2 HGST ये लोग बहुत क्रोधित हुए क्योंकि ये दोनों व्यक्ति लोगों को शिक्षा दे रहे थे। वे लोगों को बता रहे थे कि परमेश्वर ने यीशु के लिए जो किया, उससे प्रकट होता है कि परमेश्वर लोगों को उनके मरने के बाद फिर से जीवित करता है। BSB BSB: greatly disturbed that they were teaching the people and proclaiming in Jesus the resurrection of the dead.
3 HGST अत: इन लोगों ने पतरस और यूहन्ना को पकड़कर बन्दीगृह में डाल दिया। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि शाम हो चुकी थी, और यहूदियों की महासभा को उनसे प्रश्न पूछने के लिए अगले दिन तक की प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। BSB BSB: They seized Peter and John, and because it was evening, they put them in custody until the next day.
4 HGST हालाँकि, बहुत से लोगों ने जिन्होंने पतरस की बात सुनी थी, यीशु पर विश्वास किया। यीशु पर विश्वास करने वाले पुरुषों की संख्या बढ़कर लगभग 5, 000 हो गई। BSB BSB: But many who heard the message believed, and the number of men grew to about five thousand.
5 HGST अगले दिन महायाजक ने अन्य प्रधान याजकों, यहूदी व्यवस्था के शिक्षकों और यहूदियों की महासभा के अन्य सदस्यों को बुलाया। वे सभी यरूशलेम में एक जगह पर इकट्ठे हुए। BSB BSB: The next day the rulers, elders, and scribes assembled in Jerusalem,
6 HGST भूतपूर्व महायाजक हन्ना वहाँ था। नया महायाजक कैफा भी वहाँ था। और वैसे ही यूहन्ना और सिकन्दर और अन्य लोग भी वहाँ थे जो महायाजक के कुटुम्बी थे। BSB BSB: along with Annas the high priest, Caiaphas, John, Alexander, and many others from the high priest’s family.
7 HGST उन्होंने पहरेदारों को आज्ञा दी कि पतरस और यूहन्ना को कमरे में ले आएँ, और फिर उन्होंने पतरस और यूहन्ना से पूछा,“तुम्हें ऐसा करने का अधिकार या योग्यता किसने दी?” BSB BSB: They had Peter and John brought in and began to question them: “By what power or what name did you do this?”
8 HGST जब पवित्र आत्मा ने पतरस को सामर्थ्य दी, तब उसने उत्तर में उनसे कहा,“हे साथी इस्राएलियों, तुम जो हम पर शासन करते हो और हे सब पुरनियों, मेरी बात सुनो! BSB BSB: Then Peter, filled with the Holy Spirit, said to them, “Rulers and elders of the people!
9 HGST आज तुम हमसे उस भले काम के बारे में प्रश्न पूछ रहे हो जो हमने एक ऐसे व्यक्ति के लिए किया जो चल- फिर नहीं सकता था। तुम जानना चाहते हो कि वह चलने में सक्षम कैसे हुआ। BSB BSB: If we are being examined today about a kind service to a man who was lame, to determine how he was healed,
10 HGST अत: हम चाहते हैं कि यह पूरी महासभा और अन्य सभी इस्राएली वह जान लें जो घटित हुआ है। यह व्यक्ति तुम्हारे सामने खड़ा होने में सक्षम इसलिए है क्योंकि नासरत के यीशु, अर्थात् मसीह ने उसे चंगा किया है। तुम रोमियों के द्वारा यीशु को क्रूस पर कीलें ठोंककर मार डालने के लिए जिम्मेदार थे। परन्तु उनके उसे मार डालने के बाद परमेश्वर ने यीशु को फिर से जीवित कर दिया। BSB BSB: then let this be known to all of you and to all the people of Israel: It is by the name of Jesus Christ of Nazareth, whom you crucified but whom God raised from the dead, that this man stands before you healed.
11 HGST नासरत का यीशु मसीह वही है जिसके बारे में पवित्रशास्त्र कहता है,‘जिस पत्थर को राजमिस्त्रियों ने फेंक दिया वही भवन का सबसे महत्वपूर्ण पत्थर बन गया है।’ और वे राजमिस्त्री तुम ही हो{, क्योंकि तुम ने यीशु को अस्वीकार कर दिया था}। BSB BSB: This Jesus is ‘the stone you builders rejected, which has become the cornerstone.’
13 HGST यहूदी अगुवों ने पहचान लिया कि पतरस और यूहन्ना उनसे डरते नहीं थे। उन्होंने यह भी महसूस किया कि ये दोनों मनुष्य साधारण लोग थे जिन्होंने पाठशालाओं में पढ़ाई नहीं की थी। अत: वे अगुवे अचम्भित हुए। वे जानते थे कि इन मनुष्यों ने यीशु के साथ समय बिताया था। BSB BSB: When they saw the boldness of Peter and John and realized that they were unschooled, ordinary men, they marveled and took note that these men had been with Jesus.
