1 IEV मेरे भाइयों और बहनों, जब मैं तुम्हारे साथ था, तुम परमेश्वर के विषय में कठिन सत्यों को सुनने के लिए तैयार नहीं थे। मैं तुम से छोटे बच्चों के समान जो अभी- अभी मसीह से जुड़े है, बातें कर पाता था। BSB BSB: Brothers, I could not address you as spiritual, but as worldly—as infants in Christ.
2 IEV मैंने तुमको वे बातें सिखाईं जो समझने में आसान थी, जैसे कि एक माँ अपने बच्चों को दूध पिलाती है। तुम ठोस भोजन के लिए तैयार नहीं थे। और अब भी, तुम तैयार नहीं हो। BSB BSB: I gave you milk, not solid food, for you were not yet ready for solid food. In fact, you are still not ready,
3 IEV मैं यह इसलिए कहता हूँ क्योंकि तुम अब भी अविश्वासियों के समान काम कर रहे हो, भले ही तुम मसीही हो। मैं जानता हूँ कि तुम तैयार नहीं हो क्योंकि तुम में से बहुत से ईर्ष्या करते हैं और एक- दूसरे के साथ झगड़े करते हैं, और तुम्हारा सोचना समझना अभी भी अविश्वासियों जैसा ही है। BSB BSB: for you are still worldly. For since there is jealousy and dissension among you, are you not worldly? Are you not walking in the way of man?
4 IEV तुम में से कुछ कहते हैं, मैं, पौलुस, की शिक्षाओं का अनुसरण कर रहा हूँ; दूसरों का कहना है कि अपुल्लोस ने जो सिखाया है हम उसका अनुसरण कर रहे हैं; तुम अविश्वासियों का सा व्यवहार कर रहे हो। BSB BSB: For when one of you says, “I follow Paul,” and another, “I follow Apollos,” are you not mere men?
5 IEV परमेश्वर ने तुम्हारे जीवन में जो महान कार्य किया है उसकी तुलना में, अपुल्लोस महत्वपूर्ण नहीं है, पौलुस भी महत्वपूर्ण नहीं है। हम दोनों दास हैं, और हम दोनों एक ही परमेश्वर की सेवा उस रीति से करते हैं जिस रीति से उन्होंने हमें सेवा करने को कहा है। BSB BSB: What then is Apollos? And what is Paul? They are servants through whom you believed, as the Lord has assigned to each his role.
6 IEV मैं तुम में परमेश्वर के वचन के बीज का पौधा लगाने वाला सबसे पहला था, परन्तु वह अपुल्लोस था जिसने विश्वास में तुमको बढ़ाया। परन्तु वह केवल परमेश्वर ही थे जो तुमको आत्मिक उन्नति दे सकते थे। BSB BSB: I planted the seed and Apollos watered it, but God made it grow.
7 IEV मैं इसे फिर कहता हूँ: जो लोग बीज लगाते हैं और उन्हें पानी देते हैं, हमारा कोई मूल्य नहीं है। परमेश्वर ही हैं जो विकास कराते हैं, तुम एक बगीचे की तरह हो जो उन्होंने लगाया है। BSB BSB: So neither he who plants nor he who waters is anything, but only God, who makes things grow.
8 IEV पौधों को लगानेवाला और पानी देनेवाला दोनों एक ही काम करते हैं, और प्रत्येक व्यक्ति को जो मजदूरी मिलेगी वह उसका प्रतिफल होगा। प्रतिफल वह राशि है जो प्रत्येक व्यक्ति के परिश्रम के अनुसार उसे दी जाती है। BSB BSB: He who plants and he who waters are one in purpose, and each will be rewarded according to his own labor.
9 IEV हम परमेश्वर के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और हम दोनों परमेश्वर के हैं। परन्तु तुमको, परमेश्वर अपने खेत में बढ़ा रहे हैं। यह ऐसा है जैसे वह एक भवन के रूप में तुम्हारा निर्माण कर रहे हैं। BSB BSB: For we are God’s fellow workers; you are God’s field, God’s building.
10 IEV परमेश्वर ने उदारता से मुझे कुशलता प्रदान की है कि मैं उनके लिए यह कार्य कर सकूँ। मैंने तुम्हारे बीच बड़ी सावधानी से एक निपुण राजमिस्त्री के समान काम किया है। परन्तु मेरे बाद, कोई और उस पर निर्माण करेगा, जिसका आरम्भ मैंने किया है। हर कोई दूसरों की रचना पर बनाता है, परन्तु प्रत्येक व्यक्ति को सावधान रहना चाहिए कि वह कैसे निर्माण करता है। BSB BSB: By the grace God has given me, I laid a foundation as an expert builder, and someone else is building on it. But each one must be careful how he builds.
11 IEV क्योंकि, पहले से ही रखी गई नींव को छोड़, कोई अन्य नींव नहीं रखी जा सकती है। यह नींव यीशु मसीह हैं। BSB BSB: For no one can lay a foundation other than the one already laid, which is Jesus Christ.
