1 HGST यह केवल उससे दो दिन पहले का समय था जब लोग सप्ताहभर चलने वाले उस पर्व को मनाना आरम्भ करेंगे जिसे वे फसह का पर्व कहते थे। उन्हीं दिनों में वे एक पर्व और मनाते थे जिसे वे अख़मीरी रोटी का पर्व कहते थे। प्रधान याजक और यहूदी व्यवस्था सिखाने वाले मनुष्य योजना बना रहे थे कि वे यीशु को धोखे से कैसे बंदी बनाएँ। वे रोमी अधिकारियों के सामने उस पर दोष लगाना चाहते थे ताकि वे उसे मृत्युदंड दें। BSB BSB: Now the Passover and the Feast of Unleavened Bread were two days away, and the chief priests and scribes were looking for a covert way to arrest Jesus and kill Him.
2 HGST वे आपस में कह रहे थे,“हमें पर्व के समय में ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि यदि हम ऐसा करेंगे तो लोग हम पर क्रोधित हो जाएँगे और वे दंगा मचा देंगे!” BSB BSB: “But not during the feast,” they said, “or there may be a riot among the people.”
3 HGST यीशु बैतनिय्याह गाँव में शमौन के घर में अतिथि था जिसे पहले कोढ़ था। जिस समय वे भोजन कर रहे थे तब एक स्त्री यीशु के पास आई। वह एक पत्थर का बर्तन लिए हुए थी जिसमें मूल्यवान, सुगंधित इत्र भरा हुआ था, जो मूल्यवान, सुगंधित जटामांसी से बना था। उसने उस बर्तन को खोलकर सारा सुगंधित इत्र यीशु के सिर पर उंडेल दिया। BSB BSB: While Jesus was in Bethany reclining at the table in the home of Simon the Leper, a woman came with an alabaster jar of expensive perfume, made of pure nard. She broke open the jar and poured it on Jesus’ head.
4 HGST वहाँ पर उपस्थित कुछ लोगों ने क्रोधित होकर मन ही मन कहा,“यह तो भयानक बात है कि इस स्त्री ने उस सुगंधित इत्र को बर्बाद कर दिया! BSB BSB: Some of those present, however, expressed their indignation to one another: “Why this waste of perfume?
5 HGST उसे तो एक वर्ष की मजदूरी को दाम में बेचा जा सकता था और फिर वह पैसा गरीब लोगों को दिया जा सकता था!” उन्होंने उसे झिड़का। BSB BSB: It could have been sold for over three hundred denarii and the money given to the poor.” And they scolded her.
6 HGST परन्तु यीशु ने कहा,“उसे डांटना बंद करो! उसने मेरे साथ वही किया है जो मैं उचित समझता हूँ। इसलिए तुम्हें उसे परेशान नहीं करना चाहिए! BSB BSB: But Jesus said, “Leave her alone; why are you bothering her? She has done a beautiful deed to Me.
7 HGST तुम्हारे बीच में गरीब हमेशा रहेंगे। इसलिए तुम जब चाहो तब उनकी सहायता कर सकते हो। परन्तु मैं यहाँ तुम्हारे साथ अधिक समय तक नहीं रहूँगा। BSB BSB: The poor you will always have with you, and you can help them whenever you want. But you will not always have Me.
8 HGST { यह उचित है कि} जो वह कर सकती थी उसने वही किया। यह ऐसा है कि मानो वह जानती थी कि मैं शीघ्र ही मरने वाला हूँ और उसने मेरी देह को गाड़े जाने के लिए अभिषेक किया है। BSB BSB: She has done what she could to anoint My body in advance of My burial.
9 HGST मैं तुमसे यह कहूँगा: समूचे संसार में मेरे अनुयायी जहाँ कहीं सुसमाचार प्रचार करेंगे, वे यह भी बताएँगे जो उसने किया है, और लोग उसे स्मरण रखेंगे।” BSB BSB: And truly I tell you, wherever the gospel is preached in all the world, what she has done will also be told in memory of her.”
