1 HGST जल्द ही राज्यपाल ने निर्णय लिया कि पौलुस को जहाज से इतालिया भेजने का यह सही समय था।{ मैं, अर्थात् लूका ने उसके साथ यात्रा की।} उसने पौलुस और कुछ अन्य कैदियों को एक सैन्य अधिकारी के नियंत्रण में कर दिया जिसका नाम यूलियुस था। यह व्यक्ति सैनिकों के उस समूह का भाग था जो सीधे सम्राट के प्रति जवाबदेह था। BSB BSB: When it was decided that we would sail for Italy, Paul and some other prisoners were handed over to a centurion named Julius, who belonged to the Imperial Regiment.
2 HGST अत: आसिया क्षेत्र के अद्रमुत्तियुम नगर से यूलियुस ने हमें एक जहाज पर चढ़ा दिया। यह जहाज आसिया के तट के साथ- साथ विभिन्न स्थानों की जलयात्रा पर जाने वाला था। इस रीति से हमने अपनी समुद्र की यात्रा आरम्भ की। मकिदुनिया क्षेत्र के थिस्सलुनीके नगर का एक व्यक्ति अरिस्तर्खुस हमारे साथ गया। BSB BSB: We boarded an Adramyttian ship about to sail for ports along the coast of Asia, and we put out to sea. Aristarchus, a Macedonian from Thessalonica, was with us.
3 HGST अगले दिन हम सीदोन नगर पहुँचे। वहाँ यूलियुस ने पौलुस के साथ उदारतापूर्वक व्यवहार किया। उसने उसे सीदोन में जाकर अपने मित्रों से मिलने की अनुमति दी कि उसकी जो भी आवश्यकता हो, उसमें वे उसकी सहायता कर सकें। BSB BSB: The next day we landed at Sidon, and Julius treated Paul with consideration, allowing him to visit his friends and receive their care.
4 HGST फिर जहाज सीदोन से निकल पड़ा। हम साइप्रस के तट के साथ- साथ गए, जो हवा से सुरक्षित था, क्योंकि हवा हमारे विरुद्ध थी। BSB BSB: After putting out from there, we sailed to the lee of Cyprus because the winds were against us.
5 HGST उसके बाद, हम किलिकिया और पम्फूलिया के तटों के पास से होते हुए समुद्र पार कर गए। जहाज लूसिया क्षेत्र के मूरा नगर में पहुँचा। हम वहाँ जहाज से उतर गए। BSB BSB: And when we had sailed across the open sea off the coast of Cilicia and Pamphylia, we came to Myra in Lycia.
6 HGST मूरा में, यूलियुस को एक जहाज मिला जो सिकन्दरिया नगर से आया था। यह जल्द ही इतालिया के लिए जलयात्रा पर जाने वाला था। अत: उसने हमारे लिए उस जहाज पर चढ़ने का प्रबन्ध किया और हम निकल गए। BSB BSB: There the centurion found an Alexandrian ship sailing for Italy and put us on board.
7 HGST { हवाएँ अभी भी हमारे विरुद्ध थीं, इसलिए} हम कई दिनों तक धीरे- धीरे जलयात्रा करते रहे। यह कठिन था, परन्तु हम आखिरकार कनिदुस नगर पहुँच गए। वहाँ से हवा इतनी तेज थी कि जहाज सीधे पश्चिम की ओर जलयात्रा नहीं कर सकता था। अत: हमने इसके बजाय क्रेते टापू के तट के साथ- साथ जलयात्रा की{, जहाँ हवा तेज नहीं चल रही थी।} हमने केप सलमोने के पास से होकर जलयात्रा की, जो पानी में फैला हुआ भूमि का एक क्षेत्र था। BSB BSB: After sailing slowly for many days, we arrived off Cnidus. When the wind impeded us, we sailed to the lee of Crete, opposite Salmone.
8 HGST हवा अभी भी तेज थी, और इसने जहाज को तेजी से आगे बढ़ने से रोक दिया। अत: हम धीरे- धीरे क्रेते के तट के साथ- साथ आगे बढ़े। हम आखिरकार एक बन्दरगाह पर पहुँच गए जिसका नाम शुभलंगरबारी था। यह लसया नगर के पास था। BSB BSB: After we had moved along the coast with difficulty, we came to a place called Fair Havens, near the town of Lasea.
