1 HGST प्रत्येक विश्वासी को शासकीय अधिकारियों की आज्ञा का पालन करना चाहिए। यह स्मरण रखो कि वह परमेश्वर ही है जो उन अधिकारियों को उनका अधिकार प्रदान करता है। इसके अलावा, जो अधिकारी अस्तित्व में हैं उन्हें परमेश्वर के द्वारा नियुक्त किया गया है। BSB BSB: Everyone must submit himself to the governing authorities, for there is no authority except that which is from God. The authorities that exist have been appointed by God.
2 HGST अत: जो कोई उन अधिकारियों का विरोध करे वह परमेश्वर के द्वारा की गई नियुक्ति का विरोध करता है। इसके अलावा, जो लोग उन अधिकारियों का विरोध करते हैं वे उन अधिकारियों को उन्हें दण्डित करने के निमित्त प्रेरित करेंगे। BSB BSB: Consequently, whoever resists authority is opposing what God has set in place, and those who do so will bring judgment on themselves.
3 HGST मैं यह इसलिए कहता हूँ, क्योंकि शासक भले काम करने वालों को भयभीत नहीं करते। इसके बजाय, वे बुरे काम करने वालों को भयभीत करते हैं। अत: यदि तुममें से कोई भलाई करे, तो वे तुम्हें दण्डित करने के बजाय तुम्हारी प्रशंसा करेंगे! BSB BSB: For rulers are not a terror to good conduct, but to bad. Do you want to be unafraid of the one in authority? Then do what is right, and you will have his approval.
5 HGST अत:, तुम्हारे लिये उन अधिकारियों की आज्ञा का पालन करना आवश्यक है, केवल इस कारण नहीं कि यदि तुम उनकी अनाज्ञाकारिता करोगे तो वे तुम्हें दण्डित करेंगे, बल्कि इस कारण भी कि तुम अपने भीतर जानते हो कि तुम्हें उनके अधीन रहना चाहिए! BSB BSB: Therefore it is necessary to submit to authority, not only to avoid punishment, but also as a matter of conscience.
6 HGST इसी कारण से तुम चुंगी भी देते हो, क्योंकि ये वही अधिकारी हैं जो निरंतर अपना काम करते हुए परमेश्वर की सेवा करते हैं। BSB BSB: This is also why you pay taxes. For the authorities are God’s servants, who devote themselves to their work.
7 HGST सभी अधिकारियों को वह दो जो तुम्हें उन्हें देना चाहिए! उन लोगों को चुंगी दो जो तुमसे चुंगी माँगते हैं। उन लोगों को माल पर कर दो जो तुमसे वह कर माँगते हैं। जिनका तुम्हें आदर करना चाहिए उनका आदर करो। जिनका तुम्हें सम्मान करना चाहिए उनका सम्मान करो। BSB BSB: Pay everyone what you owe him: taxes to whom taxes are due, revenue to whom revenue is due, respect to whom respect is due, honor to whom honor is due.
8 HGST अपने सब कर्जों का भुगतान उसी समय करो जब तुम्हें उन्हें चुकाना चाहिए। एकमात्र बात जो कर्ज के समान है जिसे चुकाना तुम्हें कभी भी बंद नहीं करना चाहिए वह एक दूसरे से प्रेम करना है। जो कोई दूसरों से प्रेम करता है, उसने परमेश्वर की व्यवस्था में जो कुछ माँग की गई है उसे पूरा किया है। BSB BSB: Be indebted to no one, except to one another in love. For he who loves his neighbor has fulfilled the law.
9 HGST { यह सत्य है} परमेश्वर ने अपनी व्यवस्था में बहुत सी बातों की आज्ञा दी है, जैसे व्यभिचार न करना, किसी की हत्या न करना, चोरी न करना, और किसी दूसरे की वस्तु की इच्छा न करना। परन्तु हम इस वाक्य में सम्पूर्ण व्यवस्था का अर्थ बता सकते हैं कि:“जैसा तुम अपने आप से प्रेम करते हो, अपने पड़ोसी से वैसा ही प्रेम करो।” BSB BSB: The commandments “Do not commit adultery,” “Do not murder,” “Do not steal,” “Do not covet,” and any other commandments, are summed up in this one decree: “Love your neighbor as yourself.”
10 HGST यदि तुम अपने आसपास के सब लोगों से प्रेम करते हो, तो तुम किसी को हानि नहीं पहुँचाओगे। अत: जो कोई दूसरों से प्रेम करे, वह परमेश्वर के नियम की सब माँगों को पूरा करता है। BSB BSB: Love does no wrong to its neighbor. Therefore love is the fulfillment of the law.
11 HGST वही करो, जो मैंने अभी तुमसे कहा है, विशेष रूप से चूँकि तुम जानते हो कि जिस समय में हम रह रहे हैं, वह कितना महत्वपूर्ण है। तुम जानते हो कि तुम्हारे लिये यह पूर्णरूप से सतर्क और सक्रिय होने का समय है, उन लोगों के समान जो नींद से जाग गए हैं, क्योंकि जब मसीह हमें इस संसार के पाप और दुःख से आखिरकार छुड़ाएगा, वह समय अब निकट है। वह समय अब उस समय से अधिक निकट है जब हमने पहली बार मसीह पर विश्वास किया था। BSB BSB: And do this, understanding the occasion. The hour has come for you to wake up from your slumber, for our salvation is nearer now than when we first believed.
12 HGST इस संसार में जीवन बिताने का हमारा समय लगभग समाप्त हो गया है, उस रात के समान जो लगभग समाप्त हो गई है। वह समय निकट है जब मसीह वापस आएगा। अत: हमें उन दुष्ट कामों को करना बंद कर देना चाहिए जिन्हें लोग रात में करना पसंद करते हैं, और हमें उन कामों को करना चाहिए जो हमें बुराई का विरोध करने में सहायता करें, उन सैनिकों के समान जो अपने शत्रुओं का विरोध करने के लिये तैयार रहने के लिये दिन में अपने कवच पहनते हैं। BSB BSB: The night is nearly over; the day has drawn near. So let us lay aside the deeds of darkness and put on the armor of light.
13 HGST हमें उचित व्यवहार करना चाहिए, यह दिन का समय है,{ ओर लोंग हमे देख रखे है की हम कया कर रहे है} हमें मतवाला होकर दूसरों के साथ बुरे काम नहीं करने चाहिए। हमें किसी भी प्रकार की यौन अनैतिकता या उग्र कामुक व्यवहार नहीं करना चाहिए। हमें झगड़ा नहीं करना चाहिए। हमें दूसरों से ईर्ष्या नहीं करनी चाहिए। BSB BSB: Let us behave decently, as in the daytime, not in carousing and drunkenness, not in sexual immorality and debauchery, not in dissension and jealousy.
14 HGST इसके विपरीत,{ यह काम करना चाहिये} हमें प्रभु यीशु मसीह के समान बनना चाहिए ताकि दूसरे लोग देख सकें कि वह कैसा है। तुम्हें उन कामों को करने की इच्छा छोड़ देनी चाहिए जो तुम्हारा पुराना दुष्ट स्वभाव करना चाहता है। BSB BSB: Instead, clothe yourselves with the Lord Jesus Christ, and make no provision for the desires of the flesh.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.