1 HGST इसी बीच में, हजारों लोग{ यीशु के आसपास} इकट्ठा हो गए। वे लोग इतने सारे थे कि वे एक दूसरे पर चढ़ रहे थे। जो पहली बात उसने अपने चेलों से कही वह यह थी,“सावधान रहो कि तुम फरीसियों के समान न बनो, जो सार्वजनिक रूप से तो धार्मिक कार्य करते हैं परन्तु गुप्त में दुष्ट कामों को करते हैं। BSB BSB: In the meantime, a crowd of many thousands had gathered, so that they were trampling one another. Jesus began to speak first to His disciples: “Beware of the leaven of the Pharisees, which is hypocrisy.
2 HGST लोगों के लिए अपने पापों को गुप्त रखने का प्रयास करना यह तो व्यर्थ है। किसी दिन परमेश्वर सब लोगों को वह सब कुछ बता देगा जिसे लोग छिपाने का प्रयास कर रहे हैं। BSB BSB: There is nothing concealed that will not be disclosed, and nothing hidden that will not be made known.
3 HGST किसी दिन लोग तुम्हारे द्वारा गुप्त रूप से कही गई हर बात को सार्वजनिक रूप से सुनेंगे। किसी दिन कोई जन सब लोगों को चिल्ला कर बताएगा कि वे सुनें कि तुम ने अपने कमरे में क्या फुसफुसाया है। BSB BSB: What you have spoken in the dark will be heard in the daylight, and what you have whispered in the inner rooms will be proclaimed from the housetops.
4 HGST हे मेरे मित्रों, ध्यानपूर्वक सुनो! लोगों से मत डरो। वे तुम को मार सकते हैं, परन्तु उसके पश्चात वे तुम्हारे साथ उससे अधिक कुछ भी नहीं कर सकते हैं। BSB BSB: I tell you, My friends, do not be afraid of those who kill the body and after that can do no more.
5 HGST मैं तुम को बताऊँगा कि तुम को वास्तव में किससे डरना चाहिए। तुम को परमेश्वर से डरना चाहिए। उसके पास न केवल लोगों को मार डालने का अधिकार है, तत्पश्चात उसके पास उनको अधोलोक में डाल देने का अधिकार भी है! हाँ, मैं तुम से कहता हूँ कि परमेश्वर ही है जिससे तुम को वास्तव में डरना चाहिए! BSB BSB: But I will show you whom you should fear: Fear the One who, after you have been killed, has authority to throw you into hell. Yes, I tell you, fear Him!
6 HGST गौरैयों के विषय में विचार करो।{ उनका मूल्य इतना कम होता है कि} तुम दो छोटे सिक्कों में उनमें से पाँच को मोल ले सकते हो। और तौभी परमेश्वर उनमें से किसी को भी कभी भूलता नहीं! BSB BSB: Are not five sparrows sold for two pennies? Yet not one of them is forgotten by God.
7 HGST यहाँ तक कि परमेश्वर जानता है कि तुम्हारे सिर पर कितने बाल हैं। डरो मत, क्योंकि तुम{ परमेश्वर के लिए} बहुत गौरैयों से भी अधिक बढ़कर मूल्यवान हो। BSB BSB: And even the very hairs of your head are all numbered. So do not be afraid; you are worth more than many sparrows.
8 HGST मैं तुम से यह भी कहता हूँ कि यदि लोग दूसरे लोगों से कहते हैं कि वे मेरे चेले हैं, तो मैं, मनुष्य का पुत्र, परमेश्वर के स्वर्गदूतों से कहूँगा कि वे लोग मेरे ही चेले हैं। BSB BSB: I tell you, everyone who confesses Me before men, the Son of Man will also confess him before the angels of God.
9 HGST परन्तु यदि वे अन्य लोगों से कहते हैं कि वे मेरे चेले नहीं हैं, तो मैं परमेश्वर के स्वर्गदूतों से कहूँगा कि वे लोग मेरे चेले नहीं हैं। BSB BSB: But whoever denies Me before men will be denied before the angels of God.