12 IEV हम उन राजमिस्त्रियों के समान हैं जो चुनाव करते हैं कि नींव के ऊपर क्या रखना हैं। राजमिस्त्री सोने, चाँदी और मूल्यवान पत्थरों जैसी बहुमूल्य सामग्रियों का उपयोग कर सकते हैं, या वे लकड़ी, घास- फूस जैसी बेकार सामग्री का उपयोग कर सकते हैं। BSB BSB: If anyone builds on this foundation using gold, silver, precious stones, wood, hay, or straw,
13 IEV परमेश्वर हमारे काम का न्याय करेंगे और प्रकट करेंगे कि हम में से प्रत्येक ने उनके लिए क्या किया है। वे हमारे द्वारा किए गए कार्य को परखने के लिए आग भेजेंगे। वह आग हमारे काम की गुणवत्ता को सिद्ध करेगी। BSB BSB: his workmanship will be evident, because the Day will bring it to light. It will be revealed with fire, and the fire will prove the quality of each man’s work.
14 IEV यदि किसी व्यक्ति का काम आग की परख में बच जाता है, तो उसे अपने काम के लिए प्रतिफल मिलेगा, BSB BSB: If what he has built survives, he will receive a reward.
15 IEV परन्तु अगर आग उसके सारे काम को जला देती है, तो वह अपना प्रतिफल खो देगा, परन्तु परमेश्वर उसे फिर भी बचा सकते हैं, चाहे आग उसके किए गए सारे कामों को पूरी तरह से नष्ट कर दे। BSB BSB: If it is burned up, he will suffer loss. He himself will be saved, but only as if through the flames.
16 IEV तुम निश्चय ही जानते हो कि तुम परमेश्वर का निवास स्थान हो जहाँ परमेश्वर रहते हैं, कि तुम उनका मन्दिर हो। और तुम यह भी जानते हो कि परमेश्वर के आत्मा तुम्हारे अंदर रहते हैं। BSB BSB: Do you not know that you yourselves are God’s temple, and that God’s Spirit dwells in you?
17 IEV परमेश्वर की प्रतिज्ञा है कि जो उनके मन्दिर को नष्ट करने का प्रयास करेगा, वह उसे नष्ट कर देंगे। इसका कारण यह है कि उनका मन्दिर केवल उनका है। और वह इसी प्रतिज्ञा के आधार पर तुम्हारी रक्षा करते हैं, क्योंकि अब तुम उनका मन्दिर हो और तुम केवल उनके ही हो! BSB BSB: If anyone destroys God’s temple, God will destroy him; for God’s temple is holy, and you are that temple.
18 IEV सावधान रहो कि तुम स्वयं को धोखा न दो। यदि तुम में से कोई सोचता है कि उसके पास बहुत ज्ञान है जिसकी अविश्वासी लोग प्रशंसा करेंगे तो उसे सावधान रहना चाहिए। उसके लिए अच्छा होगा कि वह उन सब बातों का त्याग कर दे जिनकी अविश्वासी इच्छा रखते हैं, चाहे वे ऐसा करने के लिए उसे मूर्ख समझें। जब वह उन बातों को छोड़ देता है, तो वह सच्चे ज्ञान को ग्रहण करना आरम्भ कर देगा। BSB BSB: Let no one deceive himself. If any of you thinks he is wise in this age, he should become a fool, so that he may become wise.
19 IEV संसार जिसे महान ज्ञान समझता है, वास्तव में वह परमेश्वर के लिए मूर्खता है। शास्त्र कहता है," परमेश्वर बुद्धिमानों को उनकी मूर्खता की योजनाओं में ही पकड़ लेते हैं।" BSB BSB: For the wisdom of this world is foolishness in God’s sight. As it is written: “He catches the wise in their craftiness.”
20 IEV और फिर शास्त्र सिखाता है," परमेश्वर बुद्धिमानों की सब योजनाओं को सुनते हैं, और वह जानते हैं कि अंत में, वे सब कुछ खो देंगे।" BSB BSB: And again, “The Lord knows that the thoughts of the wise are futile.”
21 IEV इसलिए इस बारे में घमंड करना छोड़ो कि कौन सा मसीही अगुवा कितना अच्छा है। क्योंकि परमेश्वर ने तुमको सब कुछ दिया है। BSB BSB: Therefore, stop boasting in men. All things are yours,
22 IEV परमेश्वर ने तुमको पौलुस दिया, और उन्होंने तुमको अपुल्लोस और पतरस दिए। और परमेश्वर ने तुमको यह संसार दिया, तुम्हें जीवन दिया तथा मौत पर उनकी विजय भी दी। और परमेश्वर तुमको वह सब कुछ देते हैं जो आज हैं और भविष्य में जो कुछ होगा– वह सब तुम्हारा है; BSB BSB: whether Paul or Apollos or Cephas or the world or life or death or the present or the future. All of them belong to you,
23 IEV और तुम मसीह के हो, और मसीह परमेश्वर के हैं। BSB BSB: and you belong to Christ, and Christ belongs to God.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.