1 HGST मैं, पौलुस, तुमको यह पत्री लिख रहा हूँ।{ मैं तुम्हें स्मरण दिलाता हूँ कि} परमेश्वर ने ही मुझे उसका प्रतिनिधित्व करने के लिये भेजा है। और ऐसा इसलिये नहीं है कि लोगों के एक समूह ने मुझे नियुक्त किया, और न ही इसलिये है कि किसी मनुष्य ने मुझे भेजा कि मैं प्रेरित हो जाऊँ। इसके बजाय, मैं प्रेरित इसलिये हूँ क्योंकि यीशु मसीह और परमेश्वर पिता ने मुझे नियुक्त करके भेजा कि मैं प्रेरित हो जाऊँ— हाँ, उसी परमेश्वर पिता ने, जिसने मसीह को उसके मर जाने के बाद फिर से जीवित किया था! BSB BSB: Paul, an apostle—sent not from men nor by man, but by Jesus Christ and God the Father, who raised Him from the dead—
2 HGST सारे संगी विश्वासी जो यहाँ पर मेरे साथ हैं{ इस संदेश का अनुमोदन करते हैं जिसे मैं लिख रहा हूँ}। मैं गलातिया प्रांत में पाई जाने वाली मण्डलियों को यह पत्री भेज रहा हूँ BSB BSB: and all the brothers with me, To the churches of Galatia:
3 HGST हमारा परमेश्वर पिता और हमारा प्रभु यीशु मसीह तुम पर{ लगातार} दयालु{ बने रहें} और{ तुम्हें} शान्ति प्रदान करें। BSB BSB: Grace and peace to you from God our Father and the Lord Jesus Christ,
4 HGST मसीह ने अपने आप को बलिदान स्वरूप इसलिये चढ़ा दिया ताकि वह हमारे द्वारा किए गए पापी कामों के दोष को दूर कर सके। उसने ऐसा इसलिये किया ताकि वह हमें उन बुरे कामों को न करने में सक्षम कर सके जिन्हें वे लोग करते हैं जो उसे नहीं जानते। उसने ऐसा इसलिये किया क्योंकि परमेश्वर, जो हमारा पिता है, यही चाहता था। BSB BSB: who gave Himself for our sins to rescue us from the present evil age, according to the will of our God and Father,
5 HGST { क्योंकि यह बात सत्य है इसलिये,} आओ, हम सदा- सर्वदा परमेश्वर की प्रशंसा करते रहें। ऐसा ही हो! BSB BSB: to whom be glory forever and ever. Amen.
7 HGST उनका संदेश सच्चा संदेश नहीं है। जो घटित हो रहा है वह यह बात है कि कुछ विशेष लोग तुम्हारे मनों को भरमा रहे हैं। वे मसीह के शुभ संदेश को बदलने की इच्छा रखते हुए कोई दूसरा ही संदेश रच रहे हैं। BSB BSB: which is not even a gospel. Evidently some people are troubling you and trying to distort the gospel of Christ.
9 HGST जैसा कि हमने तुम्हें पहले ही बता दिया था, और अब मैं तुम्हें यह बात एक बार फिर से बताता हूँ: कि कोई व्यक्ति तुम्हें ऐसी बात बता रहा है जिसे वह शुभ संदेश कहता है, परन्तु वह एक ऐसा संदेश है जो उस शुभ संदेश से अलग है जो मैंने तुम्हें सुनाया था। इसलिये मैं परमेश्वर से विनती करता हूँ कि वह उस व्यक्ति को सदाकाल के लिये दण्ड दे। BSB BSB: As we have said before, so now I say again: If anyone is preaching to you a gospel contrary to the one you received, let him be under a curse!
10 HGST मैंने यह इसलिये कहा क्योंकि मैं नहीं चाहता कि कुछ लोगों ने मेरे विषय में जो बातें कही थीं उनके विपरीत लोग मेरा अनुमोदन करें। वह परमेश्वर ही है जिससे मैं अपना अनुमोदन चाहता हूँ। विशेष रूप से, जिन बातों को मैं कहता और करता हूँ उन्हें केवल लोगों को प्रसन्न करने के लिये नहीं करता। यदि मैं अभी भी लोगों को ही प्रसन्न करने का प्रयास करता हूँ, तो फिर मैं वह व्यक्ति नहीं हूँ जो स्वेच्छा से और पूर्ण रीति से मसीह की सेवा करता है। BSB BSB: Am I now seeking the approval of men, or of God? Or am I striving to please men? If I were still trying to please men, I would not be a servant of Christ.
