1 HGST फिर वह सम्पूर्ण समूह उठ खड़ा हुआ और यीशु को{ रोमी राज्यपाल} पिलातुस के पास लेकर गया। BSB BSB: Then the whole council rose and led Jesus away to Pilate.
2 HGST उन्होंने{ पिलातुस के सामने} उस पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा,“हम ने देखा है कि यह मनुष्य हमारे लोगों को पथभ्रष्ट{ करने के द्वारा परेशानी उत्पन्न} कर रहा है। वह उनसे उन करों का भुगतान नहीं करने के लिए कह रहा था जिनको रोमी सम्राट, कैसर ने लागू किया है। साथ ही, वह कह रहा था कि वह मसीह, एक राजा है!” BSB BSB: And they began to accuse Him, saying, “We found this man subverting our nation, forbidding payment of taxes to Caesar, and proclaiming Himself to be Christ, a King.”
3 HGST तब पिलातुस ने उससे पूछा,“क्या तू यहूदियों का राजा है?” यीशु ने प्रत्युत्तर दिया,“हाँ, यह ऐसा ही है जैसा तूने मुझ से पूछा है।” BSB BSB: So Pilate asked Him, “Are You the King of the Jews?” “You have said so,” Jesus replied.
4 HGST फिर पिलातुस ने प्रधान याजकों से और भीड़ से कहा,“यह मनुष्य किसी भी अपराध का दोषी नहीं है।” BSB BSB: Then Pilate said to the chief priests and the crowds, “I find no basis for a charge against this man.”
5 HGST परन्तु यहूदी शासकीय परिषद की ओर से आया हुआ समूह यीशु पर आरोप लगाता रहा। उन्होंने कहा,“वह लोगों में दंगा करवाने का प्रयास कर रहा है! वह सम्पूर्ण यहूदिया{ के क्षेत्र} में अपने विचारों की शिक्षा देता रहा है। उसने गलील{ के क्षेत्र} में भी ऐसा करना आरम्भ किया, और अब वह यहाँ पर भी ऐसा ही कर रहा है!” BSB BSB: But they kept insisting, “He stirs up the people all over Judea with His teaching. He began in Galilee and has come all the way here.”
6 HGST जब पिलातुस ने यह सुना जो उन्होंने कहा था, तो उसने पूछा,“क्या यह मनुष्य गलील{ के क्षेत्र} का रहने वाला है?” BSB BSB: When Pilate heard this, he asked if the man was a Galilean.
7 HGST जब पिलातुस को मालूम हुआ कि यीशु गलील का रहने वाला है, जहाँ हेरोदेस अन्तिपास शासन करता था, तो उसने यीशु को उसके पास भेज दिया। उस समय पर हेरोदेस यरूशलेम में ही था। BSB BSB: And learning that Jesus was under Herod’s jurisdiction, he sent Him to Herod, who himself was in Jerusalem at that time.
8 HGST जब हेरोदेस ने यीशु को देखा तो वह अति आनन्दित हुआ, क्योंकि वह बहुत समय से यीशु को देखना चाहता था। ऐसा इसलिए था क्योंकि हेरोदेस ने यीशु के विषय में बहुत सारी बातों को सुना था, और वह उसे कोई चमत्कार करते हुए देखना चाहता था। BSB BSB: When Herod saw Jesus, he was greatly pleased. He had wanted to see Him for a long time, because he had heard about Him and was hoping to see Him perform a miracle.
9 HGST इसलिए उसने यीशु से कई प्रश्न पूछे, परन्तु यीशु ने उनमें से किसी को भी प्रत्युत्तर नहीं दिया। BSB BSB: Herod questioned Jesus at great length, but He gave no answer.
10 HGST और प्रधान याजक और यहूदी व्यवस्था के कुछ विशेषज्ञ यीशु के पास ही खड़े रहे और उस पर{ बहुत से अपराधों को करने का} दृढ़तापूर्वक आरोप लगाते रहे। BSB BSB: Meanwhile, the chief priests and scribes stood there, vehemently accusing Him.
