2 HGST यीशु ने उनसे कहा,“हाँ, ये भवन जिनको तुम देख रहे हो आश्चर्यजनक हैं{, परन्तु मैं तुम्हें उनके विषय में कुछ बताना चाहता हूँ}।{ विदेशी आक्रमणकारी} इनको पूर्ण रीति से नष्ट कर देंगे, जिसके परणामस्वरूप इस मंदिर क्षेत्र में कोई भी पत्थर दूसरे पत्थर के ऊपर नहीं छोड़ा जाएगा।” BSB BSB: “Do you see all these great buildings?” Jesus replied. “Not one stone here will be left on another; every one will be thrown down.”
3 HGST जब वे मन्दिर से घाटी के पार होकर जैतून के पहाड़ पर पहुँचे, तो यीशु बैठ गया। जिस समय पतरस, याकूब, यूहन्ना, और अन्द्रियास उसके साथ अकेले थे, तो उन्होंने उससे पूछा, BSB BSB: While Jesus was sitting on the Mount of Olives opposite the temple, Peter, James, John, and Andrew asked Him privately,
4 HGST “हमें बता कि ये बातें कब घटित होंगी जिसकी योजना परमेश्वर ने बनाई है? हम पर यह प्रकट करने के लिए कौन सी बातें घटित होंगी कि ये बातें होने वाली हैं?” BSB BSB: “Tell us, when will these things happen? And what will be the sign that they are about to be fulfilled?”
5 HGST यीशु ने उन्हें प्रतिउत्तर दिया,“चौकस रहो कि जो कुछ घटित होने वाला है उसके विषय में कोई तुम्हें धोखा न दे! BSB BSB: Jesus began by telling them, “See to it that no one deceives you.
6 HGST बहुत से लोग आएँगे, और हर एक जन यह दावा करेगा कि वह मैं हूँ। हर एक जन अपने विषय में कहेगा,‘मैं मसीह हूँ!’ वे बहुत से लोगों को धोखा देंगे। BSB BSB: Many will come in My name, claiming, ‘I am He,’ and will deceive many.
7 HGST जब भी लोग तुम्हें उन युद्धों के विषय में बताएँ जो हो रहे हैं और जो युद्ध हो सकते हैं, तो स्वयं को परेशान मत होने देना। ये बातें अवश्य ही घटित होंगी। परन्तु जब ये घटित हों, तो यह मत सोचना कि यह संसार का अंत है! BSB BSB: When you hear of wars and rumors of wars, do not be alarmed. These things must happen, but the end is still to come.
8 HGST विभिन्न देशों में रहने वाले समूह आपस में लड़ेंगे, और विभिन्न सरकारें भी आपस में लड़ेंगी। विभिन्न स्थानों में भूकम्प आएँगे और अकाल पड़ेंगे। तब पर भी जब ये बातें घटित होंगी, उस समय लोगों ने कष्ट उठाना अभी आरम्भ ही किया होगा। ये पहली बातें जिनको वे सहते हैं, वे उस पहली पीड़ा के समान होंगी जो एक स्त्री को तब होती है जब वह एक बच्चे को जन्म देने वाली होती है। इसके बाद वे और भी अधिक पीड़ित होंगे। BSB BSB: Nation will rise against nation, and kingdom against kingdom. There will be earthquakes in various places, as well as famines. These are the beginning of birth pains.
9 HGST उस समय लोग तुम्हारे साथ जो करेंगे उसके लिए तैयार रहो। क्योंकि तुम मुझ पर विश्वास करते हो, इसलिए वे तुम्हें बंदी बनाकर धार्मिक महासभाओं के सामने तुम पर मुकद्दमा चलाएँगे। अन्य लोग तुम्हें यहूदी सभास्थल में पीटेंगे। उच्च सरकारी अधिकारियों की उपस्थिति में लोग तुम पर मुकद्दमा चलाएँगे। जिसके परिणामस्वरूप, तुम उन्हें मेरे विषय में बताने पाओगे। BSB BSB: So be on your guard. You will be delivered over to the councils and beaten in the synagogues. On My account you will stand before governors and kings as witnesses to them.
10 HGST इससे पहले कि परमेश्वर ने जो योजना बनाई है वह उसे पूरा करे, मेरे अनुयायियों को सब जातियों के लोगों को सुसमाचार सुनाना है। BSB BSB: And the gospel must first be proclaimed to all the nations.