10 HGST फिर यहूदा इस्करियोती प्रधान याजकों के पास यीशु को पकड़ने में उनकी सहायता करने के लिए बातचीत करने गया।{ उसने ऐसा किया भले ही} वह 12 चेलों में से एक था। BSB BSB: Then Judas Iscariot, one of the Twelve, went to the chief priests to betray Jesus to them.
11 HGST जब प्रधान याजकों ने सुना कि वह उनके लिए क्या करने को तैयार है, तो वे बहुत प्रसन्न हुए। उन्होंने वादा किया कि वे बदले में उसे पैसा देंगे। यहूदा सहमत हो गया, और यीशु को उन्हें सौंपने का अवसर ढूँढ़ने लगा। BSB BSB: They were delighted to hear this, and they promised to give him money. So Judas began to look for an opportunity to betray Jesus.
12 HGST पर्व के पहले दिन जिसे वे अख़मीरी रोटी का पर्व कहते थे, जब वे फसह के लिए मेम्नों को बलि करते थे, तब यीशु के चेलों ने उससे कहा,“तू कहाँ चाहता है कि हम जाकर फसह के पर्व के लिए भोजन तैयार करें ताकि हम उसे खाएँ?” BSB BSB: On the first day of the Feast of Unleavened Bread, when the Passover lamb was to be sacrificed, Jesus’ disciples asked Him, “Where do You want us to prepare for You to eat the Passover?”
13 HGST अतः यीशु ने सब कुछ तैयार करने के लिए अपने दो चेलों का चुनाव किया। उसने उनसे कहा,“यरूशलेम नगर में जाओ। तुम एक व्यक्ति से मिलोगे जो पानी से भरा एक घड़ा उठाए होगा। उसके पीछे- पीछे जाना। BSB BSB: So He sent two of His disciples and told them, “Go into the city, and a man carrying a jug of water will meet you. Follow him,
14 HGST जब वह एक घर में प्रवेश करे, तो उस घर के स्वामी से कहा,‘हमारा गुरु चाहता है कि हम फसह के पर्व का भोजन तैयार करें, ताकि वह हमारे अर्थात उसके चेलों के साथ उसे खाए। कृपया हमें वह कमरा दिखा दो।’ BSB BSB: and whichever house he enters, say to the owner, ‘The Teacher asks: Where is My guest room, where I may eat the Passover with My disciples?’
15 HGST वह तुम्हें एक बड़ा कमरा दिखाएगा जो घर की ऊपरी मंजिल पर है। उसमें दरी, खाने के सोपान, और खाने की मेज होगी, और वह हमारे लिए तैयार होगा कि हम उसमें भोजन खाएँ। तब वहाँ हमारे लिए भोजन तैयार करना।” BSB BSB: And he will show you a large upper room, furnished and ready. Make preparations for us there.”
16 HGST अतः वे दोनों चेले चले गए। उन्होंने नगर में जाकर सब कुछ वैसा ही पाया जैसा उसने उनसे कहा था। फिर उन्होंने फसह के पर्व के लिए भोजन तैयार किया। BSB BSB: So the disciples left and went into the city, where they found everything as Jesus had described. And they prepared the Passover.
17 HGST जब शाम हुई, तो यीशु 12 चेलों के साथ उस घर में पहुँचा। BSB BSB: When evening came, Jesus arrived with the Twelve.
18 HGST जब वे सब मेज के पास बैठे हुए भोजन कर रहे थे, तो यीशु ने कहा,“इस बात को ध्यान लगाकर सुनो: तुम में से एक मेरे शत्रुओं को मुझे पकड़ने में सक्षम करेगा। वह तुम में से ही एक है जो इस समय मेरे साथ भोजन कर रहा है!” BSB BSB: And while they were reclining and eating, Jesus said, “Truly I tell you, one of you who is eating with Me will betray Me.”
