1 HGST फिर यीशु ने यहूदी अगुवों को एक कहानी बताई जिसमें एक सबक था। उसने कहा,“किसी मनुष्य ने दाख की बारी लगाई। उसने उसकी सुरक्षा के लिए उसके चारों ओर बाड़ भी लगाई। उसने अंगूरों को कुचलने पर उनसे निकलने वाले रस को इकट्ठा करने के लिए एक पत्थर का हौद बनाया। उसने अपनी दाख की बारी की रखवाली करने के लिए किसी व्यक्ति के बैठने के लिए एक मीनार भी बनाई। उसने उस दाख की बारी को कुछ लोगों को किराए पर दे दिया कि वे उसकी देखरेख करें और वह दूसरे देश की यात्रा पर चला गया। BSB BSB: Then Jesus began to speak to them in parables: “A man planted a vineyard. He put a wall around it, dug a wine vat, and built a watchtower. Then he rented it out to some tenants and went away on a journey.
2 HGST जब अंगूरों की कटनी का समय आया, तो दाख की बारी के स्वामी ने अपनी दाख की बारी की रखवाली करने वालों के पास एक दास को इसलिए भेजा, क्योंकि वह दाख की बारी की उपज का अपना भाग उनसे लेना चाहता था। BSB BSB: At harvest time, he sent a servant to the tenants to collect his share of the fruit of the vineyard.
3 HGST परन्तु जब वह दास पहुँचा, तो उन्होंने उस दास को पकड़कर पीटा, और उन्होंने उसे फल में से कुछ नहीं दिया। उसके बाद उन्होंने उसे भगा दिया। BSB BSB: But they seized the servant, beat him, and sent him away empty-handed.
4 HGST बाद में स्वामी ने उनके पास अपने दासों में से किसी दूसरे को भेजा। परन्तु उन्होंने उसका सिर फोड़ दिया और उसे अपमानित किया। BSB BSB: Then he sent them another servant, and they struck him over the head and treated him shamefully.
5 HGST बाद में स्वामी ने एक और दास को भेजा। जो लोग दाख की बारी की देखरेख कर रहे थे उन्होंने उस व्यक्ति की हत्या कर दी। उन्होंने और भी बहुत से दासों के साथ बुरा बर्ताव किया जिनको उसने भेजा था। कुछ को उन्होंने पीटा और कुछ की उन्होंने हत्या कर दी। BSB BSB: He sent still another, and this one they killed. He sent many others; some they beat and others they killed.
6 HGST उस स्वामी के पास अभी भी एक और व्यक्ति था, जो उसका पुत्र था, जिससे वह अत्यंत प्रेम करता था। इसलिए, अंत में उसने अपने पुत्र को उनके पास भेजा, क्योंकि उसने सोचा था कि वे उसके पुत्र को पहचान लेंगे और उसके साथ अच्छा बर्ताव करेंगे। BSB BSB: Finally, having one beloved son, he sent him to them. ‘They will respect my son,’ he said.
7 HGST परन्तु जब दाख की बारी की देखरेख करने वाले लोगों ने उसके पुत्र को आते देखा, तो वे एक दूसरे से बोले,‘देखो! यही स्वामी का पुत्र है, जो किसी दिन इस दाख की बारी का वारिस होगा! इसलिए आओ हम इसे मार डालें ताकि यह दाख की बारी हमारी हो जाए!’ BSB BSB: But the tenants said to one another, ‘This is the heir. Come, let us kill him, and the inheritance will be ours.’
8 HGST उन्होंने स्वामी के पुत्र को पकड़ लिया और उसकी हत्या कर दी। उसके बाद उन्होंने उसके शव को दाख की बारी के बाहर फेंक दिया। BSB BSB: So they seized the son, killed him, and threw him out of the vineyard.
9 HGST इसलिए मैं तुम्हें बताऊँगा कि दाख की बारी का स्वामी क्या करेगा। वह आकर उन दुष्ट लोगों को जो उसकी दाख की बारी की देखरेख कर रहे थे मार डालेगा। तब वह उस दाख की बारी की देखरेख के लिए दूसरे लोगों की व्यवस्था करेगा। BSB BSB: What then will the owner of the vineyard do? He will come and kill those tenants and give the vineyard to others.
