1 HGST फिर मैंने एक पशु को समुद्र से बाहर आते देखा। उसके दस सींग और सात सिर थे। उसके हर सींग पर एक राजसी मुकुट था। उसके हर सिर पर एक नाम लिखा था जो परमेश्वर का अपमान करता था। BSB BSB: Then I saw a beast with ten horns and seven heads rising out of the sea. There were ten royal crowns on its horns and blasphemous names on its heads.
2 HGST यह पशु चीते जैसा था, परन्तु उसके पाँव भालू के पाँवों जैसे थे। उसका मुँह सिंह के मुँह जैसा था। अजगर ने उस पशु को बहुत शक्तिशाली बना दिया। उसने उसे लोगों पर उनके राजा के रूप में शासन करने का सर्वोच्च अधिकार भी दिया। BSB BSB: The beast I saw was like a leopard, with the feet of a bear and the mouth of a lion. And the dragon gave the beast his power and his throne and great authority.
3 HGST उस पशु के सिरों में से एक सिर ऐसा लग रहा था कि मानो किसी ने उसे ऐसा घायल किया था कि वह मर जाए। परन्तु वह घाव चंगा हो गया था। इसके परिणामस्वरूप, पृथ्वी के सब लोग उस पशु पर अचम्भित हुए और उसकी आज्ञा मानी। BSB BSB: One of the heads of the beast appeared to have been mortally wounded. But the mortal wound was healed, and the whole world marveled and followed the beast.
4 HGST उन्होंने अजगर की पूजा की क्योंकि उसने उस पशु को उन पर शासन करने का अधिकार दिया था। उन्होंने उस पशु की भी पूजा की। उन्होंने कहा,“कोई भी इस पशु जितना शक्तिशाली नहीं है! कोई भी इसके विरुद्ध कभी नहीं लड़ सकता!” BSB BSB: They worshiped the dragon who had given authority to the beast, and they worshiped the beast, saying, “Who is like the beast, and who can wage war against it?”
5 HGST अजगर ने उस पशु को घमण्डी होकर बोलने और परमेश्वर का अपमान करने में सक्षम बनाया। अजगर ने उसे पृथ्वी के लोगों पर शासन करने में भी सक्षम बनाया। परन्तु परमेश्वर उस पशु को केवल 42 महीनों तक शासन करने की अनुमति देगा। BSB BSB: The beast was given a mouth to speak arrogant and blasphemous words, and authority to act for 42 months.
6 HGST जब वह पशु बोला, तो उसने परमेश्वर का अपमान किया। उसने कहा कि परमेश्वर वास्तव में वैसा नहीं है जैसा लोग उसके होने का विश्वास करते हैं। उस पशु ने स्वर्ग में उन लोगों का भी अपमान किया जिनके बीच परमेश्वर रहता है। BSB BSB: And the beast opened its mouth to speak blasphemies against God and to slander His name and His tabernacle—those who dwell in heaven.
7 HGST अजगर ने उस पशु को परमेश्वर के लोगों के विरुद्ध लड़ने और उन पर जयवन्त होने में सक्षम बनाया। अजगर ने उस पशु को लोगों पर शासन करने का अधिकार भी दिया, यह मायने नहीं रखता कि वे किस कुल से आए हैं या वे किस समूह से सम्बन्धित हैं या वे कौन सी भाषा बोलते हैं या वे कहाँ रहते हैं। BSB BSB: Then the beast was permitted to wage war against the saints and to conquer them, and it was given authority over every tribe and people and tongue and nation.
8 HGST पृथ्वी पर रहने वाले कुछ लोगों के नाम जीवन की पुस्तक में नहीं मिलते हैं। वे लोग उस पशु की पूजा करेंगे। जीवन की पुस्तक मेम्ने से सम्बन्धित है। मेम्ने ने उद्धारकर्ता बनने के लिये संसार के आरम्भ में ही अपना जीवन त्याग दिया था। BSB BSB: And all who dwell on the earth will worship the beast—all whose names have not been written from the foundation of the world in the Book of Life belonging to the Lamb who was slain.
