1 HGST मेरे साथी विश्वासियों, किसी एक व्यक्ति को दूसरों से अधिक आदर ना दो, और साथ ही हमारा प्रभु यीशु मसीह जो महान उसपर भरोसा रखो। BSB BSB: My brothers, as you hold out your faith in our glorious Lord Jesus Christ, do not show favoritism.
2 HGST उदहारण के लिए, मान लो कि एक व्यक्ति सोने की अंगूठियाँ और अच्छे कपड़े पहने हुए आराधना में तुम्हारे साथ जुड़े। और मान लो कि एक गरीब व्यक्ति भी जो मैले कुचैले कपड़े पहने हुए तुम्हारे साथ जुड़े। BSB BSB: Suppose a man comes into your meeting wearing a gold ring and fine clothes, and a poor man in shabby clothes also comes in.
3 HGST और मान लो कि तुम अच्छे कपड़े पहने हुए व्यक्ति पर विशेष ध्यान दो। तुम उससे कहो," कृपया यहाँ इस अच्छे स्थान में बैठ!" लेकिन तुम गरीब व्यक्ति से कहते हो{ कम सम्मानजनक स्थान पर जाने के लिए, कहते हो}," तू उस स्थान पर खड़ा हो जा," या," जमीन पर बैठ जा!" BSB BSB: If you lavish attention on the man in fine clothes and say, “Here is a seat of honor,” but say to the poor man, “You must stand” or “Sit at my feet,”
4 HGST यह ये दिखाता है कि तुम सोचते हो कि धनी व्यक्ति गरीब से अच्छा है। यह ये दिखाता है कि तुम बुरी सोंच के आधार पर{ लोगों के साथ कैसा व्यवहार करें} अपने निर्णय ले रहे थे। BSB BSB: have you not discriminated among yourselves and become judges with evil thoughts?
5 HGST मेरे साथी विश्वासियों, जिनसे मैं प्रेम रखता हूँ, मेरी सुनो। परमेश्वर ने गरीब लोगों को चुन लिया है जो उस पर भरोसा रखने के लिए कुछ भी मूल्यवान नहीं समझते हैं। जब वह हर जगह राज्य करेगा तो वह उन्हें बहुत वस्तुएं देगा। यह वही है जो उसने सबके लिए करने का वायदा किया है जो उससे प्यार करते हैं। BSB BSB: Listen, my beloved brothers: Has not God chosen the poor of this world to be rich in faith and to inherit the kingdom He promised those who love Him?
6 HGST लेकिन तुम गरीबों के साथ अपमानजनक व्यवहार करते हो! इसके विषय में सोचो! यह धनी लोग ही हैं, ना कि गरीब लोग, जो तुम पर दोष लगाते हैं! यह धनी लोग ही हैं जो तुम को जबरदस्ती अदालत में ले जाते हैं{ न्यायधीशों के सामने तुम पर दोष लगाने के लिए}! BSB BSB: But you have dishonored the poor. Is it not the rich who oppress you and drag you into court?
7 HGST और ये वही हैं जो तुम्हारा अनादर करते हैं क्योंकि तुम मसीही हो! BSB BSB: Are they not the ones who blaspheme the noble name by which you have been called?
8 HGST { इसलिए तुम्हें धनी लोगों के साथ गरीबों से अधिक अच्छा व्यवहार नहीं करना चाहिए} इसके बदले में, तुम्हें उस आज्ञा का पालन करना चाहिए जो यीशु ने कही थी यह बहुत महत्वपूर्ण थी। यह मूसा की व्यवस्था में से है कि:" अपने पडोसी से प्रेम रखो जिस तरह तुम स्वयं से प्रेम रखते हो।" यदि तुम सबको एक समान प्रेम दिखाते हो, तो तुम वही करोगे जो उचित है। BSB BSB: If you really fulfill the royal law stated in Scripture, “Love your neighbor as yourself,” you are doing well.
9 HGST लेकिन यदि तुम कुछ लोगों को दूसरों से अधिक आदर देते हो, तो तुम बुरा कर रहे हो। और{ तुम वह नहीं कर रहे जो परमेश्वर ने आज्ञा दी है,} तो परमेश्वर कहेगा कि तुमने उसकी व्यवस्था को तोड़ा है। BSB BSB: But if you show favoritism, you sin and are convicted by the law as transgressors.
10 HGST { परमेश्वर ऐसा कहेगा} क्योंकि यदि तुम परमेश्वर के नियमों में से एक को तोड़ते हो, भले ही यदि तुम अन्य सभी का पालन करते हो, यह ठीक वैसा ही है जैसे कि तुमने उसके सभी नियमों को तोड़ दिया हो। BSB BSB: Whoever keeps the whole law but stumbles at just one point is guilty of breaking all of it.
11 HGST उदाहरण के लिए, परमेश्वर ने कहा है कि," व्यभिचार न करना," लेकिन उसने यह भी कहा है कि," किसी की हत्या न करना।" इसलिए यदि तुमने व्यभिचार नहीं किया हो, लेकिन तुमने किसी की हत्या की हो, तो तुम एक ऐसे व्यक्ति बन गए हो जो परमेश्वर के नियमों का उल्लंघन करता है। BSB BSB: For He who said, “Do not commit adultery,” also said, “Do not murder.” If you do not commit adultery, but do commit murder, you have become a lawbreaker.
12 HGST { हमेशा} दूसरों के प्रति यह जानते हुए बोलो और काम करो कि परमेश्वर तुम्हारा न्याय उस आज्ञा के अनुसार करेगा जो उसने हमें दी है{ दूसरों से प्यार करने के लिए}। जब हम उस आज्ञा का पालन करते हैं, तो हम स्वतंत्र रूप से परमेश्वर की आज्ञा का पालन करते हैं। BSB BSB: Speak and act as those who are going to be judged by the law that gives freedom.
