3 IEV दाऊद ने इस्राएल के सब लोगों को यरूशलेम आने के लिए कहा। वह चाहता था कि यहोवा के पवित्र सन्दूक को वह उस स्थान में रखे जिसे उसने बनाया है। BSB BSB: And David assembled all Israel in Jerusalem to bring up the ark of the LORD to the place he had prepared for it.
4 IEV उसने सबसे पहले महायाजक हारून के वंशजों को और लेवी के वंशजों को बुलाया। BSB BSB: Then he gathered together the descendants of Aaron and the Levites:
5 IEV लेवी के दूसरे पुत्र कहात के 120 वंशज, उनके प्रधान ऊरीएल के साथ आए। BSB BSB: From the Kohathites, Uriel the chief and 120 of his relatives;
6 IEV लेवी के तीसरे पुत्र, मरारी के 220 वंशज थे, उनके प्रधान असायाह के साथ आए। BSB BSB: from the Merarites, Asaiah the chief and 220 of his relatives;
7 IEV लेवी के पहले पुत्र, गेर्शोम के 130 वंशज उनके प्रधान योएल के साथ आए। BSB BSB: from the Gershomites, Joel the chief and 130 of his relatives;
8 IEV इसके अतिरिक्त, एलीसापान के वंश के 200 लोग उनके प्रधान शमायाह के साथ आए। BSB BSB: from the Elizaphanites, Shemaiah the chief and 200 of his relatives;
9 IEV हेब्रोन के वंश से 80 लोग आए, जो उनके प्रधान एलीएल के साथ आए। BSB BSB: from the Hebronites, Eliel the chief and 80 of his relatives;
10 IEV और उज्जीएल के वंश के 112 लोग उनके प्रधान अम्मीनादाब के साथ आए। BSB BSB: and from the Uzzielites, Amminadab the chief and 112 of his relatives.
11 IEV दाऊद ने याजक सादोक और एब्यातार और लेवी के इन वंशज ऊरीएल, असायाह, योएल, शमायाह, एलीएल और अम्मीनादाब को भी बुलाया। BSB BSB: David summoned the priests Zadok and Abiathar and the Levites Uriel, Asaiah, Joel, Shemaiah, Eliel, and Amminadab.
12 IEV दाऊद ने उनसे कहा,“तुम लेवी से निकले कुलों के प्रधान हो। तुम और लेवी के अन्य वंशजों को यहोवा के इस विशेष काम को करने के लिए अपने आपको शुद्ध करना होगा। तुम्हें इस्राएल के परमेश्वर यहोवा का पवित्र सन्दूक यरूशलेम में उस स्थान पर लाना होगा जिस स्थान को मैंने तैयार किया है। BSB BSB: And he said to them, “You are the heads of the Levitical families. You and your relatives must consecrate yourselves so that you may bring the ark of the LORD, the God of Israel, to the place I have prepared for it.
14 IEV तब याजकों और लेवी के वंशजों ने अपने को शुद्ध करने का संस्कार किया, कि इस्राएलियों के परमेश्वर यहोवा के पवित्र सन्दूक को ले आने का कार्य उचित रीति से। BSB BSB: So the priests and Levites consecrated themselves to bring up the ark of the LORD, the God of Israel.
15 IEV लेवी के वंशजों ने पवित्र सन्दूक को मूसा के आदेश के अनुसार डण्डों के सहारे अपने कंधों पर उठाया जैसा यहोवा ने कहा था। BSB BSB: And the Levites carried the ark of God on their shoulders with the poles, as Moses had commanded in accordance with the word of the LORD.
16 IEV दाऊद ने लेवी के वंशजों के प्रधानों से कहा कि वे अपने कुछ सम्बन्धियों को सारंगी, वीणा, और झाँझ बजाने तथा ऊँचे शब्द में आनन्द के गीत गाने के लिए नियुक्त करें, जब वे पवित्र सन्दूक को ले कर चलें। BSB BSB: David also told the leaders of the Levites to appoint their relatives as singers to lift up their voices with joy, accompanied by musical instruments—harps, lyres, and cymbals.
17 IEV अत: उन्होंने हेमान और उसके सम्बन्धी आसाप और एतान को नियुक्त किया। योएल का पुत्र हेमान; बेरेक्याह के पुत्र आसाप। कूशायाह का पुत्र एतान, मरारी के वंशज थे। BSB BSB: So the Levites appointed Heman son of Joel; from his brothers, Asaph son of Berechiah; from their brothers the Merarites, Ethan son of Kushaiah;
18 IEV लेवी के वंशजों का एक और समूह भी था, नियुक्त किया: जकर्याह, याजीएल, शमीरामोत, यहीएल, उन्नी, एलीआब, बनायाह, मासेयाह, मत्तित्याह, एलीपलेह, मिकनेयाह और आराधनालय के द्वारपालों ओबेदेदोम और यीएल को नियुक्त किया। BSB BSB: and with them their brothers next in rank: Zechariah, Jaaziel, Shemiramoth, Jehiel, Unni, Eliab, Benaiah, Maaseiah, Mattithiah, Eliphelehu, Mikneiah, and the gatekeepers Obed-edom and Jeiel.
