1 HGST एक दिन जब यीशु के आसपास बहुत से लोगों की भीड़ इकट्ठा थी और उसे परमेश्वर के सन्देश की शिक्षा देते हुए सुन रही थी, उस समय वह गन्नेसरत की झील के किनारे पर खड़ा हुआ था। BSB BSB: On one occasion, while Jesus was standing by the Lake of Gennesaret with the crowd pressing in on Him to hear the word of God,
2 HGST उसने वहाँ झील के छोर पर मछली पकड़ने की दो नावों को देखा। मछुवारे उन नावों को छोड़कर अपने मछली पकड़ने के जालों को धो रहे थे। BSB BSB: He saw two boats at the edge of the lake. The fishermen had left them and were washing their nets.
3 HGST उन दो नावों में से एक पर यीशु चढ़ गया, जो कि शमौन की थी। यीशु ने उससे नाव को तट से थोड़ा दूर हटा लेने का निवेदन किया। फिर यीशु नाव पर बैठ गया और वहाँ से उस भीड़ को शिक्षा देने लगा। BSB BSB: Jesus got into the boat belonging to Simon and asked him to put out a little from shore. And sitting down, He taught the people from the boat.
4 HGST जब उसने शिक्षा देना समाप्त कर लिया, तो उसके पश्चात उसने शमौन से कहा,“अपनी नाव को गहरे पानी में ले चल और मछली पकड़ने के लिए अपने जालों को पानी में डाल।” BSB BSB: When Jesus had finished speaking, He said to Simon, “Put out into deep water and let down your nets for a catch.”
5 HGST शमौन ने उत्तर दिया,“हे स्वामी, हम ने पूरी रातभर कठिन परिश्रम किया और तब पर भी हम ने कोई भी मछली नहीं पकड़ी। परन्तु मैं फिर से अपने जालों को डालूँगा क्योंकि तूने मुझ से ऐसा करने को कहा है।” BSB BSB: “Master,” Simon replied, “we have worked hard all night without catching anything. But because You say so, I will let down the nets.”
6 HGST अतः शमौन और उसके साथियों ने अपने जालों को डाला और उन्होंने इतनी बड़ी संख्या में मछलियाँ पकड़ीं कि उनके जाल फटने लगे। BSB BSB: When they had done so, they caught such a large number of fish that their nets began to tear.
7 HGST उन्होंने दूसरी नाव में सवार अपने मछली पकड़ने वाले भागीदारों को संकेत किया कि आकर उनकी सहायता करें। अतः उन्होंने आकर दोनों नावों को मछलियों से इतना भर लिया कि नावें डूबने लगीं। BSB BSB: So they signaled to their partners in the other boat to come and help them, and they came and filled both boats so full that they began to sink.
9 HGST { उसने ऐसा इसलिए कहा} क्योंकि बड़ी संख्या में जो मछलियाँ उन्होंने पकड़ी थीं वह उन पर अचम्भित हुआ। बाकी सब पुरुष जो उसके साथ थे वे भी अचम्भित हुए। BSB BSB: For he and his companions were astonished at the catch of fish they had taken,
10 HGST जब्दी के दोनों पुत्र, याकूब और यूहन्ना, जो शमौन के भागीदार थे, अत्यन्त विस्मित हुए। परन्तु यीशु ने शमौन से कहा,“भयभीत मत हो!{ अब तक तूने मछलियों को इकट्ठा किया है, परन्तु} अब से मेरे चेले होने के लिए तू लोगों को इकट्ठा किया करेगा।” BSB BSB: and so were his partners James and John, the sons of Zebedee. “Do not be afraid,” Jesus said to Simon. “From now on you will catch men.”
11 HGST अतः जब वे पुरुष नावों को तट पर ले आए, तो उसके पश्चात उन्होंने अपने मछली पकड़ने के व्यवसाय को और बाकी सब कुछ को त्याग दिया और यीशु के साथ हो लिए। BSB BSB: And when they had brought their boats ashore, they left everything and followed Him.
12 HGST यीशु पास के नगरों में से एक में गया। वहाँ एक व्यक्ति था जो एक चमड़ी की बीमारी से ढँपा हुआ था। जब उसने यीशु को देखा, तो उसने उसके सम्मुख भूमि पर घुटने टिकाकर उसे दंडवत किया। उसने उससे याचना की,“हे प्रभु,{ कृपा करके मुझे चंगा कर!} मैं जानता हूँ कि यदि तू इच्छुक हो तो तू मुझे चंगा करने में सक्षम है!” BSB BSB: While Jesus was in one of the towns, a man came along who was covered with leprosy. When he saw Jesus, he fell facedown and begged Him, “Lord, if You are willing, You can make me clean.”
