1 HGST पौलुस ने कहा,“हे यहूदी पुरनियों और मेरे साथी यहूदियों, जब मैं तुम्हारे आरोपों का उत्तर दूँ तो कृपा करके मेरी सुनो।” BSB BSB: “Brothers and fathers, listen now to my defense before you.”
2 HGST जब लोगों की भीड़ ने पौलुस को उनकी अपनी इब्रानी भाषा में उनसे बोलते हुए सुना, तो वे और भी शान्त होकर सुनने लगे। तब पौलुस ने उनसे कहा, BSB BSB: When they heard him speak to them in Hebrew, they became even more quiet. Then Paul declared,
3 HGST “मैं एक यहूदी हूँ, जैसे तुम सब हो। मैं किलिकिया क्षेत्र के तरसुस नगर से आता हूँ, परन्तु मैं यहाँ यरूशलेम में पला- बढ़ा हूँ। जब मैं छोटा था, तो मैंने उस व्यवस्था को सीखा जो मूसा ने हमारे पूर्वजों को दी थी। गमलीएल मेरा शिक्षक था, और उसने मुझे बड़ी सटीकता से शिक्षा दी। मैंने उस व्यवस्था का पालन इसलिए किया क्योंकि मैं परमेश्वर की आज्ञा मानना चाहता था। मुझे निश्चय है कि यहाँ उपस्थित तुम सब भी उस व्यवस्था का पालन करते हो। BSB BSB: “I am a Jew, born in Tarsus of Cilicia, but raised in this city. I was educated at the feet of Gamaliel in strict conformity to the law of our fathers. I was just as zealous for God as any of you are today.
4 HGST इसी कारण से मैंने उन लोगों को पकड़ने का प्रयत्न किया जो यीशु के बारे में परमेश्वर के संदेश पर विश्वास करते थे। यहाँ तक कि मैंने उनकी हत्या करने के तरीके भी खोजे। जब कभी भी मुझे ऐसे पुरुष या स्त्रियाँ मिलीं जो उस संदेश पर विश्वास करते थे, तो मैंने उन्हें पकड़कर अधिकारियों से उन्हें बन्दीगृह में डलवा दिया। BSB BSB: I persecuted this Way even to the death, detaining both men and women and throwing them into prison,
5 HGST महायाजक यह जानता है, और वैसे ही हमारी यहूदी महासभा के अन्य लोग भी जानते हैं। उन्होंने मुझे दमिश्क नगर में अपने साथी यहूदियों के पास ले जाने के लिए चिट्ठियाँ दीं। उन चिट्ठियों ने मुझे उस नगर में जाकर वहाँ लोगों को पकड़ने की सामर्थ्य दी{ जो यीशु पर विश्वास करते थे}। फिर मैं उन्हें बन्दी बनाकर यरूशलेम ले जा सकता था ताकि यहूदी अधिकारी उन्हें दण्ड दे सकें। BSB BSB: as the high priest and the whole Council can testify about me. I even obtained letters from them to their brothers in Damascus, and I was on my way to apprehend these people and bring them to Jerusalem to be punished.
6 HGST अत: मैं दमिश्क चला गया। दोपहर के लगभग, जब मैं दमिश्क के निकट पहुँचा, तो अचानक आकाश से एक उज्ज्वल ज्योति मेरे चारों ओर चमक उठी। BSB BSB: About noon as I was approaching Damascus, suddenly a bright light from heaven flashed around me.
7 HGST { वह ज्योति इतनी उज्ज्वल थी कि} मैं भूमि पर गिर पड़ा। फिर मैंने किसी की आवाज सुनी जो{ ऊपर आकाश में से} मुझ से बात कर रही थी। उसने कहा,‘हे शाऊल! हे शाऊल! मुझे चोट पहुँचाने के लिए काम करना बन्द कर!’ BSB BSB: I fell to the ground and heard a voice say to me, ‘Saul, Saul, why do you persecute Me?’
8 HGST और मैंने उत्तर दिया,‘हे प्रभु, तू कौन है?’ उसने उत्तर दिया,‘मैं नासरत का यीशु हूँ, जिसे तू चोट पहुँचा रहा है।’ BSB BSB: ‘Who are You, Lord?’ I asked. ‘I am Jesus of Nazareth, whom you are persecuting,’ He replied.
9 HGST अब जो लोग मेरे साथ यात्रा कर रहे थे, उन्होंने उज्ज्वल ज्योति तो देखी, परन्तु वे नहीं समझ पाए कि वह आवाज मुझ से क्या कह रही थी। BSB BSB: My companions saw the light, but they could not understand the voice of the One speaking to me.
