1 HGST { मैं,} पौलुस,{ इस पत्र को लिख रहा हूँ} परमेश्वर के सब लोगों को जो फिलिप्पी{ नगर} में मसीह यीशु से जुड़ गए हैं। तीमुथियुस मेरे साथ है। हम मसीह यीशु के दास हैं।{ हम विशेष रूप से इस पत्र को लिखते हैं} विश्वासियों के अगुवों के लिए और उनके लिए जो{ उनकी} सहायता करते हैं। BSB BSB: Paul and Timothy, servants of Christ Jesus, To all the saints in Christ Jesus at Philippi, together with the overseers and deacons:
2 HGST परमेश्वर हमारा पिता और हमारा प्रभु यीशु मसीह तुम पर दयालु बने रहना{ जारी रखें} और{ तुम्हें} शान्ति प्रदान करें। BSB BSB: Grace and peace to you from God our Father and the Lord Jesus Christ.
3 HGST हर बार जब मैं तुम्हारे विषय में सोचता हूँ, तो{ तुम्हारे कारण} मैं अपने परमेश्वर का धन्यवाद करता हूँ जिसकी मैं आराधना करता हूँ। BSB BSB: I thank my God every time I remember you.
4 HGST हर बार जब मैं तुम सब के लिए प्रार्थना करता हूँ तो मैं सर्वदा आनन्दपूर्वक प्रार्थना करता हूँ। BSB BSB: In every prayer for all of you, I always pray with joy,
5 HGST { मैं आनन्दपूर्वक प्रार्थना करता हूँ इसका कारण यह है} क्योंकि तुम उस समय से मेरे साथ लोगों को वह शुभ सन्देश बताने में भागीदार हुए हो जब तुम ने{ इस पर} पहली बार विश्वास किया और तुम अब भी मेरे साथ भागीदारी करना जारी रखे हुए हो। BSB BSB: because of your partnership in the gospel from the first day until now,
7 HGST मैं तुम सब से बहुत ही अधिक प्रेम करता हूँ, इसलिए मेरे लिए यह सही है कि तुम्हारे विषय में इस रीति से विचार करूँ। परमेश्वर ने हम को{ इस काम में} एक साथ साझेदारी करने के लिए दयापूर्वक आशीषित किया है, दोनों में एक बन्दी होने के नाते{ जैसे मैं सहता हूँ} और साथ ही जैसे मैं लोगों को समझाता हूँ कि{ यीशु के विषय में} शुभ सन्देश क्यों सत्य है। BSB BSB: It is right for me to feel this way about all of you, since I have you in my heart. For in my chains and in my defense and confirmation of the gospel, you are all partners in grace with me.
8 HGST तुम सब के साथ होने की मेरी बड़ी इच्छा है, और मैं तुम सब से उसी रीति से प्रेम करता हूँ जैसे यीशु मसीह तुम से प्रेम करता है। परमेश्वर जानता है कि यह सत्य है। BSB BSB: God is my witness how I long for all of you with the affection of Christ Jesus.
9 HGST मैं प्रार्थना करता हूँ कि परमेश्वर तुम्हें एक ऐसे तरीके से{ परमेश्वर और दूसरों} को प्रेम करने के लिए सक्षम करेगा जो बढ़ते रहना जारी रखता है। जैसे तुम वृद्धि करते हुए दूसरों को प्रेम करते हो, मैं प्रार्थना करता हूँ कि परमेश्वर तुम्हारी सहायता इसमें भी करेगा कि तुम{ उसे} अच्छे से जानने पाओ और समझने पाओ कि सारी परिस्थितियों में{ दूसरों से कैसे प्रेम करना है}। BSB BSB: And this is my prayer: that your love may abound more and more in knowledge and depth of insight,
10 HGST इस प्रार्थना को करने का मेरा कारण यह है ताकि तुम जाँच लो और चुन लो कि{ परमेश्वर के लिए} सर्वाधिक आनन्द प्रदान करने वाली बात क्या है ताकि जब मसीह वापस आए तो उस समय तुम कुछ भी गलत करने से पूर्णरूप से मुक्त हो जाओ। BSB BSB: so that you may be able to test and prove what is best and may be pure and blameless for the day of Christ,
11 HGST { गलत कामों को करने के बजाए,} तुम उन वास्तविक अच्छे कामों को करने में व्यस्त हो जाओगे जिनको करने के लिए यीशु मसीह हम को सक्षम करता है। ये काम लोगों को परमेश्वर का आदर और प्रशंसा करने में प्रेरित करेंगे। BSB BSB: filled with the fruit of righteousness that comes through Jesus Christ, to the glory and praise of God.
