1 IEV जो लोग मेरे काम करने की आलोचना करते हैं, उन्हें मैं इस तरह उत्तर देता हूँ: मैं एक प्रेरित हूँ। मैंने हमारे प्रभु यीशु को देखा है। मैं स्वतंत्र हूँ। तुम मेरे काम का परिणाम हो- तुम मेरी कारीगरी हो। BSB BSB: Am I not free? Am I not an apostle? Have I not seen Jesus our Lord? Are you yourselves not my workmanship in the Lord?
2 IEV भले ही, कुछ लोग नहीं मानते कि मैं एक सच्चा प्रेरित हूँ, तो भी मैं तुम्हारे लिए एक सच्चा प्रेरित हूँ। प्रभु की स्वीकृति की मुहर से, तुम मेरे सच्चे प्रेरित होने का प्रमाण हो। BSB BSB: Even if I am not an apostle to others, surely I am to you. For you are the seal of my apostleship in the Lord.
3 IEV मैं उन लोगों को उत्तर देता हूँ जो कहते हैं कि मैं सच्चा प्रेरित नहीं हूँ, क्योंकि मैं विश्वासियों के द्वारा मेरी सेवा के लिए दिए गए पैसे का इस्तेमाल नहीं करता हूँ। BSB BSB: This is my defense to those who scrutinize me:
4 IEV निःसन्देह हमें ऐसे पैसों पर जीवन जीने का अधिकार है। BSB BSB: Have we no right to food and to drink?
6 IEV किसी ने भी यह नियम नहीं बनाया है कि केवल बरनबास और मुझे स्वयं की जीविका कमाने के लिए काम करना चाहिए। BSB BSB: Or are Barnabas and I the only apostles who must work for a living?
7 IEV कोई भी सैनिक अपने स्वयं के खर्च पर सेना में कार्यरत नहीं होता। कोई भी ऐसा नहीं जो दाख की बारी लगा कर, उसमें से अंगूर या दाखमधु का सेवन नहीं करता हो। कोई भी ऐसा चरवाहा नहीं जो झुंड की रखवाली करके, उन पशुओं से प्राप्त दूध को न पीता हो। BSB BSB: Who serves as a soldier at his own expense? Who plants a vineyard and does not eat of its fruit? Who tends a flock and does not drink of its milk?
8 IEV यह सामान्य बात है। परन्तु व्यवस्था भी यही कहती है। BSB BSB: Do I say this from a human perspective? Doesn’t the Law say the same thing?
9 IEV मूसा की व्यवस्था कहती है," जब एक बैल अनाज को दाँवता है, तो उसे खाने से न रोकना।" इस व्यवस्था में परमेश्वर अन्य कई बातों की चर्चा करते हैं। BSB BSB: For it is written in the Law of Moses: “Do not muzzle an ox while it is treading out the grain.” Is it about oxen that God is concerned?
10 IEV यह व्यवस्था हमारे बारे में है। मूसा कह रहा है कि जो लोग किसी भी व्यवसाय में काम करते हैं, उन्हें उस काम के फल से लाभ होना चाहिए, जैसे बैल उस अनाज को खाए जिसे वह दाँवता है। BSB BSB: Isn’t He actually speaking on our behalf? Indeed, this was written for us, because when the plowman plows and the thresher threshes, they should also expect to share in the harvest.
11 IEV यदि हमने तुम में सुसमाचार का बीज बोया है, तो हमारी देख रेख के लिए तुमसे आर्थिक सहायता प्राप्त करना क्या अनुचित है? BSB BSB: If we have sown spiritual seed among you, is it too much for us to reap a material harvest from you?
12 IEV कुछ सेवकों ने तुमसे ऐसी सहायता प्राप्त की है, और हमने यह सिद्ध कर दिया है कि हम इसके लिए उनसे अधिक योग्य हैं। फिर भी, हमने तुम से कुछ भी स्वीकार नहीं किया है, भले ही हमे अधिकार थे। इसकी अपेक्षा, हम सब प्रकार की कठिनाइयों का सामना करते हैं कि हम लोगों के लिए मसीह के सुसमाचार पर विश्वास करना और अधिक कठिन न बनाएँ। BSB BSB: If others have this right to your support, shouldn’t we have it all the more? But we did not exercise this right. Instead, we put up with anything rather than hinder the gospel of Christ.