10 HGST मैं तुम से यह भी कहता हूँ कि यदि लोग मुझ, मनुष्य के पुत्र, के विषय में बुरी बातों को बोलते हैं, तो इसके लिए परमेश्वर उनको क्षमा कर देगा। परन्तु यदि लोग पवित्र आत्मा के विषय में बुरी बातों को बोलते हैं, तो इसके लिए परमेश्वर उनको क्षमा नहीं करेगा। BSB BSB: And everyone who speaks a word against the Son of Man will be forgiven, but whoever blasphemes against the Holy Spirit will not be forgiven.
11 HGST इसलिए जब लोग तुम को आराधनालयों में लेकर आते हैं{ कि वहाँ पर धार्मिक अगुवों के सामने तुम से प्रश्न करें} और अन्य लोगों के सामने जो उस देश में शक्ति को रखते हैं, तो इस विषय में चिन्ता मत करना कि तुम किस प्रकार से उनको उत्तर दोगे या इस विषय में कि तुम को क्या बोलना चाहिए, BSB BSB: When you are brought before synagogues, rulers, and authorities, do not worry about how to defend yourselves or what to say.
12 HGST क्योंकि पवित्र आत्मा उस समय पर ही तुम को बता देगा कि तुम को क्या बोलना चाहिए।” BSB BSB: For at that time the Holy Spirit will teach you what you should say.”
13 HGST तब भीड़ में से एक व्यक्ति ने यीशु से कहा,“हे गुरु, हमारे पिता की सम्पत्ति को मेरे साथ बाँट लेने के लिए मेरे भाई से कह दे!” BSB BSB: Someone in the crowd said to Him, “Teacher, tell my brother to divide the inheritance with me.”
14 HGST परन्तु यीशु ने प्रत्युत्तर में उससे कहा,“हे मनुष्य, लोगों में सम्पत्ति के विषय में जो झगड़े हैं उनको निपटाने के लिए किसी ने भी मुझे न्यायाधीश नियुक्त नहीं किया है!” BSB BSB: But Jesus replied, “Man, who appointed Me judge or executor between you?”
15 HGST फिर उसने सम्पूर्ण भीड़ से कहा,“किसी भी रीति से लालची न होने के विषय में सावधान रहो! किसी व्यक्ति के जीवन के विषय में जो मायने रखता है वह यह नहीं है कि उसके पास कितनी वस्तुएँ हैं।” BSB BSB: And He said to them, “Watch out! Guard yourselves against every form of greed, for one’s life does not consist in the abundance of his possessions.”
16 HGST उसके पश्चात यीशु ने भीड़ को यह कहानी बताई:“किसी एक धनवान व्यक्ति के खेतों में बहुतायत से फसल उत्पन्न हुई। BSB BSB: Then He told them a parable: “The ground of a certain rich man produced an abundance.
17 HGST वह अपने में ही विचार करने लगा,‘मैं नहीं जानता कि क्या करना चाहिए, क्योंकि अपनी सारी फसल को भण्डार करके रखने के लिए मेरे पास{ इतना बड़ा} कोई स्थान नहीं है!’ BSB BSB: So he thought to himself, ‘What shall I do, since I have nowhere to store my crops?’
18 HGST फिर वह अपने में ही विचार करने लगा,‘मैं जानता हूँ कि मैं क्या करूँगा! मैं अपने गेहूँ के डिब्बों को तोड़ डालूँगा और उनसे बड़े आकार के बनाऊँगा! तब मैं अपने सारे गेहूँ और अन्य वस्तुओं को उन नए बड़े- बड़े डिब्बों में भण्डार करके रखने पाऊँगा। BSB BSB: Then he said, ‘This is what I will do: I will tear down my barns and will build bigger ones, and there I will store up all my grain and my goods.
19 HGST तब मैं स्वयं से कहूँगा,“अब मैंने बहुत वर्षों के लिए पर्याप्त वस्तुओं को भण्डार करके रख लिया है। इसलिए मैं जीवन को सरलता से व्यतीत करूँगा। मैं खाऊँगा और पीऊँगा और प्रसन्न रहूँगा!”’ BSB BSB: Then I will say to myself, “You have plenty of good things laid up for many years. Take it easy. Eat, drink, and be merry!”’