13 HGST फिर यीशु ने अपना हाथ बढ़ाकर उस व्यक्ति को छू लिया। उसने कहा,“मैं तुझे चंगा करने के लिए इच्छुक हूँ, और मैं अभी तुझे चंगा करता हूँ!” तुरन्त ही वह व्यक्ति चंगा हो गया। अब उसे कोढ़ नहीं रहा।! BSB BSB: Jesus reached out His hand and touched the man. “I am willing,” He said. “Be clean!” And immediately the leprosy left him.
14 HGST तब यीशु ने उससे कहा,“किसी से भी न कहना कि मैंने तुझे चंगा किया है। सबसे पहले, जाकर स्वयं को किसी याजक को दिखा ताकि वह तेरी जाँच करे और देखे कि अब तुझे कोढ़ नहीं है। संस्कारिक रूप से फिर से शुद्ध होने के लिए वह बलिदान लेकर आ जिसे चढ़ाने की आज्ञा मूसा ने तुम्हें दी है।” BSB BSB: “Do not tell anyone,” Jesus instructed him. “But go, show yourself to the priest and present the offering Moses prescribed for your cleansing, as a testimony to them.”
15 HGST परन्तु बजाए इसके{ यीशु ने उस पुरुष को कैसे चंगा किया था इसके विषय में} और अधिक लोगों ने सुन लिया। इसके परिणामस्वरूप, बहुत बड़ी भीड़ इसलिए आई कि{ यीशु को शिक्षा देते हुए} सुने और वह उनको उनके रोगों से चंगा करे। BSB BSB: But the news about Jesus spread all the more, and great crowds came to hear Him and to be healed of their sicknesses.
16 HGST परन्तु वह अक्सर उनके पास से दूर निर्जन स्थानों में चला जाता और प्रार्थना करता था। BSB BSB: Yet He frequently withdrew to the wilderness to pray.
17 HGST एक दिन जब यीशु शिक्षा दे रहा था, तो फरीसी पंथ में से कुछ पुरुष और यहूदी व्यवस्था के कुछ विशेषज्ञ शिक्षक पास में बैठे हुए थे। वे गलील जिले के बहुत से गाँवों से और यरूशलेम से और यहूदिया प्रान्त के अन्य नगरों से आए थे। उसी समय पर, प्रभु लोगों को चंगा करने की सामर्थ यीशु को प्रदान कर रहे थे। BSB BSB: One day Jesus was teaching, and the Pharisees and teachers of the law were sitting there. People had come from Jerusalem and from every village of Galilee and Judea, and the power of the Lord was present for Him to heal the sick.
18 HGST जिस समय यीशु वहाँ पर था, कुछ लोग एक मनुष्य को लेकर आए जो लकवाग्रस्त था। एक बिछौने पर{ वे उस मनुष्य को उठाए हुए थे} और उसे उस घर में ले जाकर यीशु के आगे लिटाने का प्रयास कर रहे थे। BSB BSB: Just then some men came carrying a paralyzed man on a mat. They tried to bring him inside to set him before Jesus,
19 HGST परन्तु क्योंकि वहाँ पर घर में लोगों की इतनी बड़ी भीड़ थी, कि वे उसे भीतर लेकर जाने में समर्थ नहीं थे। इसलिए वे{ बाहर की सीढ़ियों से} ऊपर समतल छत पर चढ़ गए।{ उन्होंने एक छेद बनाने के लिए छत की कुछ खपरैलों को हटा दिया।} फिर उन्होंने उस मनुष्य को उसके बिछौने पर लेटे हुए ही उस छेद के माध्यम से{ भीड़ के} बीच में उतार दिया। वह ठीक यीशु के सामने नीचे उतर गया। BSB BSB: but they could not find a way through the crowd. So they went up on the roof and lowered him on his mat through the tiles into the middle of the crowd, right in front of Jesus.
20 HGST जब यीशु ने यह जान लिया कि उन्होंने यह विश्वास किया है कि वह उस मनुष्य को चंगा कर सकता है, तो उसने उससे कहा,“हे मित्र, मैं तेरे पापों को क्षमा करता हूँ!” BSB BSB: When Jesus saw their faith, He said, “Friend, your sins are forgiven.”