13 HGST तुम्हें इसी तरह से बोलना और काम करना चाहिए क्योंकि जब परमेश्वर हमारा न्याय करेगा, तो वह उनपर दया नहीं करेगा जो दूसरों पर दया नहीं करते। लेकिन यदि हम दूसरों पर दया करते हैं, तो हम भी उम्मीद कर सकते हैं कि जब वह हमारा न्याय करेगा तो परमेश्वर हम पर भी दया करेगा। BSB BSB: For judgment without mercy will be shown to anyone who has not been merciful. Mercy triumphs over judgment.
15 HGST { उदाहरण के लिए} मान लो कि एक साथी विश्वासी चाहे पुरुष हो या स्त्री, को कपड़ों और प्रतिदिन के भोजन के लिए निरंतर घटी हो। BSB BSB: Suppose a brother or sister is without clothes and daily food.
16 HGST और मान लो कि तुममें से कोई उनसे कहे," चिंता मत करो, गर्म हो जाओ, और अपनी जरूरत का भोजन खा लो।" लेकिन मान लो कि बाद में तुम उन्हें कोई कपड़ा या खाना नहीं देते हो। तो इससे उनकी कोई सहायता नहीं होगी! BSB BSB: If one of you tells him, “Go in peace; stay warm and well fed,” but does not provide for his physical needs, what good is that?
17 HGST इसी तरह, यदि तुम सिर्फ यह कहते हो कि तुम यीशु पर विश्वास करते हो, लेकिन तुम ऐसा कुछ नहीं करते हो जो यह प्रदर्शित करता हो, कि तुम वास्तव में यीशु पर विश्वास नहीं करते हो। BSB BSB: So too, faith by itself, if it does not result in action, is dead.
18 HGST लेकिन कोई कह सकता है{ तुमसे} कि तुम विश्वास रखते हो, जबकि मेरे पास काम हैं।{ वह दावा कर सकता है कि कोई व्यक्ति अपने धर्म को या तो विश्वास या कामों के माध्यम से व्यक्त कर सकता है और उसके लिए दोनों की आवश्यकता नहीं है।}{ लेकिन मैं उत्तर में कहूंगा कि तुम नहीं सकते} मुझे अपना विश्वास बिना कामों के दिखा। मैं{, दूसरी ओर,} अपने कामों के द्वारा तुझे अपना विश्वास दिखा सकता हूँ। BSB BSB: But someone will say, “You have faith and I have deeds.” Show me your faith without deeds, and I will show you my faith by my deeds.
20 HGST इसी तरह, हे मूर्ख व्यक्ति, मैं तुझे प्रमाण दूंगा कि यदि कोई कहता है कि वह यीशु पर विश्वास करता है, लेकिन वह ऐसा कुछ नहीं करता है जो उसे प्रदर्शित करता है, तो वह जो कहता है वह किसी भी तरह से उसकी सहायता नहीं करता है। BSB BSB: O foolish man, do you want evidence that faith without deeds is worthless?
21 HGST { यहां सबूत है।} अब्राहम, जिसमें से हम आये हैं, दिखाता है कि वह अपने बेटे इसहाक को{ परमेश्वर को} बलिदान के रूप में देने के लिए तैयार था{ यदि परमेश्वर उससे ऐसा करवाना चाहता था} परमेश्वर ने इब्राहीम को एक धर्मी व्यक्ति ठहराया क्योंकि उसने दिखाया कि वह उसकी आज्ञा का पालन करेगा{ और इससे साबित होता है कि वह वास्तव में परमेश्वर पर विश्वास करता था}। BSB BSB: Was not our father Abraham justified by what he did when he offered his son Isaac on the altar?
22 HGST इस तरह से, अब्राहम ने परमेश्वर की आज्ञा मानी क्योंकि उसने उस पर विश्वास किया। जब उसने उसकी आज्ञा मानी, तो इससे उसे पूरी तरह से परमेश्वर पर विश्वास करने में मदद मिली। BSB BSB: You see that his faith was working with his actions, and his faith was perfected by what he did.
23 HGST इस तरह वह वचन सच हुआ जो कहता है," क्योंकि इब्राहीम ने वास्तव में परमेश्वर पर विश्वास किया था, परमेश्वर ने उसे एक ऐसे व्यक्ति के रूप में देखा जिसने वही किया जो सही था।" और पवित्रशास्त्र कहता है कि अब्राहम परमेश्वर का मित्र था। BSB BSB: And the Scripture was fulfilled that says, “Abraham believed God, and it was credited to him as righteousness,” and he was called a friend of God.
25 HGST जैसे उसने इब्राहीम के लिए किया, वैसे ही परमेश्वर ने राहाब को भी उसके कामों के कारण धर्मी ठहराया। वह एक वेश्या थी, लेकिन उसने दूतों की सेवा टहल की{ यहोशू ने देश की जासूसी करने के लिए भेजा था}। फिर उसने उन्हें सुरक्षित रास्ते पर वापस भेजकर भागने में मदद की थी। BSB BSB: In the same way, was not even Rahab the prostitute justified by her actions when she welcomed the spies and sent them off on another route?
26 HGST यह सब एक महत्वपूर्ण सच्चाई को दर्शाता है। जिस प्रकार किसी एक व्यक्ति का शरीर जीवित नहीं होता यदि वह सांस नहीं ले रहा है, उसी तरह से, एक व्यक्ति वास्तव में परमेश्वर पर विश्वास नहीं करता है यदि वह अपने कामों के द्वारा उस विश्वास को व्यक्त नहीं करता है। BSB BSB: As the body without the spirit is dead, so faith without deeds is dead.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.