2 HGST { यरूशलेम के मंदिर में} हन्ना और कैफा महायाजक थे। उस समय के दौरान, परमेश्वर ने जकर्याह के पुत्र यूहन्ना से निर्जन क्षेत्र में बात की{ उस समय वह वहीं रहा करता था}। BSB BSB: during the high priesthood of Annas and Caiaphas, the word of God came to John son of Zechariah in the wilderness.
3 HGST यूहन्ना ने यरदन नदी के आसपास के सम्पूर्ण इलाके में यात्रा की।{ जो लोग उसकी सुनने के लिए उसके पास आए उन पर} वह घोषणा करता गया,“यदि तुम चाहते हो कि परमेश्वर तुम्हारे पापों को क्षमा करे, तो तुम को जीवन जीने की अनुचित रीतियों को अस्वीकार करना होगा। तब मैं तुम को बपतिस्मा दूँगा!” BSB BSB: He went into all the region around the Jordan, preaching a baptism of repentance for the forgiveness of sins,
4 HGST { जब यूहन्ना ने इस प्रकार से प्रचार किया तो,} वह बातें सच हो गईं जो यशायाह भविष्यद्वक्ता ने बहुत समय पहले एक पुस्तक में लिखी थींः“निर्जन क्षेत्र में, कोई जन{ लोगों को} पुकार रहा होगा:‘प्रभु को स्वीकार करने के लिए स्वयं को तैयार करो! उसके आगमन के समय के लिए स्वयं को तैयार करो!’ BSB BSB: as it is written in the book of the words of Isaiah the prophet: “A voice of one calling in the wilderness, ‘Prepare the way for the Lord, make straight paths for Him.
5 HGST { जब कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति किसी विशेष सड़क से होकर आने वाला हो तो,} लोग सब गड्ढों को भर देते हैं और सब उभरे हुए स्थानों को समतल कर देते हैं। वे उस सड़क को सीधी कर देते हैं जो कहीं से भी टेढ़ी- मेढ़ी हो, और वे सब बाधाओं को चिकना कर देते हैं।{ इसी प्रकार से, परमेश्वर यह सुनिश्चित करेगा कि कुछ लोग ऐसे भी होंगे जो मसीह के लिए तैयार हैं।} BSB BSB: Every valley shall be filled in, and every mountain and hill made low. The crooked ways shall be made straight, and the rough ways smooth.
6 HGST तब हर एक जन लोगों को बचाने के परमेश्वर के मार्ग को जान लेगा।” BSB BSB: And all humanity will see God’s salvation.’”
7 HGST लोगों के बड़े समूह निकल कर{ उस निर्जन स्थान पर जहाँ यूहन्ना था} आ रहे थे ताकि वह उनको बपतिस्मा दे। अतः यूहन्ना ने उनसे कहा,“तुम लोग विषैले साँपों के समान डरपोक और खतरनाक हो! तुम ऐसा विचार रखते हो कि यदि मैं तुम को बपतिस्मा दे दूँ, तो जब परमेश्वर पापियों को दण्ड देगा तब वह तुम को छोड़ देगा।{ परन्तु मैंने ऐसा नहीं कहा!} BSB BSB: Then John said to the crowds coming out to be baptized by him, “You brood of vipers, who warned you to flee from the coming wrath?
8 HGST तुम को उन कामों को करने की आवश्यकता है जिससे प्रकट हो कि तुम ने अपने पिछले पापपूर्ण जीवन जीने के तरीके को वास्तव में अस्वीकार कर दिया है! और स्वयं से यह कहना भी आरम्भ न करो कि,‘{ निश्चित रूप से परमेश्वर हमें इसलिए दण्ड नहीं देगा, क्योंकि} हम अब्राहम के वंशज हैं!’{ यह परमेश्वर को प्रभावित नहीं करता है।} मैं तुम को आश्वस्त करता हूँ, कि परमेश्वर इन पत्थरों को अब्राहम के वंशजों में परिवर्तित कर सकता है! BSB BSB: Produce fruit, then, in keeping with repentance. And do not begin to say to yourselves, ‘We have Abraham as our father.’ For I tell you that out of these stones God can raise up children for Abraham.
