1 HGST तब महायाजक ने स्तिफनुस से पूछा,“क्या वे बातें सच हैं जो ये लोग तेरे विषय में कह रहे हैं?” BSB BSB: Then the high priest asked Stephen, “Are these charges true?”
2 HGST स्तिफनुस ने उत्तर दिया,“हे साथी यहूदियों और आदरणीय अगुवों, कृपा करके मेरी बात सुनो! जिस महिमावान परमेश्वर की हम आराधना करते हैं, वह हमारे पूर्वज अब्राहम को उसके हारान नगर में चले जाने से पहले तब दिखाई दिया जब वह मेसोपोटामिया के क्षेत्र में ही रह रहा था। BSB BSB: And Stephen declared: “Brothers and fathers, listen to me! The God of glory appeared to our father Abraham while he was still in Mesopotamia, before he lived in Haran,
3 HGST परमेश्वर ने उससे कहा,‘इस देश को छोड़ दे जहाँ तू और तेरे कुटुम्बी रहते हैं और उस देश में चला जा जहाँ मैं तेरा मार्गदर्शन करूँगा।’ BSB BSB: and told him, ‘Leave your country and your kindred and go to the land I will show you.’
4 HGST अत: अब्राहम ने उस देश को छोड़ दिया, जिसे कसदी भी कहा जाता था, और वह हारान में पहुँचकर वहाँ रहने लगा। उसके पिता की मृत्यु के बाद, परमेश्वर ने उससे इस देश में चले जाने के लिए कहा, जहाँ हमारे लोग अब रह रहे हैं। BSB BSB: So Abraham left the land of the Chaldeans and settled in Haran. After his father died, God brought him out of that place and into this land where you are now living.
5 HGST परमेश्वर ने अब्राहम को उस समय पर यहाँ कोई भूमि नहीं दी, यहाँ तक कि इस भूमि का एक छोटा सा टुकड़ा भी नहीं दिया। परन्तु परमेश्वर ने प्रतिज्ञा की कि बाद में वह यह भूमि उसे और उसके वंशजों को देगा, और यह हमेशा उनकी रहेगी। हालाँकि, उस समय अब्राहम के कोई सन्तान नहीं थी जो इसे विरासत में पाए। BSB BSB: He gave him no inheritance here, not even a foot of ground. But God promised to give possession of the land to Abraham and his descendants, even though he did not yet have a child.
6 HGST बाद में परमेश्वर ने अब्राहम से कहा,‘तेरे वंशज जाकर किसी पराए देश में रहेंगे। वे वहाँ चार सौ वर्षों तक रहेंगे। उस समय में, वे शासक तेरे वंशजों के साथ बुरा व्यवहार करेंगे और उन्हें दासों के रूप में काम करने के लिए विवश करेंगे। BSB BSB: God told him that his descendants would be foreigners in a strange land, and that they would be enslaved and mistreated four hundred years.
7 HGST परन्तु मैं उन लोगों को दण्ड दूँगा जो उनसे दासों के रूप में काम करवाएँगे,‘परमेश्वर ने कहा।‘उसके बाद, तेरे वंशज उस देश को छोड़ देंगे, और इस देश में आकर वे मेरी आराधना करेंगे।’ BSB BSB: ‘But I will punish the nation that enslaves them,’ God said, ‘and afterward they will come forth and worship Me in this place.’
8 HGST तब परमेश्वर ने आज्ञा दी कि अब्राहम के घराने के प्रत्येक पुरुष का और उसके सभी पुरुष वंशजों का खतना यह प्रकट करने के लिए किया जाना चाहिए कि वे सभी परमेश्वर के हैं। बाद में अब्राहम के पुत्र, इसहाक का जन्म हुआ, और जब इसहाक आठ दिन का हुआ, तो अब्राहम ने उसका खतना किया। बाद में इसहाक के याकूब नाम का एक पुत्र उत्पन्न हुआ। याकूब उन 12 पुरुषों का पिता हुआ जिन्हें हम यहूदी कुलपति, अर्थात् हमारे पूर्वज कहते हैं। BSB BSB: Then God gave Abraham the covenant of circumcision, and Abraham became the father of Isaac and circumcised him on the eighth day. And Isaac became the father of Jacob, and Jacob of the twelve patriarchs.
