1 HGST फिर पाँचवें स्वर्गदूत ने अपनी तुरही फूँकी, और मैंने एक तारा देखा जो आकाश से पृथ्वी पर गिरा था। परमेश्वर ने उसे गहरे, अंधियारे गड्ढे की कुंजी दी। BSB BSB: Then the fifth angel sounded his trumpet, and I saw a star that had fallen from heaven to earth, and it was given the key to the pit of the Abyss.
2 HGST जब उसने वह गड्ढा खोला, तो उसमें से बड़ी मात्रा में धुआँ उठा, कि मानो वह एक बड़ी जलती हुई भट्ठी हो। उस धुएँ ने हर एक व्यक्ति को सूर्य और आकाश का प्रकाश देखने से रोक दिया। BSB BSB: The star opened the pit of the Abyss, and smoke rose out of it like the smoke of a great furnace, and the sun and the air were darkened by the smoke from the pit.
3 HGST तब उस धुएँ में से टिड्डियाँ निकलीं और पृथ्वी पर झुण्ड बनाने लगीं। परमेश्वर ने इन टिड्डियों को लोगों को वैसे ही डंक मारने की शक्ति दी, जैसे बिच्छू लोगों को डंक मारते हैं। BSB BSB: And out of the smoke, locusts descended on the earth, and they were given power like that of the scorpions of the earth.
4 HGST परमेश्वर ने उन टिड्डियों से कहा कि उन्हें भूमि पर की सारी घास और सभी पौधे और पेड़ों पर लगे सभी पत्ते नहीं खाने हैं{ जैसा कि टिड्डियाँ आमतौर पर करती हैं}। परमेश्वर ने टिड्डियों से केवल उन लोगों को डंक मारने के लिये कहा जिनके माथों पर वह छाप नहीं थी जो यह दर्शाए कि वे परमेश्वर से सम्बन्धित हैं। BSB BSB: They were told not to harm the grass of the earth or any plant or tree, but only those who did not have the seal of God on their foreheads.
5 HGST परमेश्वर ने टिड्डियों को उन लोगों को मार डालने नहीं दिया। इसके बजाय, वे टिड्डियाँ पाँच महीनों तक लोगों को यातना देती रहीं। उन लोगों को जो पीड़ा महसूस हुई वह उस पीड़ा जैसी थी जो बिच्छू के किसी व्यक्ति को डंक मारने पर होती है। BSB BSB: The locusts were not given power to kill them, but only to torment them for five months, and their torment was like the stinging of a scorpion.
6 HGST उस समय में जब टिड्डियाँ उन लोगों को यातना देती हैं जो परमेश्वर से सम्बन्धित होने से इन्कार करते हैं, तो वे लोग{ इतनी पीड़ा में होंगे कि वे} मरने की इच्छा करेंगे। परन्तु परमेश्वर यह सुनिश्चित करेगा कि वे लोग जीवित रहें{ कि वे अपने पाप के दण्ड का अनुभव करें}। BSB BSB: In those days men will seek death and will not find it; they will long to die, but death will escape them.
7 HGST ये टिड्डियाँ उन घोड़ों के समान दिखती थीं जो युद्ध के लिये तैयार हों। उनके सिरों पर कुछ ऐसा था जो सोने के मुकुट जैसा दिखता था। उनके मुँह मनुष्यों के मुँह जैसे थे। BSB BSB: And the locusts looked like horses prepared for battle, with something like crowns of gold on their heads; and their faces were like the faces of men.
8 HGST उनके लम्बे बाल स्त्रियों के लम्बे बाल जैसे थे। उनके दाँत सिंहों के दाँत जैसे दृढ़ थे। BSB BSB: They had hair like that of women, and teeth like those of lions.
9 HGST उन्होंने धातु से बनी झिलमें पहनी हुई थीं। जब वे उड़ रही थीं, तो उनके पंखों ने ऐसी आवाज की जैसे रथों को खींचने वाले और युद्ध में दौड़ने वाले कई घोड़ों की गर्जन हो। BSB BSB: They also had breastplates like breastplates of iron, and the sound of their wings was like the roar of many horses and chariots rushing into battle.
10 HGST उनकी पूँछ बिच्छुओं की पूँछ जैसी थी। इन पूँछों से वे लोगों को डंक मार सकती थीं। उन पाँच महीनों में लोगों को हानि पहुँचाने की उनकी शक्ति उनकी पूँछों में थी। BSB BSB: They had tails with stingers like scorpions, which had the power to injure people for five months.
