1 HGST तुम मुझे प्रमुख अगुवे के रूप में जानते हो। मैं तुमको यह पत्र लिख रहा हूँ, मेरे प्रिय मित्र गयुस, जिसे मैं सही मायने में प्रेम करता हूँ। BSB BSB: The elder, To the beloved Gaius, whom I love in the truth:
2 HGST प्रिय मित्र, मैं परमेश्वर से माँगता हूँ कि वह ऐसा करे कि तेरे लिए सब कुछ अच्छी तरह से हो, और तू शारीरिक रूप से स्वस्थ रहे, जैसा कि तू परमेश्वर के सम्बन्ध में भी स्वस्थ है। BSB BSB: Beloved, I pray that in every way you may prosper and enjoy good health, as your soul also prospers.
3 HGST मैं जानता हूँ की तू परमेश्वर के सम्बन्ध में स्वस्थ है क्यूँकि कुछ साथी- विश्वासी यहाँ आये और मुझे बताया कि तू किस प्रकार सत्य के मार्ग पर चलता है, उन्होंने कहा कि तू मसीह के सत्य सन्देश के अनुसार जीता है। यह मुझे बहुत आनन्दित करता है। BSB BSB: For I was overjoyed when the brothers came and testified about your devotion to the truth, in which you continue to walk.
4 HGST मुझे यह बात बहुत आनन्दित करती है- जब मुझे कोई यह बताता है कि जिन लोगों को मैंने मसीह का पालन करने में सहायता की है, वे ऐसी रीति से जी रहे हैं जो परमेश्वर के सत्य से मेल खाते हैं! BSB BSB: I have no greater joy than to hear that my children are walking in the truth.
5 HGST प्रिय मित्र, जब भी तू साथी विश्वासियों की सहायता करने के लिए कुछ भी करता है तो तू वफ़ादारी से यीशु की सेवा करता है, यहाँ तक कि उनकी भी जिन्हें तू नहीं जानता है, जो परमेश्वर का कार्य करने के लिए यात्रा कर रहे हैं। BSB BSB: Beloved, you are faithful in what you are doing for the brothers, and especially since they are strangers to you.
6 HGST उनमें से कुछ ने यहाँ मण्डली के सामने सूचना दी कि तूने किस प्रकार यह दिखाया है कि तू उनसे प्रेम करता है। यह तेरे लिए एक अच्छी बात है कि तू ऐसे लोगों की उदारता से मदद करना जारी रखे ताकि इससे परमेश्वर का आदर हो। BSB BSB: They have testified to the church about your love. You will do well to send them on their way in a manner worthy of God.
7 HGST वे इस कारण से यात्रा कर रहे हैं कि लोगों को यीशु के बारे में बता सकें, और जो लोग यीशु पर विश्वास नहीं करते हैं, उन्होंने उनकी सहायता नहीं की है। BSB BSB: For they went out on behalf of the Name, accepting nothing from the Gentiles.
8 HGST इसलिए हम जो मसीह पर विश्वास करते हैं, उन लोगों को वह सब देना चाहिए जिसकी उन्हें आवश्यकता है तो यह इस प्रकार होगा जैसे हम उनके साथ काम कर रहे हैं क्योंकि वे दूसरों को परमेश्वर के सच्चे सन्देश को जानने में सहायता करते हैं। BSB BSB: Therefore we ought to support such men, so that we may be fellow workers for the truth.
9 HGST मैंने तेरे विश्वासियों के समूह को एक पत्र लिखा था उन्हें ये बताने के लिए कि उन अन्य विश्वासियों की सहायता करें। हालाँकि, दियुत्रिफेस जो मैं कहता हूँ कुछ भी स्वीकार नहीं करता क्योंकि वह तुम्हारे समूह पर अधिकार जमाना चाहता है। BSB BSB: I have written to the church about this, but Diotrephes, who loves to be first, will not accept our instruction.
10 HGST इसलिए जब मैं वहाँ आऊँगा तो मैं सार्वजनिक रूप से सभी को बता दूँगा कि वह क्या करता है। वह दूसरों से झूठ बोलता है कि हम बुरे काम करते हैं। वो ऐसा इसलिए करता है ताकि जो वो कहता है उससे हमें नुक्सान पहुंचे। ये करने के साथ ही साथ वो साथी विश्वासियों का स्वागत करने से भी मना करता है जो परमेश्वर का कार्य करने के लिए यात्रा कर रहें हैं। बल्कि वो उन्हें भी रोकता है जो उनका स्वागत करना चाहते हैं और उन्हें मंडली से निकाल देता है। BSB BSB: So if I come, I will call attention to his malicious slander against us. And unsatisfied with that, he refuses to welcome the brothers and forbids those who want to do so, even putting them out of the church.
11 HGST प्रिय मित्र, इस प्रकार के बुरे उदाहरण का अनुकरण मत कर। इसके बजाय, अच्छे उदाहरणों का अनुकरण करता रह। याद रख जो लोग अच्छे कार्य करते हैं, वे वास्तव में परमेश्वर के हैं। परन्तु जो कोई भी वो करता रहता है जो कि बुरा है उसने कभी परमेश्वर को नहीं जाना। BSB BSB: Beloved, do not imitate what is evil, but what is good. The one who does good is of God; the one who does evil has not seen God.
12 HGST सभी विश्वासी जो दिमेत्रियुस को जानते हैं वे कहते हैं कि वह एक अच्छा मनुष्य है। जैसा वह रहता है परमेश्वर के सच्चे वचन के अनुसार तुझे यह भी दिखाता है कि वो एक अच्छा इंसान है। हम भी यह पुष्टि करते हैं कि वह एक अच्छा मनुष्य है, और तू जानता है कि जो हम कहते हैं वो सच है। BSB BSB: Demetrius has received a good testimony from everyone, and from the truth itself. We also testify for him, and you know that our testimony is true.
13 HGST जब मैंने इस पत्र को लिखना आरम्भ किया, मेरे पास बहुत कुछ था जो मैं तुझे लिखने का इरादा रखता था। परन्तु मैं उसे तुझे पत्र में नहीं लिखना चाहता। BSB BSB: I have many things to write to you, but I would prefer not to do so with pen and ink.
14 HGST बल्कि, मैं आशा करता हूँ कि आकर जल्दी तुझसे मिलूंगा। फिर हम एक दूसरे के साथ सीधे बात करेंगे। मैं प्रार्थना करता हूँ कि परमेश्वर तेरी आत्मा को शांतिमय बनाना जारी रखे। यहाँ के मित्र तुझे नमस्कार कहते हैं। कृपया हमारे लिए वहाँ हमारे सभी मित्रों को निजी तौर पर और उनके नाम ले कर नमस्कार कहना। BSB BSB: Instead, I hope to see you soon and speak with you face to face. Peace to you. The friends here send you greetings. Greet each of our friends there by name.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.