1 HGST जब यीशु वयस्क हुआ, तो यूहन्ना, जिसे लोग बपतिस्मा देने वाला कहते थे, यहूदिया प्रांत के एक उजाड़ स्थान पर चला गया। जो लोग वहाँ आए उन्हें वह यह संदेश प्रचार कर रहा था: BSB BSB: In those days John the Baptist came, preaching in the wilderness of Judea
2 HGST “अपने बुरे तरीकों से दूर हो जाओ! क्योंकि परमेश्वर चाहता है कि तुम उसके लोग बन जाओ जिन पर वह स्वर्ग से शासन करेगा।” BSB BSB: and saying, “Repent, for the kingdom of heaven is near.”
3 HGST यूहन्ना बपतिस्मा देने वाला ही वह व्यक्ति है जिसके विषय में परमेश्वर ने यशायाह भविष्यद्वक्ता के माध्यम से बात की थी, जब उसने लिखा था,“वह उजाड़ स्थान में पुकारने वाले की एक आवाज होगा, जो उसे सुनने वाले हर व्यक्ति से यह कहेगा,‘प्रभु का स्वागत करने के लिए स्वयं को तैयार करो। उसके आगमन के लिए सब कुछ व्यवस्थित करो!’” BSB BSB: This is he who was spoken of through the prophet Isaiah: “A voice of one calling in the wilderness, ‘Prepare the way for the Lord, make straight paths for Him.’”
4 HGST यूहन्ना ऊँट के बालों से बने खुरदरे कपड़े और अपनी कमर के चारों ओर चमड़े का कमरबंद पहने हुए था। उसका भोजन टिड्डियाँ और शहद था जो उसे उजाड़ क्षेत्र में मिलता था। BSB BSB: John wore a garment of camel’s hair, with a leather belt around his waist. His food was locusts and wild honey.
5 HGST यरूशलेम नगर में रहने वाले लोग, यहूदिया प्रांत में रहने वाले लोग, और यरदन नदी के पास रहने वाले बहुत से अन्य लोग यूहन्ना के पास आए कि उसे प्रचार करते हुए सुनें। BSB BSB: People went out to him from Jerusalem and all Judea and the whole region around the Jordan.
6 HGST उसका संदेश सुनने के बाद, वे परमेश्वर के प्रति अपने पापों के निमित्त खुले रूप से खेदित हुए, और फिर यूहन्ना ने उन्हें यरदन नदी में बपतिस्मा दिया। BSB BSB: Confessing their sins, they were baptized by him in the Jordan River.
7 HGST परन्तु यूहन्ना ने देखा कि बहुत से फरीसी और सदूकी भी आ रहे थे ताकि यूहन्ना उन्हें बपतिस्मा दे। उसने उनसे कहा,“तुम लोग विषैले साँपों के समान हो! यदि तुम ने सच्चे मन से क्षमा नहीं माँगी तो यह मत सोचो कि तुम परमेश्वर के क्रोध से बच सकते हो! BSB BSB: But when John saw many of the Pharisees and Sadducees coming to his place of baptism, he said to them, “You brood of vipers, who warned you to flee from the coming wrath?
8 HGST यदि तुम वास्तव में अपने पाप के लिए खेदित हो, तो तुम्हें इसे भले काम करने के द्वारा प्रकट करना होगा। BSB BSB: Produce fruit, then, in keeping with repentance.
9 HGST अपने आप से यह मत कहो,‘चूँकि हम अपने पूर्वज अब्राहम के वंशज हैं, इसलिए भले ही हमने पाप किया हो, तौभी परमेश्वर हमें दण्ड नहीं देगा।’ नहीं! मैं तुम्हें बता देता हूँ कि उसे तुम्हारी आवश्यकता नहीं है! क्योंकि वह बड़ी सरलता से इन चट्टानों के द्वारा अब्राहम के वंशजों को उत्पन्न कर सकता है! BSB BSB: And do not presume to say to yourselves, ‘We have Abraham as our father.’ For I tell you that out of these stones God can raise up children for Abraham.
