1 HGST एक दिन यीशु किसी स्थान पर प्रार्थना कर रहा था। जब वह समाप्त कर चुका, तो उसके एक चेले ने उससे कहा,“हे प्रभु, हमें सिखा दे कि प्रार्थना कैसे करते हैं। यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले ने अपने चेलों के साथ ऐसा ही किया है, और हम चाहते हैं कि तू भी हमारे साथ ऐसा ही करे।” BSB BSB: One day in a place where Jesus had just finished praying, one of His disciples requested, “Lord, teach us to pray, just as John taught his disciples.”
2 HGST उसने उनसे कहा,“जब तुम प्रार्थना करो, तो{ इस प्रकार की बातों को} बोलो:‘हे पिता, सब लोग पवित्र मान कर तेरे नाम का सम्मान करें। शीघ्र ही तू हर जगह सब लोगों पर शासन करे। BSB BSB: So Jesus told them, “When you pray, say: ‘Father, hallowed be Your name. Your kingdom come.
3 HGST प्रतिदिन हम को जिस भोजन की आवश्यकता है कृपया वह हमें प्रदान कर। BSB BSB: Give us each day our daily bread.
4 HGST कृपया हमें उन अनुचित कामों के लिए क्षमा कर जो हम ने किए हैं। हम स्वयं भी उन लोगों को उन अनुचित कामों के लिए क्षमा कर देंगे जो उन्होंने हमारे साथ किए हैं। जब किसी बात में हमारी परीक्षा हो तो हमारी सहायता करना कि हम पाप न करें।’” BSB BSB: And forgive us our sins, for we also forgive everyone who sins against us. And lead us not into temptation.’”
5 HGST फिर उसने उनसे कहा,“मान लो कि तुम में से कोई जन मध्यरात्रि में किसी मित्र के घर पर जाता है। तुम{ बाहर खड़े होकर} उसे पुकारते हो,‘हे मेरे मित्र, कृपया मुझे तीन रोटियाँ उधार दे! BSB BSB: Then Jesus said to them, “Suppose one of you goes to his friend at midnight and says, ‘Friend, lend me three loaves of bread,
6 HGST मेरा एक अन्य मित्र जो यात्रा करते हुए अभी- अभी मेरे घर पर पहुँचा है। परन्तु मेरे पास उसे परोसने के लिए कोई तैयार भोजन नहीं है!’ BSB BSB: because a friend of mine has come to me on a journey, and I have nothing to set before him.’
7 HGST और मान लो कि वह घर के भीतर से ही प्रत्युत्तर दे,‘मुझे परेशान मत कर! मैंने पहले ही द्वार को बन्द कर लिया है, और मेरा पूरा परिवार बिछौने पर है। यह मेरे लिए अत्यन्त कठिन होगा कि मैं उठकर तुझे कुछ दूँ!’ BSB BSB: And suppose the one inside answers, ‘Do not bother me. My door is already shut, and my children and I are in bed. I cannot get up to give you anything.’
8 HGST मैं तुम से कहता हूँ कि भले ही वह उठकर अपने मित्र को कुछ भोजन इसलिए देना न चाहता हो क्योंकि वह उसका मित्र है। परन्तु यदि वह माँगता ही रहे, तो जो व्यक्ति भीतर है वह निश्चित रूप से उठकर उसे वह सब कुछ देगा जिसकी उसे आवश्यकता है। BSB BSB: I tell you, even though he will not get up to provide for him because of his friendship, yet because of the man’s persistence, he will get up and give him as much as he needs.
9 HGST इसलिए मैं तुम से कहता हूँ: जिन वस्तुओं की तुम को आवश्यकता है उनके लिए परमेश्वर से माँगते रहो, और वह तुम को उन्हें देगा। परमेश्वर की ओर से उन वस्तुओं की खोज में रहो, और तुम उनको प्राप्त करोगे। परमेश्वर से तुम्हारे लिए कामों को सम्भव बनाने के लिए कहो, और वह तुम्हारी ओर से कार्य करेगा। BSB BSB: So I tell you: Ask, and it will be given to you; seek, and you will find; knock, and the door will be opened to you.