9 HGST तुम जानते हो कि याकूब के बड़े पुत्र ईर्ष्यालु हो गए क्योंकि उनके पिता ने उनके छोटे भाई यूसुफ का पक्ष लिया था। अत: उन्होंने उसे व्यापारियों को बेच दिया जो उसे मिस्र ले गए, जहाँ वह एक दास बन गया। परन्तु परमेश्वर ने यूसुफ की देखभाल की। BSB BSB: Because the patriarchs were jealous of Joseph, they sold him as a slave into Egypt. But God was with him
10 HGST जब भी लोगों ने उसे कष्ट पहुँचाया, परमेश्वर ने उसकी रक्षा की। उसने यूसुफ को बुद्धिमान होने में सक्षम किया और उसने मिस्र के राजा, फ़िरौन को यूसुफ के बारे में अच्छा सोचने के लिए प्रेरित किया। अत: फ़िरौन ने उसे मिस्र पर शासन करने और उसकी सारी सम्पत्ति की देखभाल करने के लिए नियुक्त कर दिया। BSB BSB: and rescued him from all his troubles. He granted Joseph favor and wisdom in the sight of Pharaoh king of Egypt, who appointed him ruler over Egypt and all his household.
11 HGST { जब यूसुफ वह काम कर रहा था,} तो एक समय ऐसा आया जब मिस्र और कनान में हर जगह बहुत कम भोजन बचा था। लोग बुरी तरह से पीड़ित थे। उस समय पर कनान में याकूब और उसके पुत्रों को खाने के लिए पर्याप्त भोजन नहीं मिल रहा था। BSB BSB: Then famine and great suffering swept across Egypt and Canaan, and our fathers could not find food.
12 HGST जब याकूब ने यह समाचार सुना कि मिस्र में अनाज है जिसे लोग मोल ले सकते हैं, तो उसने यूसुफ के बड़े भाइयों को अनाज मोल लेने के लिए वहाँ भेजा।{ उन्होंने जाकर यूसुफ से अनाज मोल लिया, परन्तु उन्होंने उसे पहचाना नहीं। फिर वे घर लौट आए।} BSB BSB: When Jacob heard that there was grain in Egypt, he sent our fathers on their first visit.
13 HGST जब यूसुफ के भाई फिर से मिस्र गए, तो उन्होंने एक बार फिर यूसुफ से अनाज मोल लिया। परन्तु इस बार उसने उन्हें बता दिया कि वह कौन है। और इस कारण फ़िरौन को मालूम हुआ कि ये मनुष्य जो कनान से आए थे, वे यूसुफ के भाई थे। BSB BSB: On their second visit, Joseph revealed his identity to his brothers, and his family became known to Pharaoh.
14 HGST यूसुफ ने अपने भाइयों को अपने पिता याकूब को यह बताने के लिए घर वापस भेजा कि यूसुफ चाहता है कि वह और उसका पूरा परिवार मिस्र आ जाए। उस समय पर याकूब के परिवार में 75 लोग थे। BSB BSB: Then Joseph sent for his father Jacob and all his relatives, seventy-five in all.
15 HGST अत: जब याकूब ने यह सुना, तो वह और उसका पूरा परिवार मिस्र में रहने चला गया।{ बाद में,} याकूब वहीं मर गया, और हमारे दूसरे पूर्वज, अर्थात् उसके पुत्र भी वहीं मर गए। BSB BSB: So Jacob went down to Egypt, where he and our fathers died.
16 HGST उनके वंशज उनके शवों को लेकर हमारे देश वापस आ गए और उन्हें उस कब्र में गाड़ दिया जिसे अब्राहम ने शेकेम नगर में हामोर के पुत्रों से मोल लिया था। BSB BSB: Their bones were carried back to Shechem and placed in the tomb that Abraham had bought from the sons of Hamor at Shechem for a price he paid in silver.
