अत: पापी जीवन बिताना बन्द करो और परमेश्वर से विनती करो कि तुम्हें वह करने में सहायता करे जो उसे प्रसन्न करता है। तब परमेश्वर तुम्हें उसके विरुद्ध पाप करने के लिए पूर्ण रूप से क्षमा कर देगा। BSB BSB: Repent, then, and turn back, so that your sins may be wiped away,
20 HGST यदि तुम ऐसा करो, तो ऐसा समय आएगा जब तुम जान लोगे कि प्रभु परमेश्वर तुम्हारी सहायता कर रहा है। और किसी दिन वह उस मसीह को जिसे उसने तुम्हें दिया है पृथ्वी पर वापस भेजेगा। वह व्यक्ति यीशु है। BSB BSB: that times of refreshing may come from the presence of the Lord, and that He may send Jesus, the Christ, who has been appointed for you.
23 HGST जो लोग उस भविष्यद्वक्ता की बातों को नहीं मानेंगे तो वे आगे को परमेश्वर के लोगों में नहीं गिने जाएँगे। परमेश्वर उन्हें नष्ट कर देगा।’” BSB BSB: Everyone who does not listen to Him will be completely cut off from among his people.’
24 HGST { पतरस ने आगे कहा,}“वास्तव में, सारे भविष्यद्वक्ताओं ने इन दिनों के विषय में बताया था कि इन दिनों में क्या होगा जिसमें हम अभी रह रहे हैं। उन भविष्यद्वक्ताओं में शमूएल और उसके बाद के लोग शामिल हैं, जिन सब ने इन घटनाओं के पहले ही इनके बारे में बता दिया था। BSB BSB: Indeed, all the prophets from Samuel on, as many as have spoken, have proclaimed these days.
25 HGST बहुत समय पहले भविष्यद्वक्ताओं ने जो कहा था, वह आज तुम पर लागू होता है। और परमेश्वर ने हमारे पूर्वजों को आशीष देने के लिए जो पवित्र वाचा बाँधी थी, वह तुम पर, अर्थात् उनके वंशजों पर भी लागू होती है। उसने{ मसीह के बारे में} अब्राहम से कहा था,‘मैं उन कार्यों के परिणाम के रूप में जो तेरे वंशज करेंगे पृथ्वी के सभी लोगों को आशीष दूँगा।’ BSB BSB: And you are sons of the prophets and of the covenant God made with your fathers when He said to Abraham, ‘Through your offspring all the families of the earth will be blessed.’
26 HGST अत: जब परमेश्वर ने यीशु को मसीह के रूप में धरती पर भेजा, तो उसने सबसे पहले तुम इस्राएलियों के पास भेजा। परमेश्वर चाहता था कि मसीह तुम्हें आशीष दे, जिससे तुम गलत काम करना छोड़ दो।” BSB BSB: When God raised up His Servant, He sent Him first to you to bless you by turning each of you from your wicked ways.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.