1 HGST फिर, इफिसुस से आए पुरनियों को अलविदा कहने के बाद, हम जहाज पर वापस चढ़ गए और सीधे कोस टापू की ओर जलयात्रा की।{ उस रात के लिए वह जहाज वहीं रुक गया।} अगले दिन हमने कोस से रुदुस टापू की ओर जहाज से जलयात्रा की।{ वह जहाज फिर से वहीं रुक गया।} उसके अगले दिन, हम पतरा नगर चले गए।{ वह जहाज वहाँ से आगे नहीं जा रहा था।} BSB BSB: After we had torn ourselves away from them, we sailed directly to Cos, and the next day on to Rhodes, and from there to Patara.
2 HGST { पतरा में हमने उस जहाज को छोड़ दिया,} परन्तु हमें मालूम हुआ कि वहाँ एक दूसरा जहाज था जो जल्द ही निकलकर फीनीके क्षेत्र में जाएगा। अत: हम उस जहाज पर चढ़ गए, और वह चल दिया। BSB BSB: Finding a ship crossing over to Phoenicia, we boarded it and set sail.
3 HGST अब जब हम समुद्र पार कर रहे थे तो हमने साइप्रस टापू को देखा। हमने उस टापू के दक्षिण की ओर जलयात्रा की। हम तब तक जलयात्रा करते रहे जब तक कि हम सीरिया क्षेत्र के सोर नगर में नहीं पहुँच गए। उस जहाज को वहाँ कई दिनों तक रुकना पड़ा क्योंकि उसके कर्मचारियों को माल उतारना था। BSB BSB: After sighting Cyprus and passing south of it, we sailed on to Syria and landed at Tyre, where the ship was to unload its cargo.
4 HGST परन्तु हमें मालूम हुआ कि सोर में विश्वासी कहाँ रहते थे, अत: हम जाकर उनके साथ सात दिनों तक रहे। परमेश्वर के आत्मा ने कुछ विश्वासियों पर प्रकट किया कि यदि पौलुस यरूशलेम गया, तो उसे कष्ट उठाना पड़ेगा। अत: उन्होंने पौलुस को वहाँ न जाने के लिए प्रोत्साहित किया। BSB BSB: We sought out the disciples in Tyre and stayed with them seven days. Through the Spirit they kept telling Paul not to go up to Jerusalem.
5 HGST परन्तु जब जहाज के फिर से निकलने का समय आया, तो हम यरूशलेम जाने के अपने मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए तैयार हो गए। जब हम सोर से निकले, तो सभी पुरुष और उनकी पत्नियाँ और बच्चे हमारे साथ झील के किनारे तक गए। हम सब ने वहाँ रेत पर घुटने टिकाकर प्रार्थना की। BSB BSB: But when our time there had ended, we set out on our journey. All the disciples, with their wives and children, accompanied us out of the city and knelt down on the beach to pray with us.
6 HGST फिर हम सब ने एक दूसरे को अलविदा कहा। हम जो पौलुस के साथ यात्रा कर रहे थे उसके साथ जहाज पर चढ़ गए, और दूसरे विश्वासी सोर में जहाँ वे रहते थे वहाँ लौट गए। BSB BSB: And after we had said our farewells, we went aboard the ship, and they returned home.
7 HGST सोर से निकलने के बाद, उस जहाज पर चढ़कर हम पतुलिमयिस नगर की ओर आगे बढ़े। वहाँ विश्वासी रहते थे, और हमने उन्हें नमस्कार किया और उस रात उनके साथ रहे। BSB BSB: When we had finished our voyage from Tyre, we landed at Ptolemais, where we greeted the brothers and stayed with them for a day.
8 HGST फिर, अगले दिन, हमने पतुलिमयिस से निकलकर कैसरिया नगर की ओर जलयात्रा की। वहाँ हम फिलिप्पुस से मिलने गए। उसकी प्रतिष्ठा दूसरों को यह बताने के लिए थी कि यीशु के चेले कैसे बनें। वह उन सात लोगों में से एक था जिन्हें यरूशलेम के विश्वासियों ने विधवाओं की देखभाल करने के लिए चुना था। उसने हमें अपने घर में रहने के लिए आमंत्रित किया। BSB BSB: Leaving the next day, we went on to Caesarea and stayed at the home of Philip the evangelist, who was one of the Seven.
