1 HGST { मैं,} यहूदा, जो यीशु मसीह की सेवा करता हूँ, और याकूब का भाई हूँ।{ मैं लिख रहा हूँ} तुम्हें जिनको परमेश्वर ने बुलाया है, तुम्हें जिनको परमेश्वर पिता प्रेम करता है, तुम्हें जिनको यीशु मसीह ने{ अपने लिए} सुरक्षित रखा है। BSB BSB: Jude, a servant of Jesus Christ and a brother of James, To those who are called, loved by God the Father, and kept in Jesus Christ:
2 HGST मैं प्रार्थना करता हूँ कि तुम्हारे प्रति परमेश्वर अपने कृपालु व्यवहार को बढ़ाएगा एवं तुम्हें और अधिक शान्ति प्रदान करेगा तथा तुम्हें उसके प्रेम का और अधिक अनुभव कराएगा। BSB BSB: Mercy, peace, and love be multiplied to you.
4 HGST { मैं तुम से ऐसा ही करने का आग्रह करता हूँ} क्योंकि कुछ मनुष्य चुपके से{ तुम्हारी सभाओं में} घुस गए हैं।{ वे ऐसे मनुष्य हैं} जिनको परमेश्वर ने बहुत समय पहले से दण्ड देने के लिए चुना हुआ है। वे भक्तिहीन कामों को करते हैं। वे सोचते हैं कि हमारा परमेश्वर लोगों को कामुकतापूर्वक अनैतिक होने की अनुमति इसलिए प्रदान करता है क्योंकि वह तो दयावन्त है।{ इसके साथ ही वे} उस बात का विरोध करते हैं जो यीशु मसीह के विषय में सत्य है, जो कि हमारा एकमात्र स्वामी है और हम पर प्रभुता करता है। BSB BSB: For certain men have crept in among you unnoticed—ungodly ones who were designated long ago for condemnation. They turn the grace of our God into a license for immorality, and they deny our only Master and Lord, Jesus Christ.
5 HGST यद्यपि तुम पहले से ही इन सब बातों को जानते थे, मैं तुम को{ उनका} स्मरण करवाने की इच्छा रखता हूँ।{ स्मरण रखो} कि यीशु के{ इस्राएल के} लोगों को मिस्र देश से छुड़ा लेने के पश्चात, उसने{ उनके मध्य में से} ऐसे लोगों को नाश कर दिया जिन्होंने उस पर भरोसा नहीं रखा था। BSB BSB: Although you are fully aware of this, I want to remind you that after Jesus had delivered His people out of the land of Egypt, He destroyed those who did not believe.
6 HGST इसके साथ ही,{ कुछ} स्वर्गदूत अपने उन स्थायी पदों पर बने नहीं रहे जहाँ पर उनके पास अधिकार था परन्तु उनको त्याग दिया।{ क्योंकि उन्होंने ऐसा किया इसलिए} परमेश्वर ने उनको बन्धक बनाकर सदाकाल के लिए अंधकार में{ नरक में} डाल दिया।{ परमेश्वर ने ऐसा इसलिए किया} ताकि उस महत्वपूर्ण दिन पर उनका न्याय करे{ जिस दिन वह सब बातों का न्याय करेगा}। BSB BSB: And the angels who did not stay within their own domain but abandoned their proper dwelling—these He has kept in eternal chains under darkness, bound for judgment on that great day.
7 HGST यही बात उन लोगों के लिए भी सत्य है जो सदोम और अमोरा के नगरों में और उनके आसपास के नगरों{ में रहा करते थे}। उन्होंने कामुकतापूर्वक अनैतिक रीति से वैसा ही व्यवहार किया जैसा उन स्वर्गदूतों ने किया था। उन्होंने सब प्रकार के अनुचित यौनाचार के कामों में भाग लिया। इन{ स्वर्गदूतों और मनुष्यों} को नरक की आग में अनन्तकाल के लिए पीड़ित करने के द्वारा, परमेश्वर उन्हें एक उदाहरण ठहरा रहा है{ उनके लिए जो उसे अस्वीकार कर देते हैं}। BSB BSB: In like manner, Sodom and Gomorrah and the cities around them, who indulged in sexual immorality and pursued strange flesh, are on display as an example of those who sustain the punishment of eternal fire.
8 HGST उसी प्रकार से, ये{ झूठे शिक्षक} ऐसे स्वप्नदर्शी हैं जो अनैतिकतापूर्ण जीवन जीने के द्वारा न केवल अपने शरीरों को दूषित करते हैं, परन्तु प्रभु के आदेशों को भी अस्वीकार करते हैं। यहाँ तक कि वे परमेश्वर के तेजस्वी स्वर्गदूतों का भी तिरस्कार करते हैं। BSB BSB: Yet in the same way these dreamers defile their bodies, reject authority, and slander glorious beings.
