1 HGST यूहन्ना के उसे बपतिस्मा देने के पश्चात, यीशु यरदन नदी से बाहर निकल कर वापस आया। पवित्र आत्मा उसे पूर्णरूप से सशक्त कर रहा था। फिर पवित्र आत्मा उसे जंगल में ले गया। BSB BSB: Then Jesus, full of the Holy Spirit, returned from the Jordan and was led by the Spirit into the wilderness,
2 HGST यीशु 40 दिनों तक जंगल में रहा। वह जिस समय पर वहाँ पर था, शैतान लगातार उसकी परीक्षा करता रहा। उस सम्पूर्ण समय के दौरान, यीशु ने कुछ भी नहीं खाया। अतः जब 40 दिन बीत गए, तो उसे बहुत भूख लगी। BSB BSB: where for forty days He was tempted by the devil. He ate nothing during those days, and when they had ended, He was hungry.
3 HGST तब शैतान ने यीशु से कहा,“यदि तू सच में परमेश्वर का पुत्र है, तो इस पत्थर को आदेश दे कि रोटी बन जाए{ तेरे खाने के लिए}!” BSB BSB: The devil said to Him, “If You are the Son of God, tell this stone to become bread.”
4 HGST यीशु ने उत्तर दिया,“{ नहीं, मैं ऐसा नहीं करूँगा, क्योंकि} पवित्रशास्त्र कहता है,‘मनुष्यों को जीवित रहने के लिए केवल रोटी से भी बढ़कर कुछ और चाहिए।’” BSB BSB: But Jesus answered, “It is written: ‘Man shall not live on bread alone.’”
5 HGST फिर शैतान यीशु को{ एक ऊँचे पर्वत के शिखर पर} ऊपर ले गया और पल भर में उसे संसार के सारे देश दिखा दिए। BSB BSB: Then the devil led Him up to a high place and showed Him in an instant all the kingdoms of the world.
6 HGST तब शैतान ने यीशु से कहा,“मैं तुझे इन सारे देशों पर शासक बना दूँगा और तू उनकी सारी सम्पदा का अधिकारी होगा। मैं ऐसा कर सकता हूँ क्योंकि परमेश्वर ने मुझे इन सब को नियंत्रित करने की अनुमति प्रदान की है, और इसलिए मैं जिस किसी को भी चाहूँ उसे मैं दे सकता हूँ। BSB BSB: “I will give You authority over all these kingdoms and all their glory,” he said. “For it has been relinquished to me, and I can give it to anyone I wish.
7 HGST तुझे केवल इतना ही करना है कि झुककर मुझे दंडवत कर। फिर मैं तुझे उन सब पर शासन करने दूँगा!” BSB BSB: So if You worship me, it will all be Yours.”
8 HGST परन्तु यीशु ने उत्तर दिया,“{ नहीं, मैं तुझे दंडवत नहीं करूँगा, क्योंकि} पवित्रशास्त्र कहता है,‘तू केवल प्रभु अपने परमेश्वर को दंडवत करना। केवल वही एकमात्र है जिसकी तुझे सेवा करनी है!’” BSB BSB: But Jesus answered, “It is written: ‘Worship the Lord your God and serve Him only.’”
9 HGST फिर शैतान यीशु को यरूशलेम ले गया। उसने उसे मंदिर के सबसे ऊँचे भाग पर बैठा दिया और उससे कहा,“यदि तू सच में परमेश्वर का पुत्र है, तो यहाँ से नीचे कूद जा। BSB BSB: Then the devil led Him to Jerusalem and set Him on the pinnacle of the temple. “If You are the Son of God,” he said, “throw Yourself down from here.
10 HGST तुझे चोट नहीं लगेगी, क्योंकि पवित्रशास्त्र कहता है,‘परमेश्वर तेरी रक्षा करने के लिए अपने स्वर्गदूतों को आदेश देगा।’ BSB BSB: For it is written: ‘He will command His angels concerning You to guard You carefully,
11 HGST और पवित्रशास्त्र यह भी कहता है,‘जब तू गिरेगा स्वर्गदूत तुझे अपने हाथों में उठा लेंगे, ताकि तुझे चोट न लगे।’” BSB BSB: and they will lift You up in their hands, so that You will not strike Your foot against a stone.’”
12 HGST परन्तु यीशु ने उत्तर दिया,“{ नहीं, मैं ऐसा नहीं करूँगा, क्योंकि} पवित्रशास्त्र यह भी कहता है:‘प्रभु अपने परमेश्वर की परीक्षा न लेना’।” BSB BSB: But Jesus answered, “It also says, ‘Do not put the Lord your God to the test.’”