9 HGST अब उसकी चार पुत्रियाँ थीं, जिनका विवाह नहीं हुआ था। उनमें से प्रत्येक अक्सर उन संदेशों को बोलती थीं जो पवित्र आत्मा उन्हें देता था। BSB BSB: He had four unmarried daughters who prophesied.
10 HGST और फिलिप्पुस के घर में हमारे कई दिनों तक रहने के बाद, एक विश्वासी जिसका नाम अगबुस था यहूदिया जिले से कैसरिया में पहुँचा। वह अक्सर उन संदेशों को बोलता था जो पवित्र आत्मा उसे देता था। BSB BSB: After we had been there several days, a prophet named Agabus came down from Judea.
11 HGST जहाँ हम थे, वहाँ आकर उसने पौलुस की कमर से कमरबन्द निकाल दिया। उसने उससे अपने स्वयं के पाँव और हाथ बाँध लिए। फिर उसने कहा,“पवित्र आत्मा कहता है,‘यरूशलेम में यहूदी अगुवे इस कमरबन्द के स्वामी के हाथ और पाँव इसी तरह बाँधेंगे। फिर वे गैर- यहूदी लोगों से विनती करेंगे कि उसे अपराधी के रूप में पकड़ लें।’” BSB BSB: Coming over to us, he took Paul’s belt, bound his own feet and hands, and said, “The Holy Spirit says: ‘In this way the Jews of Jerusalem will bind the owner of this belt and hand him over to the Gentiles.’”
12 HGST जब हममें से बाकी लोगों ने यह सुना, तो हमने और वहाँ के दूसरे विश्वासियों ने पौलुस से याचना की,“कृपा करके ऊपर यरूशलेम में मत जा!” BSB BSB: When we heard this, we and the people there pleaded with Paul not to go up to Jerusalem.
13 HGST परन्तु पौलुस ने उत्तर दिया,“कृपा करके रोना बन्द करो और मुझे जाने से हतोत्साहित करने का प्रयत्न मत करो! तुम्हें रोना नहीं चाहिए, क्योंकि मैं तो बन्दीगृह में जाने और यरूशलेम में मरने के लिए इसलिए भी तैयार हूँ, क्योंकि मैं प्रभु यीशु की सेवा करता हूँ।” BSB BSB: Then Paul answered, “Why are you weeping and breaking my heart? I am ready not only to be bound, but also to die in Jerusalem for the name of the Lord Jesus.”
14 HGST तब हमें मालूम हुआ कि पौलुस ने यरूशलेम जाना निर्धारित किया हुआ था। अत: हमने उसे और रोकने का प्रयत्न नहीं किया। हमने कहा,“प्रभु की इच्छा पूरी हो!” BSB BSB: When he would not be dissuaded, we quieted down and said, “The Lord’s will be done.”
15 HGST फिर, कैसरिया में उन दिनों के बाद, हमने अपना सामान तैयार किया और यरूशलेम जाने के लिए भूमि मार्ग से निकल पड़े। BSB BSB: After these days, we packed up and went on to Jerusalem.
16 HGST अब कैसरिया के कुछ विश्वासी भी हमारे साथ गए। वे हमें उस व्यक्ति के घर में ठहरने के लिए ले गए जिसका नाम मनासोन था। वह साइप्रस टापू का रहने वाला था। जब लोगों ने यीशु के बारे में पहली बार संदेश सुनना आरम्भ किया था, तब उसने यीशु पर विश्वास किया था। BSB BSB: Some of the disciples from Caesarea accompanied us, and they took us to stay at the home of Mnason the Cypriot, an early disciple.
17 HGST और जब हम यरूशलेम में पहुँचे, तो विश्वासियों के एक समूह ने प्रसन्नतापूर्वक हमें नमस्कार किया। BSB BSB: When we arrived in Jerusalem, the brothers welcomed us joyfully.
18 HGST फिर, अगले दिन, पौलुस और हममें से बाकी लोग याकूब से बात करने गए।{ वह यरूशलेम में विश्वासियों के समूह का मुख्य अगुवा था।} अन्य सभी अगुवे भी वहाँ थे। BSB BSB: The next day Paul went in with us to see James, and all the elders were present.
