1 HGST उन बातों को कहने के सात दिन बाद, यीशु ने पतरस, याकूब और याकूब के छोटे भाई, यूहन्ना को साथ लिया और उन्हें एकान्त में एक ऊँचे पहाड़ पर ले गया। BSB BSB: After six days Jesus took with Him Peter, James, and John the brother of James, and led them up a high mountain by themselves.
2 HGST जिस समय वे पहाड़ पर थे, तो उन तीनों चेलों ने यीशु का रूप बदलते देखा। उसका चेहरा सूरज की तरह चमक उठा और उसके वस्त्र चमक उठे और ज्योति के समान उज्ज्वल हो गए। BSB BSB: There He was transfigured before them. His face shone like the sun, and His clothes became as white as the light.
4 HGST पतरस ने उन्हें देखकर यीशु से कहा,“हे प्रभु, हमारे लिए यहाँ रहना अच्छी बात है! यदि तू चाहे तो मैं तीन तम्बू बनाऊँ, एक तेरे लिए, एक मूसा के लिए और एक एलिय्याह के लिए।” BSB BSB: Peter said to Jesus, “Lord, it is good for us to be here. If You wish, I will put up three shelters—one for You, one for Moses, and one for Elijah.”
5 HGST जिस समय पतरस बोल रहा था, तो एक उज्ज्वल बादल उनके ऊपर छा गया। उन्होंने बादल में से यह कहते हुए परमेश्वर की आवाज सुनी,“यह मेरा पुत्र है, जिससे मैं प्रेम करता हूँ। यह मुझे बहुत प्रसन्न करता है। अत: तुम्हें इसकी बात सुननी चाहिए!” BSB BSB: While Peter was still speaking, a bright cloud enveloped them, and a voice from the cloud said, “This is My beloved Son, in whom I am well pleased. Listen to Him!”
6 HGST जब तीनों चेलों ने परमेश्वर की बातें सुनीं, तो वे बहुत डर गए। जिसके परिणामस्वरूप, वे मुँह के बल भूमि पर गिर पड़े। BSB BSB: When the disciples heard this, they fell facedown in terror.
7 HGST यीशु उनके पास आकर उन्हें छुआ और उनसे कहा,“खड़े हो जाओ! डरो मत!” BSB BSB: Then Jesus came over and touched them. “Get up,” He said. “Do not be afraid.”
8 HGST और जब उन्होंने ऊपर देखा, तो उन्होंने देखा कि केवल यीशु ही एकमात्र बचा था जो अभी भी वहाँ था। BSB BSB: And when they looked up, they saw no one except Jesus.
10 HGST उन तीनों चेलों ने जो यीशु के साथ पहाड़ पर मौजूद थे उससे पूछा,“यदि तू मसीह है, तो यहूदी व्यवस्था सिखाने वाले लोग यह क्यों कहते हैं कि मसीह के आने से पहले एलिय्याह का पृथ्वी पर वापस आना आवश्यक है?” BSB BSB: The disciples asked Him, “Why then do the scribes say that Elijah must come first?”
11 HGST यीशु ने उन्हें उत्तर दिया,“यह सच है कि एलिय्याह आ रहा है और वह लोगों को मसीह के आगमन के लिए तैयार करेगा। BSB BSB: Jesus replied, “Elijah does indeed come, and he will restore all things.
12 HGST परन्तु यह ध्यान रखो: कि एलिय्याह पहले ही आ चुका है, और हमारे अगुवों ने उसे उस व्यक्ति के रूप में नहीं पहचाना जो मसीह से पहले आएगा। इसके बजाय, उन्होंने उसके साथ वे सभी बुरे काम किए जिनकी उन्होंने इच्छा की। और वही अगुवे शीघ्र ही मुझ, मनुष्य के पुत्र के साथ भी उसी तरीके से व्यवहार करेंगे।” BSB BSB: But I tell you that Elijah has already come, and they did not recognize him, but have done to him whatever they wished. In the same way, the Son of Man will suffer at their hands.”
13 HGST तब वे तीनों चेले समझ गए कि जब वह एलिय्याह के बारे में बात कर रहा था, तो वह यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले का संदर्भ दे रहा था। BSB BSB: Then the disciples understood that He was speaking to them about John the Baptist.
14 HGST जब यीशु और वे तीनों चेले अपने चेलों की भीड़ में लौट आए, तो एक व्यक्ति ने यीशु के पास आकर उसके सामने घुटने टेके। BSB BSB: When they came to the crowd, a man came up to Jesus and knelt before Him.
15 HGST उसने उससे कहा,“हे स्वामी, मेरे पुत्र पर दया करके उसे चंगा कर! उसे मिर्गी आती है और वह बहुत पीड़ित है। इस रोग के कारण, वह कई बार आग और पानी में गिर चुका है। BSB BSB: “Lord, have mercy on my son,” he said. “He has seizures and is suffering terribly. He often falls into the fire or into the water.
16 HGST मैं उसे तेरे चेलों के पास लाया था ताकि वे उसे चंगा कर सकें, परन्तु वे उसे चंगा करने में सक्षम नहीं हुए।” BSB BSB: I brought him to Your disciples, but they could not heal him.”
