1 HGST उस समय में, बहुतेरे लोग विश्वासी बन रहे थे। यूनानी भाषा बोलने वाले यहूदी, अरामी भाषा बोलने वाले यहूदियों के बारे में शिकायत करने लगे क्योंकि उनके बीच की विधवाओं को प्रतिदिन उनके भोजन का उचित भाग नहीं मिल रहा था। BSB BSB: In those days when the disciples were increasing in number, the Grecian Jews among them began to grumble against the Hebraic Jews because their widows were being overlooked in the daily distribution of food.
2 HGST अत:{ जो वे लोग कह रहे थे वह सुनने के बाद,} यीशु के 12 प्रतिनिधियों ने अन्य सभी विश्वासियों को{ यरूशलेम में} इकट्ठे होने के लिए बुलाया। फिर उन्होंने उनसे कहा,“यदि हम लोगों को भोजन वितरित करने के लिए यीशु के बारे में परमेश्वर के द्वारा बताए गए संदेश को बताना बन्द कर दें, तो यह ठीक नहीं होगा! BSB BSB: So the Twelve summoned all the disciples and said, “It is unacceptable for us to neglect the word of God in order to wait on tables.
3 HGST अत:, हे साथी विश्वासियों, अपने बीच में से ऐसे सात पुरुषों को सावधानीपूर्वक चुन लो, जिनके बारे में तुम जानते हो कि परमेश्वर का आत्मा उन्हें निर्देश देता है और जो बहुत बुद्धिमान हैं। फिर हम उन्हें इस काम को करने का निर्देश देंगे। BSB BSB: Therefore, brothers, select from among you seven men confirmed to be full of the Spirit and wisdom. We will assign this responsibility to them
4 HGST जहाँ तक हमारी बात है, तो हम अपने समय का उपयोग प्रार्थना करने और यीशु के बारे में समाचार की घोषणा करने में करते रहेंगे।” BSB BSB: and will devote ourselves to prayer and to the ministry of the word.”
5 HGST सभी चेलों को उनका सुझाव अच्छा लगा। अत: उन्होंने स्तिफनुस को चुना, जो परमेश्वर पर दृढ़ विश्वास रखता था और जिस पर पवित्र आत्मा का पूर्ण नियंत्रित था। उन्होंने फिलिप्पुस, प्रुखुरुस, नीकानोर, तीमोन, परमिनास, और अन्ताकिया नगर के नीकुलाउस को भी चुना। नीकुलाउस पहले अन्यजाति था जिसका हृदय परिवर्तन यहूदी धर्म में हो गया था। BSB BSB: This proposal pleased the whole group. They chose Stephen, a man full of faith and of the Holy Spirit, as well as Philip, Prochorus, Nicanor, Timon, Parmenas, and Nicolas from Antioch, a convert to Judaism.
6 HGST इन सात पुरुषों को विश्वासी लोग प्रतिनिधियों के पास लेकर आए, जिन्होंने उन पुरुषों के लिए प्रार्थना की। प्रार्थना करते हुए उन्होंने अपने हाथ उन पुरुषों के सिर पर यह प्रकट करने के लिए रखे कि उस काम को करने के लिए वे उनका अनुमोदन करते हैं। BSB BSB: They presented these seven to the apostles, who prayed and laid their hands on them.
7 HGST यीशु के बारे में समाचार को अधिकाधिक लोग सुन रहे थे। यरूशलेम में यीशु पर विश्वास करने वाले लोगों की संख्या बहुत बढ़ रही थी। उनके बीच में बहुत सारे यहूदी याजक भी थे। उन्होंने मसीह के रूप में यीशु पर अपना भरोसा रखा और इसलिए वे उस तरह से जीवन बिताने लगे जैसा जीवन बिताने के लिए उसने उन्हें कहा था। BSB BSB: So the word of God continued to spread. The number of disciples in Jerusalem grew rapidly, and a great number of priests became obedient to the faith.
8 HGST परमेश्वर स्तिफनुस को लोगों के बीच में कई अद्भुत आश्चर्यकर्म करने की सामर्थ्य दे रहा था{ जिससे यह प्रकट हुआ कि यीशु के बारे में संदेश सच था}। BSB BSB: Now Stephen, who was full of grace and power, was performing great wonders and signs among the people.
10 HGST परन्तु वे यह प्रमाणित करने में सक्षम नहीं हुए कि उसने जो कहा वह गलत था, क्योंकि परमेश्वर के आत्मा ने उसे बड़ी बुद्धिमानी से बोलने में सक्षम किया था। BSB BSB: but they could not stand up to his wisdom or the Spirit by whom he spoke.
11 HGST अत: उन्होंने स्तिफनुस पर झूठा आरोप लगाने के लिए कुछ लोगों को गुप्त रूप से उकसाया। उन लोगों ने कहा,“हमने इसे मूसा और परमेश्वर के बारे में बुरी बातें कहते सुना है।” BSB BSB: Then they prompted some men to say, “We heard Stephen speak words of blasphemy against Moses and against God.”
12 HGST उन्होंने पुरनियों और यहूदी व्यवस्था के शिक्षकों समेत, अन्य यहूदी लोगों को भी स्तिफनुस पर क्रोधित किया। वे स्तिफनुस के पास आए, और उसे पकड़कर यहूदी महासभा में ले गए। BSB BSB: So they stirred up the people, elders, and scribes and confronted Stephen. They seized him and brought him before the Sanhedrin,
13 HGST वे कुछ ऐसे लोगों को भी ले आए जिन्होंने स्तिफनुस के बारे में झूठ बोला था। उन्होंने कहा,“यह मनुष्य इस पवित्र मन्दिर के बारे में और उस व्यवस्था के बारे में जो मूसा ने परमेश्वर से प्राप्त की थी बुरी बातें कहता रहता है। BSB BSB: where they presented false witnesses who said, “This man never stops speaking against this holy place and against the law.
14 HGST हमारा अर्थ यह है कि हमने इसे यह कहते सुना है कि नासरत नगर का यह यीशु यहाँ यरूशलेम के मन्दिर को नष्ट कर देगा और हमें उन रीतियों से अलग रीतियों का पालन करने के लिए कहेगा जो मूसा ने हमारे पूर्वजों को सिखाई थीं।” BSB BSB: For we have heard him say that Jesus of Nazareth will destroy this place and change the customs that Moses handed down to us.”
15 HGST महासभा के कमरे में मौजूद सभी लोग स्तिफनुस को घूरते रहे और देखा कि उसका मुँह एक स्वर्गदूत के मुँह जैसा था। BSB BSB: All who were sitting in the Sanhedrin looked intently at Stephen, and they saw that his face was like the face of an angel.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.