1 HGST उस समय के दौरान शासक हेरोदेस अन्तिपास ने यीशु के आश्चर्यकर्म करने और शिक्षा देने के बारे में समाचार सुने। BSB BSB: At that time Herod the tetrarch heard the reports about Jesus
2 HGST उसने अपने सेवकों से कहा,“वह अवश्य ही यूहन्ना बपतिस्मा देने वाला होगा। वह अवश्य ही मरे हुओं में से जी उठा होगा, और इसी कारण उसे ये आश्चर्यकर्म करने की सामर्थ्य मिली है।” BSB BSB: and said to his servants, “This is John the Baptist; he has risen from the dead! That is why miraculous powers are at work in him.”
3 HGST { यूहन्ना मरे हुओं में से जी उठा है, हेरोदेस ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि यूहन्ना मर चुका था।} उसकी मृत्यु इस तरह से हुई: यूहन्ना हेरोदेस अन्तिपास से कह रहा था कि उसे हेरोदियास को अपनी पत्नी के रूप में रखना उचित नहीं है। क्योंकि वह ऐसा कह रहा था इसलिए हेरोदियास ने, जो हेरोदेस के भाई फिलिप्पुस की पत्नी थी, अपने सेवकों को यूहन्ना को बन्दीगृह में डालने को कहा। BSB BSB: Now Herod had arrested John and bound him and put him in prison on account of Herodias, his brother Philip’s wife,
5 HGST हेरोदेस अपने जनों को यूहन्ना को मार डालने का आदेश देना चाहता था, परन्तु वह लोगों की भीड़ से डरता था, क्योंकि वे ऐसा विश्वास करते थे कि यूहन्ना परमेश्वर की ओर से बोलने वाला एक भविष्यद्वक्ता था। BSB BSB: Although Herod wanted to kill John, he was afraid of the people, because they regarded John as a prophet.
6 HGST एक दिन, हेरोदेस के जन्मदिन का आनन्द मनाने के लिए एक उत्सव रखा गया, और हेरोदियास की बेटी ने उसके अतिथियों के लिए नृत्य किया। उसके नृत्य ने हेरोदेस को बहुत प्रसन्न कर दिया, BSB BSB: On Herod’s birthday, however, the daughter of Herodias danced before them and pleased Herod
7 HGST अत: उसने शपथ खाकर जो कुछ भी वह माँगेगी, उसे वह देने की प्रतिज्ञा की। BSB BSB: so much that he promised with an oath to give to her whatever she asked.
8 HGST हेरोदियास ने अपनी बेटी को पहले से बता दिया था कि क्या कहना है, अत: उसने हेरोदेस से कहा," मैं चाहती हूँ कि तू यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले का सिर काटकर यहाँ एक थाल पर रखकर यह प्रकट करने के लिए लाए कि वह वास्तव में मर चुका है!" BSB BSB: Prompted by her mother, she said, “Give me here on a platter the head of John the Baptist.”
9 HGST राजा को अब बहुत पछतावा हुआ कि उसने हेरोदियास की बेटी को वह देने की प्रतिज्ञा की थी, जो कुछ भी वह माँगेगी। परन्तु क्योंकि उसने एक वाचा बाँधी थी, और क्योंकि उसके सभी अतिथियों ने उसे ऐसा कहते हुए सुना था, इसलिए उसे लगा कि उसे वही करना चाहिए जो उसने प्रतिज्ञा की थी। इसलिए उसने अपने सेवकों को वह करने का आदेश दिया जो वह चाहती थी। BSB BSB: The king was grieved, but because of his oaths and his guests, he ordered that her wish be granted
10 HGST उसने सैनिकों को बन्दीगृह में भेजा, और उन्होंने यूहन्ना का सिर काट दिया। BSB BSB: and sent to have John beheaded in the prison.
11 HGST फिर वे यूहन्ना का सिर एक थाल पर रखकर उस लड़की के पास ले आए। तब वह लड़की उसे अपनी माता के पास ले गई। BSB BSB: John’s head was brought in on a platter and presented to the girl, who carried it to her mother.