13 IEV तुम निश्चित रूप से जानते हो कि जो लोग परमेश्वर के भवन में बलिदान चढ़ाने के लिए सहायता करते थे, उन्हें बलिदान में से कुछ अपनी आवश्यकताओं के लिए प्राप्त होता था। वे परमेश्वर को चढ़ाए जाने वाले भोजन में से कुछ प्राप्त करते थे। BSB BSB: Do you not know that those who work in the temple eat of its food, and those who serve at the altar partake of its offerings?
14 IEV इसी प्रकार, परमेश्वर ने आज्ञा दी है कि जो लोग सुसमाचार का प्रचार करते हैं, वे अपनी जीविका को सुसमाचार के प्रचार से कमाएँ। जो परमेश्वर को चढ़ाया जाता है, उसमें से उन्हें अपनी आवश्यकताओं के लिए एक भाग मिलता है। BSB BSB: In the same way, the Lord has prescribed that those who preach the gospel should receive their living from the gospel.
15 IEV परन्तु मैंने अपने लिए ऐसा कुछ भी नहीं माँगा है। मेरे इस पत्र को लिखने का कारण यह नहीं है। मैं घमण्ड से कहता हूँ कि मैं तुमसे इन वस्तुओं की माँग कभी नहीं करता हूँ, यदि तुम्हे मुझे पैसे देने हों तो मैं घमण्ड करना छोड़ दूँगा। मेरे लिए तो पैसे माँगने से अधिक अच्छा है कि मर जाऊँ। BSB BSB: But I have not used any of these rights. And I am not writing this to suggest that something be done for me. Indeed, I would rather die than let anyone nullify my boast.
16 IEV अगर मैं सुसमाचार सुनाता हूँ, तो मैं ऐसा कुछ भी नहीं कर रहा हूँ जिसके लिए मुझे घमंड करना चाहिए। मैं सुसमाचार का प्रचार करने के लिए विवश हूँ। अगर परमेश्वर ने मुझे जो करने के लिए बुलाया वह मैं नहीं कर सकता तो मैं आँसू बहाकर बहुत शोक करूँगा। BSB BSB: Yet when I preach the gospel, I have no reason to boast, because I am obligated to preach. Woe to me if I do not preach the gospel!
17 IEV मैं सुसमाचार का प्रचार स्वतंत्र रूप से करता हूँ, तो मेरे लिए एक बहुत अच्छा प्रतिफल रखा है। परन्तु यदि मैं केवल इसलिए प्रचार करता हूँ, कि किसी ने मुझे प्रचार करने के लिए विवश किया है, तो भी मुझे प्रचार करना होगा, क्योंकि परमेश्वर इस सेवा के लिए मुझ पर भरोसा रखते हैं। BSB BSB: If my preaching is voluntary, I have a reward. But if it is not voluntary, I am still entrusted with a responsibility.
18 IEV तो परमेश्वर मुझे क्या प्रतिफल देते हैं? यह कि जब मैं सुसमाचार का प्रचार उन लोगों में करता हूँ, जो मुझे इसके लिए कुछ नहीं देते। मैं इसे बिना पैसों के करता हूँ कि परमेश्वर ने मुझे पैसे लेने का अधिकार दिया है परन्तु मैं उसके बिना प्रचार करूँगा। BSB BSB: What then is my reward? That in preaching the gospel I may offer it free of charge, and so not use up my rights in preaching it.
19 IEV मैं किसी के आभार के नीचे नहीं हूँ, परन्तु मैं हर एक का सेवक हूँ, ताकि मैं मसीह पर विश्वास करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित कर सकूँ। BSB BSB: Though I am free of obligation to anyone, I make myself a slave to everyone, to win as many as possible.