11 HGST फिर हेरोदेस और उसके सैनिकों ने यीशु का तिरस्कार किया और उसका ठठ्ठा किया। उन्होंने उसे{ यह ढोंग करने के लिए कि वह एक राजा था} मूल्यवान वस्त्र पहनाए। तब हेरोदेस ने उसे वापस पिलातुस के पास भेज दिया। BSB BSB: And even Herod and his soldiers ridiculed and mocked Him. Dressing Him in a fine robe, they sent Him back to Pilate.
12 HGST उस समय तक वे दोनों ही जन एक दूसरे के भयंकर शत्रु थे, परन्तु उसी दिन से हेरोदेस और पिलातुस मित्र बन गए। BSB BSB: That day Herod and Pilate became friends; before this time they had been enemies.
13 HGST फिर पिलातुस ने प्रधान याजकों और अन्य यहूदी अगुवों को और उस भीड़ को जो अभी भी वहीं पर थी एक साथ इकट्ठा किया। BSB BSB: Then Pilate called together the chief priests, the rulers, and the people,
14 HGST उसने उनसे कहा,“तुम इस मनुष्य को मेरे पास लेकर आए, यह कहते हुए कि वह लोगों की विद्रोह करने में अगुवाई कर रहा था। परन्तु मैं चाहता हूँ कि तुम जान लो कि जब तुम सुन रहे थे तब उसकी जाँच करने के पश्चात, मैं यह निष्कर्ष निकालता हूँ कि जिन कामों के लिए तुम ने कहा था कि उसने किए हैं, उनमें से किसी को भी करने के लिए वह दोषी नहीं है। BSB BSB: and said to them, “You brought me this man as one who was inciting the people to rebellion. I have examined Him here in your presence and found Him not guilty of your charges against Him.
15 HGST साथ ही, हेरोदेस ने इसे{ बिना दण्डित किए} हमारे पास वापस भेज दिया है। इसका अर्थ है कि उसने भी{ यही निष्कर्ष निकाला है कि वह दोषी नहीं है}। अतः यह स्पष्ट है कि इस मनुष्य ने कुछ भी ऐसा नहीं किया है जिससे कि यह मार डाले जाने के योग्य हो। BSB BSB: Neither has Herod, for he sent Him back to us. As you can see, He has done nothing deserving of death.
16 HGST इसलिए मैं{ अपने सैनिकों से कह कर} इसे कोड़े लगवाऊँगा और फिर इस मुक्त कर दूँगा।” BSB BSB: Therefore I will punish Him and release Him.”
17 HGST { पिलातुस ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि} उसे प्रत्येक फसह के उत्सव में एक बन्दी को मुक्त करना होता था। BSB BSB: Not in the BSB
18 HGST परन्तु सम्पूर्ण भीड़ एक साथ चिल्ला पड़ी,“इस मनुष्य को मार डाल! बजाए इसके हमारे लिए बरअब्बा को मुक्त कर दे!” BSB BSB: But they all cried out in unison: “Away with this man! Release Barabbas to us!”
19 HGST अब बरअब्बा वह जन था जिसने{ यरूशलेम} नगर में रोमी सरकार के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए कुछ लोगों को भड़काया था। वह एक हत्यारा भी था। इन अपराधों के कारण उसे बन्दीगृह में डाला गया था। BSB BSB: (Barabbas had been imprisoned for an insurrection in the city, and for murder.)
20 HGST परन्तु पिलातुस बहुत चाहता था कि यीशु को मुक्त करे, इसलिए उसने फिर से भीड़ से बात करने का प्रयास किया। BSB BSB: Wanting to release Jesus, Pilate addressed them again,
21 HGST परन्तु वे लगातार चिल्लाते रहे,“उसे क्रूस पर चढ़ा! उसे क्रूस पर चढ़ा!” BSB BSB: but they kept shouting, “Crucify Him! Crucify Him!”
22 HGST तब पिलातुस ने तीसरी बार भीड़ से बात की।“नहीं! उसने कोई भी अपराध नहीं किया है! उसने ऐसा कुछ भी नहीं किया है जिसके कारण से वह मार डाले जाने के योग्य हो। इसलिए मैं अपने सैनिकों से उसे कोड़े लगवाऊँगा और फिर मैं उसे मुक्त कर दूँगा।” BSB BSB: A third time he said to them, “What evil has this man done? I have found in Him no offense worthy of death. So after I punish Him, I will release Him.”
