1 IEV एक दिन योनातान ने उस युवक से कहा, जो उसके हथियारों को ढोता था,“मेरे साथ आओ, हम उस स्थान पर जाएँगे जहाँ पलिश्ती सैनिकों ने अपने तम्बू खड़े किये हैं।” अतः वे चल पड़े, परन्तु योनातान ने अपने पिता को यह नहीं बताया कि वे क्या करने जा रहे हैं। BSB BSB: One day Jonathan son of Saul said to the young man bearing his armor, “Come, let us cross over to the Philistine outpost on the other side.” But Jonathan did not tell his father.
2 IEV उस दिन, शाऊल और उसके साथ छः सौ सैनिक एक अनार के पेड़ के चारों ओर बैठे थे, वहाँ गिबा के पास लोग अनाज झाड़ते थे। BSB BSB: Meanwhile, Saul was staying under the pomegranate tree in Migron on the outskirts of Gibeah. And the troops who were with him numbered about six hundred men,
3 IEV याजक अहिय्याह भी वहाँ था, जो पवित्र एपोद पहने हुए था। अहीतूब का पुत्र अहिय्याह, जो ईकाबोद का भाई था। ईकाबोद और अहीतूब एली के पुत्र पीनहास के पुत्र थे, जो शीलो में यहोवा के याजक थे। कोई नहीं जानता था कि योनातान ने इस्राएली छावनी छोड़ी थी। BSB BSB: including Ahijah, who was wearing an ephod. He was the son of Ichabod’s brother Ahitub son of Phinehas, the son of Eli the priest of the LORD in Shiloh. But the troops did not know that Jonathan had left.
4 IEV योनातान ने योजना बनाई कि वह और उसका युवा वे दरार में से होकर वहाँ जाएँगे जहाँ पलिश्ती थे। उस दरार के एक ओर की चट्टान को बोसेस नाम दिया गया था, और दूसरी चट्टान को सेने नाम दिया गया था। BSB BSB: Now there were cliffs on both sides of the pass that Jonathan intended to cross to reach the Philistine outpost. One was named Bozez and the other Seneh.
5 IEV एक चट्टान ने उत्तर दिशा में मिकमाश की ओर देखती हुई थी, और दूसरी चट्टान दक्षिण में गिबा शहर की ओर देखती हुई थी। BSB BSB: One cliff stood to the north toward Michmash, and the other to the south toward Geba.
6 IEV योनातान ने उस युवक से कहा, जो उसके हथियारों को ढोता था,“मेरे साथ आओ। हम उनके पास जाएँगे जहाँ उन लोगों ने अपने तम्बू खड़े किए हैं। हो सकता है यहोवा हमारी सहायता करें। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम केवल दो पुरुष हैं या कई लोग है; यहोवा उन्हें पराजित करने का समर्थ देंगे।” BSB BSB: Jonathan said to the young man bearing his armor, “Come, let us cross over to the outpost of these uncircumcised men. Perhaps the LORD will work on our behalf. Nothing can hinder the LORD from saving, whether by many or by few.”
7 IEV योनातान के हथियार ढोने वाले युवक ने कहा,“जो कुछ तुम सोचते हो वह करना हमारे लिए सबसे अच्छी बात है। मैं तुम्हारी सहायता करूँगा।” BSB BSB: His armor-bearer replied, “Do all that is in your heart. Go ahead; I am with you heart and soul.”
8 IEV तब योनातान ने कहा,“बहुत अच्छा, मेरे साथ आओ। हम उस घाटी को पार करेंगे जहाँ पलिश्ती सेना है, उन्हें हमें देखने दो। BSB BSB: “Very well,” said Jonathan, “we will cross over toward these men and show ourselves to them.
9 IEV यदि वे हमसे कहते हैं,‘तुम दोनों तब तक वहाँ रुकना, जब तक हम तुम्हारे पास नीचे नहीं आते,’ हम वहाँ रहेंगे और उन तक ऊपर नहीं जाएँगे। BSB BSB: If they say, ‘Wait until we come to you,’ then we will stay where we are and will not go up to them.
