1 IEV यदि मैं बोल कर मनुष्यों को चकित कर दूँ और उन से वह काम करवा लूँ जो मैं चाहता हूँ या यदि मैं स्वर्गदूतों की भाषा बोल सकता हूँ- परन्तु यदि मैं लोगों से प्रेम नहीं करता, तो मेरी सारी बातें ठनठनाती हुई घंटी या एक झनझनाती हुई झांझ से भी घटिया होंगी। BSB BSB: If I speak in the tongues of men and of angels, but have not love, I am only a ringing gong or a clanging cymbal.
2 IEV यदि मैं परमेश्वर के संदेश की घोषणा कर सकूँ, अगर मैं परमेश्वर के बारे में गुप्त सच्चाइयों को समझा सकूँ, और अगर मैं परमेश्वर पर इतना भरोसा करूँ कि मैं एक पर्वत को हटा सकूँ- परन्तु यदि मैं लोगों से प्रेम नहीं करता, तो मेरा मूल्य कुछ भी नहीं है। BSB BSB: If I have the gift of prophecy and can fathom all mysteries and all knowledge, and if I have absolute faith so as to move mountains, but have not love, I am nothing.
3 IEV अगर मैं गरीबों को खिलाने के लिए सम्पूर्ण सम्पत्ति दे देता हूँ, या अगर मैं किसी और को बचाने के लिए स्वयं जलने के लिए तैयार हो जाता हूँ- लेकिन अगर मैं लोगों से प्रेम नहीं करता, तो मुझे कुछ लाभ नहीं मिलेगा। BSB BSB: If I give all I possess to the poor and exult in the surrender of my body, but have not love, I gain nothing.
4 IEV यदि तुम वास्तव में दूसरों से प्रेम करते हो, तो तुम सहर्ष कठिनाइयों को सहन करोगे। यदि तुम वास्तव में प्रेम करते हो, तो तुम दूसरों पर दया करोगे। यदि तुम वास्तव में प्रेम करते हो, तो तुम लोगों से उन वस्तुओं के कारण बुरा नहीं मानोगे जो तुम्हारे पास नहीं हैं। यदि तुम वास्तव में प्रेम करते हो, तो तुम स्वयं के बारे में घमंड नहीं करोगे या अभिमान नहीं करोगे। BSB BSB: Love is patient, love is kind. It does not envy, it does not boast, it is not proud.
5 IEV यदि तुम वास्तव में दूसरों से प्रेम करते हो, तो तुम उनसे बुरा व्यवहार नहीं करोगे। तुम स्वयं को प्रसन्न करने के लिए नहीं जीयोगे। तुम्हे कोई भी शीघ्र क्रोधित नहीं कर पाएगा। लोगों ने जो गलत काम किए हैं, तुम उसकी गिनती नहीं रखोगे। BSB BSB: It is not rude, it is not self-seeking, it is not easily angered, it keeps no account of wrongs.
6 IEV यदि तुम दूसरों से प्रेम करते हो, तो जब कोई बुरा काम करता है तब तुम आनन्दित नहीं होगे; इसके बजाए, जब लोग परमेश्वर के प्रति विश्वासयोग्य हैं, तो तुम आनन्दित होगे। BSB BSB: Love takes no pleasure in evil, but rejoices in the truth.
7 IEV यदि तुम वास्तव में दूसरों से प्रेम करते हो, तो जो कुछ भी होता है तुम उसे सहन करोगे। तुम भरोसा करोगे कि परमेश्वर लोगों के लिए सर्वोत्तम काम करेंगे। तुम परमेश्वर पर भरोसा रखोगे, चाहे कुछ भी हो जाए। तुम परमेश्वर की आज्ञा का पालन करोगे चाहे तुम कैसी भी कठिनाइयों का सामना कर रहे हों। BSB BSB: It bears all things, believes all things, hopes all things, endures all things.
8 IEV यदि तुम वास्तव में प्रेम करते हो, तो तुम प्रेम करने से नही रुकोगे। जो लोग परमेश्वर का संदेश बोलने में सक्षम हैं, अन्यभाषाओं में बोलते हैं, या छिपी हुई सच्चाइयों को जानते हैं, वे इन सब बातों को केवल कुछ समय के लिए ही करते हैं। एक दिन वे यह काम करना बंद कर देंगे। BSB BSB: Love never fails. But where there are prophecies, they will cease; where there are tongues, they will be restrained; where there is knowledge, it will be dismissed.
9 IEV अब, इस जीवन में, हम उन सब बातों का भाग एक अंश ही जानते हैं जिन्हें जानने की हमें आवश्यक्ता है। जो लोग परमेश्वर के संदेश का प्रचार करते हैं, वे केवल उसकी थोड़ी सी ही अभिव्यक्ति करते हैं। BSB BSB: For we know in part and we prophesy in part,
10 IEV लेकिन जब चीजें पूरी हो जाएँगी, तो जो कुछ भी थोडा या अपूर्ण है, वह समाप्त हो जाएगा। BSB BSB: but when the perfect comes, the partial passes away.
11 IEV जब मैं एक छोटा बच्चा था, तो मैं बच्चे के समान बातें करता था, मेरी सोच एक बच्चे की सोच के समान थी, और मैंने बच्चे के समान ही निर्णय लिया। परन्तु जब मैं वयस्क बन गया, तो मैंने बच्चे के समान काम करना छोड़ दिया, और मैंने एक वयस्क के समान काम करना आरंभ कर दिया। BSB BSB: When I was a child, I talked like a child, I thought like a child, I reasoned like a child. When I became a man, I set aside childish ways.
12 IEV जो कुछ हम मसीह के बारे में अब समझते हैं, वह सिद्धता में नहीं है, वह पूर्ण नहीं है। लेकिन जब मसीह आएँगे, तो हम उन्हें आमने- सामने देखेंगे। इस समय हम सत्य को थोड़ा सा ही जानते हैं। परन्तु तब हम उन्हे पूर्ण रूप से जानेंगे, जैसे वह हमें पूर्ण रूप से जानते हैं। BSB BSB: Now we see but a dim reflection as in a mirror; then we shall see face to face. Now I know in part; then I shall know fully, even as I am fully known.
13 IEV यह महत्वपूर्ण है कि हम अब मसीह पर विश्वास करते हैं। यह महत्वपूर्ण है कि हमें निश्चय हैं कि उन्होंने जो प्रतिज्ञा की है उसे वह हमारे लिए पूरा करेंगे। और यह महत्वपूर्ण है कि हम उनसे और एक दूसरे से प्रेम करते रहें। परन्तु सबसे महत्वपूर्ण विश्वास, आशा, और प्रेम है, ये तीन गुण हमारे लिए अति आवश्यक हैं। इनमें सबसे बड़ा प्रेम है। BSB BSB: And now these three remain: faith, hope, and love; but the greatest of these is love.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.