11 HGST हे मेरे संगी विश्वासियों, मैं चाहता हूँ कि तुम यह जान लो कि जो संदेश मैं मसीह के विषय में लोगों को सुनाता हूँ वह कुछ लोगों का रचा हुआ नहीं है। BSB BSB: For I want you to know, brothers, that the gospel I preached was not devised by man.
12 HGST यह शुभ संदेश मुझे किसी मनुष्य के द्वारा नहीं दिया गया, और न ही किसी मनुष्य ने मुझे यह सिखाया है। इसके बजाय, वह परमेश्वर ही है जिसने मुझ पर यीशु मसीह को प्रकट किया। BSB BSB: I did not receive it from any man, nor was I taught it; rather, I received it by revelation from Jesus Christ.
14 HGST मेरी ही आयु के कई दूसरे यहूदियों की तुलना में मैं यहूदी धर्म का पालन बड़े अच्छे से कर रहा था। मैं इस विषय में बड़े ही उत्साहपूर्वक यह प्रयास कर रहा था कि जिन परम्पराओं का पालन मेरे पूर्वजों ने किया था उनका पालन दूसरे लोग भी करें। BSB BSB: I was advancing in Judaism beyond many of my contemporaries and was extremely zealous for the traditions of my fathers.
15 HGST फिर भी, मेरे जन्म लेने से पहले ही परमेश्वर ने मुझे एक विशेष कार्य के लिये ठहराया और उसने मुझ पर कृपा करके चुना। जब परमेश्वर ने यह विचार किया कि यह भली बात है, BSB BSB: But when God, who set me apart from my mother’s womb and called me by His grace, was pleased
16 HGST तो उसने मुझ पर इस बात को प्रकट किया कि उसका पुत्र वास्तव में कौन है। उसने ऐसा इसलिये किया ताकि जहाँ गैर- यहूदी लोग वास करते हैं उन प्रांतों में मैं दूसरे लोगों को उसके पुत्र के बारे में शुभ संदेश सुनाऊँ। उस संदेश को समझने के लिये मैं तुरन्त ही किसी मनुष्य के पास नहीं गया। BSB BSB: to reveal His Son in me so that I might preach Him among the Gentiles, I did not rush to consult with flesh and blood,
17 HGST साथ ही मैं{ उस उद्देश्य के लिये} दमिश्क से निकलकर तुरन्त ही उन लोगों के पास यरूशलेम को नहीं गया, जो मुझसे पहले यीशु के प्रतिनिधि थे। इसके बजाय, मैं अरब प्रांत को चला गया{, जो कि एक निर्जन स्थान है}। बाद में मैं एक बार फिर से दमिश्क नगर को लौट आया। BSB BSB: nor did I go up to Jerusalem to the apostles who came before me, but I went into Arabia and later returned to Damascus.
20 HGST परमेश्वर जानता है कि जो बातें मैं तुम्हें लिख रहा हूँ वे पूर्णरूप से सत्य हैं! BSB BSB: I assure you before God that what I am writing to you is no lie.
21 HGST यरूशलेम से निकलने के बाद, मैं सीरिया और किलिकिया प्रांतों में गया। BSB BSB: Later I went to the regions of Syria and Cilicia.
22 HGST उस समय यहूदिया प्रांत में पाई जाने वाली मसीही मण्डलियों के लोगों की मुझसे व्यक्तिगत् रूप से भेंट नहीं हुई थी। BSB BSB: I was personally unknown, however, to the churches of Judea that are in Christ.
23 HGST उन्होंने दूसरे लोगों को मेरे बारे में लगातार केवल यह कहते हुए सुना था कि“पौलुस, जो बीते समय में हमें हानि पहुँचाता था, वही अब उसी संदेश को सुना रहा है जिस पर हम विश्वास करते हैं और जिसके लिये वह बीते समय में यह प्रयास कर रहा था कि लोग उस पर विश्वास करना बंद कर दें!” BSB BSB: They only heard the account: “The man who formerly persecuted us is now preaching the faith he once tried to destroy.”
24 HGST इसलिये वे परमेश्वर की स्तुति करते रहे क्योंकि उसी ने मुझे यीशु पर विश्वास करने के लिये प्रेरित किया और क्योंकि अब मैं लोगों को उसके विषय में शुभ संदेश सुना रहा था। BSB BSB: And they glorified God because of me.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.