1 HGST फसह का पर्व आरम्भ होने से एक दिन पहले, यीशु जानता था कि यह उसके लिए इस संसार को छोड़ने और अपने पिता के पास लौट जाने का समय है। उसने हमेशा अपने चेलों से प्रेम किया जो इस संसार में उसके साथ थे, और उसने उनसे सम्पूर्ण प्रेम किया था। BSB BSB: It was now just before the Passover Feast, and Jesus knew that His hour had come to leave this world and return to the Father. Having loved His own who were in the world, He loved them to the very end.
2 HGST जिस समय यीशु और उसके चेले अपना शाम का भोजन खा रहे थे, तो शमौन इस्करियोती के पुत्र, यहूदा को शैतान पहले ही यह सोचने के लिए प्रेरित कर चुका था कि उसे यीशु को बंदी बनाने में यहूदी अगुवों की सहायता करनी चाहिए। BSB BSB: The evening meal was underway, and the devil had already put into the heart of Judas, the son of Simon Iscariot, to betray Jesus.
3 HGST यीशु जानता था कि उसके पिता ने उसे हर चीज पर सम्पूर्ण शक्ति और अधिकार प्रदान कर दिया है, और वह यह भी जानता था कि वह परमेश्वर के पास से आया था और शीघ्र ही परमेश्वर के पास लौट जाएगा। BSB BSB: Jesus knew that the Father had delivered all things into His hands, and that He had come from God and was returning to God.
4 HGST { क्योंकि वह उन बातों को जानता था इसलिए,} यीशु उस मेज से उठा जहाँ शाम को वे भोजन खा रहे थे, उसने अपने बाहरी कपड़ों को उतार दिया, और अपनी कमर के चारों ओर एक अंगोछा लपेट लिया। BSB BSB: So He got up from the supper, laid aside His outer garments, and wrapped a towel around His waist.
5 HGST उसने एक बड़े कटोरे में थोड़ा पानी भरा और अपने चेलों के पाँवों को धोना आरम्भ कर दिया और उनको उस अंगोछे से पोंछ कर सुखाने लगा जिसे उसने अपनी कमर के चारों ओर लपेटा हुआ था। BSB BSB: After that, He poured water into a basin and began to wash the disciples’ feet and dry them with the towel that was around Him.
6 HGST जब वह शमौन पतरस के पास{ उसके पाँवों को धोने के लिए} आया, तो पतरस उससे बोला“हे प्रभु, तुझे मेरे पाँव नहीं धोने चाहिए!” BSB BSB: He came to Simon Peter, who asked Him, “Lord, are You going to wash my feet?”
7 HGST यीशु ने उसे प्रतिउत्तर दिया,“इस समय तो तू नहीं समझता कि मैं क्या कर रहा हूँ, परन्तु बाद में तू समझेगा।” BSB BSB: Jesus replied, “You do not realize now what I am doing, but later you will understand.”
8 HGST पतरस ने कहा,“तू वास्तव में मेरे पाँवों को कभी नहीं धोने पाएगा!” यीशु ने उसे प्रतिउत्तर दिया,“यदि मैं तुझे न धोऊँ, तो तू मेरे साथ परमेश्वर की आशीषों का वारिस नहीं होगा।” BSB BSB: “Never shall You wash my feet!” Peter told Him. Jesus answered, “Unless I wash you, you have no part with Me.”
9 HGST शमौन पतरस उससे बोला,“हे प्रभु, केवल मेरे पाँवों को ही मत धो! मेरे हाथों को और मेरे सिर को भी धो दे!” BSB BSB: “Then, Lord,” Simon Peter replied, “not only my feet, but my hands and my head as well!”
10 HGST यीशु उससे बोला,“जिसे किसी ने धो दिया है उसे केवल उसके पाँवों को ही धोने की आवश्यकता है। उसका बाकी शरीर शुद्ध है। तुम चेले शुद्ध हो, परन्तु{ तुम सब शुद्ध} नहीं हो।” BSB BSB: Jesus told him, “Whoever has already bathed needs only to wash his feet, and he will be completely clean. And you are clean, though not all of you.”
11 HGST ({ यीशु ने यह बात आत्मिक रूप से शुद्ध होने के बारे में कही,} क्योंकि वह जानता था कि कौन उसे बंदी बनाने के लिए यहूदी अगुवों की सहायता करने जा रहा था। इसी कारण से उसने कहा,“तुम में से सब शुद्ध नहीं।”) BSB BSB: For He knew who would betray Him. That is why He said, “Not all of you are clean.”
12 HGST जब वह उनके पाँवों को धोना समाप्त कर चुका, तो उसने अपने बाहरी कपड़ों को पहन लिया। तब वह फिर से मेज पर बैठ गया और उनसे बोला,“तुम को अवश्य ही समझना चाहिए कि मैंने अभी तुम्हारे लिए क्या किया है! BSB BSB: When Jesus had washed their feet and put on His outer garments, He reclined with them again and asked, “Do you know what I have done for you?