9 HGST तुम ऐसे फल वाले वृक्षों के समान हो जो अच्छा फल उत्पन्न नहीं करते। परमेश्वर उस मनुष्य के समान है जो अपनी कुल्हाड़ी का मुँह उन पेड़ों की जड़ पर रखता है, और उन्हें काटकर आग में फेंकने के लिए तैयार है। यदि तुम लगातार पाप करते रहे तो परमेश्वर भी तुम को इस रीति से दण्ड देने के लिए तैयार है।” BSB BSB: The axe lies ready at the root of the trees, and every tree that does not produce good fruit will be cut down and thrown into the fire.”
10 HGST तब भीड़{ में से कई लोगों} ने उससे पूछा,“तो परमेश्वर किस प्रकार के कामों को चाहता है कि हम करें?” BSB BSB: The crowds asked him, “What then should we do?”
11 HGST उसने उनको उत्तर दिया,“यदि तुम में से किसी के पास दो कुरते हों, तो तुम को उनमें से एक उसे दे देना चाहिए जिसके पास एक भी कुरता नहीं है। यदि तुम में से किसी के पास बहुतायत से भोजन है, तो जिनके पास नहीं है तुम को उन्हें कुछ भोजन दे देना चाहिए।” BSB BSB: John replied, “Whoever has two tunics should share with him who has none, and whoever has food should do the same.”
12 HGST कुछ चुंगी लेने वाले भी आए, जो चाहते थे कि यूहन्ना उनको बपतिस्मा दे। उन्होंने उससे पूछा,“हे गुरु, क्या करें{ जो परमेश्वर हम से चाहता है}?” BSB BSB: Even tax collectors came to be baptized. “Teacher,” they asked, “what should we do?”
13 HGST उसने उनसे कहा,“जितना धन रोमी सरकार{ लोगों से} वसूलने के लिए तुम से कहती है उससे ज्यादा अधिक मत वसूलो!” BSB BSB: “Collect no more than you are authorized,” he answered.
14 HGST वहाँ कुछ ऐसे पुरुष भी थे जो सैनिक थे। यहाँ तक कि वे उससे पूछने लगे,“और हमारे विषय में क्या? परमेश्वर क्या चाहता है कि हम करें?” उसने उनसे कहा," लोगों को हानि पहुँचाने की धमकी देकर या उन पर{ कुछ अनुचित करने का} झूठा आरोप लगाकर तुम्हें धन देने के लिए विवश मत करो। एक सैनिक के रूप में तुम जितना धन कमाते हो उससे संतुष्ट रहो।” BSB BSB: Then some soldiers asked him, “And what should we do?” “Do not take money by force or false accusation,” he said. “Be content with your wages.”
15 HGST लोग प्रतीक्षा कर रहे थे{ बहुत लम्बे समय से मसीह के आने की। परन्तु अब वे यूहन्ना को लेकर काफी आशान्वित हो रहे थे}। उन्हें लगता था कि वह मसीह हो सकता है। BSB BSB: The people were waiting expectantly and were all wondering in their hearts if John could be the Christ.
16 HGST परन्तु उन सब से यूहन्ना ने कहा,“{ मैं मसीह नहीं हूँ।} वह आ रहा है, और वह मुझ से बहुत बढ़कर है। वह इतना महान है कि मैं उस दास की तरह बनने के योग्य भी नहीं हूँ कि{ जब वह घर में आए तो} उसके जूतों के फीते खोल पाए! जब मैंने तुम्हें बपतिस्मा दिया, तो मैंने केवल पानी का उपयोग किया। परन्तु{ जब मसीह आएगा तो,} वह तुम्हें पवित्र आत्मा से बपतिस्मा देगा, जो तुम्हारा न्याय करेगा और तुम्हें शुद्ध करेगा। BSB BSB: John answered all of them: “I baptize you with water, but One more powerful than I will come, the straps of whose sandals I am not worthy to untie. He will baptize you with the Holy Spirit and with fire.