11 HGST जब लोग तुम पर मुकद्दमा चलाने के लिए तुम्हें बंदी बनाएँ, तो यह चिंता मत करना कि तुम क्या बोलोगे। बजाए इसके, जो परमेश्वर उस समय तुम्हारे मन में डालता है वही बोलना। उस समय बोलने वाले केवल तुम नहीं होगे। वह पवित्र आत्मा ही होगा जो तुम्हारे द्वारा बातें करेगा। BSB BSB: But when they arrest you and hand you over, do not worry beforehand what to say. Instead, speak whatever you are given at that time, for it will not be you speaking, but the Holy Spirit.
12 HGST { दूसरी बुरी बातें जो घटित होंगी:} जो लोग मुझ पर विश्वास नहीं करते, वे अपने भाई- बहनों को बंदी बनाने में दूसरे लोगों की सहायता करेंगे, ताकि सरकार उन्हें मुृत्युदंड दे। कुछ माता- पिता अपने बच्चों को धोखा देंगे और कुछ बच्चे अपने माता- पिता को धोखा देंगे ताकि सरकारी अधिकारी उनके माता- पिता की हत्या कर दें। BSB BSB: Brother will betray brother to death, and a father his child. Children will rise against their parents and have them put to death.
13 HGST बहुत से लोग तुम से इसलिए बैर रखेंगे क्योंकि तुम मुझ पर विश्वास करते हो। परन्तु परमेश्वर तुम सब को जो मुझ पर दृढ़ता से भरोसा रखते हैं बचाएगा{ जब तक कि तुम्हारे जीवन का अंत न हो}। BSB BSB: You will be hated by everyone because of My name, but the one who perseveres to the end will be saved.
14 HGST उस समय के दौरान वह घृणित वस्तु मंदिर में प्रवेश कर जाएगी। वह मंदिर को अशुद्ध कर देगी और उसे त्याग देने के लिए लोगों को प्रेरित करेगी। जब तुम उसे वहाँ देखो जहाँ उसे नहीं होना चाहिए, तो शीघ्रता से भाग जाना!(जो भी व्यक्ति इस पढ़े वह इस चेतावनी पर ध्यान दे!) उस समय जो लोग यहूदिया जिले में हों वे पहाड़ों पर भाग जाएँ। BSB BSB: So when you see the abomination of desolation standing where it should not be (let the reader understand), then let those who are in Judea flee to the mountains.
15 HGST जो लोग अपने घरों से बाहर हों, वे कुछ लेने के लिए अपने घरों में प्रवेश न करें। BSB BSB: Let no one on the housetop go back inside to retrieve anything from his house.
16 HGST जो खेत में काम कर रहे हों, वे अतिरिक्त कपड़े लेने के लिए अपने घरों को न लौटें। BSB BSB: And let no one in the field return for his cloak.
17 HGST जब ऐसा घटित होता है, तो गर्भवती स्त्रियों और जो अपने बच्चों को दूध पिलाती होंगी इनके लिए यह क्या ही भयानक बात होगी। BSB BSB: How miserable those days will be for pregnant and nursing mothers!
18 HGST उन दिनों में लोग बहुत भारी दुःख उठाएँगे। जिस समय परमेश्वर ने सबसे पहले संसार की सृष्टि की थी, तब से लेकर अब तक लोगों ने कभी इस प्रकार का दुःख नहीं उठाया, और न ही फिर कभी लोग इस प्रकार से दुःख उठाएँगे। इसलिए प्रार्थना करो कि यह पीड़ादायक समय सर्दियों में घटित न हो{, जब यात्रा करना कठिन होगा}। BSB BSB: Pray that this will not occur in the winter.
20 HGST यदि परमेश्वर ने यह निश्चय न किया होता कि उस समय को घटा दे जब लोग बहुत दुःख उठाते हैं, तो सब लोग मर जाते। परन्तु उसने उस समय तो घटाने का निर्णय इसलिए लिया क्योंकि उसे उन लोगों की चिंता है जिनको उसने चुना है। BSB BSB: If the Lord had not cut short those days, nobody would be saved. But for the sake of the elect, whom He has chosen, He has cut them short.
21 HGST उस समय लोग झूठ बोलकर कहेंगे कि वे मसीह हैं। और कुछ परमेश्वर की ओर से भविष्यद्वक्ता होने का दावा करते हुए दिखाई देंगे। उस समय वे अनेकों प्रकार के चमत्कार दिखाएँगे। वे उन लोगों को भी धोखा देने का प्रयास करेंगे जिन्हें परमेश्वर ने चुना है। इसलिए उस समय यदि कोई तुमसे कहे कि‘देखो, मसीह यहाँ है!’, या फिर कोई कहे कि‘देखो, वह वहाँ पर है!’, तो इस पर विश्वास न करना! BSB BSB: At that time if anyone says to you, ‘Look, here is the Christ!’ or ‘There He is!’ do not believe it.
