1 HGST तब अग्रिप्पा ने पौलुस से कहा,“अब तू अपनी ओर से बोल सकता है।” तब पौलुस ने यह दिखाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया कि वह बोलने वाला है। उसने यह कहकर अपना बचाव किया, BSB BSB: Agrippa said to Paul, “You have permission to speak for yourself.” Then Paul stretched out his hand and began his defense:
2 HGST “हे राजा अग्रिप्पा, मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूँ कि मैं आज स्वयं को तेरे सामने स्पष्ट कर सकूँ। मैं तुझे बताऊँगा कि जब यहूदी अगुवे यह कहते हैं कि मैंने बुरे काम किए हैं तो वे गलत क्यों हैं। BSB BSB: “King Agrippa, I consider myself fortunate to stand before you today to defend myself against all the accusations of the Jews,
3 HGST मैं विशेष रूप से सौभाग्यशाली हूँ क्योंकि तू हम यहूदियों के रीति- रिवाजों और उन प्रश्नों के बारे में बहुत कुछ जानता है जिनके बारे में हम बहस करते हैं। अत: जब मैं अपनी पूरी कहानी बताऊँ तो कृपा करके मेरी बात सुन।” BSB BSB: especially since you are acquainted with all the Jewish customs and controversies. I beg you, therefore, to listen to me patiently.
4 HGST “मेरे यहूदी साथी जानते हैं कि मैंने तब से ही अपना जीवन कैसे बिताया है जब मैं एक बच्चा था। वे जानते हैं कि मैं हमेशा यहूदियों के बीच रहा हूँ और मैंने यरूशलेम में अपनी शिक्षा प्राप्त की है। BSB BSB: Surely all the Jews know how I have lived from my earliest childhood among my own people, and also in Jerusalem.
5 HGST वे मुझे तब से जानते हैं जब मैं छोटा था। यदि वे इच्छुक हों तो वे तुझे बता सकते हैं कि एक फरीसी के रूप में, मैंने हमारे धर्म के सबसे कठोर रीति- रिवाजों का बहुत सावधानीपूर्वक पालन किया है। BSB BSB: They have known me for a long time and can testify, if they are willing, that I lived as a Pharisee, adhering to the strictest sect of our religion.
6 HGST आज मुझ पर इसलिए मुकदमा चलाया जा रहा है क्योंकि मैं यह अपेक्षा करता हूँ कि परमेश्वर वही करेगा जो उसने हमारे पूर्वजों से प्रतिज्ञा की थी। BSB BSB: And now I stand on trial because of my hope in the promise that God made to our fathers,
7 HGST हमारे 12 यहूदी गोत्र भी विश्वास के साथ परमेश्वर द्वारा किए गए प्रतिज्ञा के पूरा होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसी कारण से वे लगातार उसका सम्मान करते हैं और बड़ी लगनपूर्वक उसकी आराधना करते हैं। और फिर भी, हे आदरणीय राजा, ये यहूदी अगुवे कह रहे हैं कि मैंने गलत इसलिए किया है क्योंकि मैं भी विश्वास के साथ प्रतीक्षा कर रहा हूँ। BSB BSB: the promise our twelve tribes are hoping to see fulfilled as they earnestly serve God day and night. It is because of this hope, O king, that I am accused by the Jews.
8 HGST तुम में से किसी को भी यह विश्वास करने में कठिनाई नहीं होनी चाहिए कि परमेश्वर उन लोगों को फिर से जीवित करेगा जो मर चुके थे। BSB BSB: Why would any of you consider it incredible that God raises the dead?
9 HGST परन्तु मैं यह मानूँगा कि मुझे भी एक बार इस पर विश्वास करने में कठिनाई हुई थी। मुझे निश्चय था कि मुझे नासरत नगर के लोगों को यीशु पर विश्वास करने से रोकने के लिए वह सब कुछ करना चाहिए जो मैं कर सकता हूँ। BSB BSB: So then, I too was convinced that I ought to do all I could to oppose the name of Jesus of Nazareth.
10 HGST अत: जब मैं यरूशलेम में रहता था, तब मैंने यही किया था। मैंने बहुत से विश्वासियों को बन्दीगृह में डाल दिया। वहाँ के प्रधान याजकों ने मुझे ऐसा करने का अधिकार दिया था। और जब महासभा यह निर्धारित कर रही थी कि विश्वासियों को मार डालना है या नहीं, तो मैंने इसके पक्ष में समर्थन दिया। BSB BSB: And that is what I did in Jerusalem. With authority from the chief priests I put many of the saints in prison, and when they were condemned to death, I cast my vote against them.