19 HGST चेले बहुत उदास हो गए, और एक के बाद एक, हर एक ने यीशु से कहा,“निश्चय ही वह मैं नहीं हूँ जो तुझे पकड़वाएगा, सही है न?” BSB BSB: They began to be grieved and to ask Him one after another, “Surely not I?”
20 HGST तब उसने उनसे कहा,“वह तुम 12 चेलों में से ही एक है, जो मेरे साथ थाली में रखी चाशनी में रोटी डुबो रहा है। BSB BSB: He answered, “It is one of the Twelve—the one who is dipping his hand into the bowl with Me.
21 HGST यह निश्चित है कि मैं, अर्थात मनुष्य का पुत्र, मर जाऊँ, क्योंकि भविष्यद्वक्ताओं ने मेरे विषय में यही लिखा है। परन्तु उस मनुष्य के लिए भयानक दंड होगा जो मुझे पकड़ने में मेरे शत्रुओं की सहायता करेगा! बल्कि, उस मनुष्य के लिए अच्छा तो यह होता कि उसने कभी जन्म ही न लिया होता!” BSB BSB: The Son of Man will go just as it is written about Him, but woe to that man by whom He is betrayed! It would be better for him if he had not been born.”
22 HGST जिस समय वे भोजन कर रहे थे, तब उसने एक चपटी रोटी लेकर उसके लिए परमेश्वर का धन्यवाद किया। फिर उसने उसे तोड़कर उन्हें दिया और उनसे कहा,“यह रोटी मेरी देह है। इसे लो और खा लो।” BSB BSB: While they were eating, Jesus took bread, spoke a blessing and broke it, and gave it to the disciples, saying, “Take it; this is My body.”
23 HGST उसके बाद, उसने दाखरस से भरा कटोरा लेकर उसके लिए परमेश्वर का धन्यवाद किया। फिर उसने उसे अपने चेलों को दिया और उन सबने उस कटोरे में से पिया। BSB BSB: Then He took the cup, gave thanks, and gave it to them, and they all drank from it.
24 HGST यीशु ने अपने चेलों से कहा,“यह दाखरस मेरा लहू है, जो मेरी देह से बहने वाला है, जब मेरे शत्रु मुझे मार डालेंगे। इस लहू के द्वारा मैं उस वाचा को दृढ़ करूँगा, जो परमेश्वर ने बहुत से लोगों के पापों को क्षमा करने के लिए बांधी थी। BSB BSB: He said to them, “This is My blood of the covenant, which is poured out for many.
25 HGST मैं चाहता हूँ कि तुम यह जान लो: मैं अब उस समय तक दाखरस नहीं पीऊँगा, जब तक कि मैं उसे फिर से तब न पीऊँ, जब परमेश्वर राजा होकर सब जगह शासन करता है।” BSB BSB: Truly I tell you, I will no longer drink of the fruit of the vine until that day when I drink it anew in the kingdom of God.”
26 HGST उनके परमेश्वर की स्तुति में एक गीत गाने के बाद, यीशु और उसके चेले जैतून के पहाड़ की ओर चले गए। BSB BSB: And when they had sung a hymn, they went out to the Mount of Olives.
27 HGST जब वे अपने मार्ग ही में थे, तो यीशु ने अपने चेलों से कहा,“जकर्याह भविष्यद्वक्ता ने पवित्रशास्त्र में लिखा है जो परमेश्वर ने मेरे विषय में कहा है,‘मैं चरवाहे की हत्या कर दूँगा और उसकी भेड़ें तितर- बितर हो जाएँगीं।’ ये शब्द सच हो जाएँगे। तुम सब मुझे छोड़कर भाग जाओगे। BSB BSB: Then Jesus said to them, “You will all fall away, for it is written: ‘I will strike the Shepherd, and the sheep will be scattered.’
28 HGST परन्तु जब परमेश्वर मुझे फिर से जीवित कर देगा, तो मैं तुमसे पहले गलील जिले को जाऊँगा और तुमसे वहीं मिलूँगा।” BSB BSB: But after I have risen, I will go ahead of you into Galilee.”