17 HGST जिस समय तक परमेश्वर उन्हें मिस्र से छुड़ाने वाला था, तब तक हमारे पूर्वजों की संख्या बहुत बढ़ गई थी। परमेश्वर ने अब्राहम से यही प्रतिज्ञा की थी कि वह ऐसा करेगा। BSB BSB: As the time drew near for God to fulfill His promise to Abraham, our people in Egypt increased greatly in number.
18 HGST मिस्र में एक और राजा शासन करने लगा था। वह नहीं जानता था कि{ उसके अपने समय से बहुत पहले} यूसुफ ने मिस्र के लोगों की बड़ी सहायता की थी। BSB BSB: Then another king, who knew nothing of Joseph, arose over Egypt.
19 HGST उस राजा ने क्रूर तरीकों से हमारे पूर्वजों से छुटकारा पाने का प्रयत्न किया। उसने उन पर अत्याचार किया और उन्हें बड़ा दु: ख पहुँचाया। यहाँ तक कि उसने उन्हें यह भी आज्ञा भी दी कि वे अपने नवजात शिशुओं को अपने घरों के बाहर छोड़ दें ताकि वे बच्चे मर जाएँ। BSB BSB: He exploited our people and oppressed our fathers, forcing them to abandon their infants so they would die.
20 HGST उसी समय में मूसा का जन्म हुआ, और परमेश्वर ने देखा कि वह एक बहुत ही सुन्दर बालक था। उसके माता- पिता ने तीन महीने तक अपने घर में गुप्त रूप से उसकी देखभाल की। BSB BSB: At that time Moses was born, and he was beautiful in the sight of God. For three months he was nurtured in his father’s house.
21 HGST तब उन्हें उसे घर के बाहर छोड़ना पड़ा। परन्तु वह फ़िरौन की बेटी को मिल गया और उसने अपने निज पुत्र की तरह उसकी देखभाल की। BSB BSB: When he was set outside, Pharaoh’s daughter took him and brought him up as her own son.
22 HGST मिस्रियों ने मूसा को वे बहुत सी बातें सिखाईं जो उन्होंने सीखी थीं। जब वह बड़ा हुआ, तो वह सामर्थ्य के साथ बोलता था और काम करता था। BSB BSB: So Moses was educated in all the wisdom of the Egyptians and was powerful in speech and action.
23 HGST एक दिन जब मूसा लगभग चालीस वर्ष की आयु का था, तो उसने यह देखने का निर्णय लिया कि उसके कुटुम्बी, अर्थात् इस्राएली लोग किस दशा में हैं। BSB BSB: When Moses was forty years old, he decided to visit his brothers, the children of Israel.
24 HGST उसने एक मिस्री को एक इस्राएली मनुष्य के साथ बुरा व्यवहार करते देखा। अत: वह उस इस्राएली मनुष्य की सहायता करने के लिए गया। उसने उस मिस्री को मारकर उसका बदला लिया। BSB BSB: And when he saw one of them being mistreated, Moses went to his defense and avenged him by striking down the Egyptian who was oppressing him.
25 HGST मूसा ने अपेक्षा की थी कि उसके साथी इस्राएली समझ जाएँगे कि परमेश्वर ने उन्हें दासत्व से स्वतंत्र करने के लिए उसे भेजा है। परन्तु वे समझ नहीं पाए। BSB BSB: He assumed his brothers would understand that God was using him to deliver them, but they did not.
26 HGST अगले दिन, मूसा ने अपने दो साथी इस्राएलियों को एक दूसरे से लड़ते हुए देखा। उसने यह कहकर उन्हें रोकने का प्रयत्न किया,‘अब तुम दोनों ही इस्राएली हो! तुम्हें एक दूसरे को चोट पहुँचाना बन्द कर देना चाहिए!’ BSB BSB: The next day he came upon two Israelites who were fighting, and he tried to reconcile them, saying, ‘Men, you are brothers. Why are you mistreating each other?’