10 HGST क्या तुम नहीं जानते कि पवित्रशास्त्र क्या कहता है? जो लोग भवन बना रहे थे उन्होंने एक पत्थर का उपयोग करने से इन्कार कर दिया। परन्तु प्रभु ने उसी पत्थर को उसके उचित स्थान पर रखा और वह भवन का सबसे महत्वपूर्ण पत्थर बन गया! BSB BSB: Have you never read this Scripture: ‘The stone the builders rejected has become the cornerstone.
11 HGST यह काम प्रभु ने किया है, और हम इसे देखकर अचम्भा करते हैं।” BSB BSB: This is from the Lord, and it is marvelous in our eyes’?”
12 HGST तब यहूदी अगुवों ने जान लिया कि जब उसने उन दुष्ट लोगों द्वारा किए गए कामों के विषय में यह कहानी बताई तो वह उन्हीं पर दोष लगा रहा था। इसलिए यहूदी अगुवों ने उसे बंदी बनाना चाहा, परन्तु वे इस बात से डरते थे कि यदि यहूदी अगुवों ने ऐसा किया तो लोगों की भीड़ क्या करेगी। इसलिए वे उसे छोड़कर चले गए। BSB BSB: At this, the leaders sought to arrest Jesus, for they knew that He had spoken this parable against them. But fearing the crowd, they left Him and went away.
13 HGST यहूदी अगुवों ने यीशु के पास कुछ फरीसियों को भेजा{ जो सोचते थे कि यहूदियों को केवल वही कर देना चाहिए जो उनके अपने यहूदी अधिकारी चाहते थे कि लोग चुकाएँ}। उन्होंने हेरोदेस अंतिपास और रोमी सरकार का समर्थन करने वाले दल के कुछ सदस्यों को भी भेजा। वे यीशु को फँसाना चाहते थे; वे यीशु से कुछ ऐसा कहलवाना चाहते थे जिससे उनमें से कोई समूह उससे क्रोधित हो जाए ताकि वे उसके विरुद्ध आरोप लगा सकें। BSB BSB: Later, they sent some of the Pharisees and Herodians to catch Jesus in His words.
14 HGST उनके पहँचने पर, उनमें से एक ने यीशु से कहा,“हे गुरु, हम जानते हैं कि तू केवल वही सिखाता है जो सत्य है। हम यह भी जानते हैं कि तू लोगों के विचारों से प्रभावित नहीं होता। बजाए इसके, तू सच्चाई से लोगों को सिखाता है कि परमेश्वर उनसे क्या चाहता है कि वे करें; तू उनकी सामाजिक उपाधि के लिए सम्मान प्रकट नहीं करता।{ इसलिए हमें बता कि तू इस मामले के विषय में क्या सोचता है:} क्या यह सही है कि हम रोमी सरकार को कर दें, या न दें? क्या हमें कर देना चाहिए, या हमें उन्हें कर नहीं देना चाहिए?” BSB BSB: “Teacher,” they said, “we know that You are honest and seek favor from no one. Indeed, You are impartial and teach the way of God in accordance with the truth. Is it lawful to pay taxes to Caesar or not? Should we pay them or not?”
15 HGST यीशु जानता था कि वे वास्तव में यह जानना नहीं चाहते कि परमेश्वर उनसे क्या चाहता है कि वे करें। इसलिए उसने उनसे कहा,“मैं जानता हूँ कि तुम मुझसे कोई ऐसी बात कहलवाना चाहते हो जिसके लिए तुम मुझ पर दोष लगा सको,{ परन्तु मैं वैसे भी तुम्हारे प्रश्न का उत्तर दूँगा।} मेरे पास एक सिक्का लेकर आओ ताकि मैं उसे देखूँ।” BSB BSB: But Jesus saw through their hypocrisy and said, “Why are you testing Me? Bring Me a denarius to inspect.”
16 HGST जब वे उसके पास एक सिक्का लेकर आए, तो उसने उनसे पूछा,“इस सिक्के पर किसका चित्र है? और इस पर किसका नाम है?” उन्होंने प्रतिउत्तर दिया,“यह कैसर का चित्र और नाम है{, अर्थात वह व्यक्ति जो रोमी सरकार पर शासन करता है}।” BSB BSB: So they brought it, and He asked them, “Whose image is this? And whose inscription?” “Caesar’s,” they answered.