9 HGST यहाँ तक कि प्रधान स्वर्गदूत मीकाईल भी शैतान के विरुद्ध उस समय पर निन्दात्मक आरोप लगाने में इतना साहसी नहीं था जब उसने उसके साथ मूसा के शव के विषय में वाद- विवाद किया था। बजाए इसके, उसने{ केवल यही} कहा,“प्रभु तुझे ताड़ना दे!” BSB BSB: But even the archangel Michael, when he disputed with the devil over the body of Moses, did not presume to bring a slanderous charge against him, but said, “The Lord rebuke you!”
10 HGST इसके विपरीत, ये{ झूठे शिक्षक} उन आत्मिक बातों के विषय में बुरे वाक्यों को बोलते हैं जिनको वे समझते नहीं हैं। वे ऐसे पशुओं के समान हैं जो तर्कशक्ति से सोच नहीं सकते हैं। जिन बातों को वे प्राकृतिक रूप से समझने में सक्षम हैं वे ही उनका नाश कर रही हैं। BSB BSB: These men, however, slander what they do not understand, and like irrational animals, they will be destroyed by the things they do instinctively.
11 HGST यह उनके लिए कितना दुःखद है! वे कैन के जैसे कृत्य करते हैं,{ जिसने अपने भाई की हत्या की थी}। उन्होंने स्वयं को उसी पाप को करने के लिए समर्पित कर दिया है जो धन प्राप्त करने के लिए बिलाम ने किया था। परमेश्वर निश्चित रूप से उनका उसी प्रकार से नाश करेगा जैसे उसने कोरह और उन लोगों को नाश किया था जिन्होंने{ उसके साथ मूसा के विरुद्ध} बलवा किया था। BSB BSB: Woe to them! They have traveled the path of Cain; they have rushed for profit into the error of Balaam; they have perished in Korah’s rebellion.
12 HGST ये लोग लज्जाहीन होकर तुम्हारे साथ खाते हैं। तुम्हारे प्रीतिभोजों में वे लोग पानी में छिपी हुई चट्टानों के समान हैं जिनसे जहाज टकरा जाते हैं। वे केवल स्वयं की ही देखभाल करते हैं। वे लोग ऐसे बादलों के समान{ निकम्मे हैं,} जिनको हवा अपने साथ बहाए ले जाती है इससे पहले कि वे बरसें। वे लोग ऐसे पेड़ों के समान{ निकम्मे हैं,} जो फसल के समय पर फल नहीं देते।{ वे ऐसे पेड़ों के समान हैं} जो दो बार इसलिए मरेंगे क्योंकि परमेश्वर उनको जड़ से उखाड़ देगा। BSB BSB: These men are hidden reefs in your love feasts, shamelessly feasting with you but shepherding only themselves. They are clouds without water, carried along by the wind; fruitless trees in autumn, twice dead after being uprooted.
13 HGST वे समुद्र की प्रचण्ड लहरों के समान{ अनियंत्रित} हैं। वे अपने घिनौने कृत्यों को वैसे ही प्रदर्शित करते हैं जैसे लहरें झाग उठाती हैं। वे ऐसे तारों{ के समान हैं} जो आसमान में वहाँ नहीं रहते जहाँ उन्हें रहना चाहिए। परमेश्वर उनके लिए सदाकाल का{ नरक का} घना अंधकार आरक्षित कर रहा है। BSB BSB: They are wild waves of the sea, foaming up their own shame; wandering stars, for whom blackest darkness has been reserved forever.
15 HGST { वे आएँगे} सब का न्याय करने और उन सब को उनके अभक्ति के कामों के लिए डाँटने जो उन्होंने भक्तिहीन रीतियों से किए हैं, और उन सब कठोर अपमानों के लिए जो यीशु के विरुद्ध इन लोगों ने बोले हैं, जो पाप करते हैं और परमेश्वर का अनादर करते हैं।” BSB BSB: to execute judgment on everyone, and to convict all the ungodly of every ungodly act of wickedness and every harsh word spoken against Him by ungodly sinners.”
