1 HGST यीशु को परखने के लिए कुछ फरीसी और सदूकी उसके पास आए। उन्होंने उससे कहा,“हमें दिखा कि वास्तव में परमेश्वर ने तुझे हमारे पास भेजा है! हमारे लिए परमेश्वर की ओर से कोई चिन्ह दिखा!” BSB BSB: Then the Pharisees and Sadducees came and tested Jesus by asking Him to show them a sign from heaven.
2 HGST उसने उनको उत्तर दिया,[“हमारे देश में, यदि शाम को आकाश लाल होता है, तो हम कहते हैं,‘कल का मौसम अच्छा रहेगा।’ BSB BSB: But He replied, “When evening comes, you say, ‘The weather will be fair, for the sky is red,’
3 HGST परन्तु यदि सुबह को आकाश लाल होता है, तो तुम कहते हो,‘आज का मौसम तूफानी रहेगा।’ आकाश को देखकर तुम बता सकते हो कि मौसम कैसा होगा, परन्तु जब तुम उन बातों को देखते हो जो इस समय तुम्हारे चारों ओर हो रही हैं, तो तुम नहीं समझते कि वे कैसे बताती हैं जो परमेश्वर करने वाला है।] BSB BSB: and in the morning, ‘Today it will be stormy, for the sky is red and overcast.’ You know how to interpret the appearance of the sky, but not the signs of the times.
4 HGST तुम ऐसे बुरे लोग हो जो परमेश्वर से ईमानदारी से प्रेम नहीं रखते। तुम एक चिन्ह की खोज में हो, परन्तु मैं तुम्हें केवल एक ही चिन्ह दूँगा, जो योना भविष्यद्वक्ता का चिन्ह है।” और यीशु एवं उसके चेले उनके पास से चले गए। BSB BSB: A wicked and adulterous generation demands a sign, but none will be given it except the sign of Jonah.” Then He left them and went away.
5 HGST जब वे गलील की झील के दूसरी ओर पहुँचे, तो चेलों को एहसास हुआ कि वे अपने साथ कोई भी भोजन ले जाना भूल गए हैं। BSB BSB: When they crossed to the other side, the disciples forgot to take bread.
6 HGST उस समय, यीशु ने उनसे कहा,“सावधान रहो कि तुम उस ख़मीर को स्वीकार न करो जो फरीसी और सदूकी तुम्हें देना चाहते हैं।” BSB BSB: “Watch out!” Jesus told them. “Beware of the leaven of the Pharisees and Sadducees.”
7 HGST वे आपस में यह कहते हुए इस बारे में चर्चा कर रहे थे कि यीशु का क्या अर्थ हो सकता है,“उसने ऐसा इसलिए कहा होगा क्योंकि हम कुछ रोटी लाना भूल गए हैं।” BSB BSB: They discussed this among themselves and concluded, “It is because we did not bring any bread.”
8 HGST परन्तु यीशु जानता था कि वे क्या चर्चा कर रहे थे और उनसे कहा,“मैं निराश हूँ कि तुम सोचते हो कि ऐसा इसलिए है कि मैंने फरीसियों और सदूकियों के ख़मीर के बारे में बात की क्योंकि तुम रोटी लाना भूल गए। तुम मुझ पर केवल थोड़ा सा विश्वास करते हो। BSB BSB: Aware of their conversation, Jesus said, “You of little faith, why are you debating among yourselves about having no bread?
9 HGST मैं निराश हूँ कि तुम इसका महत्व नहीं समझते, और न ही तुम्हें वह स्मरण है जब मैंने पाँच रोटियों से 5, 000 लोगों को भोजन करवाया था। यहाँ तक कि तुम ने कई टोकरियाँ भी इकट्ठी की थीं! BSB BSB: Do you still not understand? Do you not remember the five loaves for the five thousand, and how many basketfuls you gathered?
10 HGST न ही तुम इसका महत्व समझते हो और न ही स्मरण रखते हो जब मैंने सात रोटियों से 4, 000 लोगों को भोजन करवाया था। तब भी तुम ने बहुत सी टोकरियाँ इकट्ठी की थीं! BSB BSB: Or the seven loaves for the four thousand, and how many basketfuls you gathered?