13 HGST अतः शैतान ने इन सभी तरीकों के द्वारा यीशु की परीक्षा करने का प्रयास करना समाप्त कर लिया, तो उसके पश्चात, शैतान किसी अन्य समय की प्रतीक्षा करने के लिए यीशु के पास से चला गया{ जब वह फिर से यीशु की परीक्षा करने का प्रयास कर पाए}। BSB BSB: When the devil had finished every temptation, he left Him until an opportune time.
14 HGST इसके पश्चात, यीशु{ उस निर्जन इलाके को छोड़कर और} गलील जिले में लौट आया। पवित्र आत्मा उसे सशक्त कर रहा था। उस सम्पूर्ण प्रदेश में, लोगों ने यीशु के विषय में सुना और उसके विषय में अन्यों को भी बताया। BSB BSB: Jesus returned to Galilee in the power of the Spirit, and the news about Him spread throughout the surrounding region.
15 HGST वह लोगों को उनके यहूदी सभास्थलों में शिक्षा दिया करता था।{ जिसके परिणामस्वरूप,} सभी लोग उसकी प्रशंसा किया करते थे। BSB BSB: He taught in their synagogues and was glorified by everyone.
17 HGST { यीशु उन कुछ वचनों को पढ़ना चाहता था जो} यशायाह भविष्यवक्ता{ ने बहुत पहले बोले थे। इसलिए उसने} उस पुस्तक को माँगा जिसमें ये वचन लिखे हुए थे, और एक आराधनालय के सेवक ने उसे वह थमा दी। यीशु ने उस पुस्तक को खोला और उस स्थान पर गया जहाँ से वह पढ़ना चाहता था।{ और उसने ये वचन पढ़े:} BSB BSB: the scroll of the prophet Isaiah was handed to Him. Unrolling it, He found the place where it was written:
18 HGST “प्रभु का आत्मा मुझे सशक्त कर रहा है, क्योंकि उसने विशेष रूप से मुझे उन लोगों पर परमेश्वर के शुभ सन्देश की घोषणा करने के लिए नियुक्त किया है जो दीन हैं। उसने मुझे इसलिए भेजा है कि जो बंदीगृह में हैं उन लोगों पर घोषणा करूँ कि वे स्वतंत्र किए जाएँगे, और जो अंधे हैं उनको बताऊँ कि वे फिर से देखने पाएँगे। उसने मुझे इसलिए भेजा है कि उन लोगों को छुड़ाऊँ जिनको अन्य लोग कुचल रहे हैं, BSB BSB: “The Spirit of the Lord is on Me, because He has anointed Me to preach good news to the poor. He has sent Me to proclaim liberty to the captives and recovery of sight to the blind, to release the oppressed,
19 HGST और घोषणा करूँ कि यह वह समय है जब परमेश्वर लोगों के प्रति कृपालु रूप से व्यवहार करेगा। BSB BSB: to proclaim the year of the Lord’s favor.”
20 HGST तब उसने पुस्तक को बंद कर दिया और सेवक को वापस दे दिया, और वह{ लोगों को शिक्षा देने के लिए} बैठ गया। यहूदी सभास्थल में उपस्थित हर एक जन उसे बड़े ध्यानपूर्वक देख रहा था। BSB BSB: Then He rolled up the scroll, returned it to the attendant, and sat down. The eyes of everyone in the synagogue were fixed on Him,
21 HGST उसने उनको यह कहकर शिक्षा देना आरम्भ किया,“मैंने पवित्रशास्त्र के इस अनुच्छेद को अभी सच कर दिया है, जब तुम ने मुझे इसे पढ़ते हुए सुना।” BSB BSB: and He began by saying, “Today this Scripture is fulfilled in your hearing.”
22 HGST वहाँ पर उपस्थित सभी लोगों ने उसका अनुमोदन किया और वे उन अद्भुत बातों पर चकित हुए जो उसने कही थीं। उनमें से बहुतों ने एक दूसरे से कहा,"{ यह आश्चर्य की बात है कि वह इस प्रकार से बोल सकता है!} यह व्यक्ति केवल यूसुफ का पुत्र ही तो है!" BSB BSB: All spoke well of Him and marveled at the gracious words that came from His lips. “Isn’t this the son of Joseph?” they asked.
23 HGST उसने उनसे कहा,“निश्चित रूप से तुम में से कुछ लोग मुझ पर वह कहावत उद्धृत करेंगे जो कहती है,‘हे वैद्य, स्वयं को चंगा कर!’{ इस बात से तुम्हारा अर्थ यह होगा कि,‘लोगों ने हम से कहा है कि} तूने कफरनहूम नगर में चमत्कार किए थे।{ यदि तू चाहता है कि हम विश्वास करें कि तू एक भविष्यद्वक्ता है, तो} उसी प्रकार के चमत्कारों को यहाँ अपने गृहनगर में भी कर!’” BSB BSB: Jesus said to them, “Surely you will quote this proverb to Me: ‘Physician, heal yourself! Do here in Your hometown what we have heard that You did in Capernaum.’”