9 HGST { क्योंकि हवा पश्चिम से बह रही थी, इसलिए} कैसरिया से शुभलंगरबारी तक की यात्रा ने कप्तान और सूबेदार की बनाई योजना से बहुत अधिक समय ले लिया। अब जलयात्रा करना खतरनाक हो गया था क्योंकि वर्ष का अंत हो रहा था और तूफानी मौसम आ रहा था। अत: जहाज पर जो लोग थे पौलुस ने उनसे बात की, BSB BSB: By now much time had passed, and the voyage had already become dangerous because it was after the Fast. So Paul advised them,
10 HGST और उनसे कहा,“हे मित्रों, परमेश्वर ने मुझे दिखाया है कि यदि हम जलयात्रा करना जारी रखते हैं, तो हमें हानि उठानी पड़ेगी और बहुत सी वस्तुएँ खोनी पड़ेंगी। एक बड़ा तूफान जहाज और उसके माल को नष्ट कर देगा और हम सभी को मार डालेगा।” BSB BSB: “Men, I can see that our voyage will be filled with disaster and great loss, not only to ship and cargo, but to our own lives as well.”
11 HGST परन्तु रोमी अधिकारी ने उस बात पर विश्वास नहीं किया जो पौलुस ने कही थी। इसके बजाय, उसने चालक और कप्तान पर विश्वास किया जब उन्होंने उससे कहा कि जहाज सुरक्षित रहेगा। BSB BSB: But contrary to Paul’s advice, the centurion was persuaded by the pilot and by the owner of the ship.
12 HGST शुभलंगरबारी का बन्दरगाह जाड़ों के तूफानों से जहाजों की बहुत अच्छी तरह से रक्षा नहीं करता था। अत: अधिकांश नाविकों ने शुभलंगरबारी से निकल जाने की सिफारिश की। उन्होंने आशा की कि वे फीनिक्स पहुँचकर वहाँ जाड़ा बिता सकते हैं। फीनिक्स एक अच्छे बन्दरगाह वाला क्रेते टापू पर एक नगर है। वह बन्दरगाह दक्षिण- पश्चिम और उत्तर- पश्चिम से बहने वाली हवाओं से जहाजों की अच्छी तरह से रक्षा करता है। BSB BSB: Since the harbor was unsuitable to winter in, the majority decided to sail on, hoping that somehow they could reach Phoenix to winter there. Phoenix was a harbor in Crete facing both southwest and northwest.
13 HGST क्योंकि दक्षिण से केवल हल्की हवा चल रही थी, इसलिए जहाज के चालक दल ने सोचा कि वे सुरक्षित रूप से फीनिक्स तक पहुँच सकते हैं। अत: वे जहाज के लंगर को समुद्र से ऊपर उठाकर उसे क्रेते टापू के समुद्री तट के निकट से ले जाने लगे। BSB BSB: When a gentle south wind began to blow, they thought they had their opportunity. So they weighed anchor and sailed along, hugging the coast of Crete.
14 HGST हालाँकि, थोड़ी देर बाद, टापू से एक तूफानी हवा चली। यह उस प्रकार की थी जिसे नाविक उत्तर- पूर्वी हवा कहते थे। BSB BSB: But it was not long before a cyclone called the Northeaster swept down across the island.
15 HGST यह तूफानी हवा जहाज के विरुद्ध इतनी जोर से चली कि हम इसमें जलयात्रा नहीं कर पाए। अत: नाविकों ने उस दिशा में जलयात्रा करने का निर्णय लिया जिधर हवा चल रही थी। इसने हमें बहुत जल्दी से समुद्र के पार धकेल दिया। BSB BSB: Unable to head into the wind, the ship was caught up. So we gave way and let ourselves be driven along.
16 HGST हालाँकि, नाविक जहाज को एक छोटे से टापू के बगल में ले जाने में सक्षम हुए जो हवा से सुरक्षित था। उस टापू का नाम कौदा था। यह बहुत कठिन था, परन्तु नाविक जीवनरक्षक- नौका पर नियंत्रण पाने में आखिरकार सक्षम हुए। BSB BSB: Passing to the lee of a small island called Cauda, we barely managed to secure the lifeboat.