20 HGST परन्तु परमेश्वर ने उससे कहा,‘हे मूर्ख मनुष्य! आज की रात तू मर जाएगा! तब जो सब वस्तुएँ तूने अपने लिए बचा कर रखी हुई हैं वह तेरी नहीं, परन्तु किसी अन्य की हो जाएँगी!”’ BSB BSB: But God said to him, ‘You fool! This very night your life will be required of you. Then who will own what you have accumulated?’
21 HGST तब यीशु ने इस उदाहरण को यह कहने के द्वारा समाप्त किया,“यही उन लोगों के साथ भी होगा जो केवल अपने लिए वस्तुओं को भण्डार करके रखते हैं और उन वस्तुओं को महत्व नहीं देते जिनको परमेश्वर मूल्यवान मानता है।” BSB BSB: This is how it will be for anyone who stores up treasure for himself but is not rich toward God.”
22 HGST फिर यीशु ने अपने चेलों से कहा,“यहाँ कुछ ऐसा है जो इस कहानी से तुम को सीखना चाहिए। चाहे तुम्हारे पास जीवित रहने हेतु खाने के लिए पर्याप्त भोजन हो या गर्म रहने के लिए पहनने को पर्याप्त कपड़े हों तौभी उनके विषय में चिन्ता मत करना। BSB BSB: Then Jesus said to His disciples, “Therefore I tell you, do not worry about your life, what you will eat, or about your body, what you will wear.
23 HGST अन्ततः, जो भोजन तुम खाते हो उससे बढ़कर महत्वपूर्ण तुम्हारा जीवन है, और जो कपड़े तुम पहनते हो उससे बढ़कर महत्वपूर्ण तुम्हारी देह है। BSB BSB: For life is more than food, and the body more than clothes.
24 HGST पक्षियों के विषय में विचार करो। वे बीज नहीं बोते हैं, और वे फसल नहीं काटते हैं। उनके पास कमरे या भवन नहीं होते हैं जिनमें वे फसल को भण्डार करके रखें, परन्तु परमेश्वर उनके लिए भोजन उपलब्ध करवाता है। और निश्चित रूप से तुम पक्षियों से अधिक बढ़कर मूल्यवान हो। BSB BSB: Consider the ravens: They do not sow or reap, they have no storehouse or barn; yet God feeds them. How much more valuable you are than the birds!
25 HGST तुम में से कोई भी अपने जीवन में उसके विषय में चिन्ता करने के द्वारा एक घड़ी भी जोड़ नहीं सकता है। BSB BSB: Who of you by worrying can add a single hour to his life?
26 HGST इसलिए क्योंकि तुम यह एक छोटा सा काम भी नहीं कर सकते, तो निश्चित रूप से तुम को किसी अन्य बात के विषय में भी चिन्ता नहीं करनी चाहिए। BSB BSB: So if you cannot do such a small thing, why do you worry about the rest?
27 HGST जिस रीति से फूल उन्नति करते हैं उस पर विचार करो। वे धन कमाने के लिए काम नहीं करते हैं, और न ही वे अपने स्वयं के कपड़ों को बनाते हैं। परन्तु मैं तुम को बताता हूँ कि राजा सुलैमान,{ जो बहुत समय पहले जीवित था और} जिसने महिमामय वस्त्रों को धारण किया था, उसने भी कभी किसी फूल के समान सुन्दर रूप से वस्त्र धारण नहीं किए थे। BSB BSB: Consider how the lilies grow: They do not labor or spin. Yet I tell you, not even Solomon in all his glory was adorned like one of these.
28 HGST परमेश्वर पौधों को भी सुन्दर बनाता है, भले ही वे केवल थोड़े समय के लिए उन्नति करते हैं। फिर लोग उनको काट डालते हैं और उनको आग में झोंक देते हैं।{ परन्तु तुम परमेश्वर के लिए अत्यन्त मूल्यवान हो।} वह तुम्हारी चिन्ता उससे भी बढ़कर करता है जितनी चिन्ता वह पौधों की करता है। जितना तुम करते हो तुम को उससे बढ़कर परमेश्वर पर भरोसा करना चाहिए। BSB BSB: If that is how God clothes the grass of the field, which is here today and tomorrow is thrown into the furnace, how much more will He clothe you, O you of little faith!