29 HGST पतरस ने यीशु से कहा,“सम्भवतः बाकी सब चेले तुझे छोड़ भी दें, परन्तु मैं नहीं छोड़ूँगा! मैं तुझे नहीं छोड़ूँगा!” BSB BSB: Peter declared, “Even if all fall away, I never will.”
30 HGST तब यीशु ने पतरस से कहा,“सच तो यह है कि आज ही की रात, मुर्गे के दो बार बांग देने से पहले, तू स्वयं ही मेरे विषय में कहेगा कि तू मुझे नहीं जानता।” BSB BSB: “Truly I tell you,” Jesus replied, “this very night, before the rooster crows twice, you will deny Me three times.”
31 HGST परन्तु पतरस ने दृढ़तापूर्वक प्रतिउत्तर दिया,“यहाँ तक कि यदि वे मेरी हत्या भी कर दें, मैं कभी नहीं कहूँगा कि मैं तुझे नहीं जानता।” और बाकी के सब चेलों ने भी यही बात बोली। BSB BSB: But Peter kept insisting, “Even if I have to die with You, I will never deny You.” And all the others said the same thing.
33 HGST उसने अपने साथ पतरस, याकूब, और यूहन्ना को लिया। यीशु अत्यंत भावनात्मक रूप से व्याकुल हो गया। BSB BSB: He took with Him Peter, James, and John, and began to be deeply troubled and distressed.
34 HGST उसने उनसे कहा,“मैं बहुत उदास हूँ। यह ऐसा है कि मानो मैं मरने वाला हूँ। तुम लोग यहीं ठहरो और जागते रहो!” BSB BSB: Then He said to them, “My soul is consumed with sorrow to the point of death. Stay here and keep watch.”
35 HGST यीशु ने थोड़ा आगे जाकर स्वयं को भूमि पर गिरा दिया। फिर उसने प्रार्थना की कि यदि सम्भव हो, तो उसे दुःख न उठाना पड़े। BSB BSB: Going a little farther, He fell to the ground and prayed that, if it were possible, the hour would pass from Him.
37 HGST फिर यीशु उस स्थान में लौट आया जहाँ उसने पतरस, याकूब, और यूहन्ना को छोड़ा था। उसने उन चेलों को सोता हुआ पाया। उसने उन्हें जगाया और पतरस से, जिसे शमौन भी कहते हैं, कहा,“हे शमौन! मैं निराश हूँ कि तुम सो गए, और यह कि तुम थोड़े समय के लिए भी न जाग पाए!” BSB BSB: Then Jesus returned and found them sleeping. “Simon, are you asleep?” He asked. “Were you not able to keep watch for one hour?
38 HGST { और यीशु ने उनसे कहा,}“जो मैं कहता हूँ तुम उसे करना तो चाहते हो, परन्तु तुम में पर्याप्त सामर्थ्य नहीं है। जागते रहो और प्रार्थना करते रहो, ताकि जब तुम परीक्षा में पड़ो तो तुम विरोध कर सको!” BSB BSB: Watch and pray so that you will not enter into temptation. For the spirit is willing, but the body is weak.”
39 HGST तब उसने जाकर फिर से वही प्रार्थना की जो उसने पहले की थी। BSB BSB: Again He went away and prayed, saying the same thing.
40 HGST जब यीशु लौटकर आया, तो उसने पाया कि वे फिर से सो रहे हैं; वे नींद से इतने बोझिल थे कि वे अपनी आँखें भी खुली नहीं रख पा रहे थे। क्योंकि वे शर्मिन्दा थे, इसलिए जब उसने उनको जगाया तो वे नहीं जानते थे कि उससे क्या कहें। BSB BSB: And again Jesus returned and found them sleeping, for their eyes were heavy. And they did not know what to answer Him.
