1 HGST यह{ उसकी कहानी है} जो उस समय घटित हुआ जब{ एक राजा जिसका नाम} क्षयर्ष था{ फारस की भूमि पर} शासन करता था। इस राजा क्षयर्ष के साम्राज्य में 127 प्रांत थे और इसमें भारत के बीच के सभी क्षेत्र{ पूर्व में} और इथियोपिया{ पश्चिम में} सम्मिलित थे। BSB BSB: This is what happened in the days of Xerxes, who reigned over 127 provinces from India to Cush.
3 HGST तीसरे वर्ष के दौरान, जब क्षयर्ष अपने साम्राज्य पर शासन कर रहा था, तब उसने अपने सभी अधिकारियों के लिए और उसके लिए काम करने वाले प्रत्येक महत्वपूर्ण व्यक्ति के लिए एक भोज का आयोजन किया। उसने धनी जमींदार, और प्रांतों के अधिकारियों और उन अधिकारियों को भी आमंत्रित किया, जो फारस और मादै{ के राज्यों) की{ संयुक्त} सेना में सेवा दे रहे थे। राजा स्वयं{ भोज की मेजबानी करने के लिए} वहाँ उपस्थित था। BSB BSB: In the third year of his reign, Xerxes held a feast for all his officials and servants. The military leaders of Persia and Media were there, along with the nobles and princes of the provinces.
4 HGST क्षयर्ष ने अपने मेहमानों का जमकर मनोरंजन किया, क्योंकि वह प्रदर्शित करना चाहता था कि उसका साम्राज्य अत्याधिक समृद्ध था और वह एक अत्याधिक धनी और शक्तिशाली राजा था।{ भोज छह महीने तक चला। BSB BSB: And for a full 180 days he displayed the glorious riches of his kingdom and the magnificent splendor of his greatness.
5 HGST उन छह महीनों के अंत में,{ उसके बाद भोज समाप्त हो गया था,} राजा ने एक{ दूसरे} भोज का आयोजन किया। यह भोज शूशन में शाही राज गढ़ के सभी लोगों के लिए था, जिसमें धनी और गरीब दोनों सम्मिलित थे। उसने इस भोज को अपने महल की वाटिका के आंगन में आयोजित किया। यह पूरे एक सप्ताह तक चलता रहा। BSB BSB: At the end of this time, in the garden court of the royal palace, the king held a seven-day feast for all the people in the citadel of Susa, from the least to the greatest.
6 HGST { आंगन में} संगमरमर के खंभों पर चांदी के छल्ले से लगे सफेद और बैंगनी रंग के डोरियों से सफेद और नीले पर्दे लटक रहे थे। मेहमानों को सोने और चांदी से बने सोफे पर बैठाया गया। ये पच्चीकारी किए हुए फर्श पर रखे हुए थे जो लाल संगमरमर, सफेद संगमरमर और मोती से मिलकर बना था, और जिसकी किनारियाँ काले संगमरमर से घिरी हुई थीं। BSB BSB: Hangings of white and blue linen were fastened with cords of fine white and purple material to silver rings on the marble pillars. Gold and silver couches were arranged on a mosaic pavement of porphyry, marble, mother-of-pearl, and other costly stones.
7 HGST परिचारिकों ने सोने के प्यालों में शराब परोसी।{ राजा इतना अधिक समृद्ध था कि उसके पास इन प्यालों में से कई थे,} और उनमें से कोई भी एक जैसा नहीं था। राजा के परिचारिकों ने मेहमानों को बड़ी मात्रा में उसकी अपनी राजकीय शराब परोसी। BSB BSB: Beverages were served in an array of goblets of gold, each with a different design, and the royal wine flowed freely, according to the king’s bounty.
8 HGST क्षयर्ष ने अपने मेहमानों को एक विशेष सौभाग्य दिया था। उसने शराब परोसने वाले परिचारिकों के पालन के लिए इस नियम को दिया:" किसी के लिए पीना आवश्यक नहीं है यदि वह नहीं चाहता है।" सभी मेहमान जितना चाहें उतना कम या ज्यादा पी सकते थे। BSB BSB: By order of the king, no limit was placed on the drinking, and every official of his household was to serve each man whatever he desired.