29 HGST जहाँ तक तुम्हारी बात है, इस विषय में अचम्भित मत हो कि तुम क्या खाओगे और पियोगे, और{ उन बातों के विषय में} चिन्ता करते ही मत रहना। BSB BSB: And do not be concerned about what you will eat or drink. Do not worry about it.
30 HGST जबकि वे सब लोग जो परमेश्वर को नहीं जानते हैं ऐसी ही बातों के विषय में चिन्ता करते हैं{ तो तुम आश्वस्त हो सकते हो कि} स्वर्ग में विराजमान तुम्हारा पिता जानता है कि तुम को उनकी आवश्यकता है। BSB BSB: For the Gentiles of the world strive after all these things, and your Father knows that you need them.
31 HGST बजाए इसके, इस पर ध्यान लगाओ कि तुम परमेश्वर के राज्य के लिए क्या कर सकते हो। जब तुम ऐसा करते हो, तो तुम्हारे लिए आवश्यक सब वस्तुओं को उपलब्ध करवाने के लिए तुम परमेश्वर पर भरोसा कर सकते हो। BSB BSB: But seek His kingdom, and these things will be added unto you.
32 HGST इसलिए हे मेरे मित्र, तुम को डरना नहीं चाहिए। स्वर्ग में विराजमान तुम्हारा पिता चाहता है कि तुम उसके राज्य का हिस्सा बनो{ और उसके सब लाभों को प्राप्त करो}। BSB BSB: Do not be afraid, little flock, for your Father is pleased to give you the kingdom.
33 HGST इसलिए जो वस्तुएँ तुम्हारे पास हैं उनको बेच दो और वह धन उन लोगों को दे दो जिनको जीवित रहने के लिए भोजन या कपड़ों या एक स्थान की आवश्यकता है। अपने लिए ऐसे बटुए ले लो जो फटते न हों। मेरा अर्थ है कि स्वर्ग में धन को जमा करो जहाँ वह सर्वदा सुरक्षित रहेगा। वहाँ कोई चोर किसी भी वस्तु को चुरा नहीं सकता है और कोई भी कीड़ा तुम्हारे कपड़ों को नष्ट नहीं करेगा। BSB BSB: Sell your possessions and give to the poor. Provide yourselves with purses that will not wear out, an inexhaustible treasure in heaven, where no thief approaches and no moth destroys.
34 HGST अन्ततः, जिस किसी भी वस्तु को तुम जमा करते हो, यह वही है जिसके विषय में तुम विचार करते रहोगे और अपने समय को खर्च करोगे। BSB BSB: For where your treasure is, there your heart will be also.
35 HGST { सर्वदा} तैयार रहो{ परमेश्वर का काम करने के लिए,} उन लोगों के समान जिन्होंने अपने काम करने वाले कपड़ों को पहन लिया है और पूरी रात दीए को जलाए रखते हैं। BSB BSB: Be dressed for service and keep your lamps burning.
36 HGST तैयार रहो{ मेरे लौट आने के लिए,} उन दासों के समान जो विवाह के भोज में सम्मिलित होने के पश्चात अपने स्वामी के लौट आने की प्रतीक्षा कर रहे हों। वे प्रतीक्षा कर रहे हैं कि जैसे ही वह पहुँचे और द्वार खटखटाए तो वे उसके लिए शीघ्रता से द्वार को खोल दें। BSB BSB: Then you will be like servants waiting for their master to return from the wedding banquet, so that when he comes and knocks, they can open the door for him at once.
37 HGST यह उन दासों के लिए बहुत ही भला होगा यदि वे उस समय पर जाग रहे हों जब उनका स्वामी लौटता है। मैं तुम को यह बताता हूँ: वह दास के समान वस्त्र पहन कर, और उनको बैठने के लिए कहकर उनको भोजन परोसने के द्वारा उनको पुरस्कृत करेगा। BSB BSB: Blessed are those servants whom the master finds on watch when he returns. Truly I tell you, he will dress himself to serve and will have them recline at the table, and he himself will come and wait on them.
