1 IEV मनुष्य हमें मसीह के सेवक, और सुसमाचार में निहित सत्यों के नियुक्त रखवाले समझें। BSB BSB: So then, men ought to regard us as servants of Christ and stewards of the mysteries of God.
2 IEV हमें परमेश्वर ने जो काम पूरा करने के लिए सौंपा है, उसे विश्वासयोग्यता के साथ करना चाहिए क्योंकि उन्हें हम पर भरोसा है कि हम उसे करेंगे। BSB BSB: Now it is required of stewards that they be found faithful.
3 IEV यदि कोई मनुष्य या न्याय पालिका भी मेरे जीवन को परखे, तो मैं इसकी बहुत ही कम चिन्ता करता हूँ। मैं स्वयं अपने आप को परखना किसी लाभ का नहीं समझता। BSB BSB: I care very little, however, if I am judged by you or by any human court. In fact, I do not even judge myself.
4 IEV मैं तो ऐसे किसी मनुष्य को नहीं जानता जो मुझ पर गलत काम करने का आरोप लगाता है। परन्तु इसका अर्थ यह नहीं है कि मैं निर्दोष हूँ। मेरा न्याय करनेवाले तो प्रभु ही हैं। BSB BSB: My conscience is clear, but that does not vindicate me. It is the Lord who judges me.
5 IEV इसलिए समय से पहले किसी का न्याय न करो। प्रभु जब लौटकर आएँगे तब वही यह काम करेंगे। वही हैं जो पूर्ण अंधेरे में भी छिपी हुई सब बातों को प्रकाश में ला सकते हैं, और वही उचित निर्णय कर सकते हैं क्योंकि वह जानते हैं कि प्रत्येक मनुष्य वास्तव में क्या सोचता है। जब वे आएँगे, तब हर एक जन को प्रभु से वह सम्मान मिलेगा, जिसके वे योग्य हैं। BSB BSB: Therefore judge nothing before the appointed time; wait until the Lord comes. He will bring to light what is hidden in darkness and will expose the motives of men’s hearts. At that time each will receive his praise from God.
6 IEV अब, भाइयों और बहनों, हम जिस नियम का पालन करते हैं वह यह है-" शास्त्रों में जो लिखा है उससे परे मत जाओ।" अपुल्लोस और मैं इसके आधार पर ही जीते हैं। तुम्हारे लिए ही तो हम इस प्रकार से सिखाते हैं कि तुम हमसे सीख सको। यह तुमको उन लोगों के बारे में घमण्ड करने से बचाता है जो तुमको ऐसी शिक्षा देते हैं, चाहे वह मैं हूँ या अपुल्लोस हो। BSB BSB: Brothers, I have applied these things to myself and Apollos for your benefit, so that you may learn from us not to go beyond what is written. Then you will not take pride in one man over another.
7 IEV तुम्हारे और किसी और विश्वासी में कोई अंतर नहीं है। तुम सब को जो कुछ मिला है वह वरदान होता है। तुम में से कोई भी अन्य किसी से अधिक अच्छा नहीं है। तुम में से किसी को भी घमंड नहीं करना चाहिए कि तुम औरों से अलग हो। हम सब एक जैसे ही हैं। BSB BSB: For who makes you so superior? What do you have that you did not receive? And if you did receive it, why do you boast as though you did not?
8 IEV परन्तु तुम इस प्रकार का व्यवहार करते हो जैसे कि जो कुछ तुम चाहते हो, वह सब तुम्हारे पास है! तुम ऐसे जीते हो, जैसे कि तुम अमीर हो! और तुम ऐसे जी रहे हो जैसे कि तुम राजाओं और रानियों के समान शासन कर रहे थे– वह भी हमारी सहायता के बिना। भला होता कि तुम सचमुच राजा और रानी बन गए होते, क्योंकि फिर हम भी तुम्हारे साथ शासन कर सकते थे! BSB BSB: Already you have all you want. Already you have become rich. Without us, you have become kings. How I wish you really were kings, so that we might be kings with you!
9 IEV परन्तु वास्तव में, ऐसा लगता है कि परमेश्वर ने हम प्रेरितों को, युद्ध के बाद बन्दी बनाए गए लोगों की पंक्ति के अंत में प्रदर्शन होने के लिए रखा है। हम उन मनुष्यों के समान हैं जिन्हें मृत्यु दण्ड की सज़ा सुनाई गई है; हमें पूरे संसार अर्थात् स्वर्गदूतों और मनुष्यों दोनों को दिखाने के लिए प्रदर्शनी में रखा गया है। BSB BSB: For it seems to me that God has displayed us apostles at the end of the procession, like prisoners appointed for death. We have become a spectacle to the whole world, to angels as well as to men.
