1 IEV जब तुम्हारा किसी अन्य विश्वासी के साथ विवाद हो, तो तुम्हे उस मामले को एक नागरिक न्यायाधीश के पास, जो एक अविश्वासी है, ले जाने का साहस नहीं करना चाहिए। इस मामले को अपने साथी विश्वासियों के पास ले जाओ, जिन्हें परमेश्वर ने अपने लिए अलग किया है। BSB BSB: If any of you has a grievance against another, how dare he go to law before the unrighteous instead of before the saints!
2 IEV तुमको पता होना चाहिए कि हम जो परमेश्वर के हैं वे संसार का न्याय करेंगे। यदि एक दिन तुम संसार का न्याय करोगे, तो तुम्हे छोटे- मोटे मामलों का समाधान करने में स्वयं ही सक्षम होना चाहिए। BSB BSB: Do you not know that the saints will judge the world? And if you are to judge the world, are you not competent to judge trivial cases?
3 IEV तुमको पता होना चाहिए कि तुम स्वर्गदूतों का न्याय करोगे! तो तुम इस जीवन के मामलों का न्याय करने में निश्चय ही सक्षम हो। BSB BSB: Do you not know that we will judge angels? How much more the things of this life!
4 IEV और यदि तुम ऐसे मामलों का न्याय कर सकते हो जो इस जीवन में महत्वपूर्ण हैं, तो तुमको मसीही लोगों के बीच के विवादों को सुलझाने के लिए अविश्वासियों के पास जाने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। BSB BSB: So if you need to settle everyday matters, do you appoint as judges those of no standing in the church?
5 IEV मैं ऐसा इसलिए कहता हूँ कि तुमने स्वयं को कितना अपमानित किया है। कलीसिया में निश्चय ही ऐसा समझदार व्यक्ति तो होगा जो मसीही भाई बहनों के बीच के इन विवादों को सुलझा पाए। BSB BSB: I say this to your shame. Is there really no one among you wise enough to arbitrate between his brothers?
6 IEV परन्तु इसकी अपेक्षा, तुम में कुछ विश्वासियों ने दूसरे विश्वासियों पर अदालत में दोष लगाया है और तुम एक अविश्वासी न्यायाधीश के पास न्याय के लिए जाते हो! BSB BSB: Instead, one brother goes to law against another, and this in front of unbelievers!
7 IEV जब तुम्हारे बीच में एक दूसरे के साथ विवाद हो, तो इसका अर्थ यह है कि तुमने वह नहीं किया है जो तुमको करना चाहिए था। किसी भाई या बहन को अदालत में ले जाने की अपेक्षा तुम उन्हें अनुचित लाभ ही उठाने दो। BSB BSB: The very fact that you have lawsuits among you means that you are thoroughly defeated already. Why not rather be wronged? Why not rather be cheated?
8 IEV इसकी अपेक्षा, तुमने औरों के साथ गलत किया और उन्हें धोखा दिया परन्तु जिन लोगों को तुमने धोखा दिया है वे तुम्हारे ही अपने भाई- बहन हैं। BSB BSB: Instead, you yourselves cheat and do wrong, even against your own brothers!
9 IEV तुम निश्चय ही समझते हो कि दुष्ट, परमेश्वर के शासन में स्थान नहीं पाएँगे। अगर कोई इसके विपरीत कहे तो उन पर विश्वास न करें। सच्चाई यह है कि अनैतिक यौनाचार करने वाले, परमेश्वर को छोड़ किसी भी वस्तु या व्यक्ति की उपासना करने वाले, अपने विवाह की शपथ को तोड़नेवाले, भ्रष्टाचारी जैसे यौन संबन्धित पूजा करनेवाले, और समलैंगिक आदि परमेश्वर के शासन में स्थान नहीं पाएँगे, BSB BSB: Do you not know that the wicked will not inherit the kingdom of God? Do not be deceived: Neither the sexually immoral, nor idolaters, nor adulterers, nor men who submit to or perform homosexual acts,
10 IEV जो लोग चोरी करते हैं, जो लोग लालची हैं, जो पियक्कड़ हैं, जो दूसरों के बारे में झूठ बोलते हैं, और जो दूसरों की चीजें चुराने के लिए छल करते हैं और धोखा देते हैं, ये कभी परमेश्वर के शासन में स्थान नहीं पाएँगे। BSB BSB: nor thieves, nor the greedy, nor drunkards, nor verbal abusers, nor swindlers, will inherit the kingdom of God.