9 HGST { जबकि राजा आंगन में पुरुषों का मनोरंजन कर रहा था,} रानी वशती,{ उसकी पत्नी,} स्त्रियों के लिए एक भोज को आयोजित कर रही थी। उसने राजकीय महल के अंदर इसका आयोजन किया, जहाँ राजा क्षयर्ष रहता था। BSB BSB: Queen Vashti also gave a banquet for the women in the royal palace of King Xerxes.
10 HGST सातवें दिन, जब राजा क्षयर्ष शराब पीने के कारण अच्छा महसूस कर रहा था, तो उसने उन सात{ बधित} सेवा टहल करने वालों को बुलाया, जो उसकी सेवा व्यक्तिगत रूप से करते थे।(उनके नाम महूमान, बिजता, हर्बोना, बिगता, अबगता, जेतेर और कर्कस थे।) BSB BSB: On the seventh day, when the king’s heart was merry with wine, he ordered the seven eunuchs who served him—Mehuman, Biztha, Harbona, Bigtha, Abagtha, Zethar, and Carkas—
11 HGST रानी वशती एक बहुत ही सुंदर स्त्री थी। क्षयर्ष लोगों को और राजकीय दरबार में सेवा करने वाले अधिकारियों को दिखाना चाहता था कि वह कितनी अधिक सुंदर थी। इसलिए राजा ने अपने सात व्यक्तिगत् सेवकों से कहा कि रानी वशती को उसके पास ले आओ। उसने उनसे कहा कि वह अपना राजमुकुट पहनकर आए। BSB BSB: to bring Queen Vashti before him, wearing her royal crown, to display her beauty to the people and officials. For she was beautiful to behold.
12 HGST परन्तु जब सेवा टहल करने वालों ने आकर रानी वशती को बताया कि राजा ने क्या आज्ञा दी है, तो उसने आने से इनकार कर दिया।{ सेवा टहल करने वालों ने राजा को इसकी सूचना दी, और} राजा बहुत अधिक क्रोधित हो गया। BSB BSB: Queen Vashti, however, refused to come at the king’s command brought by his eunuchs. And the king became furious, and his anger burned within him.
13 HGST राजा की यह आदत थी कि वह कुछ परामर्शदाताओं से परामर्श लेता था जो कानून को जानते थे और अच्छे निर्णय ले सकते थे। इसलिए उसने उन परामर्शदाताओं से बात की, जो कामों को करने का सही तरीका जानते थे। BSB BSB: Then the king consulted the wise men who knew the times, for it was customary for him to confer with the experts in law and justice.
14 HGST राजा के सबसे करीबी परामर्शदाताओं में कर्शना, शेतार, अदमाता, तर्शीश, मेरेस, मर्सना, और ममूकान थे। ये सातों अधिकारी फारस और मादै{ के राज्य} के विभिन्न स्थानों से थे। वे राजा को व्यक्तिगत रूप से परामर्श देते थे। वे साम्राज्य के सबसे शक्तिशाली अधिकारी थे। BSB BSB: His closest advisors were Carshena, Shethar, Admatha, Tarshish, Meres, Marsena, and Memucan, the seven princes of Persia and Media who had personal access to the king and ranked highest in the kingdom.
15 HGST राजा ने उनसे कहा,“मैंने उन सेवा टहल करने वालों को एक आदेश के साथ रानी वशती के पास भेजा था, परन्तु उसने मेरी बात नहीं मानी। कानून के अनुसार, हमें उसके साथ क्या करना चाहिए?" BSB BSB: “According to law,” he asked, “what should be done with Queen Vashti, since she refused to obey the command of King Xerxes delivered by the eunuchs?”
16 HGST तब ममूकन ने राजा को उत्तर दिया,{ इतना जोर से बोलना कि जिसे} वह और उसके अधिकारी दोनों सुन सकें। उसने कहा," रानी वशती ने केवल राजा के विरुद्ध ही नहीं, अपितु सभी प्रांतों के सभी अधिकारियों और लोगों के समूहों के विरुद्ध भी गलत काम किया है जहाँ राजा क्षयर्ष राज्य करता है। BSB BSB: And in the presence of the king and his princes, Memucan replied, “Queen Vashti has wronged not only the king, but all the princes and the peoples in all the provinces of King Xerxes.