19 HGST अत: पौलुस ने उन्हें नमस्कार किया, और फिर उसने उन्हें वे सभी बातें बताईं जिन्हें गैर- यहूदी लोगों के बीच करने में परमेश्वर ने उसे सक्षम किया था। BSB BSB: Paul greeted them and recounted one by one the things that God had done among the Gentiles through his ministry.
21 HGST परन्तु लोगों ने हमारे साथी यहूदी विश्वासियों से कहा है कि जब तू गैर- यहूदियों के साथ होता है, तो तू उन यहूदी विश्वासियों से कहता है जो उनके बीच रहते हैं कि उन्हें मूसा की व्यवस्था का पालन करना बन्द कर देना चाहिए। लोग कहते हैं कि तू उन यहूदी विश्वासियों से कहता है कि वे अपने पुत्रों का खतना न करें और हमारे दूसरे रीति- रिवाजों का पालन न करें।{ हम विश्वास नहीं करते कि वे तेरे बारे में सच कह रहे हैं।} BSB BSB: But they are under the impression that you teach all the Jews who live among the Gentiles to forsake Moses, telling them not to circumcise their children or observe our customs.
22 HGST परन्तु हमारे साथी यहूदी विश्वासियों को निश्चित रूप से यह मालूम हो जाएगा कि तू यरूशलेम में यहाँ आया है।{ तेरे बारे में जो कुछ उन्होंने सुना है उसके कारण वे तुझ पर क्रोधित होंगे।} अत: तुम्हें कुछ ऐसा करना होगा जिससे उन्हें पता चले कि जो उन्होंने तेरे बारे में सुना है वह सच नहीं है। BSB BSB: What then should we do? They will certainly hear that you have come.
23 HGST अत: कृपा करके जो हम तुझे सुझाते हैं वही कर। हमारे बीच ऐसे चार पुरुष हैं जिन्होंने परमेश्वर से एक मन्नत मानी है। BSB BSB: Therefore do what we advise you. There are four men with us who have taken a vow.
24 HGST उन पुरुषों के साथ मन्दिर के आँगन में जा और उन अनुष्ठानों को कर जो तेरे लिए और उनके लिए मन्दिर में आराधना करने में सक्षम होने के निमित्त आवश्यक हैं। फिर, जब उनके लिए उन बलिदानों को चढ़ाने का समय आए जो उन्हें इसलिए चढ़ाने हैं क्योंकि उन्होंने ये मन्नतें मानी हैं, तो जो वे चढ़ाते हैं उसका दाम चुका दे। उसके बाद, वे यह दिखाने के लिए अपने सिरों का मुण्डन कर सकते हैं कि उन्होंने वही किया है जो करने की उन्होंने परमेश्वर से प्रतिज्ञा की थी। जब लोग तुझे उन पुरुषों के साथ मन्दिर के आँगन में देखेंगे, तो वे जान जाएँगे कि लोगों ने तेरे बारे में जो उन्हें बताया है वह सच नहीं है। इसके बजाय, वे जान जाएँगे कि तू हमारी सारी यहूदी व्यवस्था का पालन करता है। BSB BSB: Take these men, purify yourself along with them, and pay their expenses so they can have their heads shaved. Then everyone will know that there is no truth to these rumors about you, but that you also live in obedience to the law.
25 HGST अब गैर- यहूदी विश्वासियों की बात करें, तो यहाँ यरूशलेम में हम पुरनियों ने इस बारे में बात की थी कि उन्हें हमारी कौन सी व्यवस्था का पालन करना चाहिए। जिन बातों का हमने निर्णय लिया था वह बताते हुए हमने उन्हें एक चिट्ठी लिखी थी। हमने लिखा कि उन्हें किसी मूर्ति पर चढ़ाए गए मांस को नहीं खाना चाहिए। उन्हें कोई लहू नहीं खाना चाहिए। उन्हें ऐसे पशुओं का मांस नहीं खाना चाहिए जिन्हें लोगों ने गला घोंटकर मार डाला हो। हमने उन्हें यह भी बताया कि उन्हें किसी ऐसे व्यक्ति के साथ यौन सम्बन्ध नहीं बनाने चाहिए जिससे उनका विवाह नहीं हुआ है।” BSB BSB: As for the Gentile believers, we have written to them our decision that they must abstain from food sacrificed to idols, from blood, from the meat of strangled animals, and from sexual immorality.”