17 HGST नाविकों ने जीवनरक्षक- नौका को जहाज पर चढ़ा लिया। फिर उन्होंने इसकी रस्सियों को जहाज की पतवार के चारों ओर लपेट दिया। वे चिन्तित हो गए कि वे सुरतिस में दलदली रेत में फँस जाएँगे। अत:{ अधिक धीरे चलने के लिए} उन्होंने पाल उतार दिए। इसका अर्थ हुआ कि वे जहाज को चला नहीं सकते थे, और जहाँ भी हवा ले जाती, यह वहीं चला जाता। BSB BSB: After hoisting it up, the crew used ropes to undergird the ship. And fearing that they would run aground on the sandbars of Syrtis, they lowered the sea anchor and were driven along.
18 HGST परन्तु हवा और लहरें जहाज को लगातार जोर- जोर से हिलाती रहीं। अत: अगले दिन, नाविक वह सामान अर्थात् वस्तुएँ जहाज से बाहर फेंकने लगे जिन्हें वह ले जा रहा था। BSB BSB: We were tossed so violently that the next day the men began to jettison the cargo.
19 HGST फिर, तूफान के तीसरे दिन, नाविकों ने जहाज के अधिकांश पाल, रस्सियाँ और डण्डे जहाज से बाहर फेंक दिए। उन्होंने ऐसा जानबूझ कर किया{ ताकि जहाज को हल्का करें}। BSB BSB: On the third day, they threw the ship’s tackle overboard with their own hands.
20 HGST परन्तु हवा जहाज के विरुद्ध बहुत तेज चलती रही। आसमान हमेशा काले बादलों से भरा हुआ था इसलिए जहाज चलाने के लिए नाविक सूरज या सितारों को नहीं देख पा रहे थे। इन सब के बाद हमने आशा छोड़ दी कि हम बच भी पाएँगे। BSB BSB: When neither sun nor stars appeared for many days and the great storm continued to batter us, we abandoned all hope of being saved.
21 HGST जहाज पर हम लोगों में से किसी ने भी कई दिनों से कुछ नहीं खाया था। फिर एक दिन, पौलुस ने हमारे सामने खड़े होकर कहा,“हे मित्रों, तुम्हें मेरी बात सुननी चाहिए थी जब मैंने कहा था कि हमें क्रेते से जलयात्रा नहीं करनी चाहिए। तब, हमें यह सब हानि नहीं उठानी पड़ती। BSB BSB: After the men had gone a long time without food, Paul stood up among them and said, “Men, you should have followed my advice not to sail from Crete. Then you would have averted this disaster and loss.
22 HGST परन्तु अब कृपा करके भयभीत मत हो, क्योंकि हम में से कोई भी नहीं मरेगा। तूफान जहाज को नष्ट कर देगा, परन्तु यह हमें नष्ट नहीं करेगा। BSB BSB: But now I urge you to keep up your courage, because you will not experience any loss of life, but only of the ship.
23 HGST मैं यह इसलिए जानता हूँ क्योंकि कल रात एक स्वर्गदूत आकर मेरे पास खड़ा हुआ। जो परमेश्वर मेरी रक्षा करता है और जिसने मुझे दूसरों को उसके बारे में बताने के लिए कहा है, उसने उस स्वर्गदूत को भेजा था। BSB BSB: For just last night an angel of the God to whom I belong and whom I serve stood beside me
24 HGST उस स्वर्गदूत ने मुझ से कहा,‘हे पौलुस, भयभीत मत हो। तू सुरक्षित रूप से रोम पहुँचेगा और सम्राट के सामने गवाही देने का अवसर पाएगा। मैं चाहता हूँ कि तू यह जान ले कि परमेश्वर तेरे प्रति दयालु है। वह यह सुनिश्चित करेगा कि वे सब लोग भी जीवित रहें जो तेरे साथ यात्रा कर रहे हैं।’ BSB BSB: and said, ‘Do not be afraid, Paul; you must stand before Caesar. And look, God has granted you the lives of all who sail with you.’