21 HGST व्यवस्था के शिक्षक और फरीसी आपस में विचार करने लगे,“ऐसा कहने के द्वारा यह मनुष्य परमेश्वर का तिरस्कार करता है! परमेश्वर के अलावा कोई भी पापों को क्षमा नहीं कर सकता है!” BSB BSB: But the scribes and Pharisees began thinking to themselves, “Who is this man who speaks blasphemy? Who can forgive sins but God alone?”
22 HGST यीशु जानता था कि वे क्या विचार कर रहे थे। इसलिए उसने उनसे कहा,“मैंने जो कहा है उस पर तुम को आपस में प्रश्न नहीं करना चाहिए! BSB BSB: Knowing what they were thinking, Jesus replied, “Why are you thinking these things in your hearts?
23 HGST यहाँ पर कुछ ऐसा हुआ है जिसके विषय में मैं चाहता हूँ कि तुम ध्यानपूर्वक विचार करो। क्या कहना सरल है,‘मैं तेरे पापों को क्षमा करता हूँ,’ या,‘उठ जा और चल- फिर’?{ तुम सोचोगे कि यह कहना‘मैं तेरे पापों को क्षमा करता हूँ’ सरल है क्योंकि इसमें किसी दृश्यमान प्रमाण की आवश्यकता नहीं है।} BSB BSB: Which is easier: to say, ‘Your sins are forgiven,’ or to say, ‘Get up and walk’?
24 HGST परन्तु मैं चाहता हूँ कि तुम जान लो कि परमेश्वर ने मुझे, मनुष्य के पुत्र को, पृथ्वी पर लोगों को उनके पापों को क्षमा करने का अधिकार प्रदान किया है।{ इसे प्रदर्शित करने के लिए, मैं इस मनुष्य को उठने के लिए भी कहूँगा।}" फिर उसने उस व्यक्ति से जो लकवाग्रस्त था कहा," मैं तुझ से कहता हूँ, उठ जा, अपना बिछौना उठा ले, और घर चला जा!" BSB BSB: But so that you may know that the Son of Man has authority on the earth to forgive sins…” He said to the paralytic, “I tell you, get up, pick up your mat, and go home.”
25 HGST तुरन्त ही{ वह मनुष्य चंगा हो गया!} वह उन सब के सामने ही उठ खड़ा हुआ। उसने उस बिछौने को उठाया जिस पर वह लेटा हुआ था, और परमेश्वर की स्तुति करता हुआ, वह घर चला गया। BSB BSB: And immediately the man stood up before them, took what he had been lying on, and went home glorifying God.
26 HGST वहाँ उपस्थित सभी लोग स्तब्ध रह गए! उन्होंने परमेश्वर की स्तुति की और{ जो उन्होंने यीशु को करते हुए देखा था उस पर} वे पूर्ण रूप से अचम्भित थे। वे कहते रहे,“हम ने आज अद्भुत बातें देखी हैं!” BSB BSB: Everyone was taken with amazement and glorified God. They were filled with awe and said, “We have seen remarkable things today.”
27 HGST फिर यीशु ने उस स्थान को छोड़ दिया और उसने लेवी नाम के एक मनुष्य को देखा जो{ रोमी सरकार के लिए} चुंगी वसूला करता था। वह चौकी पर बैठा हुआ था{ जहाँ सरकार को आवश्यक करों का भुगतान करने के लिए लोग आया करते थे}। यीशु ने उससे कहा,“मेरे साथ आ और मेरा चेला हो जा!” BSB BSB: After this, Jesus went out and saw a tax collector named Levi sitting at the tax booth. “Follow Me,” He told him,
28 HGST अतः लेवी अपने काम को छोड़ कर यीशु के साथ हो लिया। BSB BSB: and Levi got up, left everything, and followed Him.
29 HGST बाद में लेवी ने अपने घर में यीशु{ और उसके चेलों} के लिए एक बड़ा भोज तैयार किया। वहाँ पर चुंगी लेने वाले और अन्य लोगों का एक बड़ा समूह था जो उनके साथ भोजन कर रहा था। BSB BSB: Then Levi hosted a great banquet for Jesus at his house. A large crowd of tax collectors was there, along with others who were eating with them.