27 HGST परन्तु जो मनुष्य दूसरे मनुष्य को घायल कर रहा था, उसने मूसा को धक्का दे दिया। उसने उससे कहा,‘तेरा हम पर कोई अधिकार नहीं है! BSB BSB: But the man who was abusing his neighbor pushed Moses aside and said, ‘Who made you ruler and judge over us?
28 HGST तू सम्भवत: मुझे भी मार डालना चाहता है जैसे तूने कल उस मिस्री को मार डाला था!’ BSB BSB: Do you want to kill me as you killed the Egyptian yesterday?’
29 HGST जब मूसा ने यह सुना, तो वह मिस्र से मिद्यान देश में भाग गया। वह वहाँ कुछ वर्षों तक रहा।{ उसने विवाह किया, और} उसके{ और उसकी पत्नी} के दो पुत्र उत्पन्न हुए। BSB BSB: At this remark, Moses fled to the land of Midian, where he lived as a foreigner and had two sons.
30 HGST चालीस वर्ष बाद एक दिन, प्रभु परमेश्वर एक स्वर्गदूत के रूप में मूसा के पास आया। यह सीनै पहाड़ के पास निर्जन स्थान में हुआ। वह एक जलती हुई झाड़ी की लपटों में प्रकट हुआ। BSB BSB: After forty years had passed, an angel appeared to Moses in the flames of a burning bush in the desert near Mount Sinai.
31 HGST जब मूसा ने इसे देखा, तो वह अचम्भित हो गया क्योंकि झाड़ी भस्म नहीं हो रही थी। जब वह और पास से देखने के लिए आगे बढ़ा, तो उसने प्रभु परमेश्वर को उससे यह कहते सुना, BSB BSB: When Moses saw it, he marveled at the sight. As he approached to look more closely, the voice of the Lord came to him:
32 HGST ‘मैं वही परमेश्वर हूँ जिसकी तेरे पूर्वज आराधना करते थे। मैं वही परमेश्वर हूँ जिसकी अब्राहम, इसहाक, और याकूब आराधना करते हैं।’ मूसा इतना डर गया कि वह काँपने लगा। वह अब झाड़ी को और देखने से डर रहा था। BSB BSB: ‘I am the God of your fathers, the God of Abraham, Isaac, and Jacob.’ Moses trembled with fear and did not dare to look.
33 HGST तब प्रभु परमेश्वर ने उससे कहा,‘अपनी जूतियाँ उतारकर यह प्रकट कर कि तू मेरा आदर करता है। क्योंकि मैं यहाँ हूँ, अर्थात् जिस स्थान पर तू खड़ा है वह विशेष रूप से मेरा है। BSB BSB: Then the Lord said to him, ‘Take off your sandals, for the place where you are standing is holy ground.
34 HGST मैंने स्पष्ट रूप से देखा है कि कैसे मिस्र के लोग लगातार मेरे लोगों को दु: ख पहुँचा रहे हैं। मैंने अपने लोगों को सुना है जब वे इस कारण कराहते हैं। अत: मैं उन्हें मिस्र से बचाने के लिए कार्रवाई कर रहा हूँ। अब तैयार हो जा, क्योंकि मैं तुझे वापस मिस्र भेजने वाला हूँ।’ BSB BSB: I have indeed seen the oppression of My people in Egypt. I have heard their groaning and have come down to deliver them. Now come, I will send you back to Egypt.’
35 HGST मूसा ही वह व्यक्ति है जिसने हमारे इस्राएली लोगों की सहायता करने का प्रयत्न किया था। परन्तु उन्होंने यह कहकर उसे अस्वीकार कर दिया,‘तेरा हम पर कोई अधिकार नहीं है!’ मूसा ही वह व्यक्ति है जिसे स्वयं परमेश्वर ने उन पर शासन करने और उन्हें दास होने से स्वतंत्र करने के लिए भेजा था। उसने ऐसा उस स्वर्गदूत की सहायता से किया जिसने झाड़ी में से उससे बात की थी। BSB BSB: This Moses, whom they had rejected with the words, ‘Who made you ruler and judge?’ is the one whom God sent to be their ruler and redeemer through the angel who appeared to him in the bush.