25 HGST अत: हे मेरे मित्रों, हर्षित हो जाओ, क्योंकि मैं विश्वास करता हूँ कि परमेश्वर इसे ठीक वैसा ही घटित होने देगा जैसा स्वर्गदूत ने मुझ से कहा था। BSB BSB: So take courage, men, for I believe God that it will happen just as He told me.
26 HGST हालाँकि, यह जहाज किसी टापू से टकरा जाएगा, और हम वहाँ किनारे पर चले जाएँगे।” BSB BSB: However, we must run aground on some island.”
27 HGST अब तूफान आरम्भ होने के बाद चौदहवीं रात में, तूफान अभी भी जहाज को खुले समुद्र में चलाए जा रहा था। लगभग आधी रात को, नाविकों ने सोचा कि जहाज भूमि के निकट पहुँच रहा है। BSB BSB: On the fourteenth night we were still being driven across the Adriatic Sea. About midnight the sailors sensed they were approaching land.
28 HGST अत: नाविकों ने यह मापने के लिए कि पानी कितना गहरा था एक रस्सी को नीचे उतारा, जिसके छोर पर वजन बंधा था। जब उन्होंने रस्सी को फिर से ऊपर खींचा, तो उन्होंने उसे मापकर देखा कि पानी 40 मीटर गहरा था। थोड़ी देर बाद, उन्होंने फिर से मापकर पाया कि पानी 30 मीटर गहरा था। BSB BSB: They took soundings and found that the water was twenty fathoms deep. Going a little farther, they took another set of soundings that read fifteen fathoms.
29 HGST { क्योंकि पानी उथला हो रहा था, इसलिए} नाविक भयभीत हो गए कि जहाज कई चट्टानों से टकरा सकता है। अत: उन्होंने जहाज के पिछले भाग से पानी में चार लंगर डाले दिए। फिर उन्होंने प्रार्थना की कि जल्दी ही उजियाला हो जाए{ ताकि वे देख सकें कि जहाज कहाँ जा रहा था}। BSB BSB: Fearing that we would run aground on the rocks, they dropped four anchors from the stern and prayed for daybreak.
30 HGST कुछ नाविक जहाज से भागने की योजना बना रहे थे। वे नहीं चाहते थे कि कोई यह जाने कि वे क्या करने की योजना बना रहे हैं। अत: उन्होंने बहाना बनाया कि उन्हें जीवनरक्षक- नौका पानी में डालनी चाहिए जिससे कि वे जहाज के अगले भाग से कुछ लंगर नीचे उतार सकें। BSB BSB: Meanwhile, the sailors attempted to escape from the ship. Pretending to lower anchors from the bow, they let the lifeboat down into the sea.
31 HGST परन्तु पौलुस ने रोमी अधिकारी और सैनिकों से कहा,“यदि ये नाविक जहाज में नहीं रहेंगे, तो तुम बच नहीं पाओगे।” BSB BSB: But Paul said to the centurion and the soldiers, “Unless these men remain with the ship, you cannot be saved.”
32 HGST अत: सैनिकों ने रस्सियाँ काट दीं और जीवनरक्षक- नौका समुद्र में गिर गई। BSB BSB: So the soldiers cut the ropes to the lifeboat and set it adrift.
33 HGST भोर से ठीक पहले, पौलुस ने जहाज पर उपस्थित सब लोगों को प्रोत्साहित किया कि कुछ खा लें। उसने कहा,“पिछले 14 दिनों से तुम प्रतीक्षा कर रहे हो और देख रहे हो और कुछ भी नहीं खा रहे हो। BSB BSB: Right up to daybreak, Paul kept urging them all to eat: “Today is your fourteenth day in constant suspense, without taking any food.
34 HGST अत: अब मैं तुम से आग्रह करता हूँ कि कुछ खा लो, क्योंकि जीवित रहने के लिए तुम्हें ऐसा करना ही होगा। तूफान तुम में से किसी को नहीं मारेगा{, परन्तु यदि नहीं खाओगे, तो तुम मर जाओगे}।” BSB BSB: So for your own preservation, I urge you to eat something, because not a single hair of your head will be lost.”