26 HGST { याकूब और दूसरे अगुवों ने पौलुस से जो करने की विनती की थी उसे करने के लिए वह सहमत हो गया।} अगले दिन उसने उन चारों पुरुषों को साथ लिया और एक साथ उन्होंने उन अनुष्ठानों को किया जो उनके लिए मन्दिर में आराधना करने के निमित्त आवश्यक थे। उसके बाद, पौलुस ने मन्दिर के आँगन में जाकर याजकों से कहा कि इन लोगों ने वह सब कुछ कर दिया है जिसे करने की उन्होंने परमेश्वर से प्रतिज्ञा की थी। उसने याजकों से कहा कि उन्हें बस वही बलिदान चढ़ाने हैं जिनकी व्यवस्था माँग करती है। पौलुस उन पुरुषों के साथ मन्दिर के आँगन में जाता रहा जब तक कि उनमें से हर एक ने आवश्यक बलिदान नहीं चढ़ा दिया। BSB BSB: So the next day Paul took the men and purified himself along with them. Then he entered the temple to give notice of the date when their purification would be complete and the offering would be made for each of them.
27 HGST अब उन अनुष्ठानों में सात दिन लग गए जिन्होंने उन पुरुषों को अपनी मन्नतें पूरी करने के बाद उनके नियमित जीवनों में लौटने की अनुमति दी। उस समय के अंत के निकट, आसिया क्षेत्र में रहने वाले कुछ यहूदियों ने पौलुस को मन्दिर के आँगन में देखा। वे उससे बहुत नाराज हुए, और उन्होंने वहाँ उपस्थित कई दूसरे यहूदियों को भी पौलुस से नाराज कर दिया। आसिया में रहने वाले उन यहूदियों ने पौलुस को पकड़ लिया। BSB BSB: When the seven days were almost over, some Jews from the province of Asia saw Paul at the temple. They stirred up the whole crowd and seized him,
29 HGST उन्होंने ये बातें इसलिए कहीं क्योंकि उन्होंने पौलुस को यरूशलेम में त्रुफिमुस के साथ यहाँ- वहाँ घूमते देखा था। वह इफिसुस का रहने वाला एक गैर- यहूदी था।{ यहूदियों ने गैर- यहूदियों को मन्दिर के आँगन के कुछ भागों में आने की अनुमति नहीं दी थी।} आसिया क्षेत्र में रहने वाले इन यहूदियों ने सोचा कि पौलुस उस दिन त्रुफिमुस को मन्दिर के आँगन में ले आया है। BSB BSB: For they had previously seen Trophimus the Ephesian with him in the city, and they assumed that Paul had brought him into the temple.
30 HGST सारे नगर के लोगों ने सुना कि मन्दिर के आँगन में उपद्रव हो गया है और वे वहाँ दौड़े चले आए। भीड़ ने पौलुस को पकड़ लिया और उसे घसीटते हुए मन्दिर क्षेत्र के बाहर ले गई। मन्दिर के पहरेदारों ने जल्दी से मन्दिर के आँगन के फाटक बन्द कर दिए ताकि लोग मन्दिर क्षेत्र के भीतर कोई हिंसक काम न कर सकें। BSB BSB: The whole city was stirred up, and the people rushed together. They seized Paul and dragged him out of the temple, and at once the gates were shut.
31 HGST जिस समय वे पौलुस की हत्या करने का प्रयत्न कर रहे थे, तो कोई व्यक्ति मन्दिर के पास के गढ़ में दौड़कर गया और रोमी सेनापति को बताया कि यरूशलेम में बहुत से लोग मन्दिर में दंगा कर रहे हैं। BSB BSB: While they were trying to kill him, the commander of the Roman regiment received a report that all Jerusalem was in turmoil.
32 HGST सेनापति ने जल्दी से कुछ अधिकारियों और सैनिकों के एक बड़े समूह को इकट्ठा किया। वे दौड़कर गढ़ की सीढ़ियों से नीचे मन्दिर के उस क्षेत्र में गए जहाँ वह भीड़ थी। जब लोगों की भीड़ ने जो पौलुस पर चिल्ला रही थी और उसे पीट रही थी सेनापति और सैनिकों को आते देखा, तो उन्होंने उसे पीटना बन्द कर दिया। BSB BSB: Immediately he took some soldiers and centurions and ran down to the crowd. When the people saw the commander and the soldiers, they stopped beating Paul.