38 HGST भले ही यदि वह शाम के समय में या आधी रात में विलम्ब से घर आता है, तो यदि वह पाता है कि उसके दास जागे हुए हैं और उसके लिए तैयार हैं, तो वह उनसे अत्यन्त प्रसन्न हो जाएगा। BSB BSB: Even if he comes in the second or third watch of the night and finds them alert, those servants will be blessed.
39 HGST और मैं चाहता हूँ कि तुम इस पर ध्यान दो: यदि किसी घर का स्वामी जानता होता कि एक चोर आ रहा है, और किस समय पर आ रहा है, तो वह जागता रहता और उस चोर को अपने घर में सेंध लगाने नहीं देता। BSB BSB: But understand this: If the homeowner had known at what hour the thief was coming, he would not have let his house be broken into.
40 HGST इसलिए तैयार रहो, क्योंकि, मैं, मनुष्य का पुत्र, ऐसे समय पर वापस आऊँगा जब तुम मेरी अपेक्षा न करते हो। BSB BSB: You also must be ready, because the Son of Man will come at an hour you do not expect.”
41 HGST पतरस ने पूछा,“हे प्रभु, क्या तू यह उदाहरण हमें, तेरे चेलों के लिए ही दे रहा है? या फिर इस भीड़ के लिए भी है?” BSB BSB: “Lord,” said Peter, “are You addressing this parable to us, or to everyone else as well?”
42 HGST यीशु ने उत्तर दिया,“मैं यह उस हर एक जन के लिए कह रहा हूँ जो उस विश्वासयोग्य और बुद्धिमान दास के समान है जो अपने स्वामी के घर में एक भण्डारी है। उसका स्वामी उसे अपने अन्य दासों पर सरदार इसलिए ठहराता है, ताकि वह यह सुनिश्चित करे कि वे सब अपना भोजन सही समय पर प्राप्त करें। BSB BSB: And the Lord answered, “Who then is the faithful and wise manager, whom the master puts in charge of his servants to give them their portion at the proper time?
43 HGST यदि उसका स्वामी घर आकर देखे कि वह अपने काम को कर रहा है, तो वह उस दास को पुरस्कृत करेगा। BSB BSB: Blessed is that servant whose master finds him doing so when he returns.
44 HGST मैं तुम को यह बताता हूँ: वह स्वामी उस दास को अपनी सारी सम्पत्ति पर सरदार ठहराएगा। BSB BSB: Truly I tell you, he will put him in charge of all his possessions.
45 HGST परन्तु वह दास जिसे सरदार ठहराया गया स्वयं से कहे कि,‘मेरा स्वामी लम्बे समय के लिए दूर जा रहा है।’ तब वह अन्य दासों को पीटने लगे। सम्भवतः वह खाने और बहुत पीने लगे, और पियक्कड़ हो जाए। BSB BSB: But suppose that servant says in his heart, ‘My master will be a long time in coming,’ and he begins to beat the menservants and maidservants, and to eat and drink and get drunk.
46 HGST यदि वह ऐसा करता है, तो उसका स्वामी ऐसे समय पर वापस आएगा जिसके लिए वह दास अपेक्षा न करता हो। तब उसका स्वामी उसे गम्भीर रूप से दण्डित करेगा और उसे उन लोगों के साथ स्थान देगा जो उसकी सेवा विश्वासयोग्यता के साथ नहीं करते हैं। BSB BSB: The master of that servant will come on a day he does not expect and at an hour he does not anticipate. Then he will cut him to pieces and assign him a place with the unbelievers.
48 HGST परन्तु हर एक वह दास जो नहीं जानता कि उसका स्वामी उससे क्या करवाना चाहता था, और फिर कुछ अनुचित करे, तो वह केवल सौम्य सा दण्ड पाएगा। वह स्वामी उन सारे ही दासों से बहुत अधिक की अपेक्षा करेगा जिनको उसने अधिक सौंपा हुआ है। और वह स्वामी उन दासों से तो और भी अधिक की अपेक्षा करेगा जिन पर उसने बहुत से उत्तरदायित्वों के साथ भरोसा किया हुआ है। BSB BSB: But the one who unknowingly does things worthy of punishment will be beaten with few blows. From everyone who has been given much, much will be required; and from him who has been entrusted with much, even more will be demanded.