11 HGST जो राजा उन पर शासन करता था, वह गहरे, अंधियारे गड्ढे का दूत था। इब्रानी भाषा में उसका नाम अबद्दोन है। यूनानी भाषा में यह अपुल्लयोन है। इन दोनों नामों का अर्थ विनाशक है। BSB BSB: They were ruled by a king, the angel of the Abyss. His name in Hebrew is Abaddon, and in Greek it is Apollyon.
12 HGST { पाँच महीनों के बाद वे टिड्डियाँ चली गईं।} इससे पहली भयानक घटना समाप्त हो गई। परन्तु ध्यान रहे कि अभी दो और भयानक घटनाओं का आना बाकी हैं। BSB BSB: The first woe has passed. Behold, two woes are still to follow.
13 HGST तब छठवें स्वर्गदूत ने अपनी तुरही फूँकी, और मैंने सोने की वेदी के चारों कोनों से एक आवाज सुनी जो परमेश्वर की उपस्थिति में है। BSB BSB: Then the sixth angel sounded his trumpet, and I heard a voice from the four horns of the golden altar before God
14 HGST वह आवाज उस छठवें स्वर्गदूत से कह रही थी, जिसके पास तुरही थी,“उन चारों स्वर्गदूतों को छोड़ दे जिन्हें मैंने बड़ी नदी फरात के पास बाँधा है।” BSB BSB: saying to the sixth angel with the trumpet, “Release the four angels who are bound at the great river Euphrates.”
15 HGST तब वे चारों स्वर्गदूत स्वतंत्र हो गए। वे उसी क्षण की प्रतीक्षा कर रहे थे। वे इसलिए स्वतंत्र हुए ताकि मनुष्यों की एक तिहाई को मार डालने के लिये अपने सैनिकों को सक्षम बना सकें। BSB BSB: So the four angels who had been prepared for this hour and day and month and year were released to kill a third of mankind.
16 HGST मैंने किसी को यह कहते हुए सुना कि वहाँ घोड़ों पर कितने सैनिक सवार थे। उनकी संख्या 20, 00, 00, 000 थी। BSB BSB: And the number of mounted troops was two hundred million; I heard their number.
17 HGST दर्शन में मैंने देखा कि वे घोड़े और उन पर सवार सैनिक कैसे दिखते थे। उन सैनिकों ने झिलमें पहनी हुई थीं जो आग के समान लाल, नीलमणि के समान नीली और गंधक के समान पीली थीं। उन घोड़ों के सिर सिंहों के सिर जैसे थे। उनके मुँह से आग, धुआँ, और जलती हुई गंधक का धुआँ निकला। BSB BSB: Now the horses and riders in my vision looked like this: The riders had breastplates the colors of fire, sapphire, and sulfur. The heads of the horses were like the heads of lions, and out of their mouths proceeded fire, smoke, and sulfur.
18 HGST उन तीन वस्तुओं— अर्थात् घोड़ों के मुँह से आग, धुएँ और जलती हुई गंधक— ने मनुष्यों की एक तिहाई को मार डाला। BSB BSB: A third of mankind was killed by the three plagues of fire, smoke, and sulfur that proceeded from their mouths.
19 HGST परन्तु उन घोड़ों की शक्ति उनकी पूँछों में भी थी, और साथ ही उनके मुँह में भी थी। उनकी पूँछें साँपों के समान थी, और उनके सिर थे जिन्होंने लोगों को डस लिया। BSB BSB: For the power of the horses was in their mouths and in their tails; indeed, their tails were like snakes, having heads with which to inflict harm.
20 HGST परन्तु वहाँ ऐसे लोग भी थे जिन्हें आग और धुएँ और जलती हुई गंधक की विपत्तियों ने नहीं मारा। उन लोगों ने पापी काम करना बन्द नहीं किया। उन्होंने दुष्टात्माओं और मूर्तियों की पूजा करना भी बन्द नहीं किया जिन्हें उन्होंने सोने, चाँदी, पीतल, पत्थर और लकड़ी से बनाया था। उन लोगों ने मूर्तियों की पूजा करना बन्द नहीं किया, भले ही वे निष्प्राण प्रतिमाएँ थीं जो लोगों की सहायता नहीं कर सकती थीं। BSB BSB: Now the rest of mankind who were not killed by these plagues still did not repent of the works of their hands. They did not stop worshiping demons and idols of gold, silver, bronze, stone, and wood, which cannot see or hear or walk.
21 HGST उन्होंने अन्य लोगों की हत्या करना, जादू- टोने का अभ्यास करना, यौन अनैतिक तरीकों से काम करना और वस्तुएँ चोरी करना भी बन्द नहीं किया। BSB BSB: Furthermore, they did not repent of their murder, sorcery, sexual immorality, and theft.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.