17 HGST यीशु ने उनसे कहा,“{ इस मामले में} जो सरकार का है वह सरकार को दो और जो परमेश्वर का है वह परमेश्वर को दो।” जो उसने कहा उससे वे चकित हो गए। BSB BSB: Then Jesus told them, “Give to Caesar what is Caesar’s, and to God what is God’s.” And they marveled at Him.
18 HGST सदूकियों के समूह के लोग इस बात से इन्कार करने लगे कि मरने के बाद लोग फिर से जीवित हो जाते हैं।{ लोगों के फिर से जीवित होने के विचार का उपहास करके यीशु को बदनाम करने के लिए, उनमें से कुछ लोगों ने} उसके पास आकर उससे पूछा, BSB BSB: Then the Sadducees, who say there is no resurrection, came to Jesus and questioned Him:
19 HGST “हे गुरु, मूसा ने हमें निर्देश दिया है कि यदि कोई पुरुष बिना संतान उत्पन्न किए मर जाए, तो उस मरे हुए व्यक्ति की विधवा से उसका भाई विवाह कर ले। तब यदि वे दोनों संतान उत्पन्न करें, तो सब लोग यही समझेंगे कि वे उस मरे हुए व्यक्ति की संतान हैं, और इस रीति से मरे हुए व्यक्ति का वंश बना रहेगा। BSB BSB: “Teacher, Moses wrote for us that if a man’s brother dies and leaves a wife but no children, the man is to marry his brother’s widow and raise up offspring for him.
20 HGST इसलिए यहाँ एक उदाहरण है: एक परिवार में सात भाई थे। सबसे बड़े भाई ने एक स्त्री से विवाह किया, परन्तु उसने और उसकी पत्नी ने कोई संतान उत्पन्न नहीं की। तब बाद में वह मर गया। BSB BSB: Now there were seven brothers. The first one married and died, leaving no children.
21 HGST दूसरे भाई ने{ इस व्यवस्था का अनुसरण करते हुए} उस स्त्री से विवाह कर लिया और उसने भी कोई संतान उत्पन्न नहीं की। तब बाद में वह मर गया। तीसरे भाई ने भी वैसा ही किया जैसा दूसरे भाई ने किया था। परन्तु उसने भी कोई संतान उत्पन्न नहीं की, और बाद में मर गया। BSB BSB: Then the second one married the widow, but he also died and left no children. And the third did likewise.
22 HGST अंत में उन सातों भाइयों ने एक- एक करके उस स्त्री से विवाह किया, परन्तु किसी के भी कोई संतान उत्पन्न नहीं हुई, और एक- एक करके वे मर गए। बाद में वह स्त्री भी मर गई। BSB BSB: In this way, none of the seven left any children. And last of all, the woman died.
23 HGST { इसलिए, जो कुछ लोग कहते हैं यदि वह सच होता, कि लोग मरने के बाद फिर से जीवित हो जाएँगे,} तो तू क्या सोचता है कि जब लोग फिर से जीवित हो जाएँगे तो वह स्त्री किसकी पत्नी ठहरेगी? ध्यान रहे कि वह स्त्री उन सातों भाइयों से विवाह कर चुकी थी!” BSB BSB: In the resurrection, then, whose wife will she be? For all seven were married to her.”
24 HGST यीशु ने उन्हें प्रतिउत्तर दिया,“तुम लोग निश्चित रूप से गलत हो। तुम नहीं जानते कि पवित्रशास्त्र इस विषय में क्या शिक्षा देता है। तुम लोगों को फिर से जीवित करने की परमेश्वर की सामर्थ्य को भी नहीं समझते। BSB BSB: Jesus said to them, “Aren’t you mistaken, because you do not know the Scriptures or the power of God?
25 HGST { वह स्त्री उन भाइयों में से किसी की भी पत्नी इसलिए नहीं ठहरेगी,} क्योंकि जब लोग फिर से जीवित हो जाएँगे, तो पुरुषों के पत्नियाँ रखने और स्त्रियों के पति रखने के बजाए, वे स्वर्ग के दूतों के समान हो जाएँगे।{ और स्वर्गदूत विवाह नहीं करते।} BSB BSB: When the dead rise, they will neither marry nor be given in marriage. Instead, they will be like the angels in heaven.