12 HGST बाद में, यूहन्ना के चेले बन्दीगृह में गए, और यूहन्ना के शव को ले जाकर गाड़ दिया। फिर जो कुछ हुआ था उन्होंने जाकर यीशु को वह बता दिया। BSB BSB: Then John’s disciples came and took his body and buried it. And they went and informed Jesus.
13 HGST यह समाचार सुनने के बाद, यीशु अपने चेलों के साथ नाव से गलील की झील के किनारे एक ऐसी जगह गया जहाँ कोई नहीं रहता था। वह कहाँ गया है उसके बारे में सुनने के बाद, भीड़ के लोग अपने- अपने नगरों को छोड़कर किनारे- किनारे चलते हुए उसके पीछे हो लिए। BSB BSB: When Jesus heard about John, He withdrew by boat privately to a solitary place. But the crowds found out about it and followed Him on foot from the towns.
14 HGST जब यीशु नाव से उतरा, तो उसने देखा कि एक बड़ी भीड़ उसकी प्रतीक्षा कर रही है। वह उनके लिए खेदित हुआ, और उनके बीच में जो बीमार लोग थे उसने उन्हें चंगा किया। BSB BSB: When He stepped ashore and saw a large crowd, He had compassion on them and healed their sick.
15 HGST जब शाम हुई, तो चेलों ने यीशु के पास आकर कहा,“यह एक ऐसी जगह है जहाँ कोई नहीं रहता, और यह दिन का बहुत देर वाला समय है। लोगों से कह कि वे अपने नगरों को लौट जाएँ ताकि वे भोजन खरीद सकें।” BSB BSB: When evening came, the disciples came to Him and said, “This is a desolate place, and the hour is already late. Dismiss the crowds so they can go to the villages and buy themselves some food.”
16 HGST परन्तु यीशु ने अपने चेलों से कहा,“उन्हें भोजन लेने के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। इसके बजाय, तुम्हें स्वयं ही उन्हें कुछ खाने के लिए देना चाहिए!” BSB BSB: “They do not need to go away,” Jesus replied. “You give them something to eat.”
17 HGST चेलों ने कहा,“यहाँ हमारे पास केवल पाँच रोटियाँ और दो पकी हुई मछलियाँ ही हैं!” BSB BSB: “We have here only five loaves of bread and two fish,” they answered.
18 HGST उसने कहा,“उन्हें मेरे पास लाओ!” BSB BSB: “Bring them here to Me,” Jesus said.
19 HGST यीशु ने वहाँ एकत्र हुई लोगों की भीड़ से घास पर बैठने को कहा। फिर उसने चेलों से पाँच रोटियाँ और दो मछलियाँ लीं। उसने स्वर्ग की ओर देखकर उनके लिए परमेश्वर को धन्यवाद देते हुए प्रार्थना की, और उन्हें कई टुकड़ों में तोड़ा। फिर उसने उन टुकड़ों को अपने चेलों को वापस दिया, और उन्होंने उन्हें भीड़ में बाँट दिया। BSB BSB: And He directed the crowds to sit down on the grass. Taking the five loaves and the two fish and looking up to heaven, He spoke a blessing. Then He broke the loaves and gave them to the disciples, and the disciples gave them to the people.
20 HGST सभी लोगों ने तब तक खाया जब तक कि उनकी भूख नहीं मिट गई। फिर चेलों ने बचे हुए टुकड़ों को इकट्ठा किया और उनसे बारह टोकरियाँ भर लीं। BSB BSB: They all ate and were satisfied, and the disciples picked up twelve basketfuls of broken pieces that were left over.
21 HGST उस समय लगभग 5, 000 पुरुषों ने खाया, जिनमें स्त्रियों और बच्चों को नहीं गिना गया! BSB BSB: About five thousand men were fed, besides women and children.
