1 HGST फिर मेम्ने ने मोम का सातवाँ टुकड़ा खोला जिससे वह पुस्तक मुहरबन्द की गई थी। जब उसने ऐसा किया, तो कुछ समय के लिये स्वर्ग में कोई शब्द नहीं हुआ। BSB BSB: When the Lamb opened the seventh seal, there was silence in heaven for about half an hour.
2 HGST फिर मैंने उन सात स्वर्गदूतों को देखा जो परमेश्वर के निजी सेवक हैं। उसने उनमें से प्रत्येक को एक तुरही दी। BSB BSB: And I saw the seven angels who stand before God, and they were given seven trumpets.
3 HGST फिर एक और स्वर्गदूत आकर वेदी पर खड़ा हो गया। उसके पास धूप जलाने के लिये एक सोने का कटोरा था। परमेश्वर के सिंहासन के सामने सोने की वेदी पर परमेश्वर के सब लोगों की प्रार्थनाओं के साथ चढ़ाने के लिये परमेश्वर ने उसे बड़ी मात्रा में धूप दी। BSB BSB: Then another angel, who had a golden censer, came and stood at the altar. He was given much incense to offer, along with the prayers of all the saints, on the golden altar before the throne.
4 HGST { उस स्वर्गदूत ने धूप जलाना आरम्भ कर दिया।} उस स्वर्गदूत के द्वारा पकड़े गए बर्तन में जलती हुई धूप का धुआँ परमेश्वर के लोगों की प्रार्थनाओं के साथ परमेश्वर के पास पहुँच गया। BSB BSB: And the smoke of the incense, together with the prayers of the saints, rose up before God from the hand of the angel.
5 HGST फिर उस स्वर्गदूत ने सोने का धूप का कटोरा लिया और उसे वेदी की आग के अंगारों से भर दिया। उसने इन अंगारों और जलती हुई धूप को पृथ्वी पर डाल दिया। जब उसने ऐसा किया, तो बादल गरजे और गड़गड़ाहट हुई, बिजली चमकी, और पृथ्वी हिल गई। BSB BSB: Then the angel took the censer, filled it with fire from the altar, and hurled it to the earth; and there were peals of thunder, rumblings, flashes of lightning, and an earthquake.
6 HGST फिर वे सातों स्वर्गदूत, जिनमें से प्रत्येक के पास सात तुरहियों में से एक तुरही थी, उन्हें फूँकने के लिये तैयार हुए। BSB BSB: And the seven angels with the seven trumpets prepared to sound them.
7 HGST तब पहले स्वर्गदूत ने अपनी तुरही फूँकी, और ओले और आग प्रकट हुई। उन ओलों और आग के बीच में लहू था। यह सब पृथ्वी पर बरस गया। उस आग ने भूमि की सतह पर सब वस्तुओं का एक तिहाई, पेड़ों का एक तिहाई, और सब हरी घास को जला दिया। BSB BSB: Then the first angel sounded his trumpet, and hail and fire mixed with blood were hurled down upon the earth. A third of the earth was burned up, along with a third of the trees and all the green grass.
8 HGST फिर दूसरे स्वर्गदूत ने अपनी तुरही फूँकी, और कुछ ऐसा जो आग से जलते हुए एक विशाल पहाड़ के समान था, समुद्र में गिर गया। इसके परिणामस्वरूप, समुद्र का एक तिहाई भाग लहू बन गया, BSB BSB: Then the second angel sounded his trumpet, and something like a great mountain burning with fire was thrown into the sea. A third of the sea turned to blood,
9 HGST समुद्र में रहने वाले एक तिहाई जीवित प्राणी मर गए, और समुद्र के एक तिहाई जहाज डूब गए। BSB BSB: a third of the living creatures in the sea died, and a third of the ships were destroyed.
10 HGST फिर तीसरे स्वर्गदूत ने अपनी तुरही फूँकी, और एक बड़ा तारा आकाश से गिरा। वह तारा ऐसे धधक रहा था कि मानो उसमें आग लगी हो। उस तारे के कुछ हिस्से पृथ्वी की एक तिहाई नदियों और पानी के सोतों{ की एक तिहाई} में गिरे। BSB BSB: Then the third angel sounded his trumpet, and a great star burning like a torch fell from heaven and landed on a third of the rivers and on the springs of water.
11 HGST उस तारे का नाम कड़वाहट है। जब यह नदियों और सोतों के एक तिहाई हिस्से में गिरा, तो उनका पानी विषैला हो गया। उस विषैले पानी को पीने से कई लोग मर गए। BSB BSB: The name of the star is Wormwood. A third of the waters turned bitter like wormwood oil, and many people died from the bitter waters.
12 HGST फिर चौथे स्वर्गदूत ने अपनी तुरही फूँकी, और परमेश्वर ने सूर्य, चाँद और तारों को मारा ताकि वे एक तिहाई समय के लिये अपना प्रकाश खो दें। दिन के एक तिहाई समय में सूर्य नहीं चमका, और रात के एक तिहाई समय में चाँद और तारे नहीं चमके। BSB BSB: Then the fourth angel sounded his trumpet, and a third of the sun and moon and stars were struck. A third of the stars were darkened, a third of the day was without light, and a third of the night as well.
13 HGST फिर, जब मैंने देखा, तो मैंने एक उकाब को सुना जो आसमान में ऊँची उड़ान भरते हुए ऊँचे स्वर से चिल्ला रहा था,“जब तीन बचे हुए स्वर्गदूत अपनी तुरही फूँकेंगे, तो पृथ्वी पर रहने वाले लोगों के साथ तीन भयानक बातें घटित होंगी! वे उन्हें फूँकने ही वाले हैं!” BSB BSB: And as I observed, I heard an eagle flying overhead, calling in a loud voice, “Woe! Woe! Woe to those who dwell on the earth, because of the trumpet blasts about to be sounded by the remaining three angels!”
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.