1 HGST फिर परमेश्वर का आत्मा यीशु को जंगल में ले गया।{ उसने ऐसा इसलिए किया} ताकि शैतान उसकी परीक्षा करे। BSB BSB: Then Jesus was led by the Spirit into the wilderness to be tempted by the devil.
2 HGST 40 दिन तक भोजन न खाने के बाद, उसे भूख लगी। BSB BSB: After fasting forty days and forty nights, He was hungry.
3 HGST शैतान ने, जो यीशु की परीक्षा कर रहा था, उसके पास आकर कहा,“यदि तू सचमुच परमेश्वर का पुत्र है, तो इन पत्थरों से कह कि रोटी बन जाएँ{ ताकि तू खा सके}!” BSB BSB: The tempter came to Him and said, “If You are the Son of God, tell these stones to become bread.”
4 HGST परन्तु यीशु ने उससे कहा,“नहीं! मैं ऐसा नहीं करूँगा, क्योंकि परमेश्वर ने पवित्रशास्त्र में जिसे मूसा ने लिखा था कहा है,‘किसी व्यक्ति को केवल भोजन खाने के द्वारा जीवित नहीं रहना चाहिए। उसे वह भी सुनना चाहिए जो परमेश्वर ने कहा है।’” BSB BSB: But Jesus answered, “It is written: ‘Man shall not live on bread alone, but on every word that comes from the mouth of God.’”
5 HGST फिर शैतान यीशु को पवित्र नगर, यरूशलेम ले गया। उसने उसे मन्दिर के सबसे ऊँचे भाग पर खड़ा कर दिया BSB BSB: Then the devil took Him to the holy city and set Him on the pinnacle of the temple.
6 HGST और उससे कहा,“यदि तू सचमुच परमेश्वर का पुत्र है, तो अपने आप को यहाँ से गिरा दे। निश्चय ही तुझे चोट नहीं लगेगी, क्योंकि परमेश्वर ने वचन में कहा है,‘परमेश्वर अपने स्वर्गदूतों को तेरी रक्षा करने की आज्ञा देगा। जब तू गिरेगा, तब वे तुझे अपने हाथों में उठा लेंगे, और वे तेरे पाँव को छोटे पत्थर से टकराने से तुझे बचा लेंगे।’” BSB BSB: “If You are the Son of God,” he said, “throw Yourself down. For it is written: ‘He will command His angels concerning You, and they will lift You up in their hands, so that You will not strike Your foot against a stone.’”
7 HGST परन्तु यीशु ने कहा,“नहीं! मैं नीचे नहीं कूदूँगा, क्योंकि परमेश्वर ने पवित्रशास्त्र में यह भी कहा है,‘प्रभु तुम्हारा परमेश्वर क्या कर सकता है और क्या नहीं कर सकता, इसकी परीक्षा न लेना।’” BSB BSB: Jesus replied, “It is also written: ‘Do not put the Lord your God to the test.’”
8 HGST तब शैतान उसे एक बहुत ऊँचे पहाड़ की चोटी पर ले गया। वहाँ उसने उसे जगत के सब राष्ट्र और उन राष्ट्रों की वैभवशाली वस्तुएँ दिखाईं। BSB BSB: Again, the devil took Him to a very high mountain and showed Him all the kingdoms of the world and their glory.
9 HGST तब उसने उससे कहा,“यदि तू झुककर मुझे दण्डवत् करे, तो मैं तुझे इन सब राष्ट्रों पर शासन करने दूँगा और तुझे उनकी वैभवशाली वस्तुएँ दूँगा।” BSB BSB: “All this I will give You,” he said, “if You will fall down and worship me.”
10 HGST परन्तु यीशु ने उससे कहा,“हे शैतान, नहीं, मैं तुझे दण्डवत् नहीं करूँगा, मेरे पास से चला जा! परमेश्वर ने पवित्रशास्त्र में कहा है,‘वह एकमात्र प्रभु तुम्हारा परमेश्वर ही है जिसे तुम्हें झुककर दण्डवत् करना है!’” BSB BSB: “Away from Me, Satan!” Jesus told him. “For it is written: ‘Worship the Lord your God and serve Him only.’”
11 HGST तब शैतान चला गया, और उसी क्षण, स्वर्गदूत यीशु के पास आकर उसकी देखभाल करने लगे। BSB BSB: Then the devil left Him, and angels came and ministered to Him.
12 HGST जिस समय यीशु यहूदिया प्रांत में था, तो यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के चेलों ने उसके पास आकर बताया कि राजा हेरोदेस ने यूहन्ना को बंदीगृह में डाल दिया है। अत: यीशु गलील जिले के नासरत नगर में लौट गया। BSB BSB: When Jesus heard that John had been imprisoned, He withdrew to Galilee.