22 HGST इसके घटित होने के तुरन्त बाद, यीशु ने चेलों को नाव पर चढ़ने और उसके आगे- आगे गलील की झील के दूसरी ओर जाने के लिए विवश किया। इस बीच, वह भीड़ को घर भेजने वाला था। BSB BSB: Immediately Jesus made the disciples get into the boat and go on ahead of Him to the other side, while He dismissed the crowds.
23 HGST भीड़ को भेज देने के बाद, वह अकेले में प्रार्थना करने के लिए पहाड़ियों पर चला गया। शाम हो चुकी थी, और वह उस जगह पर अकेला था। BSB BSB: After He had dismissed them, He went up on the mountain by Himself to pray. When evening came, He was there alone,
24 HGST इस समय तक चेले गलील झील के बीच में थे। जिस ओर वे जा रहे थे, उसकी विपरीत दिशा में बहुत तेज हवा बह रही थी, जिससे नाव लहरों पर इधर- उधर डगमगा रही थी। BSB BSB: but the boat was already far from land, buffeted by the waves because the wind was against it.
25 HGST फिर यीशु सुबह में तीन से छः बजे के बीच पहाड़ियों से उतरकर पानी के पास आया। वह पानी पर चलते हुए नाव के पास पहुँचा। BSB BSB: During the fourth watch of the night, Jesus went out to them, walking on the sea.
26 HGST जब चेलों ने उसे पानी पर चलते देखा, तो उन्होंने सोचा कि वह अवश्य ही कोई भूत होगा। अत: वे भयभीत हो गए, और डर के मारे चिल्लाने लगे। BSB BSB: When the disciples saw Him walking on the sea, they were terrified. “It’s a ghost!” they said, and cried out in fear.
27 HGST तुरन्त ही यीशु ने उनसे कहा,“हियाव बाँधो! यह मैं हूँ। डरो मत!” BSB BSB: But Jesus spoke up at once: “Take courage! It is I. Do not be afraid.”
30 HGST परन्तु जब पतरस ने तेज हवा से उठती बड़ी लहरों को देखा, तो वह डर गया। इस प्रकार, वह पानी में डूबने लगा और चिल्लाने लगा,“हे प्रभु, मुझे बचा!” BSB BSB: But when he saw the strength of the wind, he was afraid and, beginning to sink, cried out, “Lord, save me!”
31 HGST यीशु ने उसी समय हाथ बढ़ाकर पतरस को पकड़ लिया। उसने उससे कहा,“तू मुझ पर केवल थोड़ा सा ही भरोसा करता है! तुझे इस बात में संदेह नहीं करना चाहिए था कि मैं तुझे डूबने से बचा सकता हूँ!” BSB BSB: Immediately Jesus reached out His hand and took hold of Peter. “You of little faith,” He said, “why did you doubt?”
32 HGST फिर जब यीशु और पतरस नाव पर चढ़ गए, तो हवा बहना बंद हो गया। BSB BSB: And when they had climbed back into the boat, the wind died down.
34 HGST जब वे नाव पर सवार होकर झील के पार चले गए, तो वे गन्नेसरत नगर के किनारे पहुँचे। BSB BSB: When they had crossed over, they landed at Gennesaret.
35 HGST उस क्षेत्र के लोगों ने यीशु को पहचान लिया, अत: उस समूचे क्षेत्र में रहने वालों को यह बताने के लिए उन्होंने लोगों को भेज दिया कि यीशु आया हुआ है। तब लोग यीशु के पास उन सब लोगों को लाए जो बीमार थे। BSB BSB: And when the men of that place recognized Jesus, they sent word to all the surrounding region. People brought all the sick to Him
36 HGST बीमार लोग उससे लगातार विनती करते रहे कि वह उन्हें अपने वस्त्र का छोर भी छूने दे ताकि वे चंगे हो जाएँ। और इस कारण, जिस किसी ने भी उसके वस्त्र को छुआ, वह अपनी बीमारियों से चंगा हो जाता था। BSB BSB: and begged Him just to let them touch the fringe of His cloak. And all who touched Him were healed.