10 HGST तुम को यह इसलिए करना चाहिए क्योंकि जो कोई भी परमेश्वर से उन वस्तुओं को माँगता रहता है जिनकी उसे आवश्यकता है तो वह उनको प्राप्त करेगा। जो कोई भी परमेश्वर की ओर से उन वस्तुओं की खोज में रहता है वह उनको प्राप्त करेगा। यदि कोई परमेश्वर से उसके लिए कामों को सम्भव करने के लिए कहता है, तो परमेश्वर उसकी ओर से कार्य करेगा। BSB BSB: For everyone who asks receives; he who seeks finds; and to him who knocks, the door will be opened.
11 HGST मान लो कि तुम पिताओं में से किसी का एक पुत्र है जिसने तुम से खाने के लिए मछली माँगी। तो निश्चय ही तुम उसके बजाए उसे कोई विषैला साँप नहीं दोगे! BSB BSB: What father among you, if his son asks for a fish, will give him a snake instead?
12 HGST मान लो कि वह तुम से एक अण्डा माँगे। तो निश्चय ही तुम उसके बजाए उसे कोई बिच्छू नहीं दोगे! BSB BSB: Or if he asks for an egg, will give him a scorpion?
13 HGST यद्यपि तुम लोग पापी हो, तौभी तुम जानते हो कि अपने बच्चों को अच्छे उपहार कैसे दें। इसलिए यह तो और भी निश्चित है कि तुम्हारा पिता जो स्वर्ग में विराजमान है वह उनको पवित्र आत्मा देगा जो उससे माँगते हैं। BSB BSB: So if you who are evil know how to give good gifts to your children, how much more will your Father in heaven give the Holy Spirit to those who ask Him!”
14 HGST एक दिन यीशु एक ऐसी दुष्टात्मा को विवश करके निकाल रहा था जिसने उस मनुष्य को बोलने से रोक रखा था। यीशु के उस दुष्टात्मा को निकाल बाहर करने के पश्चात, वह मनुष्य बोलने लग गया। इस बात ने वहाँ पर उपस्थित लोगों की भीड़ को चकित कर दिया। BSB BSB: One day Jesus was driving out a demon that was mute. And when the demon was gone, the man who had been mute spoke. The crowds were amazed,
15 HGST परन्तु उनमें से कुछ ने कहा,“वह दुष्टात्माओं का शासक बालजबूल ही तो है, जो दुष्टात्माओं को निकाल बाहर करने में इस मनुष्य को सक्षम करता है!” BSB BSB: but some of them said, “It is by Beelzebul, the prince of the demons, that He drives out demons.”
16 HGST वहाँ उपस्थित अन्य लोगों ने उसके अधिकार पर प्रश्न किया। उन्होंने उससे यह साबित करने के लिए एक चमत्कार दिखाने की माँग की कि परमेश्वर ने उसे भेजा था। BSB BSB: And others tested Him by demanding a sign from heaven.
17 HGST परन्तु वह जानता था कि वे क्या सोच रहे थे। इसलिए उसने उनसे कहा,“यदि एक ही देश के लोग एक दूसरे के विरोध में लड़ने लगें, तो वे अपने देश का नाश कर देंगे। यदि एक ही घराने के लोग एक दूसरे के विरोधी हो जाएँ, तो वे अपने परिवार का नाश कर देंगे। BSB BSB: Knowing their thoughts, Jesus said to them, “Every kingdom divided against itself will be laid waste, and a house divided against a house will fall.
18 HGST उसी प्रकार से, यदि शैतान और उसकी दुष्टात्माएँ एक दूसरे के विरोध में लड़ने लग जाएँ, तो निश्चित रूप से उन पर उसका शासन बना नहीं रहेगा! मैं ऐसा इसलिए कहता हूँ क्योंकि तुम कह रहे हो कि मैं दुष्टात्माओं के शासक की सामर्थ से दुष्टात्माओं को निकाल बाहर करता हूँ! BSB BSB: If Satan is divided against himself, how can his kingdom stand? After all, you say that I drive out demons by Beelzebul.