17 HGST { मसीह इसे उसी प्रकार से करने के लिए तैयार है, जिस प्रकार से} एक किसान अपने सूप का उपयोग करने के लिए तैयार होता है। किसान अच्छे गेहूँ को अनुपयोगी भूसे से अलग करता है। वह गेहूँ को सावधानीपूर्वक भण्डार में रखता है, परन्तु भूसे को वह उसके भस्म हो जाने तक जलाता है।{ यह दर्शाता है कि कैसे मसीह उन लोगों को इकट्ठा करेगा जो परमेश्वर को प्रसन्न करते हैं, और वह उन लोगों को दण्ड देगा जो परमेश्वर को अप्रसन्न करते हैं।}” BSB BSB: His winnowing fork is in His hand to clear His threshing floor and to gather the wheat into His barn; but He will burn up the chaff with unquenchable fire.”
18 HGST इस प्रकार के बहुत से विभिन्न तरीकों के द्वारा, यूहन्ना ने लोगों से{ पाप करना बंद कर देने और स्वयं को परमेश्वर के अधीन करने के लिए} आग्रह किया, जब वह उन्हें{ परमेश्वर की ओर से} शुभ सन्देश सुनाए जा रहा था। BSB BSB: With these and many other exhortations, John proclaimed the good news to the people.
19 HGST यहाँ तक कि यूहन्ना ने राजा हेरोदेस को बहुत सारे दुष्ट कामों के लिए फटकार भी लगाई जो हेरोदेस ने किए थे। परन्तु जब यूहन्ना ने हेरोदेस को अपने भाई की पत्नी हेरोदियास से विवाह करने के लिये फटकार लगाई, जबकि उसका भाई जीवित ही था, BSB BSB: But when he rebuked Herod the tetrarch regarding his brother’s wife Herodias and all the evils he had done,
20 HGST तो हेरोदेस ने एक और दुष्ट काम किया। उसने अपने सैनिकों से कहकर यूहन्ना को बंदीगृह में डाल दिया। BSB BSB: Herod added this to them all: He locked John up in prison.
21 HGST परन्तु हेरोदेस के ऐसा करने से पूर्व ही, जब यूहन्ना बहुत से लोगों को बपतिस्मा दे ही रहा था, तब यूहन्ना ने यीशु को भी बपतिस्मा दिया। तत्पश्चात, जब यीशु प्रार्थना कर रहा था, तो आकाश खुल गया। BSB BSB: When all the people were being baptized, Jesus was baptized too. And as He was praying, heaven was opened,
22 HGST तब पवित्र आत्मा, एक कबूतर के रूप में उतरा और यीशु पर ठहर गया। तब परमेश्वर ने स्वर्ग से{ यीशु से} बात की। उसने कहा,“तू मेरा एकलौता पुत्र है, जिससे मैं अत्यन्त प्रेम करता हूँ। मैं तुझ से अति प्रसन्न हूँ!" BSB BSB: and the Holy Spirit descended on Him in a bodily form like a dove. And a voice came from heaven: “You are My beloved Son; in You I am well pleased.”