12 HGST हे मेरे साथी विश्वासियों, मैं चाहता हूँ कि तुम जान लो कि जो बातें मेरे साथ घटित हुईं उन्होंने लोगों के शुभ सन्देश सुनने में बाधा नहीं डाली। बजाए इसके, यहाँ तक कि अधिकाधिक लोग शुभ सन्देश को सुनने में इसलिए सक्षम हो गए क्योंकि मैं बन्दीगृह में हूँ। BSB BSB: Now I want you to know, brothers, that my circumstances have actually served to advance the gospel.
13 HGST बल्कि, यहाँ के सारे सैन्य पहरुए और बहुत से अन्य लोग अब जानते हैं कि मैं बन्दीगृह में इसलिए हूँ क्योंकि मैं मसीह के विषय में शुभ सन्देश की घोषणा करता हूँ। BSB BSB: As a result, it has become clear throughout the whole palace guard and to everyone else that I am in chains for Christ.
14 HGST साथ ही, क्योंकि{ यहाँ} विश्वास करने वालों ने देखा था जो प्रभु ने मेरे द्वारा बन्दीगृह में किया, उनमें से अधिकांश अब यीशु के विषय में शुभ सन्देश की घोषणा करते हैं{ जो उन्होंने पहले किया उसकी तुलना में} अधिक हियाव बाँध कर और निडरता से। BSB BSB: And most of the brothers, confident in the Lord by my chains, now dare more greatly to speak the word without fear.
15 HGST कुछ लोग मसीह के विषय में शुभ सन्देश की घोषणा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वे{ परमेश्वर की आज्ञा मानना} चाहते हैं और इसलिए क्योंकि वे{ मुझ से और दूसरों से} प्रेम करते हैं। वे मानते हैं कि परमेश्वर ने मुझे लोगों को यह समझाने के लिए नियुक्त किया है कि{ यीशु के विषय में} शुभ सन्देश सत्य क्यों है। परन्तु कुछ इस विषय में ईमानदार नहीं हैं कि वे मसीह के विषय में शुभ सन्देश की घोषणा क्यों कर रहे हैं। वे केवल इसलिए ऐसा करते हैं क्योंकि वे स्वयं को बढ़ावा देना चाहते हैं। वे मुझ से ईर्ष्या करते हैं और मेरे लिए क्लेश उत्पन्न करना चाहते हैं। वे सोचते हैं कि जब वे शुभ सन्देश की घोषणा करने से प्रसिद्ध हो जाएँगे तो मैं बन्दीगृह में और भी अधिक पीड़ित होऊँगा। BSB BSB: It is true that some preach Christ out of envy and rivalry, but others out of goodwill.
18 HGST परन्तु यह महत्वपूर्ण नहीं है कि वे मेरे साथ क्या करना चाहते हैं! महत्वपूर्ण बात तो यह है कि चाहे भली वजहों के लिए या बुरी वजहों के लिए, लोग मसीह{ के विषय में शुभ सन्देश} की घोषणा कर रहे हैं। इसलिए मैं आनन्द करता हूँ कि लोग मसीह के विषय में सन्देश को फैला रहे हैं! और मैं इसमें आनन्दित होना जारी रखूँगा! BSB BSB: What then is the issue? Just this: that in every way, whether by false motives or true, Christ is preached. And in this I rejoice. Yes, and I will continue to rejoice,
19 HGST { मैं इसलिए आनन्दित होऊँगा} क्योंकि मैं जानता हूँ कि यह स्थिति कैसी होगी: कि परमेश्वर मुझे{ बन्दीगृह से} छुड़ाएगा। वह ऐसा इसलिए करेगा क्योंकि तुम मेरे लिए प्रार्थना कर रहे हो और इसलिए क्योंकि यीशु मसीह का आत्मा मेरी सहायता कर रहा है। BSB BSB: because I know that through your prayers and the provision of the Spirit of Jesus Christ, my distress will turn out for my deliverance.
20 HGST { मैं जानता हूँ कि यह इसलिए घटित होगा, क्योंकि} मैं बहुत भरोसे के साथ आशा करता हूँ कि मैं विश्वासयोग्यता के साथ मसीह का आदर करना जारी रखूँगा।{ मैं आशा करता हूँ और इच्छा रखता हूँ कि} मैं हियाव बाँध कर मेरे कामों के द्वारा इस समय और सर्वदा मसीह का आदर करूँगा, चाहे मेरे जीवन जीने के तरीके के द्वारा या मेरे मरने के तरीके के द्वारा। BSB BSB: I eagerly expect and hope that I will in no way be ashamed, but will have complete boldness so that now as always Christ will be exalted in my body, whether by life or by death.
