1 HGST { पवित्रशास्त्र कहता है:}“इससे पहले कि हम विश्वास कर सकें कि यह बात सत्य है, कम से कम दो या तीन गवाह{ किसी के बारे में} एक ही बात बोलें।”{ यह बात जान लो कि} अगली बार जब मैं तुमसे मिलने आऊँ, तो वह तीसरी बार होगा{ कि जो तुम कर रहे हो मैं उसका गवाह बनूँ}। BSB BSB: This is the third time I am coming to you. “Every matter must be established by the testimony of two or three witnesses.”
2 HGST जब मैं दूसरी बार तुमसे मिलने आया था, तब मैंने तुम सब को चिताया था कि तुम्हारे बीच में से जितनों ने पाप किया है उन सब को मैं दंड देने जा रहा हूँ। और अब मैं तुमसे दूर रहते हुए भी तुम्हें फिर से चेतावनी दे रहा हूँ। जब मैं इस तीसरी बार तुम्हारे पास आऊँ, तो जितनों ने पाप किया है उन सब को मैं दंड दूँगा। BSB BSB: I already warned you the second time I was with you. So now in my absence I warn those who sinned earlier and everyone else: If I return, I will not spare anyone,
3 HGST मैं तुमसे यह इसलिए कहता हूँ, क्योंकि जब मैंने तुमसे बातें कीं, तब तुमने मुझसे यह साबित करने की मांग की थी कि मसीह तुमसे बातें करता है।{ यह तुम्हें तब पता चलेगा जब वह तुम्हें अनुशासित करेगा।} वह तुम्हारे साथ निर्बल नहीं होगा; बजाए इसके, वह तुम्हारे बीच सामर्थी रूप से काम करेगा। BSB BSB: since you are demanding proof that Christ is speaking through me. He is not weak in dealing with you but is powerful among you.
4 HGST तुम देखते हो कि जब लोगों ने मसीह को क्रूस पर ठोंक दिया तो{ मनुष्य के रूप में} उसने अपने आप को निर्बल होने दिया। परन्तु परमेश्वर तो सामर्थी है, और उसने उसे फिर से जीवित कर दिया। जैसा वह था, वैसे ही हम भी निर्बल मनुष्य हैं। परन्तु परमेश्वर हम में भी सामर्थी होकर काम करता है कि हम मसीह के समान जीवित रहें, इसलिए हम तुम्हारे बीच में सामर्थी होकर काम करेंगे। BSB BSB: For He was indeed crucified in weakness, yet He lives by God’s power. For we are also weak in Him, yet by God’s power we will live with Him concerning you.
6 HGST जहाँ तक हमारी बात है, मुझे निश्चय है कि तुम समझ जाओगे कि हम उस जाँच में सफल हुए हैं। BSB BSB: And I hope you will realize that we have not failed the test.
7 HGST हम परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं कि तुम कोई बुरा काम न करो। हम इसके लिए प्रार्थना इसलिए नहीं करते, क्योंकि हम चाहते हैं कि लोग यह समझें कि हम{ तुम्हें अनुशासित करने में} सफल रहे हैं, बल्कि इसलिए कि तुम अच्छे काम कर रहे हो। हम तुम्हारे लिए यही चाहते हैं, भले ही इसका अर्थ यह हो कि लोग यह मानें कि हम इसलिए विफल हो गए{ क्योंकि तुम्हें हमारी आवश्यकता नहीं थी}। BSB BSB: Now we pray to God that you will not do anything wrong—not that we will appear to have stood the test, but that you will do what is right, even if we appear to have failed.
8 HGST हम चाहते हैं कि तुम अच्छे काम करो{ भले ही हम तुम्हें अनुशासित न कर सकें और सामर्थी न दिखें} क्योंकि हमें परमेश्वर के सच्चे संदेश का पालन करना चाहिए। हम ऐसा कुछ भी नहीं कर सकते जो परमेश्वर के सच्चे संदेश के विपरीत हो। BSB BSB: For we cannot do anything against the truth, but only for the truth.
9 HGST जब{ लोग सोचते हैं} कि हम कमजोर हैं तो हम इसलिए प्रसन्न होते हैं, क्योंकि{ हमारी ओर से अनुशासन की आवश्यकता के बिना ही} तुम{ परमेश्वर की आज्ञा मानने में} मजबूत हो। यह वही बात है जिसके लिए हम प्रार्थना करते हैं, कि तुम परमेश्वर पर पूर्ण रूप से विश्वास करने और उसकी आज्ञा मानने का निर्णय ले सको। BSB BSB: In fact, we rejoice when we are weak but you are strong, and our prayer is for your perfection.
10 HGST ऐसा इसलिए है क्योंकि मैं चाहता हूँ कि तुम पूर्ण रीति से परमेश्वर पर भरोसा रखो और उसकी आज्ञा मानो, इसी कारण से मैं तुमसे अलग रहते हुए इन बातों के बारे में तुम्हें लिख रहा हूँ। जब मैं तुम्हारे पास आऊँ, तब मुझे तुम्हें कठोरता से अनुशासित करना न पड़ेगा। प्रभु ने मुझे उसका प्रतिनिधित्व करने का अधिकार इसलिए नहीं दिया कि मैं{ परमेश्वर पर भरोसा करने से} तुम्हें हतोत्साहित कर सकूँ, परन्तु उसने ऐसा इसलिए किया ताकि मैं तुम्हें प्रोत्साहित कर सकूँ और{ परमेश्वर पर और अधिक भरोसा करने में} तुम्हारी सहायता कर सकूँ। BSB BSB: This is why I write these things while absent, so that when I am present I will not need to be severe in my use of the authority that the Lord gave me for building you up, not for tearing you down.
11 HGST हे मेरे संगी विश्वासियों, ये अन्तिम बातें हैं जो मैं तुमसे कहना चाहता हूँ। आनन्दित रहो! उस रीति से जीवन व्यतीत करो जैसा परमेश्वर चाहता है कि तुम जीवन व्यतीत करो। जो बातें मैंने तुमसे कही हैं, वे तुम्हें{ परमेश्वर पर और अधिक भरोसा करने के लिए} प्रोत्साहित करें।{ महत्वपूर्ण बातों के बारे में} एक दूसरे से सहमति रखो। एक दूसरे के साथ शांति से जीवन व्यतीत करो।{ यदि तुम ये काम करते हो} तो परमेश्वर तुम्हारे साथ रहेगा। वही है जो तुम्हें प्रेम करने और दूसरों के साथ शांति से रहने में सक्षम बनाता है। BSB BSB: Finally, brothers, rejoice! Aim for perfect harmony, encourage one another, be of one mind, live in peace. And the God of love and peace will be with you.
12 HGST एक दूसरे को स्नेहपूर्वक इस रीति से नमस्कार करो, जो परमेश्वर के परिवार के लोगों के लिए उचित हो।{ यहाँ रहने वाले} परमेश्वर के सब लोग तुम्हें नमस्कार भेजते हैं। BSB BSB: Greet one another with a holy kiss.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.