24 HGST एली मत्तात का पुत्र था। मत्तात लेवी का पुत्र था। लेवी मलकी का पुत्र था। मलकी यन्ना का पुत्र था। यन्ना यूसुफ का पुत्र था। BSB BSB: the son of Matthat, the son of Levi, the son of Melchi, the son of Jannai, the son of Joseph,
25 HGST यूसुफ मत्तित्याह का पुत्र था। मत्तित्याह आमोस का पुत्र था। आमोस नहूम का पुत्र था। नहूम असल्याह का पुत्र था। असल्याह नग्गई का पुत्र था। BSB BSB: the son of Mattathias, the son of Amos, the son of Nahum, the son of Esli, the son of Naggai,
26 HGST नग्गई मात का पुत्र था। मात मत्तित्याह का पुत्र था। मत्तित्याह शिमी का पुत्र था। शिमी योसेख का पुत्र था। योसेख योदाह का पुत्र था। BSB BSB: the son of Maath, the son of Mattathias, the son of Semein, the son of Josech, the son of Joda,
27 HGST योदाह यूहन्ना का पुत्र था। यूहन्ना रेसा का पुत्र था। रेसा जरुब्बाबेल का पुत्र था। जरुब्बाबेल शालतीएल का पुत्र था। शालतीएल नेरी का पुत्र था। BSB BSB: the son of Joanan, the son of Rhesa, the son of Zerubbabel, the son of Shealtiel, the son of Neri,
28 HGST नेरी मलकी का पुत्र था। मलकी अद्दी का पुत्र था। अद्दी कोसाम का पुत्र था। कोसाम एल्मदाम का पुत्र था। एल्मदाम एर का पुत्र था। BSB BSB: the son of Melchi, the son of Addi, the son of Cosam, the son of Elmadam, the son of Er,
29 HGST एर येशू का पुत्र था। येशू एलीएजेर का पुत्र था। एलीएजेर योरीम का पुत्र था। योरीम मत्तात का पुत्र था। मत्तात लेवी का पुत्र था। BSB BSB: the son of Joshua, the son of Eliezer, the son of Jorim, the son of Matthat, the son of Levi,
30 HGST लेवी शमौन का पुत्र था। शमौन यहूदा का पुत्र था। यहूदा यूसुफ का पुत्र था। यूसुफ योनान का पुत्र था। योनान एलयाकीम का पुत्र था। BSB BSB: the son of Simeon, the son of Judah, the son of Joseph, the son of Jonam, the son of Eliakim,
32 HGST दाऊद यिशै का पुत्र था। यिशै ओबेद का पुत्र था। ओबेद बोअज का पुत्र था। बोअज सलमोन का पुत्र था। सलमोन नहशोन का पुत्र था। BSB BSB: the son of Jesse, the son of Obed, the son of Boaz, the son of Sala, the son of Nahshon,
33 HGST नहशोन अम्मीनादाब का पुत्र था। अम्मीनादाब अदमीन का पुत्र था। अदमीन अरनी का पुत्र था। अरनी हेस्रोन का पुत्र था। हेस्रोन पेरेस का पुत्र था। पेरेस यहूदा का पुत्र था। BSB BSB: the son of Amminadab, the son of Admin, the son of Arni, the son of Hezron, the son of Perez, the son of Judah,
34 HGST यहूदा याकूब का पुत्र था। याकूब इसहाक का पुत्र था। इसहाक अब्राहम का पुत्र था। अब्राहम तेरह का पुत्र था। तेरह नाहोर का पुत्र था। BSB BSB: the son of Jacob, the son of Isaac, the son of Abraham, the son of Terah, the son of Nahor,
35 HGST नाहोर सरूग का पुत्र था। सरूग रऊ का पुत्र था। रऊ पेलेग का पुत्र था। पेलेग एबेर का पुत्र था। एबेर शिलह का पुत्र था। BSB BSB: the son of Serug, the son of Reu, the son of Peleg, the son of Eber, the son of Shelah,
37 HGST लेमेक मथूशिलह का पुत्र था। मथूशिलह हनोक का पुत्र था। हनोक यिरिद का पुत्र था। यिरिद महललेल का पुत्र था। महललेल केनान का पुत्र था। BSB BSB: the son of Methuselah, the son of Enoch, the son of Jared, the son of Mahalalel, the son of Cainan,