21 HGST जहाँ तक मेरी बात है, मैं मसीह का आदर करने के लिए जीवित हूँ, और यदि मैं मर जाऊँ, तो यह मेरे लिए और भी अच्छा होगा। BSB BSB: For to me, to live is Christ, and to die is gain.
22 HGST परन्तु यदि मैं यहाँ अपने शरीर में रहना जारी रखता हूँ, तो मैं उत्पादक रूप से मसीह की सेवा करने में सक्षम होऊँगा। इसलिए मैं नहीं जानता कि मैं किसे पसंद करता हूँ,{ जीवित रहना या मर जाना}। BSB BSB: But if I go on living in the body, this will mean fruitful labor for me. So what shall I choose? I do not know.
23 HGST मेरे लिए यह चुनाव करना कठिन है कि मैं किसे पसंद करता हूँ,{ जीवित रहना या मर जाना}। मैं{ इस संसार को} त्याग देने और जाकर मसीह के साथ रहने की लालसा रखता हूँ, क्योंकि{ यहाँ पर होने की तुलना में} मसीह के साथ होना कहीं अधिक बेहतर है। BSB BSB: I am torn between the two. I desire to depart and be with Christ, which is far better indeed.
24 HGST परन्तु तुम्हारी सहायता करना जारी रखने की खातिर मुझे यहाँ पृथ्वी पर जीवित रहने की आवश्यकता है। BSB BSB: But it is more necessary for you that I remain in the body.
25 HGST चूंँकि मुझे इस बात का यकीन है, इसलिए मैं जानता हूँ कि मैं तुम सब के साथ जीवित रहूँगा ताकि जब तुम यीशु पर भरोसा रखना जारी रखते हो तो और भी अधिक आनन्दित होने में तुम्हारी सहायता करूँ। BSB BSB: Convinced of this, I know that I will remain and will continue with all of you for your progress and joy in the faith,
26 HGST { मैं ऐसा करूँगा} ताकि तुम मेरे कारण यीशु मसीह की और भी अधिक प्रशंसा करने पाओ, क्योंकि मैं आकर तुम से फिर से मिलूँगा। BSB BSB: so that through my coming to you again your exultation in Christ Jesus will resound on account of me.
27 HGST महत्वपूर्ण बात तो यह है कि तुम ऐसे तरीके से व्यवहार करते हो जिससे मसीह के विषय में शुभ सन्देश को आदर मिलता है।{ ऐसा ही करो} ताकि लोग मुझे बताएँ कि तुम एकजुट तरीके से एक साथ कड़ी मेहनत कर रहे हो जब तुम उन लोगों का प्रतिरोध करते हो जो मसीह के विषय में सन्देश का विरोध करते हैं और जब तुम लोगों को शुभ सन्देश के अनुसार जीवन जीने में सहायता करते हो।{ तुम को इस तरीके से व्यवहार करना चाहिए} चाहे मैं तुम से फिर मिलूँ या नहीं। BSB BSB: Nevertheless, conduct yourselves in a manner worthy of the gospel of Christ. Then, whether I come and see you or only hear about you in my absence, I will know that you stand firm in one spirit, contending together as one for the faith of the gospel,
28 HGST जो तुम्हारे विरोध में हैं उन लोगों को ऐसी किसी बात के द्वारा{ जो वे करते या कहते हैं} तुम्हें भयभीत मत करने दो। जब वे देखते हैं कि तुम उनसे भयभीत नहीं हो, तो वे जान लेंगे कि परमेश्वर उनको नाश कर देगा, परन्तु वह तुम्हें बचा लेगा। यह सब परमेश्वर की ओर से है। BSB BSB: without being frightened in any way by those who oppose you. This is a clear sign of their destruction but of your salvation, and it is from God.
29 HGST परमेश्वर ने तुम्हारे लिए यह इसलिए किया है क्योंकि उसने तुम्हें उस पर विश्वास करने के वरदान के साथ- साथ, मसीह के लिए दुःख उठाने का वरदान दिया है। BSB BSB: For it has been granted to you on behalf of Christ not only to believe in Him, but also to suffer for Him,
30 HGST तुम ने देखा कि{ जिस समय में वहाँ फिलिप्पी में था} तब कैसे मैंने उन लोगों का प्रतिरोध किया था जो मेरे विरोध में थे। अब तुम को उन लोगों का प्रतिरोध करना है जो उसी तरीके से तुम्हारा विरोध कर रहे हैं। जैसा कि अब भी लोग तुम्हें बताते हैं, मैं इस समय पर भी ऐसे लोगों का प्रतिरोध करने में संघर्ष कर रहा हूँ। BSB BSB: since you are encountering the same struggle you saw I had, and now hear that I still have.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.