36 HGST मूसा ही वह व्यक्ति है जिसने हमारे पूर्वजों को मिस्र से बाहर निकाला। उसने मिस्र में, लाल समुद्र में, और उन चालीस वर्षों के दौरान जब इस्राएली लोग जंगल में रहते थे, कई प्रकार के आश्चर्यकर्म किए। BSB BSB: He led them out and performed wonders and signs in the land of Egypt, at the Red Sea, and for forty years in the wilderness.
38 HGST यह वह व्यक्ति मूसा ही था जो जंगल में एक साथ इकट्ठे हुए इस्राएलियों में से था। परमेश्वर ने मूसा को हमारी व्यवस्था देने के लिए सीनै पहाड़ पर स्वर्गदूत के माध्यम से बात की। मूसा ही वह व्यक्ति था जिसने हमारे पूर्वजों को वह बताया जो स्वर्गदूत ने कहा था। वही वह व्यक्ति था जिसे परमेश्वर ने आज्ञाएँ दीं और जिसने उन्हें हम तक पहुँचाया। वे आज्ञाएँ आज के समय में भी सामर्थी हैं। BSB BSB: He was in the assembly in the wilderness with the angel who spoke to him on Mount Sinai, and with our fathers. And he received living words to pass on to us.
39 HGST हालाँकि, हमारे पूर्वजों ने मूसा की बात माननी नहीं चाही। इसके बजाय, उन्होंने उसे अपने अगुवे के रूप में अस्वीकार कर दिया और वे मिस्र लौटना चाहते थे। BSB BSB: But our fathers refused to obey him. Instead, they rejected him and in their hearts turned back to Egypt.
40 HGST अत: उन्होंने उसके बड़े भाई हारून से कहा,‘हमारे लिए मूर्तियाँ बना जो हमारी अगुवाई करने के लिए हमारे देवता बनें। जो साथी मूसा हमें मिस्र से बाहर लाया, हम नहीं जानते कि उसका क्या हुआ!’ BSB BSB: They said to Aaron, ‘Make us gods who will go before us! As for this Moses who led us out of the land of Egypt, we do not know what has happened to him.’
41 HGST जब इस्राएलियों ने मूसा को अस्वीकार कर दिया, तो उन्होंने एक ऐसी मूर्ति बनाई जो बछड़े जैसी दिखती थी। फिर उन्होंने उस मूर्ति का सम्मान करने के लिए बलि चढ़ाई। जो कुछ उन्होंने स्वयं बनाया था उसकी उपासना करने के लिए उन्होंने गीत गाए और नृत्य किया। BSB BSB: At that time they made a calf and offered a sacrifice to the idol, rejoicing in the works of their hands.
42 HGST अत: परमेश्वर ने उन्हें सुधारना बन्द कर दिया। उसने उन्हें छोड़ दिया कि वे आकाश के तारों की उपासना करें। यह उस बात से सहमत है जो एक भविष्यद्वक्ता ने लिखी थी: परमेश्वर ने कहा,‘तुम इस्राएली लोगों ने उन चालीस वर्षों के दौरान जब तुम जंगल में थे, बार- बार पशुओं को मारा और उन्हें बलि के रूप में अनाज के साथ मुझे चढ़ाया। परन्तु सच यह है कि तुम वे बलियाँ वास्तव में मुझे चढ़ा ही नहीं रहे थे! BSB BSB: But God turned away from them and gave them over to the worship of the host of heaven, as it is written in the book of the prophets: ‘Did you bring Me sacrifices and offerings forty years in the wilderness, O house of Israel?