9 HGST जो कोई भी समझना चाहता है उसे परमेश्वर की ओर से मिले इस संदेश को ध्यानपूर्वक सुनना चाहिए। BSB BSB: He who has an ear, let him hear:
10 HGST यदि किसी के शत्रु उसे पकड़ने जा रहे हैं, तो वे उसे पकड़ लेंगे। यदि किसी के शत्रु उसे तलवार से मार डालने जा रहे हैं, तो वे उसे तलवार से मार डालेंगे। अत: परमेश्वर के लोगों को दु: ख उठाना होगा और उसके प्रति विश्वासयोग्य रहना होगा। BSB BSB: “If anyone is destined for captivity, into captivity he will go; if anyone is to die by the sword, by the sword he must be killed.” Here is a call for the perseverance and faith of the saints.
11 HGST फिर मैंने एक और पशु को पृथ्वी से निकलते देखा। उसके सिर पर दो छोटे सींग थे जैसे भेड़ों के होते हैं। परन्तु उसकी आवाज अजगर की आवाज जैसी सुनाई देती थी। BSB BSB: Then I saw another beast rising out of the earth. This beast had two horns like a lamb, but spoke like a dragon.
12 HGST पृथ्वी का यह पशु समुद्र के पशु के सभी आदेशों का पालन करता है। यह पृथ्वी पर रहने वाले लोगों से समुद्र के पशु की पूजा करने की माँग करता है। यह वही पशु है जो लगभग मर गया था परन्तु उसका घाव चंगा हो गया था। BSB BSB: And this beast exercised all the authority of the first beast and caused the earth and those who dwell in it to worship the first beast, whose mortal wound had been healed.
13 HGST पृथ्वी के उस पशु ने भी अद्भुत आश्चर्यकर्म किए। उसने लोगों के देखते- देखते पृथ्वी पर आकाश से आग भी गिरा दी। BSB BSB: And the second beast performed great signs, even causing fire from heaven to come down to earth in the presence of the people.
14 HGST अजगर ने पृथ्वी के उस पशु को समुद्र के पशु की ओर से इन आश्चर्यकर्मों को करने की शक्ति दी। पृथ्वी के उस पशु ने पृथ्वी पर रहने वाले लोगों को धोखा देने के लिये इन आश्चर्यकर्मों का उपयोग किया। उसने उन्हें समुद्र के पशु के समान दिखने वाली एक मूर्ति बनाने के लिये कहा। यह वही पशु था जो तलवार के उस घाव से बच गया था जो लगता था कि उसे मार डालेगा। BSB BSB: Because of the signs it was given to perform on behalf of the first beast, it deceived those who dwell on the earth, telling them to make an image to the beast that had been wounded by the sword and yet had lived.
15 HGST अजगर ने पृथ्वी के पशु को उस मूर्ति को जीवित करने की शक्ति दी। तब समुद्र के पशु के समान दिखने वाली वह मूर्ति बोलने में सक्षम हो गई। तब पृथ्वी के उस पशु ने आदेश दिया कि जो कोई भी उस मूर्ति की पूजा करने से इन्कार करेगा वह मार डाला जाएगा। BSB BSB: The second beast was permitted to give breath to the image of the first beast, so that the image could speak and cause all who refused to worship it to be killed.
16 HGST पृथ्वी के उस पशु ने यह माँग भी की कि प्रत्येक व्यक्ति के दाहिने हाथ या माथे पर एक छाप हो। यह माँग महत्वपूर्ण लोगों और महत्वहीन लोगों पर लागू की गई थी। यह उन लोगों पर लागू की गई थी जो धनी थे और जो लोग निर्धन थे। यह स्वतंत्र लोगों और दासों पर लागू की गई थी। यह सब लोगों पर लागू की गई थी! BSB BSB: And the second beast required all people, small and great, rich and poor, free and slave, to receive a mark on their right hand or on their forehead,
17 HGST फिर पृथ्वी के उस पशु ने आदेश दिया कि कोई भी व्यक्ति कुछ भी खरीद या बेच नहीं सकता यदि उसके पास यह छाप नहीं है। यह छाप समुद्र के पशु का नाम या वह संख्या थी जो उसके नाम को दर्शाती थी। BSB BSB: so that no one could buy or sell unless he had the mark—the name of the beast or the number of its name.
18 HGST तुम्हें इसके बारे में समझदारी से सोचना चाहिए: जो कोई भी इस बातों को अच्छी तरह समझता है, वह समुद्र के पशु की पहचान कर सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जो संख्या उसके नाम को दर्शाती है, वह वास्तव में एक मनुष्य के नाम का प्रतिनिधित्व करती है। वह संख्या 666 है। BSB BSB: Here is a call for wisdom: Let the one who has insight calculate the number of the beast, for it is the number of a man, and that number is 666.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.