41 HGST तब यीशु ने जाकर एक बार फिर से प्रार्थना की। वह तीसरी बार लौटकर आया और उन्हें फिर से सोता हुआ पाया। उसने उनसे कहा,“मैं निराश हूँ कि तुम फिर से सो रहे हो! तुम पर्याप्त रूप से सो चुके हो। मेरे लिए दुःख उठाने का समय आरम्भ होने वाला है। देखो! कोई व्यक्ति मुझे, अर्थात मनुष्य के पुत्र को पकड़ने के लिए पापी मनुष्यों को सक्षम करने वाला है। BSB BSB: When Jesus returned the third time, He said, “Are you still sleeping and resting? That is enough! The hour has come. Look, the Son of Man is betrayed into the hands of sinners.
42 HGST इसलिए उठो! आओ हम चलें! देखो! वह यहीं है जो मुझे पकड़ने के लिए उन्हें सक्षम कर रहा है!” BSB BSB: Rise, let us go. See, My betrayer is approaching!”
43 HGST जिस समय यीशु यह बोल ही रहा था, यहूदा आ पहुँचा। भले ही वह 12 चेलों में से एक था, परन्तु वह यीशु को पकड़ने में उसके शत्रुओं को सक्षम करने आया था। उसके साथ लाठियाँ और तलवारें लिए हुए एक भीड़ भी थी। उन लोगों को यहूदी महासभा के अगुवों ने भेजा था। BSB BSB: While Jesus was still speaking, Judas, one of the Twelve, arrived, accompanied by a crowd armed with swords and clubs, sent from the chief priests, scribes, and elders.
44 HGST यहूदा ने, जो यीशु के शत्रुओं की उसे पकड़ने में सहायता कर रहा था, उस भीड़ से पहले ही कह दिया था,“जिस व्यक्ति को मैं चूम लूँ, वह वही है जिसे तुम ढूँढ़ रहे हो। जब मैं उसे चूम लूँ, तो उसे पकड़ लेना, और सावधानी से उसकी पहरेदारी करते हुए उसे ले जाना।” BSB BSB: Now the betrayer had arranged a signal with them: “The One I kiss is the man; arrest Him and lead Him away securely.”
45 HGST अतः, जब यहूदा पहुँचा, तो उसने तुरन्त यीशु के पास आकर कहा,“हे मेरे गुरु!” फिर उसने यीशु को चूम लिया। BSB BSB: Going directly to Jesus, he said, “Rabbi!” and kissed Him.
46 HGST उसके बाद भीड़ ने यीशु को पकड़कर बंदी बना लिया। BSB BSB: Then the men seized Jesus and arrested Him.
47 HGST परन्तु उसके एक चेले ने, जो पास ही खड़ा था, अपनी तलवार निकाल ली। उसने उससे महायाजक के दास पर वार किया, परन्तु वह केवल उस दास का कान ही काट पाया। BSB BSB: And one of the bystanders drew his sword and struck the servant of the high priest, cutting off his ear.
48 HGST यीशु ने उनसे कहा,“यह आश्चर्य की बात है कि तुम यहाँ मुझे बंदी बनाने के लिए तलवारें और लाठियाँ लेकर आए हो, कि मानो मैं कोई डाकू हूँ। BSB BSB: Jesus asked the crowd, “Have you come out with swords and clubs to arrest Me as you would an outlaw?
49 HGST मैं तो कई दिनों तक मंदिर के आंगन में लोगों को शिक्षा देते हुए तुम्हारे साथ ही था। उस समय तुमने मुझे बंदी बनाने का प्रयास क्यों नहीं किया? परन्तु यह इसलिए घटित हुआ है कि जो कुछ भविष्यद्वक्ताओं ने पवित्रशास्त्र में मेरे विषय में लिखा है, वह घटित हो।” BSB BSB: Every day I was with you, teaching in the temple courts, and you did not arrest Me. But this has happened that the Scriptures would be fulfilled.”
