1 HGST हमारे सुरक्षित रूप से किनारे पर पहुँचने के बाद, हमें पता चला कि हम एक टापू पर थे जिसका नाम माल्टा था। BSB BSB: Once we were safely ashore, we learned that the island was called Malta.
2 HGST वहाँ रहने वाले लोगों ने बहुत उदारतापूर्वक हमारी देखभाल की। वहाँ ठण्ड थी और बारिश होने लगी थी। अत: उन्होंने आग जलाई और हमें आने के लिए आमंत्रित किया कि स्वयं को गर्मा लें। BSB BSB: The islanders showed us extraordinary kindness. They kindled a fire and welcomed all of us because it was raining and cold.
3 HGST अब पौलुस जलाने के लिए लकड़ियों का एक गट्ठा इकट्ठा{ करके सहायता कर रहा था}। जब उसने उन्हें आग पर रखा, तो आग की गर्मी से बचकर भागने के लिए उस गट्ठे में से एक विषैला साँप निकल आया। उसने पौलुस को उसके हाथ पर डस लिया और उससे लिपट गया। BSB BSB: Paul gathered a bundle of sticks, and as he laid them on the fire, a viper, driven out by the heat, fastened itself to his hand.
4 HGST अब उस टापू के लोगों ने साँप को पौलुस के हाथ से लटकते हुए देखा। उन्होंने एक दूसरे से कहा,“सम्भवत: इस मनुष्य ने किसी की हत्या की है। यह समुद्र में डूबने से बच गया है। परन्तु न्याय की देवी इसे किसी भी रीति से दण्ड दे रही है। यह इस साँप के डसने से मर जाएगा।” BSB BSB: When the islanders saw the creature hanging from his hand, they said to one another, “Surely this man is a murderer. Although he was saved from the sea, Justice has not allowed him to live.”
5 HGST परन्तु पौलुस ने अपना हाथ जोर से हिलाया ताकि साँप उसके हाथ से गिरकर वापस आग में चला जाए। साँप गिर गया और पौलुस को कोई हानि नहीं हुई। BSB BSB: But Paul shook the creature off into the fire and suffered no ill effects.
6 HGST फिर भी, टापू के कुछ लोगों ने अपेक्षा की कि साँप के डसने के कारण पौलुस का शरीर जल्द ही सूज जाएगा। दूसरों ने सोचा कि वह अचानक गिरकर मर जाएगा। परन्तु उन्होंने लम्बे समय तक प्रतीक्षा की और उनमें से कोई भी बात उसके साथ होते हुए नहीं देखी। अत: लोगों ने निर्णय लिया कि वे इस बारे में गलत थे कि पौलुस कौन था। उन्होंने एक दूसरे से कहा,“यह मनुष्य हत्यारा नहीं है। यह अवश्य ही कोई देवता होगा{, क्योंकि उस साँप के डसने से कोई भी मनुष्य मर सकता था}!” BSB BSB: The islanders were expecting him to swell up or suddenly drop dead. But after waiting a long time and seeing nothing unusual happen to him, they changed their minds and said he was a god.
7 HGST अब उस टापू के लोगों ने कुछ खेतों के पास आग जलाई हुई थी जो उस मनुष्य के थे जिसका नाम पुबलियुस था। वह टापू का प्रधान अधिकारी था। उसने हमें उसके घर में आकर ठहरने के लिए आमंत्रित किया। उसने तीन दिनों तक हमारी बहुत अच्छी देखभाल की। BSB BSB: Nearby stood an estate belonging to Publius, the chief official of the island. He welcomed us and entertained us hospitably for three days.
8 HGST उस समय पुबलियुस के पिता को बुखार और पेट की बीमारी थी। वह बिस्तर पर बीमार पड़ा था। अत: पौलुस उससे मिलने गया और उसके लिए प्रार्थना की। फिर पौलुस ने उस पर हाथ रखकर उसे चंगा किया। BSB BSB: The father of Publius was sick in bed, suffering from fever and dysentery. Paul went in to see him, and after praying and placing his hands on him, he healed the man.
9 HGST पौलुस के पुबलियुस के पिता को चंगा करने के बाद, उस टापू के बाकी लोग जो बीमार थे उसके पास आए और उसने उन्हें भी चंगा किया। BSB BSB: After this had happened, the rest of the sick on the island came and were cured as well.
10 HGST टापू के लोग हमारे लिए भेंटें भी लाए और दूसरे तरीकों से दिखाया कि वे हमारा बहुत आदर करते हैं। बाद में, जब हम निकलने के लिए तैयार हुए, तो उन्होंने हमें भोजन और दूसरी वस्तुएँ लाकर दीं जिनकी हमें जहाज पर आवश्यकता होगी। BSB BSB: The islanders honored us in many ways and supplied our needs when we were ready to sail.