17 HGST यह ऐसा होगा। महारानी ने जो किया उसके बारे में पूरे साम्राज्य की स्त्रियाँ सुनेंगी। वे कहेंगे,' राजा क्षयर्ष ने अपने सेवकों को रानी वशती को उसके पास लाने की आज्ञा दी थी, परन्तु वह नहीं आई!{ इसलिए यदि रानी भी राजा की अवज्ञा कर सकती है, तो मुझे अपने पति की आज्ञा क्यों माननी चाहिए?}' तब स्त्रियाँ अपने पति को सम्मान देना बंद कर देंगी। BSB BSB: For the conduct of the queen will become known to all women, causing them to despise their husbands and say, ‘King Xerxes ordered Queen Vashti to be brought before him, but she did not come.’
18 HGST " यहाँ तक कि आज, जब फारस और मादै की अग्रणी स्त्रियाँ सुनेंगी कि रानी ने क्या किया। तो वे{ उनके पतियों की, यहाँ तक कि उनके) राजा के अधिकारी होने पर भी आज्ञा की अवहेलना करने लगेंगी। वे उनके साथ निरादर के साथ व्यवहार करेंगी, और इससे उनके पति उनसे क्रोधित हो जाएंगे। यह अपने आप में ही बहुत बुरा होगा,{ चाहे यह समाचार कहीं भी और अधिक न फैले}। BSB BSB: This very day the noble women of Persia and Media who have heard about the queen’s conduct will say the same thing to all the king’s officials, resulting in much contempt and wrath.
19 HGST " यदि यह तुझे प्रसन्न करता है{ ऐसा करने से}, हे राजा, तो तुझे व्यक्तिगत रूप से एक राजकीय राजाज्ञा देनी चाहिए और इसे फारस और मादै के शास्त्रियों को कानूनों में जोड़ना चाहिए, जिसे कोई भी नहीं बदल सकता है।{ यह राजाज्ञा ऐसा कहे} कि वशती तेरे सम्मुख फिर कभी नहीं आ सकती। तब तुझे अपनी रानी बनने के लिए एक अलग स्त्री का चुनाव करना चाहिए, जो तेरी बात माने। BSB BSB: So if it pleases the king, let him issue a royal decree, and let it be recorded in the laws of Persia and Media so that it cannot be repealed, that Vashti shall never again enter the presence of King Xerxes, and that her royal position shall be given to a woman better than she.
20 HGST " इस तरह से, यद्यपि तेरा साम्राज्य बहुत बड़ा है, तथापि इसमें हर कोई तेरी राजाज्ञा के बारे में सुनेगा{ और जानेगा कि यदि कोई पत्नी अपने पति की आज्ञा की अवहेलना करती है, तो उसे दूर किया जा सकता है और तलाक दिया जा सकता है, जैसा कि तूने वशती के साथ किया है।" तब सभी स्त्रियाँ अपने पति का सम्मान करेंगी और उसकी आज्ञा का पालन करेंगी। यह साम्राज्य में हर पति के लिए सच ठहरेगा।” BSB BSB: The edict the king issues will be heard throughout his vast kingdom—and so all women, from the least to the greatest, will honor their husbands.”
21 HGST यह राजा और उसके अधिकारियों को एक अच्छा विचार प्रतीत हुआ। इसलिए राजा क्षयर्ष ने ममूकान के परामर्श का पालन किया। BSB BSB: The king and his princes were pleased with this counsel; so the king did as Memucan advised.
22 HGST राजा ने अपने साम्राज्य के हर प्रांत में पत्रों को भेजा। उसने हर प्रांत की उसकी अपनी वर्णमाला और प्रत्येक व्यक्ति समूह की अपनी भाषा का उपयोग करते हुए लिखा। पत्रों में कहा गया कि पुरुषों को अपनी पत्नी और बच्चों पर स्वामी होना चाहिए। उसने यह भी कहा कि एक पति को अपनी पत्नी को अपनी मूल भाषा में आदेशों को देने में योग्य होना चाहिए{ और यह कि उसे इसे समझना चाहिए और उसका पालन करना चाहिए}। BSB BSB: He sent letters to all the provinces of the kingdom, to each province in its own script and to each people in their own language, proclaiming that every man should be master of his own household.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.