19 HGST यदि यह सत्य है कि बालजबूल दुष्टात्माओं को निकाल बाहर करने के लिए मुझे सक्षम कर रहा है, तो यह भी सत्य होगा कि वह तुम्हारे चेलों को भी दुष्टात्माओं को निकाल बाहर करने के लिए सक्षम कर रहा है।{ परन्तु तुम जानते हो कि यह सत्य नहीं है।} इसलिए तुम्हारे चेले ही साबित करते हैं कि तुम गलत हो। BSB BSB: And if I drive out demons by Beelzebul, by whom do your sons drive them out? So then, they will be your judges.
21 HGST { यीशु ने जारी रखा,}“जब कोई ऐसा बलवंत पुरुष जिसके पास बहुत से हथियार हैं अपने घर की सुरक्षा करता है, तो कोई भी भीतर रखी वस्तुओं को चुरा नहीं सकता है। BSB BSB: When a strong man, fully armed, guards his house, his possessions are secure.
22 HGST परन्तु जब कोई और उससे भी बढ़कर बलवंत उस पुरुष पर आक्रमण करता है और उसे वश में कर लेता है, तो वह उसके हथियारों को भी छीन लेता है जिन पर वह पुरुष निर्भर करता था। उसके पश्चात वह उस पुरुष के घर में से जो कुछ भी वह चाहे उसे चुरा सकता है। BSB BSB: But when someone stronger attacks and overpowers him, he takes away the armor in which the man trusted, and then he divides up his plunder.
23 HGST कोई भी व्यक्ति जो मेरा सहयोग नहीं कर रहा है वह मेरा विरोध कर रहा है। कोई भी जो लोगों को मेरे पास लेकर नहीं आ रहा है वह उनको मुझ से दूर भेज रहा है।” BSB BSB: He who is not with Me is against Me, and he who does not gather with Me scatters.
24 HGST { तब यीशु ने कहा,}“एक दुष्टात्मा किसी व्यक्ति में से निकल कर किसी अन्य के भीतर वास करने की खोज में उजाड़ क्षेत्रों में भटकती है। यदि उसे वहाँ कोई नहीं मिलता, तो वह कहेगी,‘मैं उस व्यक्ति के पास वापस जा रही हूँ जिसमें मैं रहा करती थी!’ BSB BSB: When an unclean spirit comes out of a man, it passes through arid places seeking rest and does not find it. Then it says, ‘I will return to the house I left.’
25 HGST इसलिए वह वापस जाती है और पाती है कि वह व्यक्ति एक ऐसे घर के समान है जिसे किसी ने साफ- सुथरा करके सजा- सँवार दिया है,{ परन्तु जिसमें कोई नहीं रहता है}। BSB BSB: On its return, it finds the house swept clean and put in order.
26 HGST तब वह दुष्टात्मा जाती है और ऐसी सात अन्य आत्माओं को ले आती है जो उससे भी अधिक ज्यादा दुष्ट हैं। वे सभी उस व्यक्ति में प्रवेश करती हैं और उसमें रहने लगती हैं। पहले उस व्यक्ति की दशा बुरी थी, और अब यह और भी बुरी हो जाती है।” BSB BSB: Then it goes and brings seven other spirits more wicked than itself, and they go in and dwell there. And the final plight of that man is worse than the first.”
27 HGST जब यीशु ने यह कहा, तो भीड़ में से एक स्त्री ने{ जो सुन रही थी} उसे पुकार कर ऊँचे स्वर से कहा,“परमेश्वर उस स्त्री से प्रसन्न है जिसने तुझे जन्म दिया है और जिसने तेरा पालन- पोषण किया है!” BSB BSB: As Jesus was saying these things, a woman in the crowd raised her voice and said, “Blessed is the womb that bore You, and blessed are the breasts that nursed You!”
28 HGST तब उसने प्रत्युत्तर में कहा,“परमेश्वर उन लोगों से तो और भी अधिक प्रसन्न है जो उसके सन्देश को सुनते हैं और उसका पालन करते हैं!” BSB BSB: But He replied, “Blessed rather are those who hear the word of God and obey it.”