16 HGST ये{ झूठे शिक्षक}{ स्वयं ही} कुड़कुड़ाते हैं और{ दूसरों से} शिकायत करते हैं। वे अपनी पापमय अभिलाषाओं के अनुसार जीवन जीते हैं और अपनी ही बड़ाई करते हैं। वे जो चाहते हैं उसे{ उनसे} पाने के लिए वे लोगों की चापलूसी करते हैं। BSB BSB: These men are discontented grumblers, following after their own lusts; their mouths spew arrogance; they flatter others for their own advantage.
17 HGST परन्तु तुम{ हे साथी विश्वासियों} जिनसे मैं प्रेम करता हूँ, स्मरण रखो जो हमारे प्रभु यीशु मसीह के प्रेरितों ने बहुत समय पहले कहा था। BSB BSB: But you, beloved, remember what was foretold by the apostles of our Lord Jesus Christ
18 HGST { स्मरण रखो} कि उन्होंने तुम से कहा था,“अन्त के दिनों में{ यीशु की वापसी से पहले,} ऐसे लोग होंगे जो{ उन सच्ची बातों का जो परमेश्वर ने हम को बताई हैं} ठठ्ठा करेंगे।{ वे} अपनी उन पापमय अभिलाषाओं के अनुसार जीवन जीएँगे जिनसे परमेश्वर का अनादर होता है।” BSB BSB: when they said to you, “In the last times there will be scoffers who will follow after their own ungodly desires.”
19 HGST ये{ ठठ्ठा करने वाले} वे लोग हैं जो विश्वासियों को एक दूसरे के प्रति क्रोध दिलाते हैं। वे अपनी प्राकृतिक प्रवृत्ति{ के अनुसार जीवन जीते हैं}। उनके भीतर{ पवित्र} आत्मा वास नहीं करता है। BSB BSB: These are the ones who cause divisions, who are worldly and devoid of the Spirit.
20 HGST तब पर भी, तुम{ हे साथी विश्वासियों} जिनसे मैं प्रेम करता हूँ, परमेश्वर में अपने विश्वास को बढ़ाने के द्वारा और पवित्र आत्मा की सहायता से प्रार्थना करने के द्वारा, BSB BSB: But you, beloved, by building yourselves up in your most holy faith and praying in the Holy Spirit,
21 HGST उस रीति से जीवन व्यतीत करते रहो जो तुम को परमेश्वर के प्रेम को अनुभव करने में सक्षम करता है।{ ऐसा ही करो} जब तुम हमारे प्रभु यीशु मसीह की कृपा सहित वापसी की आशा करते हो,{ जिसका परिणाम होगा}{ उसके साथ} अनन्तकाल का जीवन। BSB BSB: keep yourselves in the love of God as you await the mercy of our Lord Jesus Christ to bring you eternal life.
22 HGST और उनके प्रति कृपालु बनो जो परेशानी में हैं{ इस विषय में कि उन्हें किस पर विश्वास करना चाहिए}। BSB BSB: And indeed, have mercy on those who doubt;
23 HGST परन्तु शीघ्रतापूर्वक अन्य लोगों को ऐसे बचाओ, जैसे कि तुम उन को नरक की आग में से बाहर निकाल रहे हो। और कुछ अन्य लोगों पर दया करो, परन्तु उनके प्रति ऐसे सावधान रहो, जैसे कि उनके वस्त्रों को छू लेने भर से ही तुम पापी हो जाओगे। BSB BSB: save others by snatching them from the fire; and to still others show mercy tempered with fear, hating even the clothing stained by the flesh.
24 HGST परमेश्वर तुम को पापी जीवन की ओर लौट जाने से रोकने में सक्षम है।{ वह इस बात में भी सक्षम है} कि तुम को पापरहित करके अपनी महिमामय उपस्थिति में ले जाए। बड़े आनन्द के साथ{ तुम वहाँ पर खड़े होगे}। BSB BSB: Now to Him who is able to keep you from stumbling and to present you unblemished in His glorious presence, with great joy—
25 HGST केवल एक ही परमेश्वर है। हमारे प्रभु यीशु मसीह ने जो{ हमारे लिए किया} उसके परिणामस्वरूप उसने हमारा उद्धार किया है। मैं प्रार्थना करता हूँ कि हर एक जन यह जान ले कि परमेश्वर महिमामय, प्रतापी, सामर्थी है, और बड़े अधिकार के साथ प्रभुता करता है। समय के आरम्भ के पहले से{ वह ऐसा ही था}। आज भी{ वह ऐसा ही है}, और सर्वदा{ वह ऐसा ही रहेगा}! वास्तव में ऐसा ही हो! BSB BSB: to the only God our Savior be glory, majesty, dominion, and authority through Jesus Christ our Lord before all time, and now, and for all eternity. Amen.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.