14 HGST उन्होंने उस मनुष्य को भी जो फिर से चलने- फिरने में सक्षम हो गया था, पतरस और यूहन्ना के साथ वहाँ खड़ा देखा। अत: वे उनके विरोध में कुछ भी कहने में सक्षम न हुए। BSB BSB: And seeing the man who had been healed standing there with them, they had nothing to say in response.
15 HGST यहूदी अगुवों ने पहरेदारों से कहा कि वे पतरस, यूहन्ना और इस मनुष्य को उस कमरे से बाहर ले जाएँ जहाँ वे इकट्ठे थे। उनके ऐसा करने के बाद, अगुवों ने{ पतरस और यूहन्ना के बारे में} एक दूसरे से बात की। BSB BSB: So they ordered them to leave the Sanhedrin and then conferred together.
16 HGST उन्होंने कहा,“ऐसा कुछ भी नहीं है जो हम इन दोनों मनुष्यों को दण्ड देने के लिए कर सकें! उनके द्वारा किए गए अद्भुत आश्चर्यकर्म का समाचार यरूशलेम में व्यापक रूप से फैल गया है। अत: हम लोगों से यह नहीं कह सकते कि ऐसा नहीं हुआ! BSB BSB: “What shall we do with these men?” they asked. “It is clear to everyone living in Jerusalem that a remarkable miracle has occurred through them, and we cannot deny it.
17 HGST हालाँकि, हमें लोगों को यह और नहीं सुनने देना चाहिए जो वे इस यीशु के बारे में सिखा रहे हैं। अत: हमें इन मनुष्यों से कहना होगा कि यदि वे दूसरे लोगों को उस व्यक्ति के बारे में, जिसके लिए वे कहते हैं कि उसने उन्हें इस मनुष्य को चंगा करने की सामर्थ्य दी गई है, बताना जारी रखेंगे तो हम उन्हें दण्ड देंगे।” BSB BSB: But to keep this message from spreading any further among the people, we must warn them not to speak to anyone in this name.”
18 HGST अत: यहूदी अगुवों ने पहरेदारों से कहा कि उन्हें फिर से कमरे में ले आएँ। पहरेदारों के ऐसा करने के बाद, उन्होंने उन दोनों से कहा कि उन्हें यीशु के बारे में बोलने या सिखाने की पूरी तरह से मनाही है। BSB BSB: Then they called them in again and commanded them not to speak or teach at all in the name of Jesus.
19 HGST परन्तु पतरस और यूहन्ना ने उत्तर दिया,“यदि हम तुम्हारी बात मानें, तो हमें परमेश्वर की आज्ञा का उल्लंघन करना पड़ेगा। परमेश्वर{, जिसने हमें यीशु के बारे में सबको बताने का आदेश दिया है}। अब तुम ही सोचो, क्या परमेश्वर चाहता है कि हम तुम्हारी बात मानें या उसकी? BSB BSB: But Peter and John replied, “Judge for yourselves whether it is right in God’s sight to listen to you rather than God.
20 HGST परन्तु हम तो तुम्हारी आज्ञा नहीं मान सकते। हम लोगों को उस बारे में बताना बन्द नहीं करेंगे जो हमने यीशु को करते देखा और जो हमने उसे सिखाते सुना।” BSB BSB: For we cannot stop speaking about what we have seen and heard.”
21 HGST तब यहूदी अगुवों ने फिर से पतरस और यूहन्ना से कहा कि वे उनकी अनाज्ञाकारिता न करें। परन्तु फिर उन्होंने उन्हें दण्ड दिए बिना ही जाने दिया। अगुवे जानते थे कि{ उस मनुष्य के साथ जो चल- फिर नहीं सकता था,} जो हुआ था उसके लिए पूरे यरूशलेम के लोग परमेश्वर की स्तुति कर रहे थे,{ और वे लोगों को परेशान नहीं करना चाहते थे}। BSB BSB: After further threats they let them go. They could not find a way to punish them, because all the people were glorifying God for what had happened.
22 HGST लोग परमेश्वर की स्तुति कर रहे थे क्योंकि{ यह एक अद्भुत आश्चर्यकर्म था}। जिस मनुष्य को पतरस और यूहन्ना ने यह आश्चर्यकर्म करके चंगा किया था, वह चालीस वर्ष से अधिक की आयु का था,{ और वह अपने जीवन में पहले कभी नहीं चला था}। BSB BSB: For the man who was miraculously healed was over forty years old.