10 HGST इस समय परमेश्वर तुम्हें दण्ड देने के लिए वैसे ही तैयार है, जैसे कोई व्यक्ति ऐसे पेड़ की जड़ों को काटने के लिए तैयार हो जो वह उत्पन्न नहीं करता जो उसे करना चाहिए। वह उसे काट डालता है और आग में झोंक देता है। BSB BSB: The axe lies ready at the root of the trees, and every tree that does not produce good fruit will be cut down and thrown into the fire.
11 HGST मैं तुम्हें यरदन नदी में पानी से बपतिस्मा दे रहा हूँ क्योंकि तुम अपने पापों के लिए खेदित थे। शीघ्र ही कोई और आएगा जो मुझ से कहीं अधिक बढ़कर है। वह इतना महान् है कि मैं उसके जूते उठाने के भी योग्य नहीं हूँ। वह तुम में से कुछ को पवित्र आत्मा से बपतिस्मा देगा। तुम में से बाकियों को वह न्याय की आग से बपतिस्मा देगा। BSB BSB: I baptize you with water for repentance, but after me will come One more powerful than I, whose sandals I am not worthy to carry. He will baptize you with the Holy Spirit and with fire.
12 HGST वह उस किसान के समान है जो अपना फटकने वाला काँटा पकड़े हुए, गेहूँ के पौधे के खाने योग्य भागों को गेहूँ के पौधे के न खाए जाने वाले भागों से अलग करने के लिए तैयार है। वह जहाँ गेहूँ को तैयार करता है वहाँ से सभी न खाए जाने वाले भागों को हटा देने के लिए तैयार है। वह अपने गेहूँ को अपने भण्डारगृह में रखेगा, परन्तु वह न खाए जाने वाले भागों को ऐसी आग में जला देगा जो कभी नहीं बुझती।{ इसी रीति से, परमेश्वर उन लोगों को अपने पास ले आएगा जो उसे प्रसन्न करते हैं और उन लोगों को दण्ड देगा जो उसे अप्रसन्न करते हैं।}” BSB BSB: His winnowing fork is in His hand to clear His threshing floor and to gather His wheat into the barn; but He will burn up the chaff with unquenchable fire.”
13 HGST उस समय के दौरान, यीशु गलील प्रांत से यरदन नदी को गया, जहाँ यूहन्ना था। उसने ऐसा इसलिए किया ताकि यूहन्ना उसे बपतिस्मा दे सके। BSB BSB: At that time Jesus came from Galilee to the Jordan to be baptized by John.
14 HGST जब यीशु ने यूहन्ना से उसे बपतिस्मा देने की विनती की, तो यूहन्ना ने इन्कार कर दिया। उसने कहा,“मुझे तो तुझ से बपतिस्मा लेना की आवश्यकता है!{ क्योंकि तू मुझ से कहीं बढ़कर है!}” BSB BSB: But John tried to prevent Him, saying, “I need to be baptized by You, and do You come to me?”
15 HGST परन्तु यीशु ने उससे कहा,“अभी तो मुझे बपतिस्मा दे, क्योंकि इस रीति से हम दोनों वह सब करेंगे जो परमेश्वर चाहता है।” तब यूहन्ना उसे बपतिस्मा देने को सहमत हो गया। BSB BSB: “Let it be so now,” Jesus replied. “It is fitting for us to fulfill all righteousness in this way.” Then John permitted Him.
17 HGST तब परमेश्वर ने स्वर्ग से बात की और कहा,“यह मेरा पुत्र है, जिससे मैं बहुत प्रेम करता हूँ। मैं उससे अत्यन्त प्रसन्न हूँ।” BSB BSB: And a voice from heaven said, “This is My beloved Son, in whom I am well pleased!”