35 HGST फिर पौलुस ने यह कहने के बाद, सब लोगों के देखते हुए, कुछ रोटी लेकर उसके लिए परमेश्वर को धन्यवाद दिया। फिर वह रोटी को टुकड़ों में तोड़कर उसमें से कुछ खाने लगा। BSB BSB: After he had said this, Paul took bread and gave thanks to God in front of them all. Then he broke it and began to eat.
36 HGST तब उन सब ने हर्षित होकर कुछ भोजन किया। BSB BSB: They were all encouraged and took some food themselves.
37 HGST जहाज पर हम सब कुल मिलाकर 276 लोग थे। BSB BSB: In all, there were 276 of us on board.
38 HGST जब सब ने भरपेट खा लिया, तो नाविकों ने बचा हुआ गेहूँ पानी में फेंककर जहाज को हल्का किया। BSB BSB: After the men had eaten their fill, they lightened the ship by throwing the grain into the sea.
39 HGST भोर होने पर हम भूमि को देख सकते थे, परन्तु नाविकों को मालूम नहीं था कि वह क्या है। हालाँकि, वे एक खाड़ी को देख सकते थे जिसमें एक किनारा था। उन्होंने पानी के किनारे रेत के इस विस्तृत क्षेत्र पर जहाज को चलाने का प्रयत्न करने का निर्णय लिया। BSB BSB: When daylight came, they did not recognize the land, but they sighted a bay with a sandy beach, where they decided to run the ship aground if they could.
40 HGST अत: उन्होंने जहाज से लंगरों को जोड़ने वाली रस्सियों को काट दिया और लंगरों को पानी में ढीला छोड़ दिया। उन्होंने उन रस्सियों को भी खोल दिया जो जहाज की पतवारों को पकड़े हुए थीं। उन्होंने पाल को मस्तूल के शिखर पर उठा दिया ताकि हवा उसमें बहे। फिर उन्होंने जहाज को किनारे की ओर मोड़ दिया। BSB BSB: Cutting away the anchors, they left them in the sea as they loosened the ropes that held the rudders. Then they hoisted the foresail to the wind and made for the beach.
41 HGST परन्तु जहाज अशान्त जल में चला गया और रेत के टीले पर जा गिरा जो लहरों के ठीक नीचे था। जहाज का अगला भाग वहीं अटक गया और हिल नहीं पाया। बड़ी लहरें जहाज के पिछले भाग से टकराईं और वह टूटने लगा। BSB BSB: But the ship struck a sandbar and ran aground. The bow stuck fast and would not move, and the stern was being broken up by the pounding of the waves.
42 HGST सैनिक सभी कैदियों को मार डालना चाहते थे ताकि कोई भी तैरकर बचकर भाग न जाए। BSB BSB: The soldiers planned to kill the prisoners so none of them could swim to freedom.
43 HGST परन्तु रोमी अधिकारी पौलुस को बचाना चाहता था। अत: उसने सैनिकों को कैदियों को मार डालने से रोक दिया। इसके बजाय, उसने उन सभी को आज्ञा दी जो तैर सकते थे कि वे पहले जहाज से पानी में कूद जाएँ और तैरकर किनारे पर चले जाएँ। BSB BSB: But the centurion, wanting to spare Paul’s life, thwarted their plan. He commanded those who could swim to jump overboard first and get to land.
44 HGST फिर उसने उन लोगों से कहा जो तैर नहीं सकते थे कि वे किसी ऐसी वस्तु को पकड़ लें जो तैरकर किनारे की ओर बह जाए। कुछ लोगों ने लकड़ी के उन तख्तों को पकड़ लिया जिन्हें लहरों ने जहाज से तोड़कर अलग कर दिया था। कुछ लोगों ने जहाज की ऐसी वस्तुएँ पकड़ लीं जो तैर सकती थीं। हमने वही किया जो उसने कहा था, और इस रीति से हम सभी सुरक्षित रूप से किनारे पर पहुँच गए। BSB BSB: The rest were to follow on planks and various parts of the ship. In this way everyone was brought safely to land.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.