30 HGST तब कुछ लोगों ने जो फरीसी पंथ के थे, और उनमें कुछ यहूदी व्यवस्था के सिखाने वाले भी सम्मिलित थे, यीशु के चेलों से शिकायत की। उन्होंने कहा,“तुम को चुंगी लेने वालों और{ अन्य} पापियों के साथ खाना- पीना नहीं चाहिए।” BSB BSB: But the Pharisees and their scribes complained to Jesus’ disciples, “Why do you eat and drink with tax collectors and sinners?”
31 HGST तब यीशु ने उनसे कहा,“जो लोग स्वस्थ हैं उनको वैद्य की आवश्यकता नहीं है। जो लोग बीमार हैं उनको वैद्य की आवश्यकता है। BSB BSB: Jesus answered, “It is not the healthy who need a doctor, but the sick.
32 HGST उसी प्रकार से, मैं स्वर्ग से उन लोगों को आमंत्रित करने के लिए नहीं आया हूँ जो समझते हैं कि वे मेरे पास आने के लिए धर्मी हैं। इसके विपरीत, मैं उन लोगों को आमंत्रित करने के लिए आया हूँ जो जानते हैं कि वे पापी हैं और वे अपने पापी व्यवहार से फिर कर मेरे पास आते हैं।” BSB BSB: I have not come to call the righteous, but sinners, to repentance.”
33 HGST उन यहूदी अगुवों ने यीशु को प्रत्युत्तर दिया,“यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के चेले अक्सर भोजन से दूर रहते हैं और प्रार्थना करते हैं। फरीसियों के चेले भी ऐसा ही करते हैं। परन्तु तेरे चेले खाते और पीते रहते हैं! वे दूसरों की तरह उपवास क्यों नहीं करते?” BSB BSB: Then they said to Him, “John’s disciples and those of the Pharisees frequently fast and pray, but Yours keep on eating and drinking.”
34 HGST यीशु ने उत्तर दिया," कोई भी दूल्हे के मित्रों को उस समय उपवास करने के लिए नहीं कहता है जब शादी का जश्न अभी चल ही रहा हो! BSB BSB: Jesus replied, “Can you make the guests of the bridegroom fast while He is with them?
35 HGST लेकिन किसी दिन दूल्हा अपने मित्रों के साथ नहीं रहेगा। तब, उस समय पर, वे भोजन से दूर रहेंगे।” BSB BSB: But the time will come when the bridegroom will be taken from them; then they will fast.”
36 HGST फिर यीशु ने समझाने के लिए दूसरे उदाहरण भी दिए कि उसका अर्थ क्या है। उसने कहा,“लोग कभी भी नए वस्त्र में से कपड़े का एक टुकड़ा फाड़कर उसे पुराने वस्त्र में नहीं जोड़ते हैं कि उसे ठीक करें। यदि उन्होंने ऐसा किया, तो वे नए वस्त्र को फाड़ने के द्वारा उसे नष्ट कर देंगे, और नए वस्त्र से निकला कपड़े का टुकड़ा पुराने वस्त्र से मेल नहीं खाएगा। BSB BSB: He also told them a parable: “No one tears a piece of cloth from a new garment and sews it on an old one. If he does, he will tear the new garment as well, and the patch from the new will not match the old.
37 HGST और कोई भी नई निचोड़ी हुई मदिरा को{ उसका भण्डारण करने के लिए} पुरानी चमड़े की थैलियों में नहीं भरता। यदि किसी ने ऐसा किया, तो चमड़े की थैलियाँ फट जाएँगी{ क्योंकि जब नई मदिरा उफनेगी और फैलेगी तो उनमें खिंचाव नहीं होगा}। तब वे चमड़े की थैलियाँ बेकार हो जाएँगी, और मदिरा{ भी बेकार हो जाएगी क्योंकि वह} बह जाएगी। BSB BSB: And no one pours new wine into old wineskins. If he does, the new wine will burst the skins, the wine will spill, and the wineskins will be ruined.
38 HGST इसके विपरीत, नई मदिरा को नई चमड़े की थैलियों में भरना चाहिए। BSB BSB: Instead, new wine is poured into new wineskins.
39 HGST वे जिन्होंने केवल पुरानी मदिरा को पिया है वे नई मदिरा को नहीं चखना चाहते, क्योंकि वे सोचते हैं कि,‘पुरानी मदिरा ही काफी अच्छी है!’” BSB BSB: And no one after drinking old wine wants new, for he says, ‘The old is better.’”