10 IEV परन्तु यदि वे हमसे कहें,‘यहाँ ऊपर आओ,’ यह हमें दिखाएगा कि यहोवा हमें उनको पराजित करने में सफलता देंगे। तब हम ऊपर जाएँगे और उनसे युद्ध करेंगे।” BSB BSB: But if they say, ‘Come on up,’ then we will go up, because this will be our sign that the LORD has delivered them into our hands.”
11 IEV जब वे दोनों जन घाटी पार कर गए, तो पलिश्ती सैनिकों ने उन्हें आते देखा। उन्होंने कहा,“देखो! इब्रानी उन छेदों से बाहर निकल रहे हैं जिनमें वे छिपे हुए थे।” BSB BSB: So the two of them showed themselves to the outpost of the Philistines, who exclaimed, “Look, the Hebrews are coming out of the holes in which they were hiding!”
12 IEV तब पलिश्ती सैनिक जो योनातान और उसके हथियारों को ले जाने वाले युवक के निकट थे। कहा,“यहाँ आओ, और हम तुमको युद्ध के विषय में कुछ सिखाएँगे!” योनातान ने उस युवक से कहा जो उसके साथ था,“मेरे पीछे आओ और चढ़ाई करो, क्योंकि यहोवा उन्हें हराने में हमारी सहायता करने जा रहे हैं!” BSB BSB: So the men of the outpost called out to Jonathan and his armor-bearer, “Come on up, and we will teach you a lesson!” “Follow me,” Jonathan told his armor-bearer, “for the LORD has delivered them into the hand of Israel.”
13 IEV तो योनातान अपने हाथों और पैरों का उपयोग करके चढ़ गया, क्योंकि यह जगह बहुत ढलान वाली थी। वह युवक उसके पीछे- पीछे चढ़ गया। जैसे ही योनातान चढ़ गया, उसने कई पलिश्ती सैनिकों को मार डाला, और जो युवक उसके साथ था, उसने भी योनातान के पीछे चलते हुए बहुत पलिश्ती सैनिक मारे। BSB BSB: So Jonathan climbed up on his hands and feet, with his armor-bearer behind him. And the Philistines fell before Jonathan, and his armor-bearer followed and finished them off.
14 IEV उस पहली लड़ाई में उन दोनों ने एक क्षेत्र में लगभग बीस पलिश्ती सैनिक मारे। BSB BSB: In that first assault, Jonathan and his armor-bearer struck down about twenty men in about half an acre of land.
15 IEV तब अन्य पलिश्ती सैनिक, जो छावनी में थे और जो लोग इस्राएली नगरों पर आक्रमण कर रहे थे, जो निकट के मैदान में बाहर थे, घबरा गए। तब परमेश्वर ने धरती को हिला कर रख दिया, और वे सभी भयभीत हो गए। BSB BSB: Then panic struck the Philistines in the camp, in the field, and among all the people. Even those in the outposts and raiding parties trembled. Indeed, the earth quaked, and panic spread from God.
16 IEV शाऊल के पहरूए बिन्यामीन के गोत्र के क्षेत्र गिबा के नगर में थे। उन्होंने देखा कि पलिश्ती सेना के सैनिक सभी दिशाओं में भाग रहे थे। BSB BSB: Now when Saul’s watchmen at Gibeah in Benjamin looked and saw the troops melting away and scattering in every direction,
17 IEV शाऊल ने सोचा कि उसके कुछ सैनिकों ने पलिश्ती सेना पर आक्रमण किया होगा। तो उसने उन सैनिकों से कहा जो उनके साथ थे,“यह देख के बताओ कि हमारे लोगों में से कौन यहाँ नहीं है।” इसलिए उन्होंने जाँच की, और पता चला कि योनातान और उसके हथियार ले कर चलने वाला व्यक्ति जा चुके थे। BSB BSB: Saul said to the troops who were with him, “Call the roll and see who has left us.” And when they had called the roll, they saw that Jonathan and his armor-bearer were not there.
18 IEV तब शाऊल ने याजक अहिय्याह से कहा,“यहाँ पवित्र सन्दूक लाओ।” क्योंकि इस्राएली लोग अपने साथ पवित्र सन्दूक ले कर आए थे। BSB BSB: Then Saul said to Ahijah, “Bring the ark of God.” (For at that time it was with the Israelites.)