11 HGST तुम्हें यह समझ जाना चाहिए था कि मैं वास्तव में रोटी के बारे में बात नहीं कर रहा था। फरीसियों और सदूकियों का ख़मीर स्वीकार न करो।” BSB BSB: How do you not understand that I was not telling you about bread? But beware of the leaven of the Pharisees and Sadducees.”
12 HGST तब चेलों को समझ में आया कि यीशु रोटी के ख़मीर के बारे में बात नहीं कर रहा था। इसके बजाय, वह फरीसियों और सदूकियों की गलत शिक्षा के बारे में बात कर रहा था। BSB BSB: Then they understood that He was not telling them to beware of the leaven used in bread, but of the teaching of the Pharisees and Sadducees.
13 HGST जब यीशु और उसके चेले कैसरिया फिलिप्पी नगर के पास के प्रांत में पहुँचे, तो उसने उनसे पूछा,“लोग वास्तव में क्या कहते हैं कि मैं, मनुष्य का पुत्र कौन हूँ?” BSB BSB: When Jesus came to the region of Caesarea Philippi, He questioned His disciples: “Who do people say the Son of Man is?”
14 HGST उन्होंने उत्तर दिया,“कुछ लोग कहते हैं कि तू यूहन्ना बपतिस्मा देने वाला है, जो फिर से जीवित हो गया है। दूसरे लोग कहते हैं कि तू एलिय्याह भविष्यद्वक्ता है, जो परमेश्वर की प्रतिज्ञा के अनुसार स्वर्ग से लौट आया है। फिर भी अन्य लोग कहते हैं कि तू यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता है या बहुत पहले रहने वाले दूसरे भविष्यद्वक्ताओं में से कोई है, जो फिर से जी उठा है।” BSB BSB: They replied, “Some say John the Baptist; others say Elijah; and still others, Jeremiah or one of the prophets.”
15 HGST यीशु ने उनसे कहा,“तो फिर तुम क्या कहते हो कि मैं कौन हूँ?” BSB BSB: “But what about you?” Jesus asked. “Who do you say I am?”
16 HGST शमौन पतरस ने उससे कहा,“तू मसीह है! तू एकमात्र सच्चे परमेश्वर का पुत्र है।” BSB BSB: Simon Peter answered, “You are the Christ, the Son of the living God.”
17 HGST तब यीशु ने उससे कहा,“हे शमौन, योना के पुत्र, परमेश्वर, मेरे पिता ने जो स्वर्ग में है, तुझ पर यह बात प्रकट करने के द्वारा तुझे आशीष दी है। क्योंकि कोई भी मनुष्य तुझ पर इस बात को प्रकट नहीं कर सकता। BSB BSB: Jesus replied, “Blessed are you, Simon son of Jonah! For this was not revealed to you by flesh and blood, but by My Father in heaven.
19 HGST फिर उसने कहा,“मैं तुझे परमेश्वर के लोगों के बीच अधिकार दूँगा जिन पर वह स्वर्ग से शासन करता है। तू पृथ्वी पर जिस किसी बात के बारे में मना करेगा, परमेश्वर तेरे उस निर्णय को मंजूर करेगा। उसी रीति से, तू पृथ्वी पर जिस किसी बात के बारे में अनुमति देगा, परमेश्वर तेरे उस निर्णय को मंजूर करेगा।” BSB BSB: I will give you the keys of the kingdom of heaven. Whatever you bind on earth will be bound in heaven, and whatever you loose on earth will be loosed in heaven.”
20 HGST तब यीशु ने चेलों को चेतावनी दी कि वे उस समय किसी को न बताएँ कि वह मसीह है। BSB BSB: Then He admonished the disciples not to tell anyone that He was the Christ.