24 HGST फिर उसने कहा,“यह निश्चित रूप से सत्य है कि भविष्यद्वक्ता के स्वयं के गृहनगर में रहने वाले लोग यह स्वीकार नहीं करते कि वह एक भविष्यद्वक्ता है। BSB BSB: Then He added, “Truly I tell you, no prophet is accepted in his hometown.
25 HGST इस विषय में विचार करो: जब एलिय्याह भविष्यद्वक्ता जीवित था वहां उस समय के दौरान इस्राएल में बहुत सी विधवाएँ थीं। उस समय वहां तीन वर्ष और छः महीने तक वर्षा नहीं हुई। इससे पूरे देश में चारों ओर भयंकर अकाल पड़ा। BSB BSB: But I tell you truthfully that there were many widows in Israel in the time of Elijah, when the sky was shut for three and a half years and great famine swept over all the land.
26 HGST तौभी परमेश्वर ने एलिय्याह को इस्राएल में रहने वाली किसी विधवा की सहायता करने के लिए नहीं भेजा। बजाए इसके, परमेश्वर ने उसे सीदोन नगर के निकट के कस्बे सारपत में भेजा, कि वहाँ एक{ गैर- इस्राएली} विधवा की सहायता करे। BSB BSB: Yet Elijah was not sent to any of them, but to the widow of Zarephath in Sidon.
27 HGST जब एलीशा भविष्यद्वक्ता जीवित था वहाँ उस समय पर भी इस्राएल में बहुत से कोढ़ी थे। परन्तु एलीशा ने उनमें से किसी को भी चंगा नहीं किया। बजाए इसके, उसने केवल नामान को चंगा किया, जो सीरिया देश का रहने वाला{ एक गैर- इस्राएली व्यक्ति} था।” BSB BSB: And there were many lepers in Israel in the time of Elisha the prophet. Yet not one of them was cleansed—only Naaman the Syrian.”
28 HGST जब यहूदी सभास्थल में उपस्थित सब लोगों ने उसे इन बातों को कहते हुए सुना, तो वे अत्यन्त क्रोधित हो गए। BSB BSB: On hearing this, all the people in the synagogue were enraged.
29 HGST इसलिए उन्होंने खड़े होकर यीशु को पकड़ लिया, और उसे घसीटते हुए नगर से बाहर ले गए। वे उसे उनके नगर के बाहर की चट्टान के छोर पर लेकर गए ताकि उसे चट्टान पर से फेंक दें और उसे मार डालें। BSB BSB: They got up, drove Him out of the town, and led Him to the brow of the hill on which the town was built, in order to throw Him over the cliff.
30 HGST परन्तु यीशु भीड़ में से होकर सरलता से निकल गया और दूर चला गया। BSB BSB: But Jesus passed through the crowd and went on His way.
31 HGST वहाँ से यीशु कफरनहूम को चला गया, जो गलील जिले के एक नगर था। प्रत्येक यहूदी विश्रामदिन पर, वह{ वहाँ के यहूदी सभास्थल में} लोगों को शिक्षा दिया करता था। BSB BSB: Then He went down to Capernaum, a town in Galilee, and on the Sabbath He began to teach the people.
32 HGST जिन बातों की शिक्षा यीशु ने लोगों को दी उन्होंने उनको विस्मित कर दिया, क्योंकि वह ऐसे व्यक्ति के समान बोला करता था जो जानता हो कि वह किस विषय में बोल रहा था। BSB BSB: They were astonished at His teaching, because His message had authority.
33 HGST उस समय वहां उस यहूदी सभास्थल में एक पुरुष था जिसे एक दुष्टात्मा नियंत्रित किया करती थी। वह ऊँचे स्वर से चिल्लाया, BSB BSB: In the synagogue there was a man possessed by the spirit of an unclean demon. He cried out in a loud voice,
34 HGST “आह! हे नासरत के रहने वाले यीशु! तू हम से क्या चाहता है? क्या तू हमें नाश करने आया है? मैं जानता हूँ कि तू कौन है! तू परमेश्वर की ओर से आया पवित्र जन है!” BSB BSB: “Ha! What do You want with us, Jesus of Nazareth? Have You come to destroy us? I know who You are—the Holy One of God!”