29 HGST यीशु के चारों ओर की भीड़ में सम्मिलित होने के लिए अधिक से अधिक लोग आ रहे थे। उसने कहा,“इस समय में रहने वाले लोग दुष्ट लोग हैं। वे चाहते हैं कि मैं एक चमत्कार करूँ{ यह साबित करने के लिए कि मैं परमेश्वर की ओर से आया हूँ}। परन्तु केवल एक ही प्रमाण जो वे देखेंगे वह उस चमत्कार के जैसा है जो योना के साथ घटित हुआ था। BSB BSB: As the crowds were increasing, Jesus said, “This is a wicked generation. It demands a sign, but none will be given it except the sign of Jonah.
30 HGST बहुत समय पहले परमेश्वर ने योना के लिए एक चमत्कार किया था नीनवे नगर में रहने वाले लोगों को यह दिखाने के लिए कि उसे उसने ही भेजा था। उसी प्रकार से, परमेश्वर मुझ, मनुष्य के पुत्र, के लिए वैसा ही चमत्कार करेगा, इस समय में रहने वाले लोगों को दिखाने के लिए कि उसने ही मुझे भेजा है। BSB BSB: For as Jonah was a sign to the Ninevites, so the Son of Man will be a sign to this generation.
31 HGST जो बुद्धिमानी की बातें सुलैमान ने कही थीं उनको सुनने के लिए शीबा की रानी ने बहुत समय पहले बहुत लम्बी दूरी की यात्रा की थी। इस समय तुम्हारे साथ कोई सुलैमान से भी बढ़कर यहाँ पर उपस्थित है।{ परन्तु तुम ने वास्तव में उस बात को नहीं सुना है जो मैं कह रहा हूँ।} इसलिए, जिस समय पर परमेश्वर सभी लोगों का न्याय करेगा, वह खड़ी होकर इस समय में रहने वाले लोगों पर दोष लगाएगी। BSB BSB: The Queen of the South will rise at the judgment with the men of this generation and condemn them; for she came from the ends of the earth to hear the wisdom of Solomon, and now One greater than Solomon is here.
32 HGST प्राचीन नीनवे नगर में रहने वाले लोग अपने पापी तरीकों से फिर गए थे जब योना ने उन पर प्रचार किया था। और इस समय पर मैंने, जो योना से भी बढ़कर हूँ, आकर तुम पर प्रचार किया।{ परन्तु तुम अपने पापी तरीकों से नहीं फिरे।} इसलिए, जिस समय परमेश्वर सभी लोगों का न्याय करेगा, तब नीनवे में रहने वाले लोग खड़े होकर इस समय में रहने वाले लोगों पर दोष लगाएँगे। BSB BSB: The men of Nineveh will stand at the judgment with this generation and condemn it; for they repented at the preaching of Jonah, and now One greater than Jonah is here.
33 HGST जो लोग एक दीया जलाते हैं उसे छिपाते या उसे एक टोकरी के नीचे नहीं रखते हैं। बजाए इसके, वे उसे एक दीवट पर रखते हैं ताकि जो कोई कमरे में प्रवेश करे वह उजियाले को देख सके। BSB BSB: No one lights a lamp and puts it in a cellar or under a basket. Instead, he sets it on a stand, so those who enter can see the light.
34 HGST तेरी आँख तेरी देह में उजियाला आने देती है। यदि तेरी आँख ठीक से काम कर रही है, तो तेरी पूरी देह उजियाले से भर जाएगी। परन्तु यदि तेरी आँख ठीक से काम नहीं कर रही है तो तेरी देह को कोई उजियाला नहीं मिलेगा। BSB BSB: Your eye is the lamp of your body. When your eyes are good, your whole body also is full of light. But when they are bad, your body is full of darkness.
35 HGST इसलिए, सावधान रह यह न सोच कि तेरी आँख सही काम कर रही है और उजियाले को भीतर आने दे रही है यदि वह वास्तव में सही काम नहीं कर रही है और किसी उजियाले को भीतर आने नहीं दे रही है। BSB BSB: Be careful, then, that the light within you is not darkness.
36 HGST इसलिए यदि उजियाला तेरी देह के प्रत्येक अंग में प्रवेश कर रहा है, इस कारण से उसका कोई भी अंग अन्धकार में नहीं है, तो तेरी सारी देह उजियाले से भर जाएगी। तेरे भीतर सब जगह उज्ज्वल प्रकाश चमकेगा, जैसे कि एक दीए का उज्ज्वल प्रकाश तेरे ऊपर सब जगह चमकता है।” BSB BSB: So if your whole body is full of light, with no part of it in darkness, you will be radiant, as though a lamp were shining on you.”
