1 HGST मेरे साथी विश्वासियों, तुममें से बहुतों को{ परमेश्वर के वचन के} शिक्षक बनने की इच्छा नहीं रखनी चाहिए। जैसा कि तुम जानते हो, परमेश्वर हम शिक्षकों का न्याय और अधिक कड़ाई से करेगा{ अन्य लोगों का न्याय करने की अपेक्षा}। BSB BSB: Not many of you should become teachers, my brothers, because you know that we who teach will be judged more strictly.
2 HGST { मैं तुम्हें बताऊंगा कि तुममें से बहुतों को शिक्षक क्यों नहीं बनना चाहिए।} हम सभी ज्यादातर ऐसे काम करते हैं जो बुरे हैं। लेकिन यदि कोई बुरी बातें बोलने से बचने में सक्षम है, तो वह वह व्यक्ति बन गया है जिसे परमेश्वर चाहता है। वह अपने सभी कामों को भी नियंत्रित करने में सक्षम होगा। BSB BSB: We all stumble in many ways. If anyone is never at fault in what he says, he is a perfect man, able to control his whole body.
3 HGST उदाहरण के लिए, हम घोड़े के मुंह में धातु की एक छोटी लगाम लगा सकते हैं और उसका उपयोग घोड़े को वहां ले जाने के लिए कर सकते हैं जहां हम उसे ले जाना चाहते हैं। जब हम ऐसा करते हैं, तो हम घोड़े के विशाल शरीर को मोड़ सकते हैं{ बस उस छोटे से यंत्र के द्वारा}। BSB BSB: When we put bits into the mouths of horses to make them obey us, we can guide the whole animal.
4 HGST जहाजों के विषय में भी सोचो। एक जहाज शायद बहुत बड़ा हो सकता है और हवायें जो इसे आगे बढ़ाती हैं बहुत तेज हो सकती हैं। फिर भी, एक छोटी पतवार का प्रयोग करके, मांझी उस जहाज को जहाँ चाहे वहाँ ले जा सकता है। BSB BSB: Consider ships as well. Although they are so large and are driven by strong winds, they are steered by a very small rudder wherever the pilot is inclined.
5 HGST इसी तरह, हालांकि हमारी जीभ बहुत छोटी होती हैं, हम उसका प्रयोग डींगें मारने में करते हैं कि हमने बहुत महान काम किए हैं। इसपर भी ध्यान दो कि एक छोटी सी लौ के रूप में शुरू होने वाली आग एक वन को जला सकती है। BSB BSB: In the same way, the tongue is a small part of the body, but it boasts of great things. Consider how small a spark sets a great forest ablaze.
6 HGST जैसे आग जंगल को जला देती है, वैसे ही जब हम बुरी बातें कहते हैं, तो हम बहुत से लोगों को चोट पहुँचाते हैं।{ हम जो कहते हैं उससे पता चलता है कि} हमारे भीतर बहुत बुराई है। जब हम बुरी बातें कहते हैं, तो इससे वह सब अपवित्र हो जाता है जो हम सोचते और करते हैं। यह हमारे पूरे जीवन को बर्बाद कर सकता है। यह स्वयं शैतान है जो हमें बुरा बोलने के लिए प्रेरित करता है। BSB BSB: The tongue also is a fire, a world of wickedness among the parts of the body. It pollutes the whole person, sets the course of his life on fire, and is itself set on fire by hell.
7 HGST एक और उदाहरण देने के लिए, लोग बहुत प्रकार के जंगली जानवरों, पक्षियों, सरीसृपों और पानी में रहने वाले जानवरों को वश में करने में सक्षम हुए हैं। BSB BSB: All kinds of animals, birds, reptiles, and creatures of the sea are being tamed and have been tamed by man,
8 HGST लेकिन अपनी बोली पर कोई नियंत्रण नहीं रख सकता। लोग जो बातें कहते हैं वह एक खतरनाक प्राणी की तरह है जो अपने जहर से लोगों को मारना कभी बंद नहीं करता है। BSB BSB: but no man can tame the tongue. It is a restless evil, full of deadly poison.
9 HGST हम मुंह का प्रयोग{ परमेश्वर, जो है} हमारे प्रभु और पिता की स्तुति करने के लिए करते हैं। लेकिन हम मुंह का प्रयोग यह कहने के लिए भी करते हैं कि हम चाहते हैं कि लोगों के साथ बुरा हो।{ यह बहुत गलत है, क्योंकि} परमेश्वर ने लोगों को अपने स्वरुप की तरह बनाया है। BSB BSB: With the tongue we bless our Lord and Father, and with it we curse men, who have been made in God’s likeness.