20 IEV यहूदी लोगों के साथ काम करते समय, मैं एक यहूदी के समान हो जाता हूँ, ताकि मैं उन्हें मसीह के लिए जीत सकूँ। जो व्यवस्था के अधीन जी रहे हैं,(भले ही मैं व्यवस्था के अनुसार अपना जीवन नहीं जीता हूँ), मैं ने उनके जैसा जीवन जीया, ताकि वे जो व्यवस्था में जी रहे हैं, वे मसीह में विश्वास कर सकें जैसे मैं विश्वास करता हूँ। BSB BSB: To the Jews I became like a Jew, to win the Jews. To those under the law I became like one under the law (though I myself am not under the law), to win those under the law.
21 IEV जब मैं गैर- यहूदी लोगों के साथ हूँ, जो मूसा के व्यवस्था से अलग हैं, तो मैं उनके जैसा बन जाता हूँ(हालाँकि मैं स्वयं परमेश्वर की व्यवस्था के बाहर नहीं हूँ, और मैं मसीह के व्यवस्था के प्रति आज्ञाकारी हूँ), ताकि मैं मसीह में विश्वास करने के लिए व्यवस्था के बाहर के लोगों को प्रेरित कर सकूँ। BSB BSB: To those without the law I became like one without the law (though I am not outside the law of God but am under the law of Christ), to win those without the law.
22 IEV जो नियमों और व्यवस्थाओं के बारे में दुर्बल हैं, उनके लिए मैं उनके जैसा जीवन जीता था, ताकि मैं उन्हें मसीह में विश्वास करने के लिए प्रेरित कर सकूँ। मैं कई नियमों और कई जीवनशैलियों में और सब प्रकार के लोगों के साथ रहता था कि परमेश्वर जिस प्रकार काम करना चाहें करें और उनमें से कुछ को बचाएं। BSB BSB: To the weak I became weak, to win the weak. I have become all things to all people so that by all possible means I might save some.
23 IEV मैं यह सब करता हूँ ताकि मैं मसीह के सुसमाचार का प्रचार कर सकूँ, ताकि मैं उन अच्छी बातों का भी अनुभव करूँ जो सुसमाचार हमें देता है। BSB BSB: I do all this for the sake of the gospel, so that I may share in its blessings.
24 IEV तुम जानते हो कि जब लोग दौड़ में भाग लेते हैं, तो सब दौड़ते हैं, परन्तु उनमें से केवल एक ही पुरस्कार जीतता है इसलिए तुमको भी पुरस्कार जीतने के लिए दौड़ना चाहिए। BSB BSB: Do you not know that in a race all the runners run, but only one receives the prize? Run in such a way as to take the prize.
25 IEV हर खिलाड़ी अपने प्रशिक्षण पर ध्यान देता है। वे दौड़ रहे हैं इसलिए उनमें से एक को जीत का मुकुट मिलेगा जो उनके सिर पर रखा जाता है; परन्तु वह जैतून के पत्तों से बना होता है, और वह शीघ्र ही नष्ट हो जाता है और फेंक दिया जाता है। परन्तु हम दौड़ रहे हैं कि हम एक ऐसा मुकुट प्राप्त कर सकें जो सदा का होगा। BSB BSB: Everyone who competes in the games trains with strict discipline. They do it for a crown that is perishable, but we do it for a crown that is imperishable.
26 IEV इसलिए, जो कुछ मैं करता हूँ, उसमें एक उद्देश्य है। मैं अपना प्रयास व्यर्थ नहीं जाने देना चाहता हूँ और न ही उस मुक्केबाज़ के समान हवा में मुक्के मारकर थकना चाहता हूँ जिसके सामने कोई नहीं है। BSB BSB: Therefore I do not run aimlessly; I do not fight like I am beating the air.
27 IEV मैं अपने शरीर को अनुशासित करता हूँ और मैं उससे मेरे आदेशों का पालन कराता हूँ। मैं नहीं चाहता कि दूसरों को सुसमाचार का प्रचार करके स्वयं अपना प्रतिफल इस कारण खो दूँ कि परमेश्वर ने मुझे जो आज्ञा दी है उसे पूरा करने से चूक जाऊँ। BSB BSB: No, I discipline my body and make it my slave, so that after I have preached to others, I myself will not be disqualified.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.