37 HGST जब यीशु ने उन बातों को कहना समाप्त कर लिया तो उसके पश्चात एक फरीसी ने उसे अपने साथ भोजन करने के लिए आमंत्रित किया। इसलिए यीशु उस फरीसी के घर में गया और भोजन करने के लिए मेज़ पर बैठ गया। BSB BSB: As Jesus was speaking, a Pharisee invited Him to dine with him; so He went in and reclined at the table.
38 HGST उस फरीसी ने आश्चर्य किया जब उसने देखा कि यीशु ने भोजन खाने से पूर्व विधिपूर्वक अपने हाथों को धोया नहीं था। BSB BSB: But the Pharisee was surprised to see that Jesus did not first wash before the meal.
39 HGST यीशु ने उससे कहा,“तुम फरीसी लोग भोजन करने से पहले प्यालों और बरतनों के बाहरी भाग को धोते हो, परन्तु तुम्हारे भीतर से तुम बहुत ही लालची और दुष्ट हो। BSB BSB: Then the Lord said, “Now you Pharisees clean the outside of the cup and dish, but inside you are full of greed and wickedness.
40 HGST तुम मूर्ख लोगों! निश्चित रूप से तुम जानते हो कि परमेश्वर ने न केवल बाहरी भाग को बनाया, परन्तु भीतरी भाग को भी बनाया है! BSB BSB: You fools! Did not the One who made the outside make the inside as well?
41 HGST { बरतनों के विधिपूर्वक साफ- सुथरा होने के विषय में चिन्ता करने के बजाए, दयालु बनो और} जो लोग आवश्यकता में हैं उनको बरतन के अंदर जो कुछ भी है वह दो। तब तुम्हारे भीतरी भाग और बाहरी भाग दोनों ही परमेश्वर को स्वीकार्य होंगे। BSB BSB: But give as alms the things that are within you, and behold, everything will be clean for you.
42 HGST परन्तु तुम फरीसियों के लिए यह कितना भयानक होगा! तुम्हारे पास जो कुछ भी है तुम उसका दसवाँ भाग परमेश्वर को सावधानीपूर्वक देते हो, यहाँ तक कि उन जड़ी- बूटियों समेत भी जिनको तुम अपने बगीचों में उगाते हो। परन्तु फिर तुम दूसरों के प्रति परमेश्वर का प्रेम या निष्पक्षता नहीं दिखाते हो। तुम को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि तुम जो परमेश्वर को देने के अलावा, ऐसा करते हो। BSB BSB: Woe to you Pharisees! For you pay tithes of mint, rue, and every herb, but you disregard justice and the love of God. You should have practiced the latter without neglecting the former.
43 HGST तुम फरीसियों के लिए यह कितना भयानक होगा, क्योंकि तुम आराधनालयों में सबसे महत्वपूर्ण आसनों पर बैठना पसंद करते हो, और तुम चाहते हो कि लोग तुम को{ विशेष सम्मान के साथ} बाजारों में नमस्कार करें। BSB BSB: Woe to you Pharisees! For you love the chief seats in the synagogues and the greetings in the marketplaces.
44 HGST तुम्हारे लिए यह कितना भयानक होगा, क्योंकि तुम बिना चिन्ह वाली उन कब्रों के समान हो जिन पर लोग बिना जाने चढ़ जाते हैं और इसलिए औपचारिक रूप से अशुद्ध हो जाते हैं।” BSB BSB: Woe to you! For you are like unmarked graves, which men walk over without even noticing.”
45 HGST यहूदी व्यवस्था के शिक्षक जो वहाँ उपस्थित थे उनमें से एक ने यीशु से शिकायत की,“हे गुरु, जब तू इस प्रकार की बातों को कहता है, तो तू हमारी भी आलोचना करता है!” BSB BSB: One of the experts in the law told Him, “Teacher, when You say these things, You insult us as well.”