10 HGST कोई अपने मुंह का प्रयोग परमेश्वर की स्तुति करने के लिए कर सकता है। लेकिन फिर वह उसी मुंह का प्रयोग इस चाहत के लिए करेगा कि लोगों के साथ बुरा हो। मेरे साथी विश्वासियों, ऐसा नहीं होना चाहिए! BSB BSB: Out of the same mouth come blessing and cursing. My brothers, this should not be!
11 HGST निश्चय ही अच्छे स्वाद वाला पानी और खराब स्वाद वाला पानी एक ही सोते से नहीं आता है! BSB BSB: Can both fresh water and salt water flow from the same spring?
12 HGST मेरे साथी विश्वासियों, एक अंजीर का पेड़ जैतून नहीं उत्पन्न कर सकता। और एक अंगूर की बेल अंजीर नहीं उत्पन्न कर सकती। न ही एक खारा सोता अच्छा पानी उत्पन्न कर सकता है।{ इसी तरह, हमें सिर्फ वही बोलना चाहिए जो अच्छा है, और हमें वह नहीं बोलना चाहिए जो बुरा है।} BSB BSB: My brothers, can a fig tree grow olives, or a grapevine bear figs? Neither can a salt spring produce fresh water.
13 HGST यदि तुममें से कोई बहुत समझदार है, तो तू अपना जीवन सही ढंग से जीने के द्वारा यह साबित करेगा। बुद्धिमान होना हमें दूसरों के प्रति कोमलता से व्यवहार करने में अगुवाई करता है। BSB BSB: Who is wise and understanding among you? Let him show it by his good conduct, by deeds done in the humility that comes from wisdom.
14 HGST लेकिन यदि तुम अन्दर से कुड़कुड़ाते हुए दूसरे लोगों से ईर्ष्या रखते हो और तुम्हें लगता है कि तुम उनसे अधिक महत्वपूर्ण हो, तो तुम्हें बुद्धिमान होने का दावा नहीं करना चाहिए। इसका मतलब यह होगा कि जो झूठ है वह वास्तव में सच है। BSB BSB: But if you harbor bitter jealousy and selfish ambition in your hearts, do not boast in it or deny the truth.
15 HGST जो लोग ईर्ष्यालु और स्वार्थी होते हैं बुद्धिमान नहीं होते हैं जैसा परमेश्वर चाहता कि वे हों। इसके बदले में, वे ऐसे लोगों की तरह सोच रहे और काम कर रहे हैं जो परमेश्वर का आदर नहीं करते हैं। वे अपनी बुरी अभिलाषाओं के अनुसार चल रहे हैं। वे वही कर रहे हैं जो दुष्टात्माएं करती हैं। BSB BSB: Such wisdom does not come from above, but is earthly, unspiritual, demonic.
16 HGST हम कह सकते हैं कि जो लोग क्रोधी और स्वार्थी हैं बुद्धिमान नहीं होते, क्योंकि वे स्वयं पर नियंत्रण नहीं रखते हैं। वे बहुत सी अलग- अलग पापपूर्ण गतिविधियों में भाग लेते हैं। BSB BSB: For where jealousy and selfish ambition exist, there will be disorder and every evil practice.
17 HGST लेकिन जिस व्यक्ति को परमेश्वर ने बुद्धिमान होने के लिए बताया है, सबसे पहले, नैतिक रूप से शुद्ध होगा। ऐसा व्यक्ति दूसरों के साथ भी शांति स्थापित करता है। वह उनके प्रति दयालु होता है और उनके साथ अच्छा व्यवहार करता है। वह उन लोगों के लिए उदार होता है जो इसके लायक नहीं हैं, और वह दूसरों की मदद करने के लिए क्रियात्मक काम करता है। वह एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति से अधिक महत्व नहीं देता है, और वह कुछ ऐसा होने का दिखावा नहीं करता है जो वह नहीं है। BSB BSB: But the wisdom from above is first of all pure, then peace-loving, gentle, accommodating, full of mercy and good fruit, impartial, and sincere.
18 HGST जब लोग दूसरों के साथ मिलाप कराने में मदद करने के लिए चुपचाप काम करते हैं, वे दूसरों को भी अच्छे संबंधों को बनाने में मदद कर सकते हैं। BSB BSB: Peacemakers who sow in peace reap the fruit of righteousness.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.