1 IEV मेरे उदाहरण पर चलो, जैसे मैं मसीह के उदाहरण पर चलता हूँ। BSB BSB: You are to imitate me, just as I imitate Christ.
2 IEV मैं तुम्हारी प्रशंसा करता हूँ क्योंकि तुम सभी कामों में मुझे याद करते हो, और तुम उन सभी महत्वपूर्ण शिक्षाओं को दृढ़ता से पकडे हुए हो, जो मैंने तुमको सौंपी थी और तुमने उन्हें उसी तरह माना है जैसे मैंने तुमको सिखाया था। BSB BSB: Now I commend you for remembering me in everything and for maintaining the traditions, just as I passed them on to you.
3 IEV मैं चाहता हूँ कि तुम समझो कि मसीह हर एक जन पर अधिकार रखते हैं, और एक पुरुष को एक स्त्री पर अधिकार है, और परमेश्वर को मसीह पर अधिकार है। BSB BSB: But I want you to understand that the head of every man is Christ, and the head of the woman is man, and the head of Christ is God.
4 IEV इसलिए यदि कोई पुरुष जब प्रार्थना करते समय या परमेश्वर का संदेश सुनते समय अपने सिर को ढाँके, तो वह अपना अपमान करता है। BSB BSB: Every man who prays or prophesies with his head covered dishonors his head.
6 IEV यदि एक स्त्री अपने सिर को ढाँकने से इन्कार करती है, तो उसे अपने बालों को किसी पुरुष की तरह काट देना चाहिए। लेकिन तुम जानते हो कि स्त्री के लिए उसके बालों को कटवाना या उसके सिर का मुंडन करना लज्जाजनक है। इसलिए, उसे अपने सिर को ढाँकना चाहिए। BSB BSB: If a woman does not cover her head, she should have her hair cut off. And if it is shameful for a woman to have her hair cut or shaved off, she should cover her head.
7 IEV पुरुष अपना सिर नहीं ढाँके क्योंकि परमेश्वर ने उसे अपने जैसा बनाया है, और वह परमेश्वर की छवि को दर्शाता है। परन्तु स्त्रियाँ पुरुष की छवि को दर्शाती हैं। BSB BSB: A man ought not to cover his head, since he is the image and glory of God; but the woman is the glory of man.
8 IEV परमेश्वर ने आदम को हव्वा के लिए नहीं बनाया; इसकी अपेक्षा, उन्होंने स्त्री हव्वा को पुरुष आदम के लिए बनाया। BSB BSB: For man did not come from woman, but woman from man.
9 IEV परमेश्वर ने पुरुष को स्त्री की सहायता करने के लिए नहीं बनाया, परन्तु उन्होंने स्त्री को पुरुष की सहायता करने के लिए बनाया। BSB BSB: Neither was man created for woman, but woman for man.
10 IEV यही कारण है कि स्त्रियों को अपने सिर को पुरुष के अधिकार के संकेत के रूप में और स्वर्गदूतों के कारण ढाँकना चाहिए। BSB BSB: For this reason a woman ought to have a sign of authority on her head, because of the angels.
11 IEV जैसे कि हम प्रभु से जुड़े रहते हैं, वैसे ही स्त्रियों को अपनी सहायता के लिए पुरुषों की आवश्यक्ता होती है, और पुरुषों को अपनी सहायता के लिए स्त्रियों की आवश्यक्ता होती है। BSB BSB: In the Lord, however, woman is not independent of man, nor is man independent of woman.
12 IEV ऐसा इसलिए है क्योंकि स्त्री को पुरुष मैं से निकालकर बनाया गया था, और पुरुष स्त्री से पैदा होता है। वे एक दूसरे पर निर्भर हैं। लेकिन सब कुछ परमेश्वर से आता है। BSB BSB: For just as woman came from man, so also man is born of woman. But everything comes from God.
13 IEV तुम स्वयं ही इसका न्याय करो: क्या किसी स्त्री के लिए उसके सिर पर बिना किसी आवरण के प्रार्थना करना उचित है? BSB BSB: Judge for yourselves: Is it proper for a woman to pray to God with her head uncovered?