23 HGST लेकिन भीड़ में से लोग चिल्लाते रहे और दृढ़तापूर्वक कहा कि पिलातुस यीशु को क्रूस पर चढ़ा दे। अन्ततः, क्योंकि वे बहुत ऊँचे स्वर में चिल्लाते ही रहे, इसलिए उन्होंने पिलातुस को सहमत कर लिया। BSB BSB: But they were insistent, demanding with loud voices for Jesus to be crucified. And their clamor prevailed.
24 HGST अतः पिलातुस ने घोषणा की कि जो वे चाहते हैं वह उसे करेगा। BSB BSB: So Pilate sentenced that their demand be met.
25 HGST फिर पिलातुस ने उस व्यक्ति को मुक्त कर दिया जिसे स्वतंत्र करने के लिए भीड़ उससे कह रही थी। वह व्यक्ति बन्दीगृह में इस कारण से था क्योंकि उसने सरकार के विरुद्ध झगड़ा किया था और लोगों की हत्या की थी! तब पिलातुस ने सैनिकों को आदेश दिया कि वे यीशु को ले जाकर वैसा करें जैसा भीड़ चाहती थी। BSB BSB: As they had requested, he released the one imprisoned for insurrection and murder, and he handed Jesus over to their will.
26 HGST अब वहाँ पर शमौन नाम का एक व्यक्ति था, जो{ अफ्रीका में स्थित} कुरेने नगर का रहने वाला था। वह गाँव से यरूशलेम में आ रहा था। जिस समय सैनिक यीशु को लेकर जा रहे थे, तो उन्होंने शमौन को पकड़ लिया। उन्होंने{ यीशु से उस क्रूस को ले लिया जिसको उन्होंने उस पर लादा हुआ था, और उन्होंने} उसे शमौन के काँधों पर रख दिया। उन्होंने उसे वह उठा कर यीशु के पीछे- पीछे चलने के लिए बोला। BSB BSB: As the soldiers led Him away, they seized Simon of Cyrene on his way in from the country, and they put the cross on him to carry behind Jesus.
27 HGST अब एक बड़ी भीड़ यीशु के पीछे- पीछे चल रही थी। भीड़ में बहुत सी स्त्रियाँ थीं जो{ अपना शोक प्रकट करने के लिए} अपनी छातियाँ पीट रही थीं और{ दुःख के साथ} उसके लिए विलाप कर रही थीं। BSB BSB: A great number of people followed Him, including women who kept mourning and wailing for Him.
28 HGST परन्तु{ उनकी सहानुभूति को स्वीकार करने के बजाए} यीशु ने उन स्त्रियों की ओर घूम कर कहा,“हे यरूशलेम की स्त्रियों, मेरे लिए मत रोओ! बजाए इसके, तुम पर और तुम्हारी सन्तानों पर{ जो भयंकर बातें घटित होने वाली हैं उन पर} रोओ! BSB BSB: But Jesus turned to them and said, “Daughters of Jerusalem, do not weep for Me, but weep for yourselves and for your children.
29 HGST क्योंकि मैं चाहता हूँ कि तुम जान लो कि{ शीघ्र ही} एक ऐसा समय आएगा जब लोग कहेंगे,‘वे स्त्रियाँ कितनी भाग्यशाली हैं जिन्होंने कभी भी किसी सन्तान को जन्म नहीं दिया है या शिशुओं को दूध नहीं पिलाया है!’ BSB BSB: Look, the days are coming when people will say, ‘Blessed are the barren women, the wombs that never bore, and breasts that never nursed!’
30 HGST परन्तु इस नगर में रहने वाले लोग कहेंगे,‘हम चाहते हैं कि हमारे ऊपर पहाड़ गिर पड़ें और टीले हमें ढाँप लें!’ BSB BSB: At that time ‘they will say to the mountains, “Fall on us!” and to the hills, “Cover us!”’
31 HGST इस समय पर लोगों के लिए दूसरों के साथ बुरे कामों को करना कठिन है, उसी प्रकार से जैसे ताजी लकड़ी में आग लगाना कठिन होता है। परन्तु तत्पश्चात, दूसरों के साथ भयानक कामों को करने में लोग सरलतापूर्वक सक्षम होंगे, उसी प्रकार से जैसे सूखी लकड़ी में आग लगाना सरल होता है।” BSB BSB: For if men do these things while the tree is green, what will happen when it is dry?”