43 HGST इसके विपरीत, तुम अपने साथ उस तम्बू को लिए फिरे, जिसमें मोलेक देवता का प्रतिनिधित्व करने वाली मूर्ति थी जिसकी तुम उपासना करते थे। तुम अपने साथ रिफान नामक तारे की मूर्ति भी लिए फिरे। वे वही मूर्तियाँ थीं जिन्हें तुम ने बनाया था, और मेरे बजाय तुम ने उनकी उपासना की। अत: मैं ऐसा करूँगा कि तुम्हें तुम्हारे घरों से दूर, यहाँ तक कि बाबेल देश से भी दूर के क्षेत्रों में ले जाया जाए।’ BSB BSB: You have taken along the tabernacle of Molech and the star of your god Rephan, the idols you made to worship. Therefore I will send you into exile beyond Babylon.’
44 HGST जब हमारे पूर्वज निर्जन स्थान में थे, तो उन्होंने पवित्र तम्बू में परमेश्वर की आराधना की जो इस बात को प्रकट करता था कि वह वहाँ उनके साथ था। उन्होंने उस तम्बू को ठीक वैसा ही बनाया था जैसे परमेश्वर ने मूसा को इसे बनाने की आज्ञा दी थी। यह बिलकुल उस नमूने जैसा था जिसे मूसा ने उस समय देखा था जब वह पहाड़ पर था। BSB BSB: Our fathers had the tabernacle of the Testimony with them in the wilderness. It was constructed exactly as God had directed Moses, according to the pattern he had seen.
45 HGST बाद में, हमारे अन्य पूर्वज उस तम्बू को अपने साथ लिए फिरे, जब यहोशू उन्हें इस देश में ले आया। यह उस समय में हुआ जब उन्होंने इस देश को अपने लिए ले लिया था, जब परमेश्वर ने उन लोगों को चले जाने के लिए विवश किया जो पहले यहाँ रहते थे। अत: इस्राएली इस देश पर अधिकार करने में सक्षम हुए। वह तम्बू इसी देश में बना रहा और राजा दाऊद के शासन के समय भी यहीं था। BSB BSB: And our fathers who received it brought it in with Joshua when they dispossessed the nations God drove out before them. It remained until the time of David,
46 HGST दाऊद ने परमेश्वर को प्रसन्न किया और उसने परमेश्वर से एक ऐसा मन्दिर बनाने की अनुमति माँगी जहाँ वह और हमारे सभी इस्राएली लोग परमेश्वर की आराधना कर सकें। BSB BSB: who found favor in the sight of God and asked to provide a dwelling place for the God of Jacob.
47 HGST परन्तु इसके बजाय, परमेश्वर ने दाऊद के पुत्र सुलैमान से एक ऐसा मन्दिर बनाने के लिए कहा जहाँ लोग उसकी आराधना कर सकें। BSB BSB: But it was Solomon who built the house for Him.
48 HGST हालाँकि, हम जानते हैं कि परमेश्वर, जो सब वस्तुओं से बड़ा है, उन मन्दिरों में नहीं रहता जिन्हें लोग बनाते हैं। यह वैसा ही है जैसा भविष्यद्वक्ता यशायाह ने लिखा था: BSB BSB: However, the Most High does not dwell in houses made by human hands. As the prophet says:
49 HGST परमेश्वर ने कहा,‘स्वर्ग और पृथ्वी पर जो कुछ है वह सब मैंने बनाया है। मेरी उपस्थिति सारी सृष्टि में भरपूर है। अत: तुम मनुष्य मेरे रहने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बना सकते!’ BSB BSB: ‘Heaven is My throne and the earth is My footstool. What kind of house will you build for Me, says the Lord, or where will My place of repose be?
51 HGST तुम लोग परमेश्वर के प्रति अनाज्ञाकारी हो, कि मानो तुम परमेश्वर को जानते ही नहीं! तुम बिलकुल अपने पूर्वजों की तरह हो! तुम हमेशा पवित्र आत्मा का विरोध करते हो, जैसे उन्होंने किया था! BSB BSB: You stiff-necked people with uncircumcised hearts and ears! You always resist the Holy Spirit, just as your fathers did.