14 IEV प्रकृति ही हमें सिखाती है कि पुरुष के लम्बे बाल होना लज्जाजनक है, BSB BSB: Doesn’t nature itself teach you that if a man has long hair, it is a disgrace to him,
15 IEV लेकिन प्रकृति यह भी सिखाती है कि एक स्त्री के लिए लम्बे बाल उसकी सुंदरता का प्रदर्शन है। उसके बाल परमेश्वर ने उसकी सुंदरता को ढाँकने के लिए दिए हैं। BSB BSB: but that if a woman has long hair, it is her glory? For long hair is given to her as a covering.
16 IEV लेकिन अगर कलीसिया में कोई भी इस विषय में विवाद करना चाहता है, तो हमारे पास इसके अतिरिक्त कोई अन्य रीति नहीं है, न ही किसी और कलीसिया में इससे अलग काम किया जाता है। BSB BSB: If anyone is inclined to dispute this, we have no other practice, nor do the churches of God.
17 IEV इन निर्देशों में, मैं प्रभु भोज के विषय में तुम्हारी प्रशंसा नहीं कर सकता। जब तुम खाने के लिए एकत्र होते हो, तो एक दूसरे को प्रोत्साहित करने और एक दूसरे की सहायता करने की अपेक्षा, तुम कलीसिया की सहभागिता को और भी बुरा बनाते हो। BSB BSB: In the following instructions I have no praise to offer, because your gatherings do more harm than good.
18 IEV चिंता का पहला विषय यह है कि जब तुम एक साथ आते हो, तो तुम विभिन्न समूहों और दलों में आते हो। यह लोगों ने मुझे बताया है, और मुझे विश्वास है कि वे जो कुछ कहते हैं वह सच है। BSB BSB: First of all, I hear that when you come together as a church, there are divisions among you, and in part I believe it.
19 IEV ऐसा प्रतीत होता है कि तुमको अपने बीच अलग- अलग समूहों की आवश्यकता है ताकि तुम उन लोगों को परखकर उनका अनुमोदन करो और स्वीकृती दे सको, जिन्हें सम्मान का स्थान मिले, और अन्यों को नहीं। BSB BSB: And indeed, there must be differences among you to show which of you are approved.
20 IEV तुम एकत्र होकर प्रभु भोज नहीं खाते हो। BSB BSB: Now then, when you come together, it is not the Lord’s Supper you eat.
21 IEV प्रभु भोज के समय एक व्यक्ति भोजन लाता है और जैसे ही वह आता है उसे खाने लगता है; वह किसी और के लिए प्रतीक्षा नहीं करता है। एक व्यक्ति भूखा रह जाता है जबकि अन्य लोग इतना दाखमधु पीते हैं कि वे मतवाले हो जाते हैं। BSB BSB: For as you eat, each of you goes ahead without sharing his meal. While one remains hungry, another gets drunk.
22 IEV तुम ऐसा व्यवहार करते हो जैसे तुम्हारे पास खाने और पीने के लिए अपने घर में कुछ नहीं हैं! तुम कलीसिया को अपमानित करते हो, और तुम एकत्र होने के उद्देश्य को तुच्छ जानते हो। तुम गरीबों को अपमानित करते हो। मैं इस बारे में कुछ भी अच्छा नहीं कह सकता। यह एक लज्जा की बात है। BSB BSB: Don’t you have your own homes in which to eat and drink? Or do you despise the church of God and humiliate those who have nothing? What can I say to you? Shall I praise you for this? No, I will not!
23 IEV क्योंकि जो कुछ मैंने प्रभु की ओर से प्राप्त किया उसे मैंने तुमको सौंप दिया कि जिस रात को प्रभु यीशु को उनके शत्रुओं के हाथ सौंप दिया गया था, उन्होंने रोटी ली, BSB BSB: For I received from the Lord what I also passed on to you: The Lord Jesus, on the night He was betrayed, took bread,
24 IEV और धन्यवाद करने के बाद, उन्होंने उसे तोड़ा और कहा," यह मेरा शरीर है जो तुम्हारे लिए है, मुझे याद करने के लिए ऐसा किया करो।" BSB BSB: and when He had given thanks, He broke it and said, “This is My body, which is for you; do this in remembrance of Me.”