19 IEV परन्तु शाऊल याजक से बात कर रहा था, उसने देखा कि पलिश्ती सैनिक अधिक घबरा रहे थे। तब शाऊल ने अहिय्याह से कहा,“इस समय पवित्र सन्दूक न लाओ।” BSB BSB: While Saul was talking to the priest, the commotion in the Philistine camp continued to increase. So Saul said to the priest, “Withdraw your hand.”
20 IEV तब शाऊल ने अपने लोगों को एकत्र किया और वे युद्ध क्षेत्र की ओर गए। उन्होंने पाया कि पलिश्ती सैनिक इतने उलझन में थे कि वे एक दूसरे को अपनी तलवार से मार रहे थे। BSB BSB: Then Saul and all his troops assembled and marched to the battle, and they found the Philistines in total confusion, with each man wielding the sword against his neighbor.
21 IEV इससे पहले, कुछ इब्रानी पुरुषों ने अपनी सेना छोड़ दी थी और पलिश्ती सेना के साथ सम्मिलित होने के लिए गए थे। परन्तु अब उन लोगों ने विद्रोह किया और शाऊल और योनातान और अन्य इस्राएली सैनिकों के साथ हो गए। BSB BSB: And the Hebrews who had previously gone up into the surrounding camps to join the Philistines now went over to the Israelites who were with Saul and Jonathan.
22 IEV कुछ इस्राएली सैनिक एप्रैम क्षेत्र के पर्वतों में भाग गए और छिपे हुए थे। परन्तु जब उन्होंने सुना कि पलिश्ती सैनिक भाग रहे थे, तो वे नीचे आए और दूसरे इस्राएली सैनिकों के साथ हो गए और पलिश्ती सैनिकों का पीछा किया। BSB BSB: When all the Israelites who had been hiding in the hill country of Ephraim heard that the Philistines were fleeing, they also joined the battle in close pursuit.
23 IEV इस प्रकार यहोवा ने उस दिन इस्राएलियों को बचा लिया। इस्राएली सैनिक अपने शत्रुओं को बेतावेन शहर से आगे तक खदेड़ते गए। BSB BSB: So the LORD saved Israel that day, and the battle moved on beyond Beth-aven.
24 IEV इससे पहले कि शाऊल के सैनिक युद्ध में जाते शाऊल ने गम्भीर घोषणा की थी,“मैं नहीं चाहता कि तुम में से कोई भी इस शाम से पहले, जब तक कि हम अपने शत्रुओं को पराजित न कर लें कोई भी कुछ नहीं खाएगा। यदि तुम बहुत भूखे हो और कुछ भी खाते हो तो यहोवा तुम्हें श्राप दें। BSB BSB: Now the men of Israel were in distress that day, for Saul had placed the troops under an oath, saying, “Cursed is the man who eats any food before evening, before I have taken vengeance on my enemies.” So none of the troops tasted any food.
25 IEV इस्राएली सेना जंगल में गई, और उन्हें भूमि पर शहद का छत्ता दिखा, परन्तु उन्होंने शहद नहीं खाया। BSB BSB: Then all the troops entered the forest, and there was honey on the ground.
26 IEV वे उसे खाने से डरते थे, क्योंकि उन्होंने गम्भीरता से प्रतिज्ञा की थी कि वे कुछ भी नहीं खाएँगे। BSB BSB: And when they entered the forest and saw the flowing honey, not one of them put his hand to his mouth, because they feared the oath.
27 IEV परन्तु योनातान ने नहीं सुना था कि उसके पिता ने लोगों को एक गम्भीर वचन दिया था। योनातान ने सुबह बहुत ही शीघ्र ही छावनी को छोड़ा था और जब उसने शहद देखा, तो उसने अपनी पैदल चलने वाली छड़ी के भाग शहद में डाला और कुछ शहद खा लिया। शहद खाने के बाद, उसे अपने शरीर में बल का अनुभव हुआ। BSB BSB: Jonathan, however, had not heard that his father had bound the people with the oath. So he reached out the end of the staff in his hand, dipped it into the honeycomb, and put his hand to his mouth, and his eyes brightened.