11 IEV तुम में से कुछ ये काम करते थे। परन्तु परमेश्वर ने तुमको तुम्हारे पापों से शुद्ध कर दिया है, उन्होंने तुमको अपने लिए अलग किया है, और उन्होंने अपने साथ तुम्हारा मेल कराया है। उन्होंने यह सब प्रभु यीशु मसीह की शक्ति और हमारे परमेश्वर के आत्मा के द्वारा किया है। BSB BSB: And that is what some of you were. But you were washed, you were sanctified, you were justified, in the name of the Lord Jesus Christ and by the Spirit of our God.
12 IEV कुछ लोग कहते हैं:" मैं जो कुछ भी चाहूँ उसे करने के लिए स्वतंत्र हूँ, क्योंकि मैं मसीह से जुड़ गया हूँ।" हाँ, परन्तु क्योंकि कुछ भी करने की अनुमति है इसका अर्थ यह नहीं है कि ऐसा करना मेरे लिए अच्छा है।" मैं जो कुछ भी चाहूँ उसे करने के लिए स्वतंत्र हूँ," परन्तु मैं किसी को भी अपना स्वामी नहीं होने दूँगा। BSB BSB: “Everything is permissible for me,” but not everything is beneficial. “Everything is permissible for me,” but I will not be mastered by anything.
13 IEV लोग यह भी कहते हैं," भोजन को मनुष्य के लिए बनाया गया है कि, वह उसे खाकर पचा ले और मनुष्य को भोजन खाने के लिए बनाया गया है"- परन्तु परमेश्वर शीघ्र ही भोजन को और शरीर के सामान्य कार्य दोनों को नष्ट करेंगे। निःसन्देह, ये लोग वास्तव में यौन सम्बंध के बारे में बात कर रहे हैं। परन्तु परमेश्वर ने हमारे शरीर इसलिए नहीं बनाए कि हम अनैतिक यौनाचार करें। शरीर परमेश्वर की सेवा करने के लिए है, और परमेश्वर शरीर के लिए प्रबंध करेंगे। BSB BSB: “Food for the stomach and the stomach for food,” but God will destroy them both. The body is not intended for sexual immorality, but for the Lord, and the Lord for the body.
14 IEV परमेश्वर ने प्रभु को मरे हुओं में से जीवित किया, और वह हमें भी अपनी सामर्थ के द्वारा जीवित करेंगे। BSB BSB: By His power God raised the Lord from the dead, and He will raise us also.
15 IEV तुमको पता होना चाहिए कि तुम्हारा शरीर मसीह से जुड़ा हुआ है। क्या तुम्हें इस शरीर को लेकर जो मसीह का हिस्सा है, एक वेश्या के साथ जुड़ जाना चाहिए? कभी नहीं! BSB BSB: Do you not know that your bodies are members of Christ? Shall I then take the members of Christ and unite them with a prostitute? Never!
16 IEV तुम समझते हो कि जो कोई वेश्या के साथ सोता है उसके साथ एक हो जाता है। यह शास्त्रों में जो विवाह के बारे में लिखा है उसकी तरह है:" वे दोनों एक तन हो जाएँगे।" BSB BSB: Or don’t you know that he who unites himself with a prostitute is one with her in body? For it is said, “The two will become one flesh.”
17 IEV और जो लोग परमेश्वर से जुड़े हुए हैं वे उनके साथ एक आत्मा हो जाते हैं। BSB BSB: But he who unites himself with the Lord is one with Him in spirit.
18 IEV इसलिए जब तुम यौनाचार का पाप करना चाहते हो, तो शीघ्र- अति- शीघ्र उससे दूर भाग जाओ! लोग कहते हैं," मनुष्य पाप करता है तो वह शरीर के बाहर किया जाता है"-– अपेक्षा यौन सम्बंध के जिससे वह अपने शरीर के प्रति पाप करता है। BSB BSB: Flee from sexual immorality. Every other sin a man can commit is outside his body, but he who sins sexually sins against his own body.
20 IEV परमेश्वर ने अपने पुत्र के जीवन की कीमत देकर तुमको खरीदा है। इसलिए तुम अपने मानवीय शरीर में जो भी करते हो, उससे परमेश्वर का आदर करो। BSB BSB: you were bought at a price. Therefore glorify God with your body.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.