13 HGST तुम मुझे‘गुरु’ और‘प्रभु’ बिलकुल ठीक ही कहते हो, क्योंकि मैं वही हूँ। BSB BSB: You call Me Teacher and Lord, and rightly so, because I am.
14 HGST चूँकि मैं, तुम्हारे गुरु और प्रभु, ने तुम्हारे पाँवों को धोने{ के द्वारा विनम्रतापूर्वक तुम्हारी सेवा की}, इसलिए तुम को भी एक- दूसरे के पाँवों को धोने{ के द्वारा विनम्रतापूर्वक एक- दूसरे की सेवा} करनी चाहिए। BSB BSB: So if I, your Lord and Teacher, have washed your feet, you also should wash one another’s feet.
15 HGST { तुम्हारे पाँवों को धोने के द्वारा} मैंने तुम को अनुसरण करने के लिए एक उदाहरण प्रदान किया है जिससे कि तुम को{ विनम्रतापूर्वक एक- दूसरे की सेवा} करनी चाहिए जिस प्रकार से मैंने{ विनम्रतापूर्वक} तुम्हारी सेवा की। BSB BSB: I have set you an example so that you should do as I have done for you.
16 HGST मैं तुम से सच कह रहा हूँ: जिस प्रकार से एक सेवक अपने स्वामी की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण नहीं है, और न संदेशवाहक उस व्यक्ति की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण है जिसने उसे भेजा है,{ वैसे ही तुम मेरी तुलना में अधिक महत्वपूर्ण नहीं हो}। BSB BSB: Truly, truly, I tell you, no servant is greater than his master, nor is a messenger greater than the one who sent him.
17 HGST चूँकि अब तुम जानते हो{ कि तुम को विनम्रतापूर्वक एक- दूसरे की सेवा करनी चाहिए}, इसलिए यदि तुम ऐसा करते हो तो परमेश्वर तुम को आशीष देगा। BSB BSB: If you know these things, you will be blessed if you do them.
18 HGST मैं यह नहीं कह रहा हूँ कि तुम में से सब के सब आशीषित होंगे। मैं उन लोगों को अच्छी तरह से जानता हूँ जिनको मैंने{ मेरे चेले होने के लिए} चुना है। हालाँकि, जो घटित होने वाला है उसे घटित होना चाहिए ताकि भविष्यद्वक्ता ने पवित्रशास्त्र में जो बात लिखी वह सच हो सके:‘जिसने मेरे साथ एक मित्र के समान भोजन किया उसी ने मेरा विरोध किया।’ BSB BSB: I am not speaking about all of you; I know whom I have chosen. But this is to fulfill the Scripture: ‘The one who shares My bread has lifted up his heel against Me.’
19 HGST अब से मैं तुम को उसके घटित होने से पहले ही बता रहा हूँ कि क्या घटित होगा जिससे कि, जब वह घटित हो, तो तुम भरोसा करो कि मैं ही{ परमेश्वर} हूँ। BSB BSB: I am telling you now before it happens, so that when it comes to pass, you will believe that I am He.
20 HGST मैं तुम से सच कह रहा हूँ: जो कोई भी उसे स्वीकार करता है जिसे मैं बाहर भेजता हूँ वह मुझे भी स्वीकार करता है; और जो कोई भी मुझे स्वीकार करता है वह मेरे पिता को भी स्वीकार करता है जिसने मुझे भेजा है।” BSB BSB: Truly, truly, I tell you, whoever receives the one I send receives Me, and whoever receives Me receives the One who sent Me.”
21 HGST जब यीशु ने ऐसा कहा, तो उसने व्याकुल महसूस किया। उसने गम्भीरतापूर्वक घोषणा की,“मैं तुम से सच कह रहा हूँ: तुम में से एक मुझे{ मेरे विरोधियों को} सौंपने जा रहा है।” BSB BSB: After Jesus had said this, He became troubled in spirit and testified, “Truly, truly, I tell you, one of you will betray Me.”
22 HGST उसके चेले एक- दूसरे को देखने लगे और आश्चर्य करने लगे कि उनके बीच में कौन है जिसके बारे में वह बोल रहा था। BSB BSB: The disciples looked at one another, perplexed as to which of them He meant.
23 HGST उसके चेलों में से एक,{ यूहन्ना} जिससे यीशु प्रेम करता था, मेज पर यीशु के बगल में बैठा हुआ था। BSB BSB: One of His disciples, the one whom Jesus loved, was reclining at His side.
24 HGST शमौन पतरस ने उसको यह संकेत करने के लिए एक इशारा किया कि वह यीशु से पूछे कि वह किस चेले के बारे में बोल रहा था। BSB BSB: So Simon Peter motioned to him to ask Jesus which one He was talking about.
25 HGST अतः यूहन्ना यीशु की तरफ पलट कर झुका और{ झट से} उससे पूछा,“हे प्रभु, वह कौन है जो तुझे धोखा देगा?” BSB BSB: Leaning back against Jesus, he asked, “Lord, who is it?”