23 HGST महासभा से निकल जाने के बाद, पतरस और यूहन्ना उन अन्य लोगों से मिले जिन्होंने यीशु पर विश्वास किया था और उन्हें वे सारी बातें बताईं जो शासकीय महासभा के लोगों ने उनसे कही थीं। BSB BSB: On their release, Peter and John returned to their own people and reported everything that the chief priests and elders had said to them.
24 HGST जब उन अन्य लोगों ने जिन्होंने यीशु पर विश्वास किया था यह सुना, तो उन्होंने परमेश्वर से ऊँची आवाज में एक साथ प्रार्थना की,“हे प्रभु! तूने आसमान, पृथ्वी, महासागर और जो सब कुछ उनमें है, बनाया है। BSB BSB: When the believers heard this, they lifted up their voices to God with one accord. “Sovereign Lord,” they said, “You made the heaven and the earth and the sea and everything in them.
25 HGST तेरे पवित्र आत्मा ने हमारे पूर्वज, राजा दाऊद को, जो तेरी सेवा करता था, ये बातें लिखने के लिए प्रेरित किया:‘संसार के जनसमूह क्यों क्रोधित हुए और उन्होंने{ परमेश्वर के विरुद्ध} व्यर्थ की योजना क्यों बनाई? BSB BSB: You spoke by the Holy Spirit through the mouth of Your servant, our father David: ‘Why do the nations rage and the peoples plot in vain?
26 HGST संसार के राजाओं ने युद्ध करने की तैयारी की, और शासक उनके साथ मिल गए कि प्रभु परमेश्वर और उसका विरोध करें जिसे उसने मसीह होने के लिए चुना है।’ BSB BSB: The kings of the earth take their stand and the rulers gather together against the Lord and against His Anointed One.’
28 HGST { परन्तु जब उन्होंने यीशु का विरोध किया,} तो उन्होंने तेरी अनुमति से अधिक कुछ नहीं किया क्योंकि यही था जो तूने बहुत समय पहले निर्धारित कर लिया था कि ऐसा होगा। BSB BSB: They carried out what Your hand and will had decided beforehand would happen.
29 HGST अत: हे प्रभु, अब सुन जो वे कह रहे हैं कि वे हमें कैसे दण्ड देंगे! तेरी सेवा करने वाले हम लोगों की सहायता कर कि बिना भय के यीशु के बारे में बोलें! BSB BSB: And now, Lord, consider their threats, and enable Your servants to speak Your word with complete boldness,
30 HGST अपनी सामर्थ्य का उपयोग बड़ी- बड़ी चंगाइयाँ और बहुत से अन्य आश्चर्य के काम करने के लिए कर, जो यीशु, अर्थात् तेरे द्वारा चुने हुए मसीह को दिए गए अधिकार को प्रकट करें!” BSB BSB: as You stretch out Your hand to heal and perform signs and wonders through the name of Your holy servant Jesus.”
31 HGST जब विश्वासियों ने प्रार्थना करना समाप्त किया, तो वह स्थान हिलने लगा जहाँ वे इकट्ठे थे। पवित्र आत्मा ने उन्हें लोगों को यीशु के बारे में बताने की बड़ी सामर्थ्य दी, जैसी परमेश्वर ने आज्ञा दी थी, और उन्होंने बड़े साहस के साथ ऐसा किया। BSB BSB: After they had prayed, their meeting place was shaken, and they were all filled with the Holy Spirit and spoke the word of God boldly.
33 HGST प्रतिनिधियों ने सामर्थी रूप से प्रचार करना जारी रखा कि परमेश्वर ने प्रभु यीशु को उसके मरने के बाद फिर से जीवित किया था। और परमेश्वर सभी विश्वासियों की बहुत सहायता कर रहा था। BSB BSB: With great power the apostles continued to give their testimony about the resurrection of the Lord Jesus. And abundant grace was upon them all.
34 HGST यह एक तरीका है जिससे परमेश्वर उनकी सहायता कर रहा था। विश्वासियों के बीच में किसी को भी किसी वस्तु की कमी नहीं थी। ऐसा इसलिए था क्योंकि दूसरे विश्वासी जिनके पास खेत या घर थे, उनकी सहायता करने के लिए अपनी कुछ सम्पत्ति बेच देते थे। वे बिक्री से प्राप्त धन लाते थे BSB BSB: There were no needy ones among them, because those who owned lands or houses would sell their property, bring the proceeds from the sales,
35 HGST और वे इसे प्रतिनिधियों को दे देते थे, जो उस धन को फिर उन विश्वासियों को दे देते थे जिन्हें इसकी आवश्यकता होती थी। BSB BSB: and lay them at the apostles’ feet for distribution to anyone as he had need.
37 HGST बरनबास ने अपना एक खेत बेचा, और वह उस धन को प्रतिनिधियों के पास ले आया{ कि वे दूसरे विश्वासियों को दे दें}। BSB BSB: sold a field he owned, brought the money, and laid it at the apostles’ feet.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.