32 HGST दो अन्य पुरुष, जो कि अपराधी थे, वे भी यीशु के साथ- साथ उस स्थान की ओर जा रहे थे जहाँ रोमी लोग उनको मार डालेंगे। BSB BSB: Two others, who were criminals, were also led away to be executed with Jesus.
35 HGST बहुत से लोग पास में खड़े होकर देख रहे थे। वे यीशु का उपहास कर रहे थे। यहूदी अगुवों ने भी उसी प्रकार के काम किए। उन्होंने कहा,“इसने अन्य लोगों को बचाया! यदि परमेश्वर ने वास्तव में इसे मसीह बनने के लिए चुना है, तो इसे स्वयं को भी बचाना चाहिए!” BSB BSB: The people stood watching, and the rulers sneered at Him, saying, “He saved others; let Him save Himself if He is the Christ of God, the Chosen One.”
36 HGST सैनिकों ने भी उसका ठठ्ठा किया। उसके पास आकर उन्होंने उसे थोड़ी सी खट्टी मदिरा दी। BSB BSB: The soldiers also mocked Him and came up to offer Him sour wine.
37 HGST उन्होंने उससे कहा,“यदि तू यहूदियों का राजा है तो स्वयं को बचा ले!” BSB BSB: “If You are the King of the Jews,” they said, “save Yourself!”
38 HGST उसके सिर के ऊपर क्रूस पर, सैनिकों ने एक चिन्ह भी लगाया जिसमें कहा गया था,“यह यहूदियों का राजा है।” BSB BSB: Above Him was posted an inscription: THIS IS THE KING OF THE JEWS.
39 HGST उन अपराधियों में से एक जो{ यीशु के बगल में क्रूस पर} लटका हुआ था उसने भी उसका तिरस्कार किया। उसने कहा,“यदि तू वास्तव में मसीह होता, तो तू स्वयं को बचा लेता, और तू हम को भी बचा लेता!” BSB BSB: One of the criminals who hung there heaped abuse on Him. “Are You not the Christ?” he said. “Save Yourself and us!”
40 HGST परन्तु दूसरे अपराधी ने उसे{ ऐसा कहने के लिए} फटकारा। उसने उससे बोला,“तुझे परमेश्वर से{ तुझे दण्डित करने से} डरना चाहिए! तू भी तो क्रूस पर मर रहा है,{ और शीघ्र ही परमेश्वर तेरा न्याय करेगा}। BSB BSB: But the other one rebuked him, saying, “Do you not even fear God, since you are under the same judgment?
41 HGST हम दोनों तो{ मरने के} योग्य हैं। वे हमें इसलिए दण्डित कर रहे हैं क्योंकि हम उन दुष्ट कामों के कारण जो हम ने किए इसके योग्य हैं। परन्तु जिस मनुष्य का तू तिरस्कार कर रहा है उसने कोई भी अनुचित काम नहीं किया!” BSB BSB: We are punished justly, for we are receiving what our actions deserve. But this man has done nothing wrong.”
44 HGST उस समय यह लगभग दोपहर का समय था। परन्तु उस सम्पूर्ण क्षेत्र में दोपहर में तीन बजे तक अंधकार छाया रहा। BSB BSB: It was now about the sixth hour, and darkness came over all the land until the ninth hour.
45 HGST वहाँ सूर्य का प्रकाश नहीं था। और मंदिर के भीतर जो{ मोटा} पर्दा था{ जो परम पवित्र स्थान को ढाँपता था} वह दो टुकड़ों में विभाजित हो गया। BSB BSB: The sun was darkened, and the veil of the temple was torn down the middle.
46 HGST जब ऐसा हुआ, तो यीशु ऊँचे स्वर में चिल्लाया,“हे पिता, मैं अपनी आत्मा को तेरी देखरेख में छोड़ता हूँ!” उसके ऐसा कहने के पश्चात, उसने साँस लेना बन्द कर दिया और मर गया। BSB BSB: Then Jesus called out in a loud voice, “Father, into Your hands I commit My Spirit.” And when He had said this, He breathed His last.