21 HGST उस समय से, यीशु मसीह चेलों को शिक्षा देने लगा कि उसके लिए यरूशलेम नगर जाना आवश्यक है। वहाँ के शासक पुरनिये, प्रधान याजक और यहूदी व्यवस्था सिखाने वाले लोग उसे पीड़ा पहुँचाएँगे और मरवा डालेंगे। तब उसके बाद तीसरे दिन, वह फिर से जीवित हो जाएगा। BSB BSB: From that time on Jesus began to show His disciples that He must go to Jerusalem and suffer many things at the hands of the elders, chief priests, and scribes, and that He must be killed and on the third day be raised to life.
22 HGST परन्तु पतरस यीशु को एक ओर ले जाकर इन बातों के लिए उसे डाँटने लगा। उसने कहा,“हे प्रभु, परमेश्वर ऐसा कभी न होने दे!” BSB BSB: Peter took Him aside and began to rebuke Him. “Far be it from You, Lord!” he said. “This shall never happen to You!”
23 HGST तब यीशु ने मुड़कर पतरस की ओर देखा, और उसने उससे कहा,“मेरी दृष्टि से दूर हो जा! क्योंकि तेरे माध्यम से शैतान बोल रहा है और मुझे परमेश्वर की अनाज्ञाकारिता करने के लिए मुझ पर नियंत्रण करने का प्रयत्न कर रहा है। तू वह नहीं सोच रहा है जो परमेश्वर सोचता है, बल्कि वह सोच रहा है जो लोग सोचते हैं!” BSB BSB: But Jesus turned and said to Peter, “Get behind Me, Satan! You are a stumbling block to Me. For you do not have in mind the things of God, but the things of men.”
24 HGST तब यीशु ने अपने चेलों से कहा,“यदि तुम में से कोई मेरा चेले बनना चाहता है, तो तुम्हें अपनी इच्छाओं की उपेक्षा करनी होगी। तुम्हें उन अपराधियों की तरह पीड़ा सहने के लिए भी तैयार रहना होगा, जिन्हें उन स्थानों पर क्रूस उठाकर ले जाने के लिए विवश किया जाता है जहाँ उन्हें क्रूस पर चढ़ाया जाएगा। जो कोई मेरा चेले बनना चाहता है, उसे यही करना होगा। BSB BSB: Then Jesus told His disciples, “If anyone wants to come after Me, he must deny himself and take up his cross and follow Me.
25 HGST तुम्हें ऐसा इसलिए करना होगा, क्योंकि जो लोग मेरे होने से इन्कार करके अपने जीवन को बचाने का प्रयत्न करते हैं, वे हमेशा मेरे साथ नहीं रहेंगे। परन्तु जो लोग मेरे चेले होने के कारण मारे जाते हैं, वे हमेशा मेरे साथ रहेंगे। BSB BSB: For whoever wants to save his life will lose it, but whoever loses his life for My sake will find it.
26 HGST क्योंकि इससे किसी को भी अनन्तकाल तक लाभ नहीं मिलता कि इस समय उनका जीवन बचाया जाए, और फिर परमेश्वर के द्वारा उन्हें मरने के बाद अनन्तकाल तक दण्ड दिया जाए। क्योंकि इस संसार में ऐसी कोई वस्तु नहीं है, जो उस दाम के तुल्य हो, जो परमेश्वर किसी व्यक्ति के जीवन पर लगाता है। BSB BSB: What will it profit a man if he gains the whole world, yet forfeits his soul? Or what can a man give in exchange for his soul?
27 HGST मैं, मनुष्य का पुत्र, अपने पिता की महिमा में, उसके स्वर्गदूतों के साथ आऊँगा। इसके बाद, जो काम लोगों ने किए हैं जिन्होंने उसे प्रसन्न किया है या उसे अप्रसन्न किया है, उनके आधार पर वह लोगों का न्याय करेगा। BSB BSB: For the Son of Man will come in His Father’s glory with His angels, and then He will repay each one according to what he has done.
28 HGST ध्यान लगाकर सुनो! तुम में से जो यहाँ हैं, तुम्हारे मरने से पहले मुझ, मनुष्य के पुत्र को, उसके लोगों पर शासन करने के लिए आते हुए देखोगे!” BSB BSB: Truly I tell you, some who are standing here will not taste death before they see the Son of Man coming in His kingdom.”