23 HGST सचेत रहो! यह स्मरण रखो कि मैंने इन सब बातों के होने से पहले ही तुम्हें चेतावनी दे दी है! BSB BSB: So be on your guard; I have told you everything in advance.
24 HGST उस समय के बाद जब लोग इस प्रकार से दुःख उठाएँगे, तब परमेश्वर सूर्य को अंधियारा कर देगा और चंद्रमा का प्रकाश न रहेगा; BSB BSB: But in those days, after that tribulation: ‘The sun will be darkened, and the moon will not give its light;
25 HGST परमेश्वर आकाश के तारों को गिरा देगा, और आकाश की सब वस्तुएँ अपने स्थान से हिलाई जाएँगी। BSB BSB: the stars will fall from the sky, and the powers of the heavens will be shaken.’
26 HGST तब लोग मुझे, अर्थात मनुष्य के पुत्र को, सामर्थी रूप से और प्रतापी रूप से बादलों पर आते हुए देखेंगे। BSB BSB: At that time they will see the Son of Man coming in the clouds with great power and glory.
27 HGST तब मैं अपने स्वर्गदूतों को भेजूँगा कि वे उन लोगों को पृथ्वी के दूर- दूर के स्थानों से इकट्ठा करें जिन्हें परमेश्वर ने चुना है। BSB BSB: And He will send out the angels to gather His elect from the four winds, from the ends of the earth to the ends of heaven.
28 HGST अब मैं चाहता हूँ कि तुम इस बात से कुछ सीखो कि अंजीर का पेड़ कैसे बढ़ता है। जब उसकी डालियाँ कोमल हो जाती हैं और पत्ते निकलने लगते हैं तब तुम जान लेते हो कि ग्रीष्मकाल निकट ही है। BSB BSB: Now learn this lesson from the fig tree: As soon as its branches become tender and sprout leaves, you know that summer is near.
29 HGST उसी प्रकार से, जब तुम उन बातों को घटित होते देखो जिनका मैंने अभी वर्णन किया है, तब तुम जान लोगे कि मेरे लौटने का समय बहुत निकट है। यह ऐसा होगा कि मानो मैं द्वार पर ही हूँ। BSB BSB: So also, when you see these things happening, know that He is near, right at the door.
30 HGST इस बात को ध्यान में रखो: जब तक ये सब बातें पूरी न हो लें तब तक यह पीढ़ी न मरेगी। BSB BSB: Truly I tell you, this generation will not pass away until all these things have happened.
31 HGST { तुम निश्चित हो सकते हो कि ये बातें घटित होंगी जिनकी मैंने भविष्यद्वाणी की है।} पृथ्वी और जो कुछ आकाश में हैं वे एक दिन नाश हो जाएँगे, परन्तु ये बातें जो मैंने तुमसे कही हैं निश्चित रूप से घटित होंगी। BSB BSB: Heaven and earth will pass away, but My words will never pass away.
33 HGST इसलिए तैयार रहो! हमेशा सचेत रहो और प्रार्थना करते रहो, क्योंकि तुम नहीं जानते कि मैं कब वापस लौटूँगा! BSB BSB: Be on your guard and stay alert! For you do not know when the appointed time will come.
34 HGST यह इस बात के समान ही होगा। दूर देश जाने की इच्छा रखने वाला व्यक्ति जब अपने घर से निकलने पर होता है, तो वह अपने दासों से कहता है कि घर का प्रबंध उन्हें करना है। वह हर एक दास को बताता है कि उसे क्या करना है। फिर वह द्वारपाल से कहता है कि वह उसकी वापसी के लिए तैयार रहे। BSB BSB: It is like a man going on a journey who left his house, put each servant in charge of his own task, and instructed the doorkeeper to keep watch.
35 HGST उस मनुष्य को हमेशा तैयार रहना है, क्योंकि वह नहीं जानता कि उसका स्वामी शाम को, आधी रात को, भोर में जब मुर्गा बांग दे, या सुबह में आकाश में सूर्य का प्रकाश दिखाई देने के बाद लौटेगा। उसी प्रकार से, तुम को भी हमेशा तैयार रहना है, क्योंकि तुम नहीं जानते कि मैं कब लौटूँगा। BSB BSB: Therefore keep watch, because you do not know when the master of the house will return—whether in the evening, at midnight, when the rooster crows, or in the morning.
36 HGST कहीं ऐसा न हो कि जब मैं अचानक से लौटूँ, तो पाऊँ कि तुम तैयार नहीं हो! BSB BSB: Otherwise, he may arrive without notice and find you sleeping.
37 HGST ये बातें जो मैं तुम चेलों से कह रहा हूँ वह मैं सबसे कह रहा हूँ: हमेशा तैयार रहो!” BSB BSB: And what I say to you, I say to everyone: Keep watch!”