10 HGST तब मैंने पूछा,‘हे प्रभु, तू मुझ से क्या करवाना चाहता है?’ और प्रभु ने मुझ से कहा,‘उठकर दमिश्क में जा। वहाँ एक मनुष्य तुझे वह सब बताएगा जो मैंने तुझ से करवाने की योजना बनाई है।’ BSB BSB: Then I asked, ‘What should I do, Lord?’ ‘Get up and go into Damascus,’ He told me. ‘There you will be told all that you have been appointed to do.’
11 HGST उसके बाद, मैं देख नहीं पाया, क्योंकि उस उज्ज्वल ज्योति ने मुझे अंधा कर दिया था। अत: जो लोग मेरे साथ थे, वे मेरा हाथ पकड़कर मुझे दमिश्क में ले गए। BSB BSB: Because the brilliance of the light had blinded me, my companions led me by the hand into Damascus.
12 HGST तब एक मनुष्य मुझ से मिलने आया जिसका नाम हनन्याह था। वह एक ऐसा मनुष्य था जो परमेश्वर का आदर करता था और यहूदी व्यवस्था का पालन करता था। दमिश्क में रहने वाले यहूदी उसके बारे में बहुत अच्छी बातें कहते थे। BSB BSB: There a man named Ananias, a devout observer of the law who was highly regarded by all the Jews living there,
13 HGST वह आकर मेरे पास खड़ा हो गया। उसने मुझ से कहा,‘हे शाऊल, मेरे मित्र, फिर से देख!’ तुरन्त ही मैं देख सकता था और मैंने उसे मेरे पास खड़ा देखा। BSB BSB: came and stood beside me. ‘Brother Saul,’ he said, ‘receive your sight.’ And at that moment I could see him.
14 HGST तब उसने कहा:‘जिस परमेश्वर की हम आराधना करते हैं और जिसकी हमारे पूर्वजों ने आराधना की थी, उसने तुझे एक विशेष उद्देश्य के लिए चुना है। वह तुझे दिखाएगा कि वह तुझ से क्या करवाना चाहता है। उसने तुझे यीशु मसीह को देखने की अनुमति दी है,{ जो महिमामयी रूप से फिर से जीवित है}। तूने उसे स्वयं तुझ से बात करते हुए सुना है। BSB BSB: Then he said, ‘The God of our fathers has appointed you to know His will and to see the Righteous One and to hear His voice.
15 HGST वह चाहता है कि तू हर जगह के लोगों को वह बताए जो तूने उसकी ओर से देखा और सुना है। BSB BSB: You will be His witness to everyone of what you have seen and heard.
16 HGST अत: कृपा करके विलम्ब मत कर! मुझे इसी समय तुझे बपतिस्मा देने दे। प्रभु यीशु से प्रार्थना कर और परमेश्वर से तुझे तेरे पापों के लिए क्षमा करने की विनती कर!’” BSB BSB: And now what are you waiting for? Get up, be baptized, and wash your sins away, calling on His name.’
17 HGST “फिर बाद में मैं यरूशलेम लौट गया। एक दिन मैं मन्दिर के आँगन में गया और जब मैं वहाँ प्रार्थना कर रहा था, तो मैंने एक दर्शन देखा। BSB BSB: Later, when I had returned to Jerusalem and was praying at the temple, I fell into a trance
18 HGST अपने दर्शन में मैंने यीशु को देखा जब उसने मुझ से कहा,‘यरूशलेम से जल्दी निकल जा, क्योंकि जो तू उन्हें मेरे बारे में बताएगा यहाँ के लोग उस पर विश्वास नहीं करेंगे!’ BSB BSB: and saw the Lord saying to me, ‘Hurry! Leave Jerusalem quickly, because the people here will not accept your testimony about Me.’
19 HGST परन्तु मैंने उससे कहा,‘हे प्रभु, वे जानते हैं कि मैं उन लोगों की खोज में एक आराधनालय से दूसरे आराधनालय में गया था जो तुझ पर विश्वास करते थे। मैं उन्हें बन्दीगृह में डाल रहा था, और यहाँ तक कि मैं उन्हें पीट भी रहा था। BSB BSB: ‘Lord,’ I answered, ‘they know very well that in one synagogue after another I imprisoned and beat those who believed in You.
20 HGST उन्हें याद है कि जब लोगों ने स्तिफनुस की हत्या इसलिए की क्योंकि उसने कहा था कि तू मसीह है, तो मैं वहीं खड़ा था और जो वे कर रहे थे उसे देख रहा था और उनका समर्थन कर रहा था। यहाँ तक कि मैंने उन बाहरी कपड़ों की भी रखवाली की, जिन्हें उसकी हत्या करने वालों ने एक तरफ फेंक दिया था!’ BSB BSB: And when the blood of Your witness Stephen was shed, I stood there giving my approval and watching over the garments of those who killed him.’
21 HGST परन्तु यीशु ने मुझ से कहा,‘यरूशलेम से चला जा, क्योंकि मैं तुझे गैर- यहूदियों को मेरे बारे में बताने के लिए यहाँ से दूर भेजने वाला हूँ!’” BSB BSB: Then He said to me, ‘Go! I will send you far away to the Gentiles.’”