50 HGST शीघ्र ही मुझे भयंकर सताव से होकर जाना है। जब तक कि मैं अपने सताव को समाप्त नहीं कर लेता, तब तक मैं व्यथित रहूँगा। BSB BSB: But I have a baptism to undergo, and how distressed I am until it is accomplished!
52 HGST तैयार रहो, क्योंकि यही है जो होनेवाला है। पाँच लोगों के एक परिवार में, कुछ मुझ पर विश्वास करेंगे और कुछ नहीं करेंगे। परिवार के तीन सदस्य अन्य दो के विरोध में एक साथ मिल जाएँगे। BSB BSB: From now on, five in one household will be divided, three against two and two against three.
53 HGST परिवार के सदस्यों में झगड़े होंगे। एक पिता अपने पुत्र का विरोध करेगा, या एक पुत्र अपने पिता का विरोध करेगा। एक माता अपनी पुत्री का विरोध करेगी, या एक पुत्री अपनी माता का विरोध करेगी। एक सास अपनी बहू का विरोध करेगी, या एक बहू अपनी सास का विरोध करेगी।” BSB BSB: They will be divided, father against son and son against father, mother against daughter and daughter against mother, mother-in-law against daughter-in-law and daughter-in-law against mother-in-law.”
54 HGST उसने भीड़ से भी कहा,“जब तुम पश्चिम में एक घने बादल को आकार लेते हुए देखते हो, तो झट से तुम कहते हो,‘वर्षा होने वाली है!’ और ऐसा होता भी है। BSB BSB: Then Jesus said to the crowds, “As soon as you see a cloud rising in the west, you say, ‘A shower is coming,’ and that is what happens.
55 HGST जब दक्षिण से हवा बहती है, तो तुम कहते हो,‘यह दिन बहुत ही गर्म होने वाला है!’ और तुम सही होते हो। BSB BSB: And when the south wind blows, you say, ‘It will be hot,’ and it is.
56 HGST हे पाखण्डियों! बादलों और हवा पर ध्यान करने के द्वारा, तुम यह समझने में सक्षम हो कि मौसम के विषय में क्या हो रहा है। तुम को यह समझने में भी सक्षम होना चाहिए कि इस वर्तमान समय में परमेश्वर क्या कर रहा है! BSB BSB: You hypocrites! You know how to interpret the appearance of the earth and sky. Why don’t you know how to interpret the present time?
57 HGST तुम में से प्रत्येक को अपने स्वयं के लिए निर्णय लेना चाहिए कि क्या सही है! BSB BSB: And why don’t you judge for yourselves what is right?
58 HGST यहाँ एक काम है जो तुम को करना चाहिए। जिस समय पर तुम अभी न्यायालय जाने के मार्ग में ही हो, तो तुम को उस व्यक्ति के साथ मामलों को निपटाने का प्रयास करना चाहिए जिसने तुम पर आरोप लगाया है। यदि वह तुम को न्यायाधीश के पास जाने के लिए विवश करता है, तो न्यायाधीश यह निर्णय ले सकता है कि तुम दोषी हो और तुमको न्यायालय के अधिकारी को सौंप सकता है। तब वह अधिकारी तुम को बन्दीगृह में डाल देगा। BSB BSB: Make every effort to reconcile with your adversary while you are on your way to the magistrate. Otherwise, he may drag you off to the judge, and the judge may hand you over to the officer, and the officer may throw you into prison.
59 HGST मैं तुम से कहता हूँ कि यदि तुम बन्दीगृह में जाते हो, तो तुम तब तक वहाँ से कभी नहीं निकल पाओगे जब तक कि तुम न्यायाधीश के कहने पर जो कुछ तुम पर बकाया है, उसका एक- एक अंश चुकाने में सक्षम न हो जाओ।” BSB BSB: I tell you, you will not get out until you have paid the very last penny.”