28 IEV परन्तु इस्राएली सैनिकों में से एक ने उसे देखा और कहा,“तुम्हारे पिता ने गम्भीर घोषणा की है कि यहोवा उसे श्राप देंगे जो भी आज कुछ खाए। इसलिए अब हम भूख के कारण बहुत थके हुए और कमजोर हैं क्योंकि हमने उसका पालन किया था।” BSB BSB: Then one of the soldiers told him, “Your father bound the troops with a solemn oath, saying, ‘Cursed is the man who eats food today.’ That is why the people are faint.”
29 IEV योनातान ने कहा,“मेरे पिता ने हम सबके लिए परेशानी पैदा कर दी! देखो थोड़ा सा शहद खाने के बाद मुझमें कैसी ताजगी आ गई है! BSB BSB: “My father has brought trouble to the land,” Jonathan replied. “Just look at how my eyes have brightened because I tasted a little of this honey.
30 IEV यदि वह हमें शत्रुओं का पीछा करते समय जो भोजन वस्तुएँ मिली थीं वो हमें खाने की छूट होती तो हम और भी अधिक शत्रु सैनिकों को मार पाते!” BSB BSB: How much better it would have been if the troops had eaten freely today from the plunder they took from their enemies! Would not the slaughter of the Philistines have been much greater?”
31 IEV इस्राएलियों ने उस दिन मिकमाश शहर से पश्चिम तक अय्यालोन तक पलिश्ती सैनिकों का पीछा किया और मार डाला। परन्तु वे भूखे होने के कारण अधिक बलहीन हो गए थे। BSB BSB: That day, after the Israelites had struck down the Philistines from Michmash to Aijalon, the people were very faint.
32 IEV उन्होंने कई भेड़ों और मवेशियों को ले लिया जिन्हें पलिश्ती सैनिकों ने छोड़ दिया था। क्योंकि वे बहुत भूखे थे, उन्होंने उन पशुओं में से कुछ को खून बहाए बिना मारा और उनका माँस खा लिया। BSB BSB: So they rushed greedily to the plunder, taking sheep, cattle, and calves. They slaughtered them on the ground and ate meat with the blood still in it.
33 IEV सैनिकों में से एक ने शाऊल से कहा,“देखो, वे लोग खून वाला माँस खा कर यहोवा के विरुद्ध पाप कर रहे हैं!” शाऊल ने उन लोगों से कहा जो उसके पास थे,“उन्होंने यहोवा की आज्ञा नहीं मानी है! यहाँ पर एक बड़ा पत्थर लुढ़का कर ले आओ!” BSB BSB: Then someone reported to Saul: “Look, the troops are sinning against the LORD by eating meat with the blood still in it.” “You have broken faith,” said Saul. “Roll a large stone over here at once.”
34 IEV जब उन्होंने ऐसा किया तब उसने उनसे कहा,“जाओ और सब सैनिकों से कहो कि उनमें से प्रत्येक मेरे लिए एक बैल या भेड़ लाए, और इस पत्थर पर उन्हें मार डाले, और माँस खाने से पहले उसका खून पूरा बहा दे। खून समेत पशु का माँस खा कर वे यहोवा के विरुद्ध पाप नहीं करें।” तो उस रात सब सैनिक वहाँ पशुओं को लाए और उन्हें वहाँ मार दिया। तब शाऊल ने यहोवा की उपासना करने के लिए एक वेदी बनाई। BSB BSB: Then he said, “Go among the troops and tell them, ‘Each man must bring me his ox or his sheep, slaughter them in this place, and then eat. Do not sin against the LORD by eating meat with the blood still in it.’” So that night everyone brought his ox and slaughtered it there.
35 IEV यह पहली बार था कि उसने यहोवा के लिए एक वेदी बनाई थी। BSB BSB: Then Saul built an altar to the LORD; it was the first time he had built an altar to the LORD.
