1 HGST जब परमेश्वर किसी व्यक्ति को शासकीय याजक होने के लिये नियुक्त करता है, तो वह लोगों के उस समूह में से परमेश्वर की सेवा करने हेतु उस व्यक्ति को उस समूह के निमित्त चुनता है। तब शासकीय याजक{ परमेश्वर को} वह भेंटें या बलिदान चढ़ाता है जो पापों को दूर करने के लिये लोग देते हैं। BSB BSB: Every high priest is appointed from among men to represent them in matters relating to God, to offer gifts and sacrifices for sins.
2 HGST { प्रत्येक शासकीय याजक} निर्बल होता है। इस कारण, वह उन लोगों के प्रति जो परमेश्वर के बारे में अधिक नहीं जानते हैं और उन लोगों के प्रति जो विश्वास भी करते हैं और गलत काम भी करते हैं धीरज से काम ले सकता है। BSB BSB: He is able to deal gently with those who are ignorant and misguided, since he himself is subject to weakness.
3 HGST इसके अलावा, क्योंकि{ प्रत्येक शासकीय याजक निर्बल होता है}, इसलिये परमेश्वर उससे यह अपेक्षा करता है कि वह अपने स्वयं के पापों को दूर करने के लिये एक बलिदान चढ़ाए, ठीक वैसे ही जैसे{ वह इस्राएल के} बाकी लोगों के{ पापों को} दूर करने के लिये{ बलिदान चढ़ाता है}। BSB BSB: That is why he is obligated to offer sacrifices for his own sins, as well as for the sins of the people.
4 HGST अब लोग स्वयं ही सम्माननीय शासकीय याजक बनने का निर्णय नहीं ले सकते। बल्कि,{ जो व्यक्ति शासकीय याजक बनेगा उसे} परमेश्वर ही चुनता है, ठीक वैसे ही जैसे{ उसने प्रथम शासकीय याजक} हारून को{ चुना था}। BSB BSB: No one takes this honor upon himself; he must be called by God, just as Aaron was.
5 HGST इसी रीति से, मसीह ने भी एक गौरवशाली शासकीय याजक बनने का निर्णय स्वयं ही नहीं लिया। बल्कि, परमेश्वर पिता ने ही{ उसे शासकीय याजक बनने के लिये चुना} जब उसने उससे कहा,“आज के दिन, मैंने सब लोगों को बता दिया है कि मैं तेरा पिता हूँ, और तू मेरा पुत्र है!” BSB BSB: So also Christ did not take upon Himself the glory of becoming a high priest, but He was called by the One who said to Him: “You are My Son; today I have become Your Father.”
6 HGST इसी रीति से,{ जैसा कि} तुम एक अन्य भजन में{ पढ़ सकते हो}, परमेश्वर पिता ने{ मसीह से} कहा:“जिस रीति से मलिकिसिदक एक याजक था, उसी प्रकार तू भी कभी याजकपद से नहीं हटेगा।” BSB BSB: And in another passage God says: “You are a priest forever in the order of Melchizedek.”
7 HGST जब मसीह ने मरने और फिर से जीवित हो जाने से पहले हमारे साथ जीवन बिताया था, उस समय वह अक्सर परमेश्वर से सामर्थी रूप से और आँसू बहा- बहाकर प्रार्थना किया करता था। उसने ऐसा इसलिये किया ताकि जब वह मर जाए तो परमेश्वर उसे बचा सके। क्योंकि उसने परमेश्वर का आदर किया, इसलिये परमेश्वर ने उसकी सुनी{ और उसे फिर से जीवित कर दिया}। BSB BSB: During the days of Jesus’ earthly life, He offered up prayers and petitions with loud cries and tears to the One who could save Him from death, and He was heard because of His reverence.
8 HGST यद्यपि वह परमेश्वर का पुत्र है, तौभी जब उसके साथ बुरी घटनाएँ घटीं तो उसने इस बात को सीखा कि परमेश्वर की आज्ञा मानने का क्या अर्थ है। BSB BSB: Although He was a Son, He learned obedience from what He suffered.
9 HGST फिर, जब परमेश्वर ने उसे ऐसा करने में सक्षम बना दिया, तो पुत्र वह बन गया जो हर उस व्यक्ति का सदा के लिये उद्धार करता है जो उसकी अपेक्षाओं को पूरा करता है। BSB BSB: And having been made perfect, He became the source of eternal salvation to all who obey Him
10 HGST { उसने ऐसा तब किया} जब परमेश्वर ने उसे उसी प्रकार शासकीय याजक नियुक्त किया जिस प्रकार मलिकिसिदक एक याजक था। BSB BSB: and was designated by God as high priest in the order of Melchizedek.
11 HGST मलिकिसिदक के सम्बन्ध में हमें बहुत सी बातें करनी हैं। हालाँकि, चूँकि तुम अच्छी तरह से सुनते{ और समझते} नहीं हो, इसलिये{ तुम्हें} ये बातें समझाना कठिन होगा। BSB BSB: We have much to say about this, but it is hard to explain, because you are dull of hearing.
12 HGST { तुम्हें मसीह पर विश्वास किए हुए} इतना समय हो गया है कि तुम्हें तो दूसरों को{ परमेश्वर के बारे में} सिखाना चाहिए था। यद्यपि, इसके बजाय, किसी व्यक्ति को अभी भी तुम्हें उन सरल बातों के बारे में सिखाना पड़ेगा जो परमेश्वर कहता है। तुम उन बालकों के जैसे हो जिन्हें अन्न खाने वाले सयानों के समान बनने के बजाय दूध पीना पड़ता है। BSB BSB: Although by this time you ought to be teachers, you need someone to reteach you the basic principles of God’s word. You need milk, not solid food!
13 HGST वे सब लोग जो सही बातों{ और गलत बातों} के विषय में बहुत ही कम जानते हैं, वे उन लोगों के समान हैं जो केवल दूध पीते हैं। असल में, वे बालकों के समान हैं। BSB BSB: For everyone who lives on milk is still an infant, inexperienced in the message of righteousness.
14 HGST दूसरी तरफ, जो लोग परमेश्वर के विषय में बहुत कुछ जानते हैं वे अन्न{ खाने वाले सयानों के समान} हैं। इन लोगों ने सही बातों एवं गलत बातों को पहचानने और उनके बीच अंतर करने का लगातार अभ्यास किया है। BSB BSB: But solid food is for the mature, who by constant use have trained their senses to distinguish good from evil.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.