11 HGST मैं हर आराधनालय में जहाँ यीशु पर विश्वास करने वाले मुझे मिल सकते थे, उन्हें लगातार दण्डित करता था। मैंने उन्हें यह कहने के लिए विवश करने का प्रयत्न किया कि वे यीशु पर विश्वास नहीं करते। मैं उनसे इतना क्रोधित था कि मैं उन्हें खोजने के लिए परदेशी नगरों में भी गया। BSB BSB: I frequently had them punished in the synagogues, and I tried to make them blaspheme. In my raging fury against them, I even went to foreign cities to persecute them.
12 HGST क्योंकि मैंने उनसे कहा था कि मैं दमिश्क के विश्वासियों को पकड़ना चाहता हूँ, इसलिए प्रधान याजकों ने मुझे ऐसा करने का अधिकार दिया। अत: मैंने दमिश्क की ओर यात्रा की। BSB BSB: In this pursuit I was on my way to Damascus with the authority and commission of the chief priests.
13 HGST जब मैं वहाँ जाने के अपने मार्ग पर था, तो हे राजा, मैंने आकाश में एक उज्ज्वल ज्याति देखी। भले ही यह दोपहर के आसपास का समय था, तौभी यह ज्योति सूर्य से भी अधिक उज्ज्वल थी! यह मेरे चारों ओर और उन लोगों के चारों ओर भी चमकी जो मेरे साथ यात्रा कर रहे थे। BSB BSB: About noon, O king, as I was on the road, I saw a light from heaven, brighter than the sun, shining around me and my companions.
14 HGST हम सब भूमि पर गिर पड़े। तब मैंने मुझ से इब्रानी भाषा में बात करते हुए किसी की आवाज सुनी। उसने कहा,‘हे शाऊल, हे शाऊल, तुझे मेरे विरुद्ध नहीं लड़ना चाहिए। तू तो स्वयं की हानि कर रहा है, जैसे कोई पशु किसी धारदार छड़ी पर लात मारता है।’ BSB BSB: We all fell to the ground, and I heard a voice say to me in Hebrew, ‘Saul, Saul, why do you persecute Me? It is hard for you to kick against the goads.’
15 HGST तब मैंने कहा,‘कृपा करके मुझे बता कि तू कौन है।’ और जो व्यक्ति मुझ से बात कर रहा था उसने कहा,‘मैं यीशु हूँ! मैं वही हूँ जिसके विरुद्ध तू लड़ रहा है। BSB BSB: ‘Who are You, Lord?’ I asked. ‘I am Jesus, whom you are persecuting,’ the Lord replied.
16 HGST परन्तु अब भूमि से उठ। मैं तुझ पर इसलिए प्रकट हुआ हूँ ताकि तुझे अपना सेवक बनाऊँ। अब जब तूने मुझे देख लिया है तो मैं चाहता हूँ कि तू अन्य लोगों को बताए कि मैं कौन हूँ। मैं बाद में अपने बारे में तुझे और अधिक दिखाऊँगा, और मैं चाहता हूँ कि तू दूसरों को भी इसके बारे में बताए। BSB BSB: ‘But get up and stand on your feet. For I have appeared to you to appoint you as a servant and as a witness of what you have seen from Me and what I will show you.
17 HGST मैं तुझे यहूदी और गैर- यहूदी दोनों लोगों के पास भेज रहा हूँ। मैं उनसे तेरी रक्षा करूँगा। BSB BSB: I will rescue you from your own people and from the Gentiles. I am sending you to them
18 HGST मैं चाहता हूँ कि यह पहचानने में तू उनकी सहायता करे कि मैं वास्तव में कौन हूँ। मैं चाहता हूँ कि परमेश्वर को प्रसन्न करने वाले तरीके से जीवन बिताने में तू उनकी सहायता करे। मैं चाहता हूँ कि वे यह जानें कि परमेश्वर उन्हें शैतान के प्रभाव से स्वतंत्र कर सकता है। मैं चाहता हूँ कि वे यह जानें कि परमेश्वर उनके पापों को क्षमा करेगा। मैं चाहता हूँ कि वे उन भली वस्तुओं को प्राप्त करें जिन्हें वे लोग हमेशा प्राप्त करेंगे जिनका परमेश्वर इसलिए उद्धार करता है क्योंकि वे मुझ पर विश्वास करते हैं। BSB BSB: to open their eyes, so that they may turn from darkness to light and from the power of Satan to God, that they may receive forgiveness of sins and an inheritance among those sanctified by faith in Me.’
19 HGST अत:, हे राजा अग्रिप्पा, मैंने वही किया जो परमेश्वर ने मुझे करने के लिए कहा था जब उसने मुझे वह दर्शन दिया था। BSB BSB: So then, King Agrippa, I was not disobedient to the heavenly vision.