11 HGST हम माल्टा में कुल तीन महीनों तक रहे। फिर हम एक जहाज पर चढ़कर निकल पड़े जिसने वहाँ जाड़ा बिताया था। वह जहाज सिकन्दरिया से था और इतालिया जा रहा था। जहाज के सामने की ओर जुड़वाँ देवताओं की खुदी हुई मूर्तियाँ थीं जिनके नाम कैस्टर और पोलक्स थे। BSB BSB: After three months we set sail in an Alexandrian ship that had wintered in the island. It had the Twin Brothers as a figurehead.
12 HGST जब हम सुरकूसा नगर पहुँच गए, तो हम वहाँ तीन दिन ठहरे। BSB BSB: Putting in at Syracuse, we stayed there three days.
13 HGST फिर हम सुरकूसा से जलयात्रा करके इतालिया के रेगियुम नगर में पहुँचे। अगले दिन, दक्षिण दिशा से हवा चलने लगी। अत: केवल दो दिन में हम पुतियुली नगर पहुँच गए।{ वहाँ हम जहाज से उतर गए और रोम तक के बाकी के मार्ग पर भूमि से गए।} BSB BSB: From there we weighed anchor and came to Rhegium. After one day, a south wind came up, and on the second day we arrived at Puteoli.
14 HGST पुतियुली में हमें कुछ साथी विश्वासी मिले जिन्होंने हमसे सात दिनों तक उनके साथ रहने की विनती की। उसके बाद, हम रोम की ओर आगे बढ़ गए। BSB BSB: There we found some brothers who invited us to spend the week with them. And so we came to Rome.
15 HGST रोम में कुछ साथी विश्वासियों ने सुना कि हम आ रहे हैं और वे हमसे मिलने आए। उनमें से कुछ लोग हमसे अप्पियुस मार्ग के चौक पर मिले जिसका नाम बाजार था। दूसरे लोग हमसे उस जगह पर मिले जिसका नाम तीन सराय था। जब पौलुस ने उन विश्वासियों को देखा, तो उसने परमेश्वर को धन्यवाद दिया और साहसी महसूस किया। BSB BSB: The brothers there had heard about us and traveled as far as the Forum of Appius and the Three Taverns to meet us. When Paul saw them, he was encouraged and gave thanks to God.
17 HGST अब पौलुस के रोम में पहुँचने के तीन दिन बाद, उसने यहूदी अगुवों को संदेश भेजा कि वे आकर उससे बात करें। और जब वे आ पहुँचे, तो पौलुस ने उनसे कहा,“हे मेरे प्रिय सज्जनों, मैंने अपने लोगों का विरोध नहीं किया या अपने पूर्वजों की प्रथाओं के विरुद्ध बात नहीं की।{ परन्तु यरूशलेम में कुछ यहूदियों ने मुझे पकड़ लिया और मुझे मार डालने का प्रयत्न किया। एक रोमी सेनापति ने मुझे बचाया और बाद में} मुझे कैदी के रूप में कैसरिया नगर भेज दिया ताकि रोमी अधिकारी मुझ पर मुकदमा चला सकें। BSB BSB: After three days, he called together the leaders of the Jews. When they had gathered, he said to them, “Brothers, although I have done nothing against our people or the customs of our fathers, I was taken prisoner in Jerusalem and handed over to the Romans.
18 HGST उन रोमी अधिकारियों ने मुझ से पूछताछ की और वे मुझे छोड़ देना चाहते थे क्योंकि मैंने कोई बुरा काम नहीं किया था जिसके लिए मुझे मार डाला जाए। BSB BSB: They examined me and wanted to release me, because there was no basis for a death sentence against me.
19 HGST परन्तु उन यहूदी अगुवों ने बहस की कि रोमियों को मुझे स्वतंत्र नहीं करना चाहिए, इसलिए मुझे अनुरोध करना पड़ा कि सम्राट यहाँ रोम में मेरा न्याय करे। परन्तु मैंने ऐसा इसलिए नहीं किया क्योंकि मैं अपने अगुवों पर कुछ गलत करने का आरोप लगाना चाहता था। BSB BSB: But when the Jews objected, I was compelled to appeal to Caesar, even though I have no charge to bring against my nation.
20 HGST अत: मैंने तुम से यहाँ आने की विनती इसलिए की ताकि मैं तुम्हें बता सकूँ कि मैं कैदी क्यों हूँ। ऐसा इसलिए है क्योंकि मैं उस बात पर विश्वास करता हूँ जिसकी हम यहूदी पूरे भरोसे के साथ अपेक्षा करते हैं कि परमेश्वर हमारे लिए वह करेगा।” BSB BSB: So for this reason I have called to see you and speak with you. It is because of the hope of Israel that I am bound with this chain.”
21 HGST तब यहूदी अगुवों ने उत्तर दिया,“हमें यहूदिया में रहने वाले हमारे साथी यहूदियों से तेरे बारे में कोई चिट्ठी नहीं मिली है। और हमारे साथी यहूदी जो यहूदिया से यहाँ आए हैं, उनमें से किसी ने भी तेरे बारे में कुछ भी बुरा नहीं कहा है। BSB BSB: The leaders replied, “We have not received any letters about you from Judea, nor have any of the brothers from there reported or even mentioned anything bad about you.