36 IEV तब शाऊल ने इस्राएली सैनिकों से कहा,“आज रात हम पलिश्ती सैनिकों का पीछा करें। पूरी रात उन पर आक्रमण करते रहें। उनमें से एक को भी बच कर जाने नहीं देना।” इस्राएली सैनिकों ने उत्तर दिया,“जो भी तुम सही समझते हो हम वही करेंगे।” परन्तु याजक ने कहा,“हमें यहोवा से पूछना चाहिए कि वे क्या सोचते हैं कि हमें क्या करना चाहिए।” BSB BSB: And Saul said, “Let us go down after the Philistines by night and plunder them until dawn, leaving no man alive!” “Do what seems good to you,” the troops replied. But the priest said, “We must consult God here.”
37 IEV तब शाऊल ने परमेश्वर से पूछा,“क्या हमें पलिश्ती सैनिकों का पीछा करना चाहिए? क्या आप उन्हें पराजित करने में हमें सफल करेंगे?” परन्तु परमेश्वर ने उस दिन शाऊल को उत्तर नहीं दिया। BSB BSB: So Saul inquired of God, “Shall I go down after the Philistines? Will You give them into the hand of Israel?” But God did not answer him that day.
38 IEV तब शाऊल ने अपनी सेना के सभी अगुओं को बुलाया। उसने उनसे कहा,“परमेश्वर ने मुझे उत्तर नहीं दिया है। मुझे पूरा विश्वास है कि किसी ने पाप किया है। हमें पता होना चाहिए कि किसने क्या पाप किया है। BSB BSB: Therefore Saul said, “Come here, all you leaders of the troops, and let us investigate how this sin has occurred today.
39 IEV यहोवा ने हमें पलिश्ती सेना से बचा लिया है। जैसे निश्चय ही यहोवा जीवित हैं, जिसने पाप किया है उसे मृत्यु दण्ड दिया जाना चाहिए। चाहे पाप करने वाला मेरा पुत्र योनातान ही क्यों ना हो।” उनके सैनिक जानते थे कि कौन दोषी था, परन्तु उनमें से कोई भी शाऊल से कुछ नहीं कहता था। BSB BSB: As surely as the LORD who saves Israel lives, even if it is my son Jonathan, he must die!” But not one of the troops said a word.
40 IEV तब शाऊल ने सब इस्राएली सैनिकों से कहा,“तुम एक ओर खड़े हो जाओ। मेरा पुत्र योनातान और मैं दूसरी ओर खड़े रहेंगे।” उनके पुरुषों ने उत्तर दिया,“जो कुछ भी तुमको अच्छा लगता है वह करो।” BSB BSB: Then Saul said to all Israel, “You stand on one side, and I and my son Jonathan will stand on the other side.” “Do what seems good to you,” the troops replied.
41 IEV तब शाऊल ने इस्राएलियों के परमेश्वर यहोवा से प्रार्थना की,“मुझे बताओ कि कौन दोषी है और कौन दोषी नहीं है।” तब याजक ने अपने पत्थर डाले और उन्हें संकेत मिला कि पाप का दोषी योनातान है या शाऊल है। अन्य पुरुष दोषी नहीं हैं। BSB BSB: So Saul said to the LORD, the God of Israel, “Why have You not answered Your servant this day? If the fault is with me or my son Jonathan, respond with Urim, but if the fault is with the men of Israel, respond with Thummim.” And Jonathan and Saul were selected, but the people were cleared of the charge.
42 IEV तब शाऊल ने याजक से कहा,“पत्थरों को फिर से डालो कि पता चले कि हम दोनों में से कौन दोषी है।” तो उसने वैसा ही किया, और पत्थरों ने संकेत दिया कि योनातान दोषी था। BSB BSB: Then Saul said, “Cast the lot between me and my son Jonathan.” And Jonathan was selected.
43 IEV तब शाऊल ने योनातान से कहा,“मुझे बता कि तूने क्या किया है जो गलत था।” योनातान ने उत्तर दिया,“मैंने मेरी छड़ी के अन्त से थोड़ा सा शहद खा लिया था। क्या ऐसा करने के कारण मैं मारे जाने के योग्य हूँ?” BSB BSB: “Tell me what you have done,” Saul commanded him. So Jonathan told him, “I only tasted a little honey with the end of the staff that was in my hand. And now I must die?”