17 HGST यीशु ने उत्तर दिया,“लोगों को चंगा करने की परमेश्वर की क्षमता पर तुम लोग बिलकुल भी विश्वास नहीं करते। तुम कितने भ्रष्ट हो! मैं इतने समय से तुम्हारे साथ हूँ, और तुम अभी भी ऐसा करने में सक्षम नहीं हो! उस लड़के को यहाँ मेरे पास लाओ!” BSB BSB: “O unbelieving and perverse generation!” Jesus replied. “How long must I remain with you? How long must I put up with you? Bring the boy here to Me.”
18 HGST जब वे उस लड़के को यीशु के पास लाए, तो यीशु ने दुष्टात्मा को उस लड़के से बाहर निकलने की आज्ञा दी। वह दुष्टात्मा बाहर निकल गई, और उस समय से वह लड़का चंगा हो गया। BSB BSB: Then Jesus rebuked the demon, and it came out of the boy, and he was healed from that moment.
19 HGST बाद में, जब यीशु अकेला था, तो कुछ चेलों ने उसके पास आकर उससे पूछा,“हम उस दुष्टात्मा को निकालने में सक्षम क्यों नहीं हुए?” BSB BSB: Afterward the disciples came to Jesus privately and asked, “Why couldn’t we drive it out?”
20 HGST उसने उन्हें उत्तर दिया,“ऐसा इसलिए है क्योंकि तुम परमेश्वर पर केवल थोड़ा सा ही विश्वास करते हो। जो मैं कहता हूँ वह सत्य है: राई के बीज बहुत छोटे बीज होते हैं, परन्तु वे बड़े होकर बड़े पौधे बन जाते हैं। उसी रीति से, यदि तुम थोड़ा सा भी विश्वास करते हो कि परमेश्वर वही करेगा जो तुम उससे कहोगे, और तुम कुछ भी करने में सक्षम हो जाओगे! तुम एक पहाड़ को हिलने की आज्ञा दे सकते हो, और वह हिल जाएगा। BSB BSB: “Because you have so little faith,” He answered. “For truly I tell you, if you have faith the size of a mustard seed, you can say to this mountain, ‘Move from here to there,’ and it will move. Nothing will be impossible for you.”
21 HGST परन्तु इस प्रकार की दुष्टात्मा प्रार्थना और उपवास के बिना नहीं निकलती। ”BSB BSB: Not in the BSB
22 HGST जब चेले गलील प्रांत में इकट्ठे हुए, तो यीशु ने उनसे कहा,“कोई मुझ, मनुष्य के पुत्र को, अगुवों से पकड़वा देगा। BSB BSB: When they gathered together in Galilee, Jesus told them, “The Son of Man is about to be delivered into the hands of men.
23 HGST वे मुझे मार डालेंगे, परन्तु परमेश्वर मुझे मार डाले जाने के बाद तीसरे दिन फिर से जीवित कर देगा।” जब चेलों ने यह सुना, तो वे बहुत उदास हुए। BSB BSB: They will kill Him, and on the third day He will be raised to life.” And the disciples were deeply grieved.
24 HGST जब यीशु और चेले कफरनहूम नगर में आए, तो मंदिर के लिए कर वसूलने वाले लोगों ने पतरस के पास आकर उससे कहा,“निश्चय ही तुम्हारा गुरु मंदिर के कर का भुगतान करता है, क्या यह सही है?” BSB BSB: After they had arrived in Capernaum, the collectors of the two-drachma tax came to Peter and asked, “Does your Teacher pay the two drachmas?”
25 HGST उसने उन्हें उत्तर दिया,“हाँ, वह भुगतान करता है।” तब चेले उस घर में आए जहाँ यीशु था। पतरस के बोलना आरम्भ करने से पहले ही, यीशु ने उससे कहा,“हे शमौन, तू क्या सोचता है कि शासक अपना धन किससे प्राप्त करते हैं? क्या वे अपने ही देश के नागरिकों से कर वसूलते हैं, या उन देशों के नागरिकों से जिन पर उन्होंने विजय पाई है?” BSB BSB: “Yes,” he answered. When Peter entered the house, Jesus preempted him. “What do you think, Simon?” He asked. “From whom do the kings of the earth collect customs and taxes: from their own sons, or from others?”
26 HGST पतरस ने उसे उत्तर दिया,“दूसरे देशों के नागरिकों से।” तब यीशु ने उससे कहा,“अत: अपने ही देश के नागरिकों को कर देने की आवश्यकता नहीं है। BSB BSB: “From others,” Peter answered. “Then the sons are exempt,” Jesus said to him.
27 HGST परन्तु इस कारण कि कर वसूलने वाले हमसे क्रोधित न हो जाएँ, गलील की झील के किनारे जाकर अपनी मछली पकड़ने की डोरी और काँटा डाल, और जो पहली मछली पकड़ में आए उसे ले लेना। जब तू उसका मुँह खोलेगा, तो तुझे एक चाँदी का सिक्का मिलेगा जो तुम्हारे और मेरे लिए कर चुकाने के निमित्त पर्याप्त मूल्य का है। उस सिक्के को ले जाकर मन्दिर के कर वसूलने वालों को दे दे।” BSB BSB: “But so that we may not offend them, go to the sea, cast a hook, and take the first fish you catch. When you open its mouth, you will find a four-drachma coin. Take it and give it to them for My tax and yours.”