50 HGST तब यीशु के सब चेले उसे छोड़कर भाग गए। BSB BSB: Then everyone deserted Him and fled.
51 HGST उस समय एक जवान पुरुष यीशु के पीछे- पीछे चल रहा था। उसने अपने शरीर पर केवल एक सनी का वस्त्र ही पहना हुआ था। उस भीड़ ने उस जवान पुरुष को पकड़ लिया, BSB BSB: One young man who had been following Jesus was wearing a linen cloth around his body. They caught hold of him,
52 HGST परन्तु, जैसे ही उसने स्वयं को उनकी पकड़ से खींचा, उसका सनी का वस्त्र उनके हाथों में ही रह गया, और फिर वह नंगा ही भाग गया। BSB BSB: but he pulled free of the linen cloth and ran away naked.
53 HGST जिन मनुष्यों ने यीशु को पकड़ा था, वे उसे उस घर में ले गए, जहाँ महायाजक रहता था। यहूदी महासभा के सभी सदस्य वहाँ इकट्ठा थे। BSB BSB: They led Jesus away to the high priest, and all the chief priests, elders, and scribes assembled.
54 HGST पतरस एक दूरी बनाकर यीशु के पीछे- पीछे गया। वह उस घर के आंगन में गया जहाँ महायाजक रहता था, और वह वहाँ महायाजक के घर के पहरेदारों के साथ बैठ गया। वह आग के पास स्वयं को गर्म कर रहा था। BSB BSB: Peter followed Him at a distance, right into the courtyard of the high priest. And he sat with the officers and warmed himself by the fire.
55 HGST प्रधान याजकों और यहूदी महासभा के बाकी सदस्यों ने ऐसे लोगों को खोजने का प्रयास किया जो यीशु के विषय में झूठ बोल सकें ताकि वे रोमी अधिकारियों को उसे मृत्युदंड देने के लिए सहमत कर सकें। वे इसमें सफल नहीं हो पाए। BSB BSB: Now the chief priests and the whole Sanhedrin were seeking testimony against Jesus to put Him to death, but they did not find any.
56 HGST बड़ी संख्या में लोगों ने यीशु के विषय में झूठ बोला, परन्तु जो बातें उन्होंने बोलीं वे आपस में मेल नहीं खाती थीं। BSB BSB: For many bore false witness against Jesus, but their testimony was inconsistent.
57 HGST अंत में, कुछ लोग खड़े हुए और यह कहकर यीशु पर झूठा दोष लगाया, BSB BSB: Then some men stood up and testified falsely against Him:
58 HGST “हमने उसे ऐसा कहते हुए सुना था,‘मैं मनुष्यों के द्वारा बनाए हुए इस मंदिर को ढा दूँगा, और फिर तीन दिन में किसी की सहायता के बिना मैं दूसरा मंदिर बना दूँगा।’” BSB BSB: “We heard Him say, ‘I will destroy this man-made temple, and in three days I will build another that is made without hands.’”
59 HGST परन्तु इन मनुष्यों ने जो कहा, वह उनमें से बाकी लोगों द्वारा कही गई बातों से मेल नहीं खाता था। BSB BSB: But even their testimony was inconsistent.
62 HGST यीशु ने कहा,“मैं ही हूँ। इसके अलावा, तुम मुझे, अर्थात मनुष्य के पुत्र को, पूर्ण रूप से सामर्थी परमेश्वर के बगल में शासन करते हुए देखोगे। तुम मुझे आकाश के बादलों में से नीचे उतरते हुए भी देखोगे!” BSB BSB: “I am,” said Jesus, “and you will see the Son of Man sitting at the right hand of Power and coming with the clouds of heaven.”
63 HGST यीशु की बातों की प्रतिक्रिया में, विरोध जताने के लिए महायाजक ने अपना बाहरी वस्त्र फाड़कर कहा,“हमें निश्चय ही अब इस मनुष्य के विरोध में साक्षी देने के लिए और गवाहों की आवश्यकता नहीं है! BSB BSB: At this, the high priest tore his clothes and declared, “Why do we need any more witnesses?