47 HGST जब उस सूबेदार ने{ जो सैनिकों को आदेश दे रहा था} जो घटित हुआ था उसे देखा, तो उसने कहा,“सच में, इस मनुष्य ने कुछ भी अनुचित नहीं किया था!” जो उसने कहा उससे परमेश्वर की प्रशंसा हुई। BSB BSB: When the centurion saw what had happened, he gave glory to God, saying, “Surely this was a righteous man.”
48 HGST जब भीड़ के उन लोगों ने जो इन मनुष्यों को मरते हुए देखने के लिए इकट्ठा हुए थे वह देखा जो वास्तव में घटित हुआ था, तो वे यह प्रकट करने के लिए कि वे दुःखित थे अपनी छातियों को पीटते अपने घरों को वापस चले गए। BSB BSB: And when all the people who had gathered for this spectacle saw what had happened, they returned home beating their breasts.
49 HGST { परन्तु जब बाकी की सारी भीड़ चली गई तो,} जितने यीशु के परिचित थे, जिनमें वे स्त्रियाँ भी सम्मिलित थीं, जो उसके साथ गलील{ क्षेत्र} से आई थीं, जहाँ थोड़ी दूरी पर वे खड़े थे, वहीं से जो घटित हुआ था उसे देखते रहे। BSB BSB: But all those who knew Jesus, including the women who had followed Him from Galilee, stood at a distance watching these things.
50 HGST वहाँ एक यूसुफ नाम का व्यक्ति था{ जो यरूशलेम में रहता था}। वह एक भला और धर्मी व्यक्ति था जो कि यहूदी परिषद का एक सदस्य भी था। BSB BSB: Now there was a Council member named Joseph, a good and righteous man,
51 HGST परन्तु वह अन्य परिषद सदस्यों से सहमत नहीं था जब उन्होंने यीशु को मार डालने का निर्णय लिया था और जब उन्होंने योजना बनाई थी कि इसे कैसे करना है। वह यहूदिया के अरमतिया का रहने वाला था। वह अपेक्षापूर्ण रीति से उस समय की प्रतीक्षा कर रहा था जब परमेश्वर अपने राजा को शासन करना आरम्भ करने के लिए भेजेगा। BSB BSB: who had not consented to their decision or action. He was from the Judean town of Arimathea and was waiting for the kingdom of God.
52 HGST यूसुफ पिलातुस के पास गया और यीशु का शव लेकर उसे गाड़ने के लिए अनुमति प्रदान करने हेतु उसने पिलातुस से विनती की{ पिलातुस ने उसे अनुमति दे दी,} BSB BSB: He went to Pilate to ask for the body of Jesus.
53 HGST अतः यूसुफ ने यीशु के शव को{ क्रूस पर से} नीचे उतार लिया। उसने उसे सनी के वस्त्र में लपेट दिया। तब उसने यीशु के शव को एक कब्र में रख दिया जिसे किसी ने खड़ी चट्टान में काटा था। इससे पहले कभी भी किसी ने उस कब्र में कोई शव नहीं रखा था। BSB BSB: Then he took it down, wrapped it in a linen cloth, and placed it in a tomb cut into the rock, where no one had yet been laid.
54 HGST यह उस दिन घटित हुआ जब यहूदी लोग उनके विश्राम दिन के लिए तैयार हो रहे थे। शीघ्र ही सूर्यास्त होकर सब्त का आरम्भ होने वाला था। BSB BSB: It was Preparation Day, and the Sabbath was beginning.
55 HGST जो स्त्रियाँ यीशु के साथ गलील{ क्षेत्र} से आई थीं, वे{ यूसुफ और जो पुरुष उसके साथ थे} उनके पीछे- पीछे गईं। उन्होंने उस कब्र को देखा, और उन्होंने यह भी देखा कि उसके भीतर उन पुरुषों ने यीशु के शव को कैसे लिटाया था। BSB BSB: The women who had come with Jesus from Galilee followed, and they saw the tomb and how His body was placed.
56 HGST फिर वे स्त्रियाँ वहाँ वापस चली गईं जहाँ पर वे ठहरी हुई थीं कि{ यीशु के शव पर लगाने के लिए} मसाले और लेप तैयार करें। तथापि, जब सब्त आरम्भ हुआ तो उन्होंने काम करना बन्द कर दिया, जिस प्रकार से यहूदी व्यवस्था की माँग थी। BSB BSB: Then they returned to prepare spices and perfumes. And they rested on the Sabbath, according to the commandment.