22 HGST पौलुस जो कह रहा था उसे लोग तब तक सुनते रहे जब तक कि उसने यीशु के द्वारा उसे गैर- यहूदियों के पास भेजने के बारे में बात नहीं की। फिर वे चिल्लाने लगे,“उसे मार डालो! उसके जैसा मनुष्य अब और जीवित रहने के योग्य नहीं है!” BSB BSB: The crowd listened to Paul until he made this statement. Then they lifted up their voices and shouted, “Rid the earth of him! He is not fit to live!”
23 HGST और जब वे चिल्ला रहे थे, तो उन्होंने अपने कपड़े उतार दिए और हवा में धूल फेंकी। BSB BSB: As they were shouting and throwing off their cloaks and tossing dust into the air,
24 HGST अत: सेनापति ने अपने सैनिकों से कहा कि पौलुस को गढ़ में ले जाएँ। उसने उनसे पौलुस को कोड़े मारकर वह स्वीकार करवाने के लिए कहा जो उसने किया था जिसने यहूदियों को उससे इतना क्रोधित कर दिया था। BSB BSB: the commander ordered that Paul be brought into the barracks. He directed that Paul be flogged and interrogated to determine the reason for this outcry against him.
25 HGST तब उन्होंने उसकी बाँहें फैलाकर उन्हें बाँध दिया ताकि वे उसकी पीठ पर कोड़े मार सकें। परन्तु पौलुस ने अपने समीप वाले अधिकारी से कहा,“यदि तुम मुझे कोड़े मारोगे तो तुम अनुचित रीति से काम करोगे। मैं एक रोमी नागरिक हूँ, और किसी ने भी मुझे किसी बात का दोषी नहीं ठहराया है!” BSB BSB: But as they stretched him out to strap him down, Paul said to the centurion standing there, “Is it lawful for you to flog a Roman citizen without a trial?”
26 HGST जब उस अधिकारी ने यह सुना, तो उसने सेनापति के पास जाकर इसका समाचार दिया। उसने सेनापति से कहा,“यह मनुष्य तो एक रोमी नागरिक है! निश्चय ही तू हमें उसे कोड़े मारने की आज्ञा नहीं देगा!” BSB BSB: On hearing this, the centurion went and reported it to the commander. “What are you going to do?” he said. “This man is a Roman citizen.”
27 HGST { जब सेनापति ने यह सुना तो वह चकित हो गया।} उसने बन्दीगृह में जाकर पौलुस से कहा,“मुझे बता, क्या तू सच में एक रोमी नागरिक है?” पौलुस ने उत्तर दिया,“हाँ, मैं हूँ।” BSB BSB: The commander went to Paul and asked, “Tell me, are you a Roman citizen?” “Yes,” he answered.
28 HGST तब सेनापति ने कहा,“मैं भी रोमी नागरिक हूँ। मैंने रोमी नागरिक बनने के लिए बहुत सारा धन चुकाया है।” परन्तु पौलुस ने कहा,“मैं अपने पूरे जीवन में रोमी नागरिक रहा हूँ।” BSB BSB: “I paid a high price for my citizenship,” said the commander. “But I was born a citizen,” Paul replied.
29 HGST सैनिक तो पौलुस को कोड़े मारने और उससे उस बारे में पूछताछ करने वाले थे जो उसने किया था। परन्तु जब उन्होंने वह सुना जो पौलुस ने कहा, तो वे तुरन्त उसके पास से पीछे हट गए। सेनापति भी भयभीत हो गया। वह जानता था कि पौलुस रोमी नागरिक था और जब उसने सैनिकों को पौलुस के हाथ बाँधने की आज्ञा दी तो उसने व्यवस्था को तोड़ा था। BSB BSB: At once those who were about to interrogate Paul stepped back, and the commander himself was alarmed when he realized that he had put a Roman citizen in chains.
30 HGST सेनापति अभी भी निश्चित रूप से यह जानना चाहता था कि यहूदी पौलुस पर आरोप क्यों लगा रहे थे। अत: अगले दिन उसने सैनिकों से पौलुस की जंजीरें खोलने को कहा। उसने प्रधान याजकों और महासभा के अन्य सदस्यों को भी मिलने के लिए बुलाया। फिर वह पौलुस को सीढ़ियों से नीचे मन्दिर के आँगन में ले आया। वह उसे वहाँ ले गया जहाँ महासभा की बैठक हो रही थी और उससे उनके सामने खड़े होने के लिए कहा। BSB BSB: The next day the commander, wanting to learn the real reason Paul was accused by the Jews, released him and ordered the chief priests and the whole Sanhedrin to assemble. Then he brought Paul down and had him stand before them.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.