10 IEV दूसरे लोग हम प्रेरितों को मूर्ख समझते हैं क्योंकि हम मसीह के लिए जीवित हैं, और फिर भी तुम स्वयं को बुद्धिमान समझते हो। हम दुर्बल दिखाई देते हैं, परन्तु तुम बलवन्त प्रतीत होते हो! तुम स्वयं की प्रशंसा करते और सम्मान देते हो, परन्तु हम प्रेरितों से लोग घृणा करते हैं। BSB BSB: We are fools for Christ, but you are wise in Christ. We are weak, but you are strong. You are honored, but we are dishonored.
11 IEV इस समय तक, हम प्रेरित भूखे और प्यासे फिरते हैं। हम इतने गरीब हो गए हैं कि हम अपने कपड़े स्वयं खरीद नहीं सकते। अधिकारियों ने हमें बार- बार निर्दयता से मारा है। अपना घर कहने के लिए हमारे पास कोई स्थान नहीं है। BSB BSB: To this very hour we are hungry and thirsty, we are poorly clothed, we are brutally treated, we are homeless.
12 IEV हम अपने ही हाथों से कठोर परिश्रम करके जीविका कमाते हैं। जब दूसरे हमें श्राप देते हैं, तो हम उन्हें बदले में आशीर्वाद देते हैं। जब लोग हमें पीड़ित करते हैं, तो हम उन्हें सहन करते हैं। BSB BSB: We work hard with our own hands. When we are vilified, we bless; when we are persecuted, we endure it;
13 IEV जब लोग हमारे बारे में झूठ बोलते हैं, तो हम उनको नम्रता से उत्तर देते हैं। और फिर भी, वे हमें संसार के कूड़े और गंदगी की तरह मानते हैं, जिसे लोग कचरे के ढेर में फेंकना चाहते हैं। BSB BSB: when we are slandered, we answer gently. Up to this moment we have become the scum of the earth, the refuse of the world.
14 IEV मैं तुम्हें लज्जित करने का प्रयास नहीं कर रहा हूँ, परन्तु मैं तुमको सुधारना चाहता हूँ जैसे प्रेम करने वाले माता पिता अपने बच्चे को सुधारते हैं। BSB BSB: I am not writing this to shame you, but to warn you as my beloved children.
15 IEV यदि तुम्हारे पास दस हजार शिक्षक हैं जो तुमको मसीह के बारे में बताते हैं, तो भी तुम्हारे पास केवल एक आत्मिक पिता होगा। मैं मसीह में तुम्हारा पिता बन गया, जब तुमने उस सुसमाचार पर विश्वास किया जिसे मैंने तुम्हें सुनाया था, तो मैं मसीह में तुम्हारा पिता हुआ। BSB BSB: Even if you have ten thousand guardians in Christ, you do not have many fathers; for in Christ Jesus I became your father through the gospel.
16 IEV इसलिए मैं निवेदन करता हूँ कि तुम मेरे उदाहरण पर चलो। BSB BSB: Therefore I urge you to imitate me.
17 IEV इसलिए मैंने तीमुथियुस को तुम्हारे पास भेजा है। मैं उससे प्रेम करता हूँ, और वह मेरा विश्वासयोग्य पुत्र है। वह तुमको स्मरण कराएगा कि मैं कैसा जीवन जीता हूँ, मैं जो मसीह से जुड़ा हूँ। मैं हर स्थान में और हर एक कलीसिया में, जहाँ हम जाते हैं, एक ही शिक्षा देता हूँ। BSB BSB: That is why I have sent you Timothy, my beloved and faithful child in the Lord. He will remind you of my way of life in Christ Jesus, which is exactly what I teach everywhere in every church.
18 IEV तुम में से कुछ अभिमानी हो गए हैं। तुम ऐसा जीवन जी रहे हो कि जैसे मैं शीघ्र ही तुम्हारे पास वापस नहीं आऊँगा। BSB BSB: Some of you have become arrogant, as if I were not coming to you.
19 IEV परन्तु यदि प्रभु चाहते हैं कि मैं आ जाऊँ, तो मैं शीघ्र ही तुम्हारे पास आऊँगा। तब मैं न केवल यह जानूँगा कि ये अभिमानी लोग कैसी बातें करते हैं, परन्तु वरन मुझे यह भी पता चल जाएगा कि उनके पास परमेश्वर की शक्ति है या नहीं। BSB BSB: But I will come to you shortly, if the Lord is willing, and then I will find out not only what these arrogant people are saying, but what power they have.
20 IEV परमेश्वर का राज्य तुम्हारी बातों में नहीं है, यह परमेश्वर की शक्ति में है। BSB BSB: For the kingdom of God is not a matter of talk but of power.
21 IEV तुम मुझ से क्या कराना चाहते हो? क्या मैं तुमको कठोर अनुशासन के साथ दण्ड देने आऊँ, या मैं नम्रता से आऊँ कि तुम मेरी कोमलता के व्यवहार से जान सको कि मैं तुमसे कितना प्रेम करता हूँ? BSB BSB: Which do you prefer? Shall I come to you with a rod, or in love and with a gentle spirit?
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.