1 HGST हे संगी विश्वासियों, यदि तुमको पता चले कि कोई अन्य विश्वासी कुछ गलत कर रहा है, तो तुममें से जो आत्मिक रूप से परिपक्व हैं, उन्हें उस व्यक्ति को कोमलतापूर्वक सुधारना चाहिए।{ ऐसा करते समय,} तुम्हें बहुत सावधान रहना है ताकि तुम भी पाप न करो। BSB BSB: Brothers, if someone is caught in a trespass, you who are spiritual should restore him with a spirit of gentleness. But watch yourself, or you also may be tempted.
3 HGST { मैं यह इसलिये कहता हूँ} क्योंकि जो लोग गलत तरीके से ऐसा सोचते हैं कि वे दूसरों से बेहतर हैं, वे अपने आप को धोखा देते हैं{ और जो बात सच नहीं है उस पर विश्वास कर लेते हैं}। BSB BSB: If anyone thinks he is something when he is nothing, he deceives himself.
4 HGST इसके बजाय, तुममें से प्रत्येक व्यक्ति को लगातार इस बात का मूल्यांकन करना चाहिए कि तुम क्या करते हो।{ केवल} तभी तुम किसी दूसरे ने{ जो किया है} उसके बारे में गलत तरीके से घमण्ड करने के बजाय तुमने स्वयं{ जो} किया है, उस पर सही तरीके से घमण्ड कर सकोगे। BSB BSB: Each one should test his own work. Then he will have reason to boast in himself alone, and not in someone else.
5 HGST { मैं ऐसा इसलिये कहता हूँ} क्योंकि तुममें से हर एक को वही काम करना चाहिए जो परमेश्वर ने तुम्हें{ करने के लिये} दिया है। BSB BSB: For each one should carry his own load.
6 HGST यदि संगी विश्वासी तुम्हें वही सिखाते हैं जो परमेश्वर ने कहा है, तो जो कुछ तुम्हारे पास है उसे तुम उनके साथ साझा करना। BSB BSB: Nevertheless, the one who receives instruction in the word must share in all good things with his instructor.
8 HGST जो लोग वही करते हैं जो उनके{ पापी} स्वभाव करना चाहते हैं, तो वे{ ऐसा करने का} फल भोगेंगे। परमेश्वर उन्हें अनन्त दण्ड देगा। परन्तु जो पवित्र आत्मा को प्रसन्न करते हैं वे{ ऐसा करने का} फल भोगेंगे। पवित्र आत्मा उन्हें सदैव{ परमेश्वर के साथ} रहने में सक्षम बनाएगा। BSB BSB: The one who sows to please his flesh, from the flesh will reap destruction; but the one who sows to please the Spirit, from the Spirit will reap eternal life.
9 HGST आओ हम भले काम करते हुए न थकें, क्योंकि{ हम जो करेंगे उसका} ठीक समय पर{ अच्छा} फल भोगेंगे। यदि हम{ इन भले कामों को करना} बंद न करें तो{ यह अवश्य ही घटित होगा}। BSB BSB: Let us not grow weary in well-doing, for in due time we will reap a harvest if we do not give up.
10 HGST इसलिये, जब भी हम कर सकें, हम वही करें जो सबके लिये अच्छा हो।{ आओ हम} विशेष रूप से{ यीशु में पाए जाने वाले} अपने सब संगी विश्वासियों के लिये{ वही करें जो अच्छा है}। BSB BSB: Therefore, as we have opportunity, let us do good to everyone, and especially to the family of faith.
11 HGST मैं{ यह बात} तुम्हें अपने ही हाथ से लिख रहा हूँ। इस बात पर ध्यान दो कि अक्षर कितने बड़े- बड़े हैं! BSB BSB: See what large letters I am using to write to you with my own hand!
12 HGST जो कोई अपने बाहरी दिखावे से{ यहूदियों} को प्रभावित करना चाहता है, वह तुम पर दबाव डालता है कि कोई तुम्हारा खतना कराए।{ वे}{ ऐसा केवल इसलिये करते हैं} ताकि{ इस बात पर विश्वास करने के लिये कि} मसीह यीशु{ हमें बचाने के लिये} क्रूस पर मरा, यहूदियों को उन पर अत्याचार करने से रोक सकें। BSB BSB: Those who want to make a good impression outwardly are trying to compel you to be circumcised. They only do this to avoid persecution for the cross of Christ.
13 HGST { मैं ऐसा इसलिये कहता हूँ} क्योंकि जिन लोगों का किसी ने खतना किया है वे लोग भी उस व्यवस्था का पालन नहीं करते{ जिसे परमेश्वर ने यहूदियों को दिया था}। इसके बजाय, वे तुम्हारा खतना इसलिये करना चाहते हैं ताकि वे तुम्हारे बाहरी दिखावे पर घमण्ड कर सकें। BSB BSB: For the circumcised do not even keep the law themselves, yet they want you to be circumcised that they may boast in your flesh.
15 HGST { मैं यीशु के क्रूस पर मरने पर घमण्ड इसलिये कर सकता हूँ} क्योंकि लोगों का खतना हुआ है या नहीं हुआ है, यह बात महत्वपूर्ण नहीं है। इसके बजाय,{ पवित्र आत्मा} उन्हें नये लोग बना रहा है, यह बात महत्वपूर्ण है। BSB BSB: For neither circumcision nor uncircumcision means anything. What counts is a new creation.
16 HGST मैं प्रार्थना करता हूँ कि परमेश्वर इस प्रकार का व्यवहार करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को शान्ति प्रदान करे और उनके प्रति दयालु व्यवहार करे।{ मैं} उन इस्राएलियों के लिये भी{ इन बातों की प्रार्थना करता हूँ} जो{ यीशु पर भरोसा करते हैं और} परमेश्वर के लोग हैं! BSB BSB: Peace and mercy to all who walk by this rule, even to the Israel of God.
17 HGST मेरी देह पर घाव इसलिये हैं, क्योंकि मैंने यीशु के विषय में सत्य का प्रचार किया था। इसलिये किसी भी व्यक्ति को दोबारा{ इन मामलों के बारे में} मुझे परेशान मत करने दो! BSB BSB: From now on let no one cause me trouble, for I bear on my body the marks of Jesus.
18 HGST हे संगी विश्वासियों,{ मैं प्रार्थना करता हूँ कि} हमारा प्रभु यीशु मसीह तुम सब पर अनुग्रह{ करे}! ऐसा ही हो! BSB BSB: The grace of our Lord Jesus Christ be with your spirit, brothers. Amen.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.