27 HGST अब परमेश्वर की आराधना मरे हुए लोग नहीं करते। वे जीवित लोग ही होते हैं जो उसकी आराधना करते हैं। इसलिए जब तुम कहते हो कि मरे हुए लोग फिर से जीवित नहीं होते, तो तुम अत्यंत गलत हो।” BSB BSB: He is not the God of the dead, but of the living. You are badly mistaken!”
30 HGST यीशु ने उत्तर दिया,“सबसे महत्वपूर्ण आज्ञा यह है:‘हे इस्राएल के लोगों, सुनो! प्रभु हमारा परमेश्वर, केवल वही हमारा परमेश्वर है। तुम्हें प्रभु अपने परमेश्वर से उन सब बातों में जो तुम चाहते हो और महसूस करते हो, उन सब बातों में जो तुम सोचते हो, और उन सब बातों में जो तुम करते हो, प्रेम करना चाहिए!’ BSB BSB: Love the Lord your God with all your heart and with all your soul and with all your mind and with all your strength.’
31 HGST अगली सबसे महत्वपूर्ण आज्ञा यह है:‘तुम्हें अपने आसपास के लोगों से उतना ही प्रेम करना चाहिए जितना तुम स्वयं से करते हो।’ इन दो से बढ़कर कोई भी आज्ञा महत्वपूर्ण नहीं है!” BSB BSB: The second is this: ‘Love your neighbor as yourself.’ No other commandment is greater than these.”
32 HGST उस मनुष्य ने यीशु से कहा,“हे गुरु, तूने अच्छे से उत्तर दिया है। तू सच कहता है कि परमेश्वर ही एकमात्र परमेश्वर है, और यह कि कोई और परमेश्वर नहीं है। BSB BSB: “Right, Teacher,” the scribe replied. “You have stated correctly that God is One and there is no other but Him,
33 HGST तूने यह भी ठीक- ठीक कहा है कि उन सब बातों में जो हम चाहते हैं और महसूस करते हैं, उन सब बातों में जो हम सोचते हैं, और उन सब बातों में जो हम करते हैं, हमें परमेश्वर से प्रेम करना चाहिए। और तूने ठीक- ठीक कहा है कि हमें उन लोगों से जिनके सम्पर्क में हम आते हैं उतना ही प्रेम करना चाहिए जितना हम स्वयं से करते हैं। और तूने यह भी ठीक- ठीक कहा है कि भोजन या पशुओं को होमबलि करने या अन्य बलियाँ चढ़ाने की तुलना में इन कामों को करना परमेश्वर को अधिक प्रसन्न करता है।” BSB BSB: and to love Him with all your heart and with all your understanding and with all your strength, and to love your neighbor as yourself. This is more important than all burnt offerings and sacrifices.”
34 HGST यीशु ने जान लिया कि इस मनुष्य ने बुद्धिमानी से उत्तर दिया है। इसलिए उसने उससे कहा,“{ मुझे लगता है कि} तू परमेश्वर को अपने ऊपर शासन करने देने का निर्णय लेने के निकट ही है।” इसके बाद, यीशु को फँसाने के प्रयास में उससे इस प्रकार के और प्रश्न पूछने से यहूदी अगुवे डरे। BSB BSB: When Jesus saw that the man had answered wisely, He said, “You are not far from the kingdom of God.” And no one dared to question Him any further.
35 HGST बाद में, जिस समय यीशु मंदिर के क्षेत्र में शिक्षा दे रहा था, तब उसने लोगों से कहा,“ऐसा क्यों है कि यहूदी व्यवस्था सिखाने वाले मनुष्य कहते हैं— और वे ठीक ही कहते हैं— कि मसीह राजा दाऊद का वंशज है? BSB BSB: While Jesus was teaching in the temple courts, He asked, “How can the scribes say that the Christ is the Son of David?