33 HGST तब सेनापति ने वहाँ आकर जहाँ पौलुस था उसे पकड़ लिया। उसने सैनिकों को आज्ञा दी कि पौलुस के दोनों हाथों में एक- एक जंजीर बाँध दी जाए। फिर उसने भीड़ के लोगों से पूछा,“यह मनुष्य कौन है और इसने क्या किया है?” BSB BSB: The commander came up and arrested Paul, ordering that he be bound with two chains. Then he asked who he was and what he had done.
34 HGST परन्तु उन बहुत से लोगों में से कुछ लोग एक बात चिल्ला रहे थे और कुछ कोई और ही बात चिल्ला रहे थे। और क्योंकि वह स्थिति इतनी उलझन भरी थी, इसलिए सेनापति यह मालूम नहीं कर पाया कि पौलुस कौन है। अत: उसने आज्ञा दी कि पौलुस को उस गढ़ में ले जाया जाए जो मन्दिर के आँगन से जुड़ा हुआ है ताकि वह वहाँ उससे पूछताछ कर सके। BSB BSB: Some in the crowd were shouting one thing, and some another. And since the commander could not get at the truth because of the uproar, he ordered that Paul be brought into the barracks.
35 HGST सैनिक पौलुस को गढ़ की सीढ़ियों तक ले गए। परन्तु बहुत से लोग उनके पीछे- पीछे गए, जो अब भी पौलुस की हत्या करने का प्रयत्न कर रहे थे। अत: सेनापति ने सैनिकों से कहा कि वे पौलुस को उठाकर सीढ़ियों से गढ़ में ले जाएँ। BSB BSB: When Paul reached the steps, he had to be carried by the soldiers because of the violence of the mob.
36 HGST सेनापति जानता था कि पौलुस खतरे में है क्योंकि भीड़ यह चिल्लाते हुए सैनिकों का पीछा कर रही थी,“उसे मार डालो! उसे मार डालो!” BSB BSB: For the crowd that followed him kept shouting, “Away with him!”
37 HGST और जब सैनिक पौलुस को गढ़ में ले जाने वाले थे, तो उसने{ यूनानी भाषा में} सेनापति से कहा,“क्या मैं तुझ से बात कर सकता हूँ?” और सेनापति ने कहा,“मुझे आश्चर्य है कि तू यूनानी भाषा बोल सकता है! BSB BSB: As they were about to take Paul into the barracks, he asked the commander, “May I say something to you?” “Do you speak Greek?” he replied.
38 HGST इसका अर्थ तो यह होना चाहिए कि तू मिस्र का वही मनुष्य है जिसने कुछ ही समय पहले रोमी सरकार के विरुद्ध बलवा किया था। वह अपने साथ 4, 000 हिंसक लोगों को लेकर जंगल में चला गया था{ ताकि हम उसे पकड़ न पाएँ}।” BSB BSB: “Aren’t you the Egyptian who incited a rebellion some time ago and led four thousand members of the Assassins into the wilderness?”
39 HGST पौलुस ने उत्तर में कहा,“मैं एक यहूदी हूँ। मेरा जन्म तरसुस में हुआ था, जो कि किलिकिया क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण नगर है। मैं तुझ से विनती करता हूँ कि मुझे लोगों से बात करने दे।” BSB BSB: But Paul answered, “I am a Jew from Tarsus in Cilicia, a citizen of no ordinary city. Now I beg you to allow me to speak to the people.”
40 HGST तब सेनापति ने पौलुस को बोलने की अनुमति दी। अत: पौलुस गढ़ की ओर जाने वाली सीढ़ियों पर खड़ा हो गया। उसने अपने हाथ से भीड़ को चुप होने का संकेत किया। और भीड़ में उपस्थित लोगों के बहुत शान्त हो जाने के बाद, पौलुस ने उनकी अपनी इब्रानी भाषा में उनसे बात की। BSB BSB: Having received permission, Paul stood on the steps and motioned to the crowd. A great hush came over the crowd, and he addressed them in Hebrew:
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.