26 HGST यीशु ने प्रतिउत्तर दिया,“यह वही मनुष्य है जिसे मैं यह रोटी का टुकड़ा कटोरे में डुबोने के बाद दूँगा।” फिर उसने रोटी को कटोरे में डुबोया और उसे शमौन इस्करियोती के पुत्र, यहूदा को दे दिया। BSB BSB: Jesus answered, “It is the one to whom I give this morsel after I have dipped it.” Then He dipped the morsel and gave it to Judas son of Simon Iscariot.
27 HGST जैसे ही यहूदा ने यीशु से उस रोटी के टुकड़े को लिया, वैसे ही शैतान ने उस पर नियंत्रण कर लिया। तब यीशु उससे बोला,“जो करने की योजना तूने बनाई है उसे तुरन्त कर।” BSB BSB: And when Judas had taken the morsel, Satan entered into him. Then Jesus said to Judas, “What you are about to do, do quickly.”
28 HGST (मेज पर बैठे हुओं में से अन्य कोई भी नहीं जानता था कि यीशु ने यहूदा से ऐसा क्यों कहा था। BSB BSB: But no one at the table knew why Jesus had said this to him.
29 HGST उनमें से कुछ ने सोचा कि यीशु उससे जाकर कुछ सामान खरीदने के लिए जिनकी उनको फसह का पर्व मनाने के लिए आवश्यकता थी या निर्धनों को कुछ धन देने के लिए कह रहा था।{ उन्होंने ऐसा इसलिए सोचा} क्योंकि यहूदा के पास वह थैली रहती थी जिसमें उनका धन रखा होता था।) BSB BSB: Since Judas kept the money bag, some thought that Jesus was telling him to buy what was needed for the feast, or to give something to the poor.
30 HGST अतः यीशु से यहूदा के रोटी ले लेने के बाद, वह तुरन्त बाहर चला गया।(यह रात का समय था।) BSB BSB: As soon as he had received the morsel, Judas went out into the night.
31 HGST अतः यहूदा के चले जाने के बाद, यीशु ने कहा,“अब परमेश्वर ने लोगों पर प्रकट किया है कि मैं, मनुष्य का पुत्र, कितना महान हूँ। मैंने भी लोगों पर प्रकट किया है कि परमेश्वर कितना महान है। BSB BSB: When Judas had gone out, Jesus said, “Now the Son of Man is glorified, and God is glorified in Him.
32 HGST परमेश्वर स्वयं{ लोगों पर} प्रकट करेगा कि मैं, मनुष्य का पुत्र, कितना महान हूँ, और वह इसे अभी करेगा। BSB BSB: If God is glorified in Him, God will also glorify the Son in Himself—and will glorify Him at once.
33 HGST { तुम जिनको मैंने ऐसे प्रेम किया जैसे कि तुम मेरी ही} संतान हो, मैं केवल थोड़े और समय तक तुम्हारे साथ रहूँगा। फिर तुम मुझे खोजोगे, परन्तु यह बिलकुल वैसे ही होगा जैसे मैंने यहूदी अगुवों से बोला था और अब मैं तुम से बोल रहा हूँ: जहाँ मैं जा रहा हूँ तुम उस स्थान में आने में सक्षम नहीं हो पाओगे। BSB BSB: Little children, I am with you only a little while longer. You will look for Me, and as I said to the Jews, so now I say to you: ‘Where I am going, you cannot come.’
35 HGST यदि तुम एक- दूसरे से प्रेम करते हो, तो हर एक जन{ जो उस प्रेम को देखे} वह जान जाएगा कि तुम मेरे ही चेले हो।” BSB BSB: By this everyone will know that you are My disciples, if you love one another.”
36 HGST शमौन पतरस ने उससे कहा,“हे प्रभु, तू कहाँ जा रहा है?” यीशु ने प्रतिउत्तर दिया,“जहाँ मैं जा रहा हूँ तू मेरे साथ उस स्थान में अभी तो नहीं जा सकता, परन्तु बाद में तू वहाँ जाएगा।” BSB BSB: “Lord, where are You going?” Simon Peter asked. Jesus answered, “Where I am going, you cannot follow Me now, but you will follow later.”
37 HGST पतरस उससे बोला,“हे प्रभु, मैं तेरे साथ अभी क्यों नहीं जा सकता? मैं तो तेरे लिए मरने को भी तैयार हूँ!” BSB BSB: “Lord,” said Peter, “why can’t I follow You now? I will lay down my life for You.”
38 HGST यीशु ने प्रतिउत्तर दिया,“तू वास्तव में मेरे लिए मरने को तैयार नहीं है! मैं तुझ से सच कह रहा हूँ: तू वास्तव में तीन बार कहेगा कि तू मुझे नहीं जानता इससे पहले कि{ सुबह होने पर} मुर्गा बाँग दे!” BSB BSB: “Will you lay down your life for Me?” Jesus replied. “Truly, truly, I tell you, before the rooster crows, you will deny Me three times.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.