1 HGST इन बातों के बाद, मुझ, यूहन्ना ने, एक उल्लेखनीय बात देखी: जो स्वर्ग में एक खुला हुआ द्वार था! जिसने मुझसे पहले बात की थी, जिसका शब्द एक ऊँचे स्वर वाली तुरही के समान था, उसने मुझसे फिर से बात की। उसने कहा,“यहाँ ऊपर आ! मैं तुझे वे घटनाएँ दिखाऊँगा जिनका बाद में होना अवश्य है।” BSB BSB: After this I looked and saw a door standing open in heaven. And the voice I had previously heard speak to me like a trumpet was saying, “Come up here, and I will show you what must happen after these things.”
2 HGST तुरन्त ही पवित्र आत्मा ने मुझे प्रेरित किया ताकि मैं एक दर्शन में वे बातें देख और सुन सकूँ। मैंने एक उल्लेखनीय बात देखी: वहाँ स्वर्ग में एक सिंहासन था और उस सिंहासन पर कोई बैठा हुआ था। BSB BSB: At once I was in the Spirit, and I saw a throne standing in heaven, with someone seated on it.
3 HGST उस सिंहासन पर जो शासक बैठा हुआ था, वह चमकीली लाल यशब मणि के समान और नारंगी माणिक्य मणि के समान चमक रहा था। उस सिंहासन के चारों ओर चमकीली हरी मरकत मणि के समान एक मेघधनुष चमक रहा था। BSB BSB: The One seated there looked like jasper and carnelian, and a rainbow that gleamed like an emerald encircled the throne.
4 HGST उस सिंहासन के चारों ओर वहाँ 24 अन्य सिंहासन थे। उन सिंहासनों पर 24 प्राचीन बैठे हुए थे। उन्होंने शुद्ध सफेद वस्त्र पहने हुए थे और उनके सिरों पर सोने के मुकुट थे। BSB BSB: Surrounding the throne were twenty-four other thrones, and on these thrones sat twenty-four elders dressed in white, with golden crowns on their heads.
5 HGST उस सिंहासन से बिजली की चमक और गड़गड़ाहट निकल रही थी। उस सिंहासन के सामने, सात मशालें जल रही थीं। ये मशालें परमेश्वर की सात आत्माओं का प्रतिनिधित्व करती थीं। BSB BSB: From the throne came flashes of lightning, rumblings, and peals of thunder. Before the throne burned seven torches of fire. These are the seven spirits of God.
6 HGST उस सिंहासन के सामने कुछ ऐसा भी था जो काँच से बने समुद्र जैसा दिखता था। यह स्फटिक के समान साफ था। उस सिंहासन के चारों ओर में से प्रत्येक पर एक जीवित प्राणी खड़ा हुआ था। प्रत्येक प्राणी के शरीर को आँखों ने चारों ओर से ढका हुआ था। BSB BSB: And before the throne was something like a sea of glass, as clear as crystal. In the center, around the throne, were four living creatures, covered with eyes in front and back.
7 HGST पहला जीवित प्राणी एक सिंह के जैसा था। दूसरा जीवित प्राणी एक बैल के जैसा था। तीसरे जीवित प्राणी का मुँह ऐसा था जैसा मनुष्य का होता है। चौथा जीवित प्राणी एक उड़ते हुए उकाब के जैसा था। BSB BSB: The first living creature was like a lion, the second like a calf, the third had a face like a man, and the fourth was like an eagle in flight.
8 HGST इन चारों जीवित प्राणियों में से प्रत्येक के छह पंख थे। इन जीवित प्राणियों को आँखों ने पूरी तरह से ढक रखा था। हर समय, बिना रुके, वे कहते हैं:“पवित्र, पवित्र, पवित्र प्रभु परमेश्वर है जो सब बातों पर और सब लोगों पर शासन करता है। वही है जो हमेशा से मौजूद था, जो अब भी मौजूद है, और जो भविष्य में आएगा{ और सबका न्याय करेगा}।” BSB BSB: And each of the four living creatures had six wings and was covered with eyes all around and within. Day and night they never stop saying: “Holy, Holy, Holy, is the Lord God Almighty, who was and is and is to come!”
9 HGST वे जीवित प्राणी बार- बार परमेश्वर की स्तुति, आदर और धन्यवाद करते हैं, जो सिंहासन पर बैठा है और जो सदा जीवित रहता है। जब वे ऐसा करते हैं, तो 24 प्राचीन भी अपने सिंहासन पर बैठे हुए परमेश्वर के सामने घुटने टेकते हैं। वे परमेश्वर के आगे झुकते हैं, जो सदा जीवित रहता है। वे उसके सिंहासन के सामने अपने मुकुट रख देते हैं और वे कहते हैं, BSB BSB: And whenever the living creatures give glory, honor, and thanks to the One seated on the throne, who lives forever and ever,
11 HGST “हे परमेश्वर हमारे प्रभु, तू योग्य है कि सब प्राणी तेरी महिमा करें और तुझे आदर दें और यह स्वीकार करें कि तू कितना सामर्थी है। तू इसके योग्य इसलिए है क्योंकि सब कुछ तूने ही रचा है। हाँ, सब कुछ वैसा ही अस्तित्व में है जैसा तूने इसे रचने के लिये निर्धारित किया था।” BSB BSB: “Worthy are You, our Lord and God, to receive glory and honor and power, for You created all things; by Your will they exist and were created.”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.