46 HGST परन्तु यीशु ने प्रत्युत्तर दिया,“तुम जो यहूदी व्यवस्था के शिक्षक हो, तुम्हारे लिए भी यह कितना भयानक होगा! मैं ऐसा इसलिए कहता हूँ क्योंकि तुम लोगों को बहुत सारे नियमों का पालन करने के लिए कहते हो, तौभी तुम उनकी सहायता करने के लिए छोटे से छोटे काम को भी नहीं करोगे। BSB BSB: “Woe to you as well, experts in the law!” He replied. “For you weigh men down with heavy burdens, but you yourselves will not lift a finger to lighten their load.
47 HGST तुम्हारे लिए यह कितना भयानक होगा, क्योंकि तुम भविष्यद्वक्ताओं की कब्रों को चिन्हित करने के लिए भवनों का निर्माण करते हो, परन्तु तुम्हारे पूर्वज ही वे लोग थे जिन्होंने उनको मार डाला था! BSB BSB: Woe to you! For you build tombs for the prophets, but it was your fathers who killed them.
48 HGST इसलिए जब तुम उन भवनों का निर्माण करते हो, तो तुम घोषणा कर रहे होते हो कि तुम उसका अनुमोदन करते हो जो तुम्हारे पूर्वजों ने किया था जब उन्होंने उन भविष्यद्वक्ताओं को मार डाला था। BSB BSB: So you are witnesses consenting to the deeds of your fathers: They killed the prophets, and you build their tombs.
49 HGST इसलिए परमेश्वर ने, जो बहुत बुद्धिमान है, यह भी कहा,‘मैं अपने लोगों का मार्गदर्शन करने के लिए भविष्यद्वक्ताओं और प्रेरितों को भेजूँगा। परन्तु वे उन्हें बहुत कष्ट देंगे। वे उनमें से कुछ को मार भी डालेंगे।’ BSB BSB: Because of this, the wisdom of God said, ‘I will send them prophets and apostles; some of them they will kill and others they will persecute.’
50 HGST परिणास्वरूप, इस समय में रहने वाले लोगों को उन सब भविष्यद्वक्ताओं की हत्या के लिए दण्डित किया जाएगा जिनको इस संसार की उत्पत्ति के बाद से लोगों ने मार डाला है। BSB BSB: As a result, this generation will be charged with the blood of all the prophets that has been shed since the foundation of the world,
51 HGST उन्हें उस प्रत्येक हत्या के लिए दण्डित किया जाएगा जो{ आदम के पुत्र} हाबिल{ जिसे उसके भाई कैन ने उसे मार डाला था} से लेकर जकर्याह{ भविष्यद्वक्ता} की हत्या तक है, जिसे{ मंदिर में} राजा के प्रतिनिधियों ने वेदी और पवित्र स्थान के बीच में मार डाला था। BSB BSB: from the blood of Abel to the blood of Zechariah, who was killed between the altar and the sanctuary. Yes, I tell you, all of it will be charged to this generation.
52 HGST यहूदी व्यवस्था के शिक्षकों, तुम्हारे लिए यह कितना भयानक होगा। तुम परमेश्वर के विषय में जानने से लोगों को रोक रहे हो! तुम स्वयं तो परमेश्वर को जानते नहीं हो, और तुम बाकी लोगों के लिए बातों को कठिन बना देते हो जो परमेश्वर को बेहतर रूप से जानना चाहते हैं।” BSB BSB: Woe to you experts in the law! For you have taken away the key to knowledge. You yourselves have not entered, and you have hindered those who were entering.”
53 HGST { जब यीशु ने उन बातों को कहना समाप्त कर लिया तो उसके पश्चात,} वह फरीसी के घर से निकल कर चला गया। तब यहूदी व्यवस्था के शिक्षक और फरीसी उसके प्रति बहुत ही शत्रुतापूर्ण व्यवहार करने लगे। उन्होंने उससे कई बातों के विषय में बड़ी बारीकी से प्रश्न किए। BSB BSB: As Jesus went on from there, the scribes and Pharisees began to oppose Him bitterly and to ply Him with questions about many things,
54 HGST वे उसे लगातार सुनते रहे कि वह कुछ अनुचित कहे ताकि वे उस पर झूठी शिक्षा देने का आरोप लगा सकें। BSB BSB: waiting to catch Him in something He might say.