64 HGST तुमने उसके परमेश्वर होने के निन्दात्मक दावे को सुन लिया है!” वे सब के सब इस बात पर सहमत हो गए कि यीशु दोषी है और मृत्युदंड के योग्य है। BSB BSB: You have heard the blasphemy. What is your verdict?” And they all condemned Him as deserving of death.
65 HGST उसके बाद उनमें से कुछ लोग उस पर थूकने लगे। उन्होंने उसकी आँखों पर पट्टी बांध दी, और फिर वे उसे मारने लगे, और उससे कहने लगे,“यदि तू भविष्यद्वक्ता है, तो हमें बता कि तुझे किसने मारा!” और जो लोग यीशु की पहरेदारी कर रहे थे उन्होंने उसे हाथों से मारा। BSB BSB: Then some of them began to spit on Him. They blindfolded Him, struck Him with their fists, and said to Him, “Prophesy!” And the officers received Him with slaps in His face.
66 HGST जिस समय पतरस महायाजक के घर के बाहर आंगन में था, तो महायाजक के लिए काम करने वाली लड़कियों में से एक उसके पास आई। BSB BSB: While Peter was in the courtyard below, one of the servant girls of the high priest came down
67 HGST जब उसने पतरस को आग के पास स्वयं को गर्म करते हुए देखा, तो उसने उसे बड़े ध्यान से देखा। फिर उसने कहा,“तू भी तो नासरत नगर के रहने वाले उस पुरुष यीशु के साथ था!” BSB BSB: and saw him warming himself there. She looked at Peter and said, “You also were with Jesus the Nazarene.”
68 HGST परन्तु पतरस ने यह कहकर इस बात से इन्कार कर दिया,“मैं नहीं जानता या मुझे समझ नहीं आ रहा कि तू किस बारे में बात कर रही है!” फिर वह वहाँ से हटकर आंगन के फाटक के पास चला गया। BSB BSB: But he denied it. “I do not know or even understand what you are talking about,” he said. Then he went out to the gateway, and the rooster crowed.
69 HGST वह दासी उसे वहाँ देखकर फिर से उन लोगों से बोली जो निकट ही खड़े थे,“यह मनुष्य उन्हीं में से एक है जो उस व्यक्ति के साथ थे जिसे उन लोगों ने बंदी बनाया है।” BSB BSB: There the servant girl saw him and again said to those standing nearby, “This man is one of them.”
70 HGST परन्तु उसने फिर से इन्कार कर दिया। थोड़ी देर के बाद, जो लोग वहाँ खड़े थे उन्होंने फिर से पतरस से कहा,“{ जिस तरीके से तू बात कर रहा है उससे प्रकट होता है कि} तू भी गलील जिले का रहने वाला है। इसलिए यह पक्का है कि तू भी उन मनुष्यों में से एक है जो यीशु के संगी थे!” BSB BSB: But he denied it again. After a little while, those standing nearby said once more to Peter, “Surely you are one of them, for you too are a Galilean.”
71 HGST परन्तु वह कहने लगा,“जिस मनुष्य के बारे में तुम बात कर रहे हो मैं उसे नहीं जानता! क्योंकि परमेश्वर जानता है कि मैं सच बोल रहा हूँ, और यदि मैं झूठ बोल रहा हूँ तो वह मुझे दंड दे!” BSB BSB: But he began to curse and swear, “I do not know this man of whom you speak!”
72 HGST ठीक उसी समय पर मुर्गे ने दूसरी बार बांग दी। तब पतरस को वह बात स्मरण आई जो यीशु ने उससे पहले ही कह दी थी,“मुर्गे के दूसरी बार बांग देने से पहले, तू तीन बार इस बात का इन्कार करेगा कि तू मुझे जानता है।” जब पतरस को मालूम हुआ कि वह यीशु का तीन बार इन्कार कर चुका है, तो वह अत्यंत उदास हो गया। पतरस रोने लगा। BSB BSB: And immediately the rooster crowed a second time. Then Peter remembered the word that Jesus had spoken to him: “Before the rooster crows twice, you will deny Me three times.” And he broke down and wept.