44 IEV शाऊल ने उत्तर दिया,“हाँ, तुमको मार देना चाहिए! यदि तुम्हें इस बात के लिए मृत्यु दण्ड नहीं दिया गया तो परमेश्वर मुझे मार डालेंगे!” BSB BSB: And Saul declared, “May God punish me, and ever so severely, if you, Jonathan, do not surely die!”
45 IEV परन्तु इस्राएली सैनिकों ने शाऊल से कहा,“योनातान ने हमारे सभी इस्राएली लोगों के लिए बड़ी विजय प्राप्त की है। क्या उसे कुछ शहद खाने के लिए मार डालना चाहिए? कदापि नहीं! यहोवा के जीवन की शपथ, हम उसे किसी भी प्रकार कि चोट पहुँचाने की अनुमति नहीं देंगे, क्योंकि आज पलिश्तियों के सैनिकों को मारने में परमेश्वर ने योनातान की सहायता की है!” यह कहकर कि इस्राएली सैनिकों ने योनातान को बचाया, और उसे मार डाला नहीं गया। BSB BSB: But the people said to Saul, “Must Jonathan die—he who accomplished such a great deliverance for Israel? Never! As surely as the LORD lives, not a hair of his head will fall to the ground, for with God’s help he has accomplished this today.” So the people rescued Jonathan, and he did not die.
46 IEV तब शाऊल ने अपने सैनिकों को आदेश दिया कि वे पलिश्ती सैनिकों का पीछा करना छोड़ दें। अतः पलिश्ती सैनिक अपने घर लौट गए। BSB BSB: Then Saul gave up his pursuit of the Philistines, and the Philistines returned to their own land.
47 IEV शासक बनने के बाद, शाऊल ने चारों ओर अपने शत्रुओं से युद्ध किया। उसने मोआबियों, अम्मोनियों, एदोमियों, सोबा के राजाओं और पलिश्तियों से युद्ध किया। जहाँ भी इस्राएली सेना ने युद्ध किया, उन्होंने अपने शत्रुओं को पराजित किया। BSB BSB: After Saul had assumed the kingship over Israel, he fought against all his enemies on every side—the Moabites, the Ammonites, the Edomites, the kings of Zobah, and the Philistines. Wherever he turned, he routed them.
48 IEV शाऊल की सेना ने वीरता से युद्ध किया और अमालेक के लम्बे- लम्बे वंशजों को पराजित किया। उनकी सेना ने इस्राएलियों को लूटने वालों से बचाया। BSB BSB: He fought valiantly and defeated the Amalekites, delivering Israel from the hands of its plunderers.
49 IEV शाऊल के पुत्र योनातान, यिश्वी और मलकीश थे। उसकी दो पुत्रियाँ भी थीं, मेरब और उसकी छोटी बहन मीकल। BSB BSB: Now the sons of Saul were Jonathan, Ishvi, and Malchishua. His two daughters were named Merab (his firstborn) and Michal (his younger daughter).
50 IEV शाऊल की पत्नी अहीमास की पुत्री अहीनोअम थी। शाऊल की सेना के सेनापति शाऊल के चाचा नेर का पुत्र अब्नेर था। BSB BSB: His wife’s name was Ahinoam daughter of Ahimaaz. The name of the commander of his army was Abner, the son of Saul’s uncle Ner.
51 IEV शाऊल के पिता कीश और अब्नेर के पिता नेर अबीएल का पुत्र था। BSB BSB: Saul’s father Kish and Abner’s father Ner were sons of Abiel.
52 IEV जब शाऊल जीवित था, तब उसकी सेना ने पलिश्ती सेना के विरुद्ध युद्ध किए। शाऊल जब भी किसी युवक को देखता कि वह वीर और बलवन्त है, तो उसे अपनी सेना में बलपूर्वक ले लेता। BSB BSB: And the war with the Philistines was fierce for all the days of Saul. So whenever he noticed any strong or brave man, Saul would enlist him.
Select verses for actions: Enter goes to them and Escape comes back.