13 HGST फिर वह नासरत को छोड़कर कफरनहूम नगर में रहने को चला गया। कफरनहूम गलील की झील के किनारे उस क्षेत्र में स्थित है जो पहले जबूलून और नप्ताली नाम वाले इस्राएली गोत्रों का था। BSB BSB: Leaving Nazareth, He went and lived in Capernaum, which is by the sea in the region of Zebulun and Naphtali,
14 HGST वह वहाँ रहने के लिए इसलिए गया ताकि ये शब्द सच हो जाएँ जो यशायाह भविष्यद्वक्ता ने बहुत पहले लिखे थे: BSB BSB: to fulfill what was spoken through the prophet Isaiah:
15 HGST “जबूलून और नप्ताली के क्षेत्र, झील के पास के क्षेत्र, यरदन नदी के पूर्वी किनारे पर, गलील, बहुत से गैर- यहूदी लोगों का घर BSB BSB: “Land of Zebulun and land of Naphtali, the Way of the Sea, beyond the Jordan, Galilee of the Gentiles—
16 HGST वहाँ के लोग ऐसे लोग हैं जो एक समय पर अंधकार में बैठे हुए थे, परन्तु अब उन्होंने एक बड़ी ज्योति देखी है क्योंकि अब वे परमेश्वर को जानते हैं। और जब वे ऐसे लोगों के प्रांत में रहते थे जो परमेश्वर को नहीं जानते थे, अब, जैसे उन पर कोई उज्ज्वल ज्योति के समान चमकने लगी हो, वैसे ही परमेश्वर ने स्वयं को उन पर प्रकट किया है।” BSB BSB: the people living in darkness have seen a great light; on those living in the land of the shadow of death, a light has dawned.”
17 HGST उस समय, जब यीशु कफरनहूम नगर में था, उसने लोगों पर प्रचार करना आरम्भ किया,“अपने बुरे तरीकों से दूर हो जाओ, क्योंकि परमेश्वर का शासन हमारे निकट आ गया है!” BSB BSB: From that time on Jesus began to preach, “Repent, for the kingdom of heaven is near.”
18 HGST एक दिन जब यीशु गलील की झील के किनारे- किनारे चल रहा था, तो उसने दो मनुष्यों को देखा, शमौन, जो बाद में पतरस कहलाया, और अन्द्रियास, जो उसका छोटा भाई था। वे अपना मछली पकड़ने का जाल पानी में डाल रहे थे, क्योंकि उनका काम मछलियाँ पकड़ने का था। BSB BSB: As Jesus was walking beside the Sea of Galilee, He saw two brothers, Simon called Peter and his brother Andrew. They were casting a net into the sea, for they were fishermen.
19 HGST तब यीशु ने उनसे कहा,“तुम जानते हो कि मछलियाँ कैसे इकट्ठा करनी हैं, परन्तु मेरे साथ आओ और मैं तुम्हें सिखाऊँगा कि लोगों को कैसे इकट्ठा करना है।” BSB BSB: “Come, follow Me,” Jesus said, “and I will make you fishers of men.”
20 HGST उन्होंने तुरन्त ही उस काम को छोड़ दिया जो वे कर रहे थे और उसके साथ चले गए। BSB BSB: And at once they left their nets and followed Him.
21 HGST जब वे तीनों वहाँ से चलकर आगे गए, तो यीशु ने दो अन्य मनुष्यों को देखा, याकूब को और यूहन्ना, जो याकूब का छोटा भाई था। वे अपने पिता, जब्दी के साथ अपनी नाव में, अपने मछली पकड़ने के जालों को ठीक कर रहे थे। यीशु ने उनसे कहा कि उन्हें अपना काम छोड़ कर उसके साथ जाना चाहिए। BSB BSB: Going on from there, He saw two other brothers, James son of Zebedee and his brother John. They were in a boat with their father Zebedee, mending their nets. Jesus called them,
22 HGST तुरन्त ही वे भी अपनी नाव और अपने पिता को छोड़कर यीशु के साथ चले गए। BSB BSB: and immediately they left the boat and their father and followed Him.
24 HGST जब सीरिया प्रांत के अन्य भागों में रहने वाले लोगों ने सुना जो वह कर रहा था, तो वे उसके पास ऐसे लोगों को लाए जो बीमारियों से पीड़ित थे, ऐसे लोग जो कई प्रकार से रोगों से पीड़ित थे, ऐसे लोग जो लोग गम्भीर पीड़ाओं से पीड़ित थे, ऐसे लोग जो दुष्टात्माओं के वश में थे, ऐसे लोग जो मिर्गी के रोगी थे, और ऐसे लोग जो लकवाग्रस्त थे। और यीशु ने उन्हें चंगा किया। BSB BSB: News about Him spread all over Syria, and people brought to Him all who were ill with various diseases, those suffering acute pain, the demon-possessed, those having seizures, and the paralyzed, and He healed them.
25 HGST फिर बड़ी भीड़ उसके साथ- साथ चलने लगी। वे लोग गलील से, दस नगरों से, यरूशलेम नगर से, यहूदिया प्रांत के अन्य भागों से, और यरदन नदी के पूर्वी क्षेत्रों से थे। BSB BSB: Large crowds followed Him, having come from Galilee, the Decapolis, Jerusalem, Judea, and beyond the Jordan.