35 HGST परन्तु यीशु ने उस दुष्टात्मा से कठोरतापूर्वक बात की। उसने कहा,“चुप रह और उसमें से बाहर निकल!” उस दुष्टात्मा से उस पुरुष को लोगों के मध्य में भूमि पर गिरा दिया। परन्तु फिर बिना उसे हानि पहुँचाए, वह उस पुरुष में से निकल गई। BSB BSB: But Jesus rebuked the demon. “Be silent!” He said. “Come out of him!” At this, the demon threw the man down before them all and came out without harming him.
36 HGST { यहूदी सभास्थल में उपस्थित} सभी लोग विस्मित हो गए। उनमें से बहुतों ने एक दूसरे से कहा," हम ने कभी भी ऐसा कुछ नहीं देखा! उसके शब्द बहुत सामर्थी हैं! वह दुष्टात्माओं को ऐसे आदेश देता है जैसे कि उन्हें उसकी आज्ञा माननी पड़ेगी, और{ जब वह उन्हें आज्ञा देता है तो,} वे{ लोगों में से} निकल जाती हैं!" BSB BSB: All the people were overcome with amazement and asked one another, “What is this message? With authority and power He commands the unclean spirits, and they come out!”
37 HGST आसपास के सम्पूर्ण क्षेत्र में हर जगह, लोग यीशु के किए हुए कार्यों की चर्चा करते रहे। BSB BSB: And the news about Jesus spread throughout the surrounding region.
38 HGST तब यीशु यहूदियों के सभास्थल से निकल गया और शमौन नाम के एक मनुष्य के घर गया। वहाँ पर उसकी सास थी वह बीमार थी और उसे बहुत तेज बुखार था। वहाँ पर लोगों ने यीशु से उसे चंगा करने के लिए कहा। BSB BSB: After Jesus had left the synagogue, He went to the home of Simon, whose mother-in-law was suffering from a high fever. So they appealed to Jesus on her behalf,
39 HGST अतः जहाँ वह थी, यीशु उस स्थान पर जाकर उसके पास खड़ा हो गया। उसने बुखार को उसे छोड़ देने की आज्ञा दी, और उसने ऐसा किया! वह तुरन्त उठ खड़ी हुई और उन्हें कुछ खाना परोसा। BSB BSB: and He stood over her and rebuked the fever, and it left her. And she got up at once and began to serve them.
40 HGST जब सूर्य ढलने लगा,{ जिससे यहूदियों का विश्रामदिन समाप्त हो गया}, तो बहुत से लोग जिनके मित्र और कुटुम्बी विभिन्न रोगों से बीमार थे उनको यीशु के पास लेकर आए। उसने अपने हाथों को उनमें से प्रत्येक पर रखकर उनको चंगा किया। BSB BSB: At sunset, all who were ill with various diseases were brought to Jesus, and laying His hands on each one, He healed them.
41 HGST { जब यीशु ने अपने हाथों को उन बीमार लोगों पर रखा तो,} उनमें से बहुतों में से दुष्टात्माएँ भी निकल गईं।{ जब दुष्टात्माएँ निकलीं तो,} वे{ यीशु पर} चिल्लाईं,“तू परमेश्वर का पुत्र है!” परन्तु उसने उन दुष्टात्माओं को लोगों को उसके विषय में न बताने के लिए आदेश दिया, क्योंकि वे जानती थीं कि वही मसीह था। BSB BSB: Demons also came out of many people, shouting, “You are the Son of God!” But He rebuked the demons and would not allow them to speak, because they knew He was the Christ.
42 HGST अगली सुबह बड़ी भोर में, यीशु निकल कर एक निर्जन स्थान पर चला गया। लोगों की भीड़ भी उसे ढूँढ़ने के लिए निकल पड़ी। जब वे वहाँ पहुँचे जहाँ पर वह था, तो उन्होंने उसे उनके पास से जाने से रोकने का प्रयास किया। BSB BSB: At daybreak, Jesus went out to a solitary place, and the crowds were looking for Him. They came to Him and tried to keep Him from leaving.
43 HGST परन्तु यीशु ने उनसे कहा,“मुझे दूसरे नगरों में रहने वाले लोगों को भी यह शुभ सन्देश बताने जाना चाहिए कि उनके जीवन पर शासन करने के लिए वे परमेश्वर को प्राप्त कर सकते हैं, क्योंकि परमेश्वर ने मुझे यहाँ ऐसा ही करने के लिए भेजा है। BSB BSB: But Jesus told them, “I must preach the good news of the kingdom of God to the other towns as well, because that is why I was sent.”
44 HGST अतः वह सम्पूर्ण यहूदिया प्रान्त के यहूदी सभास्थलों में प्रचार करता गया। BSB BSB: And He continued to preach in the synagogues of Judea.