19 IEV हेमान, आसाप और एतान ने गाया, और पीतल की झाँझ भी बजाई। BSB BSB: The musicians Heman, Asaph, and Ethan were to sound the bronze cymbals.
20 IEV जकर्याह, अजीएल, शमीरामोत, यहीएल, उन्नी, एलीआब, मासेयाह और बनायाह ने सारंगी बजाई। BSB BSB: Zechariah, Aziel, Shemiramoth, Jehiel, Unni, Eliab, Maaseiah, and Benaiah were to play the harps according to Alamoth.
21 IEV मत्तित्याह, एलीपलेह, मिकनेयाह, ओबेदेदोम यीएल और अजज्याह ने वीणा बजाई। BSB BSB: And Mattithiah, Eliphelehu, Mikneiah, Obed-edom, Jeiel, and Azaziah were to lead the music with lyres according to Sheminith.
22 IEV लेवी के वंशजों के प्रधान कनन्याह गीतों का निर्देशक था क्योंकि वह इस कार्य में निपुर्ण था। BSB BSB: Chenaniah the head Levite was the director of the music because he was highly skilled.
23 IEV बेरेक्याह और एल्काना पवित्र सन्दूक के रक्षक थे। BSB BSB: Berechiah and Elkanah were to be guardians of the ark.
24 IEV याजक शबन्याह, योशापात, नतनेल, अमासै, जकर्याह, बनायाह और एलीएजेर को पवित्र सन्दूक के सामने तुरहियाँ बजाने के लिए नियुक्त किया गया था। ओबेदेदोम और अहिय्याह ने पवित्र सन्दूक की रक्षा की। BSB BSB: Shebaniah, Joshaphat, Nethanel, Amasai, Zechariah, Benaiah, and Eliezer—the priests—were to blow the trumpets before the ark of God. Obed-edom and Jehiah were also to be guardians of the ark.
25 IEV दाऊद और इस्राएली अगुवे और एक हजार सैनिकों के दलों के अधिकारी पवित्र सन्दूक ओबेदेदोम के घर से बड़े आनन्द के साथ लाने के लिए गए। वे बहुत प्रसन्नता से चले गए। BSB BSB: So David, the elders of Israel, and the commanders of thousands went with rejoicing to bring the ark of the covenant of the LORD from the house of Obed-edom.
26 IEV परमेश्वर ने यहोवा के सन्दूक को उठा कर चलने वाले लेवी के वंशजों की सहायता की तब दाऊद और अगुओं ने परमेश्वर को धन्यवाद देने के लिए सात बैल और सात मेढ़े बलि चढ़ाए। BSB BSB: And because God helped the Levites who were carrying the ark of the covenant of the LORD, they sacrificed seven bulls and seven rams.
27 IEV लेवी के सभी वंशज जो पवित्र सन्दूक उठाने वाले, सब गायक और गायकों के निर्देशक कनन्याह सफेद, सन के बागे पहने थे। दाऊद भी सफेद सन का एपोद पहने हुए था। BSB BSB: Now David was dressed in a robe of fine linen, as were all the Levites who were carrying the ark, as well as the singers and Chenaniah, the director of music for the singers. David also wore a linen ephod.
28 IEV अत: सब इस्राएली लोग पवित्र सन्दूक को यरूशलेम में लाने में सहभागी हो गए। उन्होंने जयजयकार किया नरसिंगे फूँकें और तुरहियाँ और झाँझ, सारंगियाँ और वीणा बजाते हुए चले। BSB BSB: So all Israel brought up the ark of the covenant of the LORD with shouting, with the sounding of rams’ horns and trumpets, and with cymbals and the music of harps and lyres.
29 IEV जब वे पवित्र सन्दूक को यरूशलेम में ला रहे थे, तब शाऊल की पुत्री मीकल ने उन्हें खिड़की से झाँक कर राजा दाऊद को नाचते और उत्सव मनाते, देखा तो उसने उसे तुच्छ जाना। BSB BSB: As the ark of the covenant of the LORD was entering the City of David, Saul’s daughter Michal looked down from a window and saw King David dancing and celebrating, and she despised him in her heart.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.