36 HGST पवित्र आत्मा ने दाऊद को मसीह के विषय में यह कहने के लिए प्रेरित किया था,‘परमेश्वर ने मेरे प्रभु से कहा,“मेरी दाईं ओर उस स्थान में बैठ, जहाँ मैं तुझे सब लोगों से अधिक आदर प्रदान करूँगा! उस समय तक यहीं बैठा रह जब तक कि मैं तेरे शत्रुओं को पूर्ण रीति से पराजित न कर दूँ!”’ BSB BSB: Speaking by the Holy Spirit, David himself declared: ‘The Lord said to my Lord, “Sit at My right hand until I put Your enemies under Your feet.”’
37 HGST इस कारण, क्योंकि दाऊद स्वयं ही मसीह को‘मेरे प्रभु’ कहता है, तो मसीह राजा दाऊद के वंश का पुरुष कैसे हो सकता है? उसे तो दाऊद से बहुत बढ़कर होना चाहिए!” जब वह इन बातों को सिखाता था तो बहुत से लोग उसकी बातों को प्रसन्नतापूर्वक सुनते थे। BSB BSB: David himself calls Him ‘Lord.’ So how can He be David’s son?” And the large crowd listened to Him with delight.
38 HGST जिस समय यीशु लोगों को शिक्षा दे रहा था, तो उसने उनसे कहा,“चौकस रहो कि तुम उन यहूदी व्यवस्था सिखाने वाले मनुष्यों के समान व्यवहार न करो। उन्हें अच्छा लगता है कि लोग उनका सम्मान करें, इसलिए वे लोगों को यह दिखाने के लिए कि वे कितने महत्वपूर्ण हैं, लम्बे वस्त्र धारण करते हैं और इधर- उधर टहलते हैं। उन्हें यह भी अच्छा लगता है कि लोग बाजारों में उन्हें आदरपूर्वक नमस्कार करें। BSB BSB: In His teaching Jesus also said, “Watch out for the scribes. They like to walk around in long robes, to receive greetings in the marketplaces,
39 HGST उन्हें यहूदी सभास्थल में सबसे महत्वपूर्ण आसनों में बैठना अच्छा लगता है। उत्सवों में उन्हें ऐसे आसनों में बैठना अच्छा लगता है जहाँ सबसे आदरणीय लोग बैठते हैं। BSB BSB: and to have the chief seats in the synagogues and the places of honor at banquets.
40 HGST वे विधवाओं की सारी सम्पत्ति{ भी} चुरा लेते हैं। परन्तु दूसरे लोगों से ऐसा विचार करवाने के लिए कि वे धर्मी हैं, वे{ लोगों के बीच में} लम्बे समय तक प्रार्थना करते रहते हैं। परमेश्वर निश्चित रूप से उन्हें कठोर दंड देगा!” BSB BSB: They defraud widows of their houses, and for a show make lengthy prayers. These men will receive greater condemnation.”
41 HGST बाद में, यीशु मंदिर में उन पेटियों के सामने बैठ गया, जिसमें लोग परमेश्वर के लिए दान डाला करते थे। जब वह वहाँ बैठा हुआ था, तो उसने बहुत से लोगों को उनमें से एक पेटी में पैसे डालते देखा, और उसने ध्यान दिया कि समृद्ध लोगों ने बड़ी मात्रा में पैसे डाले हैं। BSB BSB: As Jesus was sitting opposite the treasury, He watched the crowd putting money into it. And many rich people put in large amounts.
42 HGST फिर एक गरीब विधवा ने आकर उसमें ताम्बे के दो छोटे सिक्के डाले, जो मिलकर एक रोमी अधेले के बराबर मूल्य के होते हैं। BSB BSB: Then one poor widow came and put in two small copper coins, which amounted to a small fraction of a denarius.
43 HGST यीशु ने अपने चेलों को अपने चारों ओर इकट्ठा करके उनसे कहा,“सच तो यह है कि उन दूसरे लोगों के पास बहुत धन है, परन्तु उन्होंने केवल उसका छोटा सा भाग ही दिया है। परन्तु इस स्त्री ने, जो बहुत गरीब है, वह सारा धन डाल दिया है जिससे उसे अपनी आज की आवश्यकताओं के सामान के लिए भुगतान करना था। इसलिए इस गरीब विधवा ने पेटी में बाकी सबसे अधिक पैसे डाले हैं!” BSB BSB: Jesus called His disciples to Him and said, “Truly I tell you, this poor widow has put more than all the others into the treasury.