25 IEV इसी तरह, उन्होंने खाने के बाद कटोरा भी लिया, और कहा," यह कटोरा मेरे लहू में नई वाचा है। जितनी बार तुम पीते हो, मुझे याद किया करो।" BSB BSB: In the same way, after supper He took the cup, saying, “This cup is the new covenant in My blood; do this, as often as you drink it, in remembrance of Me.”
26 IEV क्योंकि हर बार जब तुम यह रोटी खाते और इस कटोरे में से पीते हो, तो उनके फिर से आने तक प्रभु की मृत्यु का प्रचार करते हो। BSB BSB: For as often as you eat this bread and drink this cup, you proclaim the Lord’s death until He comes.
27 IEV जो लोग प्रभु भोज के इस उत्सव में आते हैं, उन्हें इस भोज में सहभागी होकर परमेश्वर का सम्मान करने के लिए आना चाहिए। जो लोग रोटी खाते और कटोरे में से पीते हैं, वे ऐसी रीति से करें कि प्रभु को सम्मान मिले। जो कोई रोटी और कटोरे का अपमान करता है वह प्रभु के शरीर और लहू का दोषी ठहरेगा। BSB BSB: Therefore, whoever eats the bread or drinks the cup of the Lord in an unworthy manner will be guilty of sinning against the body and blood of the Lord.
28 IEV इसलिए हम सब को भोज में सहभागी होने से पहले अपने आपको जाँचना चाहिए। हम स्वयं को जाँचने के बाद ही इस रोटी में से खाएँ और कटोरे में से पीएँ। BSB BSB: Each one must examine himself before he eats of the bread and drinks of the cup.
29 IEV जो कोई यह भोज खाता और पीता है और प्रभु के शरीर को नहीं पहचानता है, और इस बात पर ध्यान नहीं देता है, वह इसे खाने और पीने से अपने ऊपर परमेश्वर का न्याय लाता है। BSB BSB: For anyone who eats and drinks without recognizing the body eats and drinks judgment on himself.
30 IEV तुम ने प्रभु के शरीर के साथ जो व्यवहार किया है, उसके कारण तुम में से कई शारीरिक रूप से रोगी हैं, और कई लोग मर भी गए हैं। BSB BSB: That is why many among you are weak and sick, and a number of you have fallen asleep.
31 IEV अगर हम प्रभु भोज में सहभागी होने से पहले स्वयं को जाँचते हैं, तो परमेश्वर हमारा न्याय नहीं करेंगे। BSB BSB: Now if we judged ourselves properly, we would not come under judgment.
32 IEV परन्तु जब प्रभु हमारा न्याय करते हैं और हमें दण्ड देते हैं, तो वे हमें सुधारने के लिए अनुशासित करते हैं, जिससे कि वे हमें संसार के साथ, जिसने परमेश्वर के विरुद्ध विद्रोह किया है दोषी न ठहराएँ। BSB BSB: But when we are judged by the Lord, we are being disciplined so that we will not be condemned with the world.
33 IEV मेरे साथी विश्वासियों, जब तुम प्रभु भोज के लिए एकत्र होते हो, तो एक दूसरे की प्रतीक्षा करो। BSB BSB: So, my brothers, when you come together to eat, wait for one another.
34 IEV यदि तुम में से किसी को भूख लगी है, तो घर पर खाए- ताकि जब तुम कलीसिया के रूप में एक साथ आओ, तो यह तुम्हारे लिए परमेश्वर द्वारा अनुशासित करने का समय नहीं हो। और जब मैं तुम्हारे पास आऊँगा, तो मैं तुमको उन अन्य मामलों के बारे में निर्देश दूँगा, जो तुमने मुझे लिखे हैं। BSB BSB: If anyone is hungry, he should eat at home, so that when you come together it will not result in judgment. And when I come, I will give instructions about the remaining matters.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.