22 HGST परन्तु हम चाहेंगे कि तू हमें बता कि उस समूह के बारे में तू क्या सोचता है जिससे तू जुड़ा हुआ है। कृपा करके हमें बता, क्योंकि हमें जानकारी है कि कई जगहों पर लोग इसके विरुद्ध बोल रहे हैं।” BSB BSB: But we consider your views worth hearing, because we know that people everywhere are speaking against this sect.”
23 HGST अत: उन्होंने निर्णय लिया कि वे किसी और दिन वापस आएँगे। उस दिन, पहले से भी अधिक लोग वहाँ पौलुस को सुनने के लिए आए जहाँ वह ठहरा हुआ था। पौलुस ने उन्हें कई बातें समझाईं। उसने इस बारे में बात की कि कैसे परमेश्वर सब लोगों पर शासन करेगा। उसने इस बारे में भी बात की कि कैसे पवित्रशास्त्र में कई जगहों पर भविष्यद्वाणी की गई थी कि यीशु आएगा। पौलुस ने उस पूरे दिन उन लोगों से बात की जो उसके घर आए थे। BSB BSB: So they set a day to meet with Paul, and many people came to the place he was staying. He expounded to them from morning to evening, testifying about the kingdom of God and persuading them about Jesus from the Law of Moses and the Prophets.
24 HGST पौलुस उन यहूदियों में से कुछ को इसके लिए मनाने में सक्षम हुआ कि जो बातें उसने यीशु के बारे में कहीं वे सच थीं। परन्तु कुछ दूसरे लोगों ने यह विश्वास नहीं किया कि वे बातें सच थीं। BSB BSB: Some of them were convinced by what he said, but others refused to believe.
25 HGST उन दोनों समूहों ने एक दूसरे से बहस की। जब वे चले जाने वाले थे, तो पौलुस ने उनसे एक और बात कही। उसने कहा,“पवित्र आत्मा ने तुम्हारे पूर्वजों से सच कहा था जब उसने यशायाह भविष्यद्वक्ता के द्वारा कुछ कहा था। BSB BSB: They disagreed among themselves and began to leave after Paul had made this final statement: “The Holy Spirit was right when He spoke to your fathers through Isaiah the prophet:
26 HGST उसने कहा,‘इस्राएली लोगों के पास जा और उनसे कह:“ऐसा लगता है कि तुम सुन रहे हो, परन्तु तुम कभी भी वास्तव में वह नहीं समझते जो परमेश्वर कह रहा है। ऐसा लगता है कि तुम देख रहे हो, परन्तु तुम कभी भी वास्तव में उन बातों को नहीं पहचानते जो परमेश्वर कर रहा है।” BSB BSB: ‘Go to this people and say, “You will be ever hearing but never understanding; you will be ever seeing but never perceiving.”
27 HGST ये लोग इसलिए नहीं समझते क्योंकि वे हठीले हो गए हैं। यह ऐसा है कि मानो वे बहरे हो गए हैं। यह ऐसा है कि मानो उन्होंने अपनी आँखें बन्द कर ली हैं। यह ऐसा है कि मानो उन्होंने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि वे ठीक से देखना नहीं चाहते, और वे ठीक से सुनना नहीं चाहते, और वे ठीक से समझना नहीं चाहते। यदि वे मुझ पर ध्यान दें और जो मैं उनसे कह रहा हूँ उसे समझें, तो वे पाप करना छोड़ देंगे और फिर से सही तरीके से जीवन व्यतीत करेंगे। यदि वे ऐसा करते, तो मैं उन्हें पुनर्स्थापित कर देता।’ BSB BSB: For this people’s heart has grown callous; they hardly hear with their ears, and they have closed their eyes. Otherwise they might see with their eyes, hear with their ears, understand with their hearts, and turn, and I would heal them.’
28 HGST इस कारण, तुम्हें मालूम होना चाहिए कि परमेश्वर गैर- यहूदियों का उद्धार करने का प्रस्ताव रख रहा है, और उनमें से बहुत से लोग उसके प्रस्ताव को स्वीकार करेंगे।” BSB BSB: Be advised, therefore, that God’s salvation has been sent to the Gentiles, and they will listen!”
29 HGST जब उसने ये बातें कहीं, तो यहूदी चले गए। वे आपस में बहुत झगड़ा कर रहे थे। BSB BSB: Not in the BSB
31 HGST उसने इस बारे में प्रचार किया कि कैसे परमेश्वर सब लोगों पर शासन करेगा। उसने लोगों को प्रभु यीशु मसीह के बारे में भी शिक्षा दी। उसने इन बातों के बारे में बहुत खुलकर बात की। किसी ने उसे रोकने का प्रयत्न नहीं किया। BSB BSB: Boldly and freely he proclaimed the kingdom of God and taught about the Lord Jesus Christ.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.