1 HGST मैं, पौलुस, यह पत्र तुझे लिखता हूँ, तीतुस। मैं परमेश्वर का एक सेवक हूँ और यीशु मसीह का एक प्रेरित हूँ। परमेश्वर ने मुझे उन लोगों को शिक्षा देने के लिए भेजा, जिन्हे उसने अपने लिए चुन लिया है कि वे उस पर अधिक विश्वास करें। मैं उसके लोगों की सहायता करने का काम करता हूँ कि वे जान सकें सच क्या है, ताकि वे परमेश्वर को प्रसन्न करने के तरीके से जी सकें। BSB BSB: Paul, a servant of God and an apostle of Jesus Christ for the faith of God’s elect and their knowledge of the truth that leads to godliness,
2 HGST उसके लोग सीख सकते हैं कि ऐसा कैसे जीना है क्योंकि उन्हें विश्वास है कि परमेश्वर उन्हें अनन्त जीवन देगा। परमेश्वर झूठ नहीं बोलता। यहाँ तक कि, संसार के आरम्भ से पहले, उसने हमसे प्रतिज्ञा की है कि वह हमें अनन्त जीवन जीने देगा। BSB BSB: in the hope of eternal life, which God, who cannot lie, promised before time began.
3 HGST फिर, सही समय पर, उसने अपनी योजना को इस सन्देश के द्वारा बताया, जिसका प्रचार करने के लिए उसने मुझ पर विश्वास किया। मैं यह परमेश्वर की आज्ञा का पालन करने के लिए करता हूँ, जो हमें बचाता है। BSB BSB: In His own time He has made His word evident in the proclamation entrusted to me by the command of God our Savior.
4 HGST मैं तुझे यह लिख रहा हूँ, तीतुस; तू मेरे लिए वास्तविक पुत्र के समान बन गया है, क्योंकि अब हम दोनों यीशु मसीह पर विश्वास करते हैं। पिता परमेश्वर और मसीह यीशु, जो हमें बचाता है, तुझ पर कृपा करता रहे और शान्तिमय आत्मा दे। BSB BSB: To Titus, my true child in our common faith: Grace and peace from God the Father and Christ Jesus our Savior.
5 HGST मैंने तुझको इस कारण से क्रेते द्वीप पर छोड़ा था: कि तू वो कार्य करे जो अभी अधूरा है और प्रत्येक शहर के विश्वासियों के समूह के लिए अगुवों को भी नियुक्त करे जैसा मैंने तुझको करने के लिए कहा था। BSB BSB: The reason I left you in Crete was that you would set in order what was unfinished and appoint elders in every town, as I directed you.
6 HGST अब हर अगुवा ऐसा हो जिसकी कोई आलोचना न कर सके। उसकी केवल एक पत्नी होनी चाहिए, उसके बच्चे परमेश्वर पर भरोसा करते हों और लोग यह न समझे की उसके बच्चे नियंत्रण से बाहर या हठीले हैं। BSB BSB: An elder must be blameless, the husband of but one wife, having children who are believers and who are not open to accusation of indiscretion or insubordination.
7 HGST हर कोई जो परमेश्वर के लोगों का नेतृत्व करता है वह ऐसे व्यक्ति के समान होता है जो किसी और के नौकरों और संपत्ति का प्रबंधन करता है, परन्तु वह परमेश्वर के लिए ऐसा कर रहा है। तो यह आवश्यक है कि उस व्यक्ति की अच्छी प्रतिष्ठा हो। उसे घमण्डी नहीं होना चाहिए और उसे जल्दी गुस्सा नहीं आना चाहिए। उसे बिलकुल भी शराब पीने वाला नहीं होना चाहिए, न कोई ऐसा जो लड़ना और विवाद करना पसन्द करता हो और न ही लालची हो। BSB BSB: As God’s steward, an overseer must be above reproach—not self-willed, not quick-tempered, not given to drunkenness, not violent, not greedy for money.