20 HGST सबसे पहले, मैंने दमिश्क के यहूदियों से बात की। फिर मैंने यरूशलेम के और यहूदिया के ग्रामीण इलाकों के यहूदियों से बात की। मैंने वहाँ के गैर- यहूदियों से भी बात की। मैंने उनसे कहा कि उन्हें पाप करना बन्द कर देना चाहिए और परमेश्वर से विनती करनी चाहिए कि वह सही तरीके से जीवन बिताने में उनकी सहायता करे। मैंने उनसे कहा कि उन्हें ऐसे काम करने चाहिए जो यह दिखाएँ कि उन्होंने पाप करना बन्द कर दिया है। BSB BSB: First to those in Damascus and Jerusalem, then to everyone in the region of Judea, and then to the Gentiles, I declared that they should repent and turn to God, performing deeds worthy of their repentance.
21 HGST ऐसा इस कारण हुआ क्योंकि मैंने यह सन्देश प्रचार किया था तब कुछ यहूदियों ने मुझे पकड़ लिया जब मैं मन्दिर के आँगन में था और मुझे मार डालने का प्रयत्न किया। BSB BSB: For this reason the Jews seized me in the temple courts and tried to kill me.
22 HGST क्योंकि परमेश्वर मेरी सहायता कर रहा है, इसलिए मैं आज के दिन तक इन बातों का लगातार प्रचार कर पाने में सक्षम हुआ हूँ। मैं लोगों को, उनके ओहदे की परवाह किए बिना, ठीक- ठीक वही बताए जा रहा हूँ जो भविष्यद्वक्ताओं और मूसा ने पहले ही कहा था। BSB BSB: But I have had God’s help to this day, and I stand here to testify to small and great alike. I am saying nothing beyond what the prophets and Moses said would happen:
23 HGST उन्होंने कहा कि मसीह दु: ख उठाएगा और मर जाएगा। उन्होंने कहा कि उसके मरने के बाद फिर से जीवित होने वाला वह पहला व्यक्ति होगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह लोगों को बताएगा कि परमेश्वर उनका उद्धार करने में सक्षम कैसे है। वह यह बात अपने यहूदी लोगों को और गैर- यहूदी लोगों को भी बताएगा।” BSB BSB: that the Christ would suffer, and as the first to rise from the dead, would proclaim light to our people and to the Gentiles.”
26 HGST मैं तुझ आश्वस्त कर सकता हूँ कि मैं पागल नहीं हूँ, क्योंकि राजा अग्रिप्पा उन बातों से परिचित है जिनके बारे में मैं इतने उत्साह से उससे बात कर रहा हूँ। मुझे पूरा निश्चय है कि उसे इन सभी बातों की जानकारी है। ये सब बड़े सार्वजनिक रूप से घटित हुआ था। BSB BSB: For the king knows about these matters, and I can speak freely to him. I am confident that none of this has escaped his notice, because it was not done in a corner.
27 HGST हे राजा अग्रिप्पा, भविष्यद्वक्ताओं ने जो लिखा है क्या तू उस पर विश्वास करता है? मैं जानता हूँ कि तू उन बातों पर विश्वास करता है।” BSB BSB: King Agrippa, do you believe the prophets? I know you do.”
28 HGST तब अग्रिप्पा ने पौलुस को उत्तर दिया,“मसीही बनने का निर्णय लेने के लिए मुझे इससे कहीं अधिक सुनने की आवश्यकता पड़ेगी!” BSB BSB: Then Agrippa said to Paul, “Can you persuade me in such a short time to become a Christian?”
29 HGST पौलुस ने उत्तर दिया,“सम्भवत: तुझे और सुनने की आवश्यकता है, या सम्भवत: तू अभी निर्णय ले सकता है। परन्तु किसी भी तरह से, मैं परमेश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि तू और बाकी सब लोग भी जो आज मुझे सुन रहे हैं, इन जंजीरों को छोड़कर मेरे जैसे बन जाएँ!” BSB BSB: “Short time or long,” Paul replied, “I wish to God that not only you but all who hear me this day may become what I am, except for these chains.”
30 HGST तब राजा अग्रिप्पा खड़ा हो गया। राज्यपाल, बिरनीके और उनके साथ भीतर आए अन्य सभी महत्वपूर्ण लोग भी उठ गए BSB BSB: Then the king and the governor rose, along with Bernice and those seated with them.
31 HGST और कमरे से निकल गए। निकलने के बाद, उन्होंने एक दूसरे से कहा,“हमें इस मनुष्य को मारना नहीं चाहिए या इसे बन्दीगृह में नहीं रखना चाहिए। उसने इसके योग्य कुछ भी नहीं किया है।” BSB BSB: On their way out, they said to one another, “This man has done nothing worthy of death or imprisonment.”
32 HGST तब अग्रिप्पा ने फेस्तुस से कहा,“यदि यह मनुष्य कैसर की दोहाई न देता, तो तू इसे छोड़ सकता था।” BSB BSB: And Agrippa said to Festus, “This man could have been released if he had not appealed to Caesar.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.