52 HGST तुम्हारे पूर्वजों ने हर भविष्यद्वक्ता को कष्ट पहुँचाया। यहाँ तक कि उन्होंने उन लोगों को भी मार डाला जिन्होंने बहुत पहले घोषणा की थी कि मसीह आएगा, जिसने हमेशा वही किया जिससे परमेश्वर प्रसन्न हुआ। और मसीह आ गया है! वह वही है जिसे तुम ने कुछ समय पहले ही उसके शत्रुओं को सौंप दिया और जोर देकर कहा कि वे उसे मार डालें! BSB BSB: Which of the prophets did your fathers fail to persecute? They even killed those who foretold the coming of the Righteous One. And now you are His betrayers and murderers—
53 HGST तुम वही लोग हो जिन्हें परमेश्वर की व्यवस्था प्राप्त हुई है। यह वही व्यवस्था थी जो परमेश्वर ने स्वर्गदूतों के द्वारा हमारे पूर्वजों को दी थी। हालाँकि, तुम ने उसका पालन नहीं किया!” BSB BSB: you who received the law ordained by angels, yet have not kept it.”
54 HGST जब यहूदी महासभा के सदस्यों और अन्य लोगों ने स्तिफनुस की सारी बातें सुनीं, तो वे बहुत क्रोधित हुए। वे अपने दाँत पीसने लगे क्योंकि वे उस पर बहुत क्रोधित थे! BSB BSB: On hearing this, the members of the Sanhedrin were enraged, and they gnashed their teeth at him.
55 HGST परन्तु पवित्र आत्मा ने स्तिफनुस पर पूरी तरह से नियंत्रण कर लिया था। उसने स्वर्ग की ओर ऊपर दृष्टि करके परमेश्वर की ओर से एक चमकदार प्रकाश देखा, और उसने यीशु को परमेश्वर के दाहिनी ओर खड़ा देखा। BSB BSB: But Stephen, full of the Holy Spirit, looked intently into heaven and saw the glory of God and Jesus standing at the right hand of God.
56 HGST उसने कहा,“देखो, मैं स्वर्ग में देखता हूँ, और मैं मनुष्य के पुत्र को{ मानवीय रूप में} वहाँ खड़ा देखता हूँ जहाँ परमेश्वर शासन करता है!” BSB BSB: “Look,” he said, “I see heaven open and the Son of Man standing at the right hand of God.”
57 HGST { जब यहूदी महासभा के सदस्यों और अन्य लोगों ने यह सुना,} तो वे ऊँची आवाज में चिल्लाए। उन्होंने अपने कानों पर अपने हाथ रख लिए ताकि वे उसकी न सुन सकें। वे सब मिलकर स्तिफनुस की ओर दौड़े और उसे पकड़ लिया। BSB BSB: At this they covered their ears, cried out in a loud voice, and rushed together at him.
58 HGST वे उसे घसीटकर यरूशलेम नगर के बाहर ले गए और उसे मार डालने के लिए उस पर पत्थर फेंकने लगे। जो लोग उस पर आरोप लगा रहे थे, उन्होंने अपने बाहरी वस्त्र उतार दिए ताकि और भी आसानी से पत्थर फेंकें। उन्होंने इन वस्त्रों को एक जवान के पास जिसका नाम शाऊल था भूमि पर रख दिया ताकि वह उनकी रखवाली कर सके। BSB BSB: They dragged him out of the city and began to stone him. Meanwhile the witnesses laid their garments at the feet of a young man named Saul.
59 HGST जब वे स्तिफनुस पर पत्थर फेंकते रहे, तो स्तिफनुस ने ऊँची आवाज से प्रार्थना की,“हे प्रभु यीशु, जब मैं मरूँ तो मेरी आत्मा को ग्रहण कर!” BSB BSB: While they were stoning him, Stephen appealed, “Lord Jesus, receive my spirit.”
60 HGST तब स्तिफनुस ने घुटने टिका दिए और ऊँची आवाज से चिल्लाया,“हे प्रभु, इस पाप के लिए उन्हें दण्ड मत दे!” यह कहने के बाद, वह मर गया। BSB BSB: Falling on his knees, he cried out in a loud voice, “Lord, do not hold this sin against them.” And when he had said this, he fell asleep.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.