8 HGST इसके बजाय, उसे अजनबियों का स्वागत करना चाहिए और वो उन बातों से प्रेम रखे जो भली हैं। उसे सदा समझदारी से कार्य करना चाहिए और अन्य लोगों के साथ निष्पक्षता और ईमानदारी से पेश आना चाहिए। उसे सदा इस प्रकार का कार्य करना चाहिए जो परमेश्वर को समर्पित व्यक्ति के लिए उचित है और उसे सदा अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखना चाहिए। BSB BSB: Instead, he must be hospitable, a lover of good, self-controlled, upright, holy, and disciplined.
9 HGST उसे उन सच्ची बातों पर विश्वास करना चाहिए जो हमने उसे सिखाई हैं, और उसे उनके अनुसार जीवन जीना चाहिए। उसे ऐसा ही करना चाहिए जिससे कि लोगों को ऐसा ही जीवन जीने के लिए प्रेरित कर सके और यदि लोग इस तरह से जीना नहीं चाहते, तो उन लोगों को सुधार सके। BSB BSB: He must hold firmly to the faithful word as it was taught, so that he can encourage others by sound teaching and refute those who contradict it.
10 HGST मैं तुझे इसलिए ऐसा कहता हूँ कि बहुत से ऐसे लोग हैं, जो उन पर अधिकार रखने वालों की आज्ञा का पालन करने से इन्कार करते हैं। ऐसे लोगों की बातों का कोई मूल्य नहीं होता। वे लोगों को गलत बातों पर विश्वास करने के लिए मनाते हैं। इस तरह के लोग अधिकतर उनके समान हैं, जो मसीह के सभी अनुयायियों को खतना करने के लिए कहते हैं। BSB BSB: For many are rebellious and full of empty talk and deception, especially those of the circumcision,
11 HGST तुझे और उन अगुवों को, जिन्हे तू नियुक्त करता है, ऐसे लोगों को विश्वासियों को शिक्षा देने से रोकना चाहिए। ऐसे लोग उन बातों को सिखा रहे हैं, जो उन्हें सिखाना नहीं चाहिए, पूरे परिवारों को गलत बातों पर विश्वास करने का कारण होते हुए। वे ऐसा केवल इसलिए करते हैं कि लोग उन्हें पैसा दें। यह बड़ी शर्म की बात है। BSB BSB: who must be silenced. For the sake of dishonorable gain, they undermine entire households and teach things they should not.
13 HGST उसने जो कहा वह सच है, इसलिए उन्हें बलपूर्वक सुधार, ताकि वे विश्वास करें और परमेश्वर के बारे में सही चीज़ें सिखाएँ। BSB BSB: This testimony is true. Therefore rebuke them sternly, so that they will be sound in the faith
14 HGST उन्हें यहूदियों और आज्ञाओं द्वारा आविष्कृत कहानियों के अनुसार जीना बंद कर देना चाहिए जो परमेश्वर की ओर से नहीं आए थे। ये आज्ञाएँ उन लोगों से मिलीं जिन्होंने सत्य को मानने से रोका है। BSB BSB: and will pay no attention to Jewish myths or to the commands of men who have rejected the truth.
15 HGST अगर कुछ लोग केवल अच्छा काम करने के बारे में सोचना या करना चाहते हैं, तो वे जो कुछ भी करते हैं, वह अच्छा होता है। लेकिन अगर लोग दुष्ट हैं और मसीह यीशु पर विश्वास नहीं करते हैं, तो वे जो कुछ भी करते हैं वह बुरा है। ऐसे लोगों का सोचने का तरीका बर्बाद हो गया है। जब वे बुराई करते हैं तो वे भी दोषी महसूस नहीं करते हैं। BSB BSB: To the pure, all things are pure; but to the defiled and unbelieving, nothing is pure. Indeed, both their minds and their consciences are defiled.
16 HGST भले ही वे दावा करते हैं कि वे परमेश्वर को जानते हैं, परन्तु जो कार्य वे करते हैं, उससे यह दिखता है कि वे परमेश्वर को नहीं जानते। वे घृणित हैं। वे परमेश्वर की अवज्ञा करते हैं और परमेश्वर के लिए कुछ भी अच्छा नहीं कर सकते। BSB BSB: They profess to know God